Test series - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गुवाहाटी टेस्ट : साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से हराया, टीम इंडिया महज 140 रन पर हुई ढेर
गुवाहाटी। भारत और साउथ अफ्रीका के दूसरे टेस्ट में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से मात देकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। यह पिछली तीन सीरीजों में भारत को दूसरी बार क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए, जबकि भारत की टीम पहली पारी में मात्र 201 रन पर ऑल आउट हो गई।

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 260/5 रन बनाकर पारी घोषित की और भारत को विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 140 रन ही बना सकी। भारतीय बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों, विशेषकर साइमन हार्मर और मार्को यानसेन का सामना नहीं कर पाया। भारत की दूसरी पारी में अंतिम विकेट मोहम्मद सिराज का गिरा, जो केशव महाराज के शिकार बने। इस शर्मनाक हार ने टीम इंडिया के लिए चिंता बढ़ा दी है और गुवाहटी टेस्ट उनकी कमजोर बल्लेबाजी का परिचायक साबित हुआ।

फालोऑन नहीं खिलाया, दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त 314 रन हुई, यानसन के सामने बैटर्स ने घुटने टेके
गुवाहाटी। मार्को यानसन (छह विकेट) और साइमन हार्मर (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भोजनकाल के बाद भारतीय टीम को 201 रनों के स्कोर पर समेटकर 288 रनों की बढ़त के साथ मैच पर अपना शिकंजा कस लिया। भारत से पहली पारी में 288 रन से आगे रहने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने फॉलोऑन नहीं कराया और दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया। मेहमान टीम ने खराब रौशनी के कारण समय से पहले खेल रोके जाने तक बिना कोई विकेट खोए 26 रन बना लिए हैं और अपनी बढ़त 314 रन पहुंचा दी है। स्टंप्स के समय रायन रिकलटन 13 और एडन मारक्रम 12 रन बनाकर क्रीज पर थे।

92 रनों की साझेदारी निभाई :

इससे पहले भोजनकाल के बाद 79वें ओवर में हार्मर ने वॉशिंगटन सुंदर को एडम मारक्रम के हाथों कैच आउटकर दक्षिण अफ्रीका को आठवीं सफलता दिलाई। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के बीच आठवें विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई।

सुंदर ने 92 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 48 रनों की पारी खेली। भारत का आठवां विकेट 194 के स्कोर पर गिरा। इसी स्कोर पर यानसन ने कुलदीप यादव को आउट कर भारत को नौवां झटका दिया। कुलदीप ने 19 रन बनाए। इसके बाद यानसन ने 84वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह (5) को विकेटकीपर  काइल वेरेन के हाथों कैच आउटकर कर 201 के स्कोर पर भारत की पहली पारी का अंत कर दिया।

पर्थ में गेंदबाजों का जलवा : एक दिन में गिरे 19 विकेट, इंग्लैंड 172 पर सिमटी, आस्ट्रेलिया के 123/9
पर्थ। मिशेल स्टार्क ने टेस्ट में अपने करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 58 रन देकर 7 विकेट लिए, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के 23 रन पर पांच विकेट का मतलब था कि पर्थ में पहले दिन मेहमान टीम के 172 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 123 रन पर 9 विकेट खोकर लड़खड़ा रहा है। एक अच्छी बैटिंग पिच पर उन्नीस विकेट गिरे। पिछले 100 सालों में एशेज टेस्ट के पहले दिन गिरे सबसे ज्यादा विकेट। दिलचस्प रूप से संतुलित खेल में इंग्लैंड 49 रन से आगे है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन जैक क्राली (शून्य) पहले ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क का शिकार बन गए। उस समय टीम का भी खाता नहीं खुला था। स्टार्क ने फिर बेन डकेट (21) को अपनी शिकार बनाया। इंग्लैंड पारी में विकेट लगातार अन्तराल में गिरते रहे। विकेटरों के पतझड़ के बीच हैरी ब्रूक ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 52 रनों की पारी में 5 चौके और दो छक्के लगाए। ओली पोप ने 4 चौकों की मदद से 46 और जैमी स्मिथ ने 6 चौके जमाते हुए 33 रन बनाए। इनके अलावा इंग्लैंड का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या तक भी नहीं पहुंच सका। जो रूट शून्य, कप्तान बेन स्टोक्स 6, गस एटकिंसन 1, ब्रायडन कार्स 6 और मार्क वुड शून्य पर आउट हुए।

