permits - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

10 हजार ऑटो रिक्शा के परमिट होंगे निरस्त : आरटीओ ने दिया 15 दिन का समय, नोटिस जारी
जयपुर। शहर में बिना परमिट के संचालित हो रहे ऑटो रिक्शा के खिलाफ आरटीओ प्रथम ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने 10 हजार से अधिक ऑटो रिक्शा के परमिट निरस्त करने की कार्रवाई शुरु कर दी है। सभी परमिट धारकों को मोटर व्हीकल एक्ट-1988 की धारा 86 के तहत नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आरटीओ (प्रथम) राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अधिकांश वाहन मालिकों की ओर से पंजीयन के बाद से अब तक परमिट और फिटनेस का नवीनीकरण नही कराया है। बिना परमिट के चलने वाले ये वाहन न केवल सड़क हादसों को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि विभागीय राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। विभागीय प्रवर्तन वर्षों से कमजोर रहा, जिसके चलते ऑटो मालिक बिना नवीनीकरण करवाए ही संचालन करते रहे।

अब आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने इस राजस्व हानि को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। सभी ऑटो मालिकों को 15 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में परमिट नवीनीकरण या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत न करने पर परमिट निरस्त कर दिए जाएंगे। राजस्थान में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में वाहनों पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। निरस्त परमिटों से रिक्त हुई संख्या के विरुद्ध नए आवेदकों को परमिट जारी किए जाएंगे।