Cycling Championship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

62वीं ऑल इंडिया रेलवे ट्रेक साइक्लिंग चैंपियनशिप, एनएफआर के मंजीत ने 4 किमी. व्यक्तिगत परस्यूट में जीता गोल्ड
जयपुर। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मंजीत कुमार ने 62वीं ऑल इंडिया रेलवे ट्रेक साइक्लिंग चैंपियनशिप में 4 किलोमीटर व्यक्तिगत परस्यूट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। मंजीत ने 04:51.831 सै. में रेस पूरी कर शीर्ष स्थान हासिल किया। उत्तर रेलवे के विश्वजीत सिंह (04:52.532 सै.) ने रजत और दक्षिण-पश्चिम रेलवे के वेंकप्पा के. (04:54.775 सै.) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।  पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की टीम ने 1:04.967 सै. के समय के साथ स्प्रिंट टीम इवेंट का स्वर्ण पदक जीता। टीम में इसोव एल्विन, रोनाल्डो सिंह और रोजित सिंह शामिल थे। उत्तर रेलवे की राजवीर सिंह, जेम्स और देवेन्द्र बिश्नोई की टीम ने 1:07.606 सै. के साथ रजत और अजय पाल, अशोक राय और अतर्व पाटिल की मध्य रेलवे टीम ने 1:08.821 सै. के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के इसोव एल्विन ने स्वर्ण, एनएफआर के ही रोजित सिंह ने रजत और उत्तर रेलवे के जेम्स ने कांस्य पदक हासिल किया।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार शनिवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ मुख्य अतिथि होंगे।

अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप : रोनाल्डो सिंह और नमन कपिल ने जीते स्वर्ण, प्रदीप कुमार सिंह ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
जयपुर। एशियन चैंपियनशिप के पदक विजेता नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के रोनाल्डो सिंह ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुरू हुई 62वीं ऑल इंडिया रेलवे ट्रेक साइक्लिंग चैंपियनशिप में 1 किलोमीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। रोनाल्डो ने 01:08.261 सै. समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियन चैंपियनशिप में पदक जीत चुके एनएफआर के ही रोजित सिंह (01:08.664 सै.) ने रजत और एनआर के देवेन्द्र बिश्नोई (01:09.184 सै.) ने कांस्य पदक हासिल किया।  नार्दन रेलवे (एनआर) के नमन कपिल ने 21:36.00 सै. के समय के साथ 15 किलोमीटर की स्क्रेच रेस का स्वर्ण अपने नाम किया। इस स्पर्धा का रजत पदक नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के मुकेश कस्वां और कांस्य साउथ-वेस्टर्न रेलवे के सम्पथ वीपी ने जीता।

महिला वर्ग में 1 किलोमीटर टाइम ट्रायल की सलेक्शन ट्रायल में मध्य रेलवे (सीआर) की कीर्थी 1:17.618 सै. समय के साथ अव्वल रही। साउथ वेस्टर्न रेलवे की मयूरी लूलही (1:21.888 सै.) दूसरे और त्रियशा पॉल (1:22.142 सै.) तीसरे स्थान पर रही।  उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे खेलकूद संवर्धन बोर्ड नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तर-पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एशोसियेशन जयपुर द्वारा किया जा रहा है। मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (उत्तर-पश्चिम रेलवे) प्रदीप कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अनिल कुमार, खेलकूद संघ के सचिव अनुज कुमार तायल, रेलवे खेलकूद संवर्धन बोर्ड नई दिल्ली  के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रवीण भी मौजूद थे।