कैरी ने बनाए सबसे ज्यादा 26 रन :

आस्ट्रेलिया की ओर से एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। कैमरून ग्रीन ने 24 रनों का योगदान दिया। मिचेल स्टार्क 12 और स्कॉट बोलैंड शून्य पर आउट हुए। स्टंप के समय आस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 123 रन बनाए थे। उस समय माथन लायन 3 और ब्रेंडन डोगेट शून्य पर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 23 रन देकर 5 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

स्टार्क का करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन :

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टेस्ट में अपने करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 58 रन देकर 7 विकेट लिए। स्टार्क ने जैक क्राली, बेन डकेट, जो रूट, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ और मार्क वुड के विकेट लिए। स्टार्क के अलावा ब्रेंडन डोगेट ने 27 रन देकर 2 और कैमरून ग्रीन ने 10 रन देकर एक विकेट लिया।

कोलकाता टेस्ट : भारत के 1 विकेट पर 37 रन, जसप्रीत बुमराह का पंजा, दक्षिण अफ्रीका पारी 159 पर सिमटी
कोलकाता। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (27 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को ईडन गार्डन्स में पहले टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में 55 ओवर में 159 रन पर समेट दिया। भारत ने इसके जवाब में स्टंप्स तक 20 ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं और वह अभी पहली पारी में 122 रन से पीछे है। यह पूरा दिन जसप्रीत बुमराह और भारतीय टीम के नाम रहा। बुमराह के पंजे की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 159 पर ही आउट कर दिया। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने उनका बखूबी साथ दिया। दक्षिण  अफ्रीकी बल्लेबाज पिच पर टिकने के बाद विकेट फेंकते हुए नजर आए।

भारत ने गंवाया यशस्वी जायसवाल का विकेट :

भारत को यशस्वी जायसवाल (12) के रूप में एक झटका जरूर लगा लेकिन इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और केएल राहुल ने सजगता से खेलते हुए सुनिश्चित किया कि भारत दूसरे दिन खेल में आगे रहते हुए प्रवेश करेगा। स्टंप्स के समय राहुल 59 गेंदों में 13 और सुंदर 38 गेंदों में छह रन बनाकर क्रीज पर थे।

बुमराह ने 6वीं बार लिए 5 विकेट :

जसप्रीत बुमराह ने 51वें टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट लिए।  जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 16वीं बार 5-विकेट हॉल लिया।  भारत के लिए सबसे ज्यादा 5-विकेट हॉल रविचंद्रन अश्विन ने नाम हैं। उन्होंने 106 टेस्ट में 37 बार यह कारनमा किया हैं।

दूसरे सत्र में लड़खड़ाई मेहमान पारी :

