fire break out - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चलती स्लीपर बस फिर बनी आग का गोला, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
उदयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर सोमवार अपराह्न एक बड़ा हादसा टल गया। परसाद थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला, कई यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस के अनुसार करीब 3 बजे निजी स्लीपर बस उदयपुर से सवारियां लेकर अहमदाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही बस परसाद थाने के सामने पहुंची, इसके इंजन से धुआं निकलने लगा।

देखते देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। धुआं देखते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। बस के दरवाजे से सभी का निकलना मुश्किल था, ऐसे में घबराए यात्रियों ने बस की इमरजेंसी खिड़की तोड़ी और बाहर कूदे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात को रोक दिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थानाधिकारी नरेश कुमार मीणा ने बताया कि शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

लो-फ्लोर बस में आग : सवारियों ने कूदकर बचाई जान, बार-बार कहने के बावजूद ड्राइवर ने बस नहीं रोकी
जयपुर। बजाज नगर इलाके में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों से भरी जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर बस में अचानक आग लग गई। जेसीटीएसएल की ट्रांसपोर्टनगर से द्वारिकापुरी जा रही बस में टोंक फाटक पुलिया पर धुआं और चिंगारियां निकलती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बार-बार कहने के बावजूद ड्राइवर ने बस नहीं रोकी। आखिरकार सवारियों के शोर मचाने पर बस को रोका गया और लोगों ने जान बचाई।

ऐसे हुआ हादसा
टोंक फाटक पुलिया पर अचानक जा रही लो-फ्लोर बस में अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही मिनटों में पूरी बस धुएं से भर गई। डर के मारे यात्रियों ने ड्राइवर को बस रोकने को कहा लेकिन ड्राइवर ने उनकी बात को नजरअंदाज किया। धुआं और आग की चिंगारियां बढ़ने पर यात्रियों ने गेट के पास इकट्ठा होकर चिल्लाना शुरू किया तब जाकर ड्राइवर ने बस रोकी। इसके बाद यात्रियों ने तुरंत उतरकर दूरी बनाई और जान बचाई। यह हादसा इसलिए गंभीर माना जा रहा है क्योंकि एक दिन पहले ही बड़ी दुर्घटना हुई है।

एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भीषण