cyber awareness - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सावधान : शादी का ऑनलाइन कार्ड खोलते ही खाली हो सकता है बैंक खाता, साइबर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी
जयपुर। वर्तमान वेडिंग सीजन का फायदा उठाते हुए साइबर अपराधी अब लोगों की खुशियों में सेंध लगा रहे हैं। जालसाज व्हाट्सएप पर डिजिटल निमंत्रण पत्र के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर क्राइम ब्रांच ने इस संबंध में एक विस्तृत एडवाइजरी जारी कर प्रदेशवासियों को सचेत रहने की सलाह दी है। डीआईजी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि साइबर ठग लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए शादी के कार्ड के नाम पर लिंक और फाइल भेज रहे हैं। ये फाइल और लिंक मोबाइल फोन में पहुंचते ही न केवल निजी जानकारी चुरा लेते हैं, बल्कि बैंक खाते तक को खाली कर सकते हैं।

ठगी के तीन खतरनाक तरीके
एपीके फाइल फ्रॉड: अपराधी व्हाट्सएप पर मैरिज डॉट एपीके नाम की एक फाइल भेजते हैं। जैसे ही इसे डाउनलोड या इंस्टॉल करते हैं, फोन का पूरा कंट्रोल कैमरा, माइक, एसएमएस, हैकर के पास चला जाता है। इसके जरिए वे आपके बैंक ओटीपी चोरी कर लेते हैं।

फिशिंग लिंक फ्रॉड: इसमें फाइल के बजाय एक वेब लिंक भेजा जाता है। लिंक पर क्लिक करते ही एक पेज खुलता है जो आपसे मोबाइल नंबर या बैंक डिटेल्स मांगता है या फिर बैकग्राउंड में जासूसी सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर देता है।

इमोशनल ब्लैकमेल-अर्जेंसी फ्रॉड: हैकर आपके किसी परिचित का अकाउंट हैक कर मैसेज भेजते हैं, भाई, शादी का कार्ड भेजा है, जल्दी देख कर बताओ वेन्यू सही है या नहीं, जानने वाले का नाम होने के कारण लोग बिना सोचे-समझे लिंक खोल देते हैं।

एक्सटेंशन चेक करें: यदि किसी फाइल के अंत में एपीके लिखा है तो वह कार्ड नहीं बल्कि एक वायरस (सॉफ्टवेयर) है। उसे भूलकर भी इंस्टॉल न करें।

फोन करके पुष्टि करें: यदि किसी रिश्तेदार के नंबर से संदिग्ध कार्ड या लिंक आए, तो पहले उन्हें फोन करके पूछें कि क्या उन्होंने वाकई कुछ भेजा है।

‘साइबर जागरूकता माह’ के उद्घाटन पर फिल्म अभिनेता ने बताई घटना, कहा- मेरी टीनेज बेटी से मांगी गई थी आपत्तिजनक फोटो
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा ‘साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2025’ के उद्घाटन के दौरान शुक्रवार को उस समय अपनी किशोर बेटी से जुड़ी एक सच्ची घटना को साझा करते हुए सबको चौंका दिया जब उन्होंने बताया कि उनकी बेटी से ऑनलाइन गेम खेलते समय आपत्तिजनक फोटो मांगी गई। साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2025 का उद्घाटन शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक (डीजी) कार्यालय में हुआ। साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री रानी मुखर्जी और अन्य लोग शामिल हुए।

पहले तो भेजे अच्छे संदेश
अक्षय कुमार ने इस अनुभव को साझा करते हुए बताया कि कैसे कुछ महीने पहले आॅनलाइन वीडियो गेम खेलते समय उनकी बेटी का सामना एक अनजान व्यक्ति से हुआ, जिसने शुरुआत में उसे दोस्ताना और उत्साहजनक संदेश भेजे। दूसरी तरफ वाले व्यक्ति ने ‘धन्यवाद’, ‘शाबाश’ और ‘शानदार’ जैसे संदेशों से शुरुआत की। वह एक अच्छा इंसान लग रहा था। कुछ देर बाद उसने पूछा कि वह पुरुष है या महिला? जब उसने अपने को ‘महिला’ बताया, तो बातचीत का लहजा एकदम बदल गया।

मेरी बेटी ने मां को बताया और गेम बंद कर दिया
उन्होंने खुलासा किया कि फिर उस अजनबी ने अचानक उनकी बेटी से नग्न फोटो भेजने को कहा। अभिनेता कुमार ने कहा, मेरी बेटी ने तुरंत गेम बंद कर दिया और मेरी पत्नी को सूचित किया। शुक्र है कि उसने जो हुआ उसे साझा करने में संकोच नहीं किया, जो सबसे अच्छी बात थी।

यह तरीके साइबर अपराध के पैटर्न का हिस्सा
कुमार ने कहा कि इस तरह के तरीके साइबर अपराध के एक बड़े पैटर्न का हिस्सा हैं। जहां शिकारी सबसे पहले आप पर विश्वास जताते हैं और फिर नाबालिगों का शोषण करने की कोशिश करते हैं, जिससे अक्सर जबरन वसूली से लेकर आत्महत्या तक के दुखद मामले सामने आते हैं।