दूसरे सत्र में बुमराह और कुलदीप ने एक-एक सफलता हासिल की और सत्र के अंतिम चरण में मोहम्मद सिराज ने दोहरे झटके दिए, वहीं अक्षर पटेल की सफलता के साथ ही दूसरा सत्र दक्षिण के आठ विकेट के नुकसान पर 154 के स्कोर के साथ समाप्त हुआ। वहीं, अंतिम सत्र में बुमराह ने दोनों शेष विकेट निकालते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी समाप्त कर दी। बुमराह के पंजे के अलावा सिराज ने 47 रन पर दो विकेट, कुलदीप ने 36 रन पर दो विकेट और अक्षर पटेल ने 21 रन पर एक विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका ए ने भारत ए को पांच विकेट से हराकर सीरीज की बराबर, मार्केस ऐकरमैन को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार
बेंगलुरु। जॉर्डन हरमन (91), लेसेगो सेनोक्वाने (77), जुबैर हम्जा (77), तेम्बा बावुमा (59) और कॉनर एस्टरहाउजन (नाबाद 52) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ए ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ए को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ए ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। मार्केस ऐकरमैन को प्लेयर ऑफ द मैच और ध्रुव जुरेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। 417 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने कल के बिना कोई विकेट खोए 25 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट 43वें ओवर में जॉर्डन हरमन के रूप में गिरा। जॉर्डन हरमन ने 123 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाते हुए 91 रनों की पारी खेली। उन्हें प्रसिद्ध कृष्ण ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। इसके बाद जुबैर हम्जा ने लेसेगो सेनोक्वाने के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। 53वें ओवर में हर्ष दुबे ने लेसेगो सेनोक्वाने को पगबाधा आउट किया। लेसेगो सेनोक्वाने ने 174 गेंदों में 11 चौके लगाते हुए 77 रन बनाये।  जुबैर हम्जा (77) के रूप में दक्षिण अफ्रीका तीसरा विकेट गिरा। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया। कप्तान मार्केस ऐकरमैन (24) को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। 90वें ओवर में आकाश दीप ने टेम्बा बावुमा को आउटकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। तेम्बा बावुमा ने सात चौकों की मदद से 59 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका ने 98 ओवर में पांच विकेट पर 417 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।

प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए दो विकेट :

भारत ए के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और हर्ष दुबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले भारत ए ने पहली पारी में 255 रन बनाये थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका ए पहली पारी में  221 का स्कोर पर सिमट गई थी। भारत ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 382 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 417 रनों का लक्ष्य दिया था।

भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में सात विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती, केएल राहुल ने जड़ा नाबाद अर्धशतक
नई दिल्ली। दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। जीत के लिए मिले 121 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने अंतिम दिन तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत ने एक विकेट पर 63 रन से आगे खेलते हुए साई सुदर्शन (39) और कप्तान शुभमन गिल (13) के विकेट गंवाए। इसके बाद केएल राहुल (58) ने शानदार अर्धशतक जमाकर टीम को जीत दिलाई। ध्रुव जुरेल 6 रन पर नाबाद रहे।

इससे पहले भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी, जबकि वेस्टइंडीज पहली पारी में 248 रन पर सिमट गई। भारत ने उन्हें फॉलोऑन खेलने को मजबूर किया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 390 रन बनाए और भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया।

भारत का दबदबा कायम : कुलदीप-जडेजा ने ढेर की वेस्टइंडीज, फॉलोऑन के बाद कैंपबेल-होप की जोड़ी ने की वापसी की कोशिश
नई दिल्ली। जॉन कैंपबेल (नाबाद 87) और कप्तान शाई होप (नाबाद 66) अर्धशतकीय पारियों की मदद से वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टंप के समय दो विकेट पर 173 रन बना लिए है। हालांकि, वह अभी भी भारत के पहली पारी में बनाए गए स्कोर से 97 रन पीछे है। इससे पहले कुलदीप यादव (पांच विकेट) रवींद्र जडेजा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 248 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर 270 रनों की बढ़त के साथ उसे फॉलोईऑन दिया हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को 17 के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल (10) को आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने ऐलेक ऐथनेज (7) को बोल्ड कर भारत की झोली में दूसरा विकेट डाल दिया। चायकाल के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान शाई होप ने जॉन कैंपबेल के साथ पारी को संभाला तथा तेजी के साथ रन भी बटोरे। दिन का खेल समाप्त होने के समय अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर बड़े स्कोर की नींव रख दी। वेस्टइंडीज ने 49 ओवर में दो विकेट पर 173 रन बना लिए है। भारत की ओर दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुदंर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।विंडीज पहली पारी 248 पर सिमटी।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने कल के चार विकेट पर 140 रनों से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप (36) का विकेट मात्र 16 रन जोड़कर गंवा दिया। उन्हें कुलदीप यादव ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद टेविन इमलाक (21) और जस्टिन ग्रीव्स (17) को भी कुलदीप ने अपना शिकार बनाया।  इसके बाद खारी पियेरे और एंडरसन फिलीप ने पारी को संभाला। वेस्टइंडीज ने लंच तक आठ विकेट पर 217 रन बना लिये थे और दोनों बल्लेबाजों के बीच लंच तक नौवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई थी।

