jalmahal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वायु सेना की ओर से रिहर्सल : जलमहल के ऊपर गरजेंगे जेट, सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का जयपुर में भव्य एयर शो
जयपुर। भारतीय वायुसेना की शान और देश की प्रतिष्ठित एरोबैटिक इकाई सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम एक बार फिर जयपुर के आसमान में रोमांच बिखेरने जा रही है। 20 और 22 फरवरी को जलमहल के ऊपर होने वाले इस भव्य एयर शो में टीम अपने 9 विमानों के साथ अद्भुत करतबों का प्रदर्शन करेगी। भारतीय वायुसेना के एम्बेसडर्स के रूप में जानी जाने वाली यह टीम अपनी सटीकता, अनुशासन और बेजोड़ टीमवर्क के लिए विश्व प्रसिद्ध है। लाल-सफेद रंग से सजे हॉक एमके-132 जेट विमानों पर उड़ान भरती यह टीम खूबसूरत लूप, बैरल रोल, उलटी उड़ान और दर्शकों की पसंदीदा डीएनए जैसी जटिल एरोबैटिक संरचनाओं से रोमांच पैदा करेगी। केवल 5 मीटर से भी कम दूरी पर बेहद करीबी गठन में उड़ान भरना पायलटों के उच्च कौशल और तालमेल का प्रमाण है। वर्ष 1996 में स्थापित सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबैटिक टीम है और अब तक देश-विदेश में 800 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है। चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर और यूएई जैसे देशों में अंतरराष्टÑीय एयर शो में इस टीम ने भारतीय वायुसेना की पेशेवर दक्षता का परचम लहराया है।

टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी कर रहे हैं। खास बात यह है कि टीम के तीन पायलट जयपुर से हैं, जिससे यह आयोजन शहरवासियों के लिए और भी गौरवपूर्ण बन गया है। हाल ही में स्वदेशी रूप से विकसित रंगीन स्मोक पॉड्स के जुड़ने से टीम आसमान में तिरंगे के रंग बिखेरेगी, जो देश की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक होगा।

जलमहल में फिर मिली डेड बॉडी : राहगीर ने देखा, पुलिस जांच में जुटी; सुरक्षा इंतजाम नदारद
जयपुर। राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जलमहल में आज सुबह एक बार फिर डेड बॉडी तैरती हुई मिली। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने जब पानी में एक शव को तैरते हुए देखा, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।

नजर में आई डेड बॉडी, लोगों में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शी राजू सोनी ने बताया कि वह रोज की तरह आज सुबह भी जलमहल की पाल पर टहलने गया था। उसी दौरान उसकी नजर पानी में एक शव पर पड़ी, जो तैरता हुआ दिखाई दे रहा था। राजू के शोर मचाने पर आसपास के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाया।

शव की पहचान को लेकर जांच जारी
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकालने के बाद उसकी तस्वीरें आसपास के सभी थानों में सर्कुलेट कर दी हैं ताकि पहचान की जा सके। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को एसएमएस मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है और मामले की जांच की जा रही है।