कुलदीप ने 5 व जडेजा ने लिए 3 विकेट :

भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

दिल्ली टेस्ट का पहला दिन : भारत के 318/2, यशस्वी का नाबाद शतक, भारत बड़े स्कोर की ओर
नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल (नाबाद 173) की शतकीय और साई सुदर्शन (87) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप्स के समय दो विकेट पर 318 रन बनाकर बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिया है। चायकाल के बाद वेस्ट इंडीज को दूसरी सफलता जोमेल वॉरिकन ने ही दिलाई। 69वें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉरिकन ने शतक की ओर बढ़ रहे साई सुदर्शन का शिकार कर लिया। साई सुदर्शन ने 165 गेंदों में 12 चौके लगाते हुए 87 रनों की पारी खेली। उन्हें वॉरिकन ने पगबाधा आउट किया।

राहुल-यशस्वी ने जोड़े 58 रन :

इससे पहले आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 58 रन जोड़े। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्पिनर जोमेल वॉरिकन ने केएल राहुल को छकाया और विकेटकीपर टेविन इमालक ने फुर्ती से स्टंप उड़ा कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। केएल राहुल ने 54 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रनों की पारी खेली। भोजनकाल तक भारत ने एक विकेट पर 94 रन बनाए थे।

यशस्वी-सुदर्शन ने बनाई 162 रनों की साझेदारी :

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन ने यशस्वी के साथ शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। भोजनकाल के बाद यशस्वी जायसवाल ने अपना सातवां टेस्ट शतक और साई सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी की। भारत का दूसरा विकेट 251 के स्कोर पर गिरा। दिन का खेल समाप्त होने के समय यशस्वी जयसवाल 173 और कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

पहला टेस्ट : भारत ने बनाया 5 विकेट पर 448 रनों का विशाल स्कोर, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविन्द्र जडेजा ने बनाए शतक
अहमदाबाद। ध्रुव जुरेल (125), केएल राहुल (100) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 104) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टंप के समय पांच विकेट पर 448 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। भारत की बढ़त 286 रनों की हो गई है। स्टंप के समय रविन्द्र जडेजा 104 और वाशिंगटन सुन्दर 9 रन बना क्रीज पर मौजूद थे।

भारत ने आज सुबह विगत दिन के दो विकेट पर 121 रन से आगे अपनी पारी शुरू की और 97 रन जोड़े। राहुल ने 197 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। राहुल ने रोस्टन चेज की गेंद पर सिंगल लेकर अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। केएल राहुल ने नौ साल के इंतजार के बाद आखिरकार घरेलू जमीन पर टेस्ट शतक जड़ा, जबकि शुभमन गिल ने कप्तान के रूप में अपने पहले घरेलू टेस्ट में संयमित अर्धशतक के साथ अपनी छाप छोड़ी। भारत ने सुबह के पहले सत्र में 67 ओवर में तीन विकेट पर 218 रन बनाए, जिसमें राहुल (100) का शतक भी शामिल है। गिल ने 100 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 50 रन बनाए। उन्हें रॉस्टन चेज ने आउट किया। राहुल और गिल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े।

गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये ध्रुव जुरेल ने एक शानदार चौका लगाकर सत्र का अंत शानदार तरीके से किया। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के बीच पांचवे विकेट के लिए 206 रनों की साझेदारी हुई। जुरेल ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। ध्रुव ने 116वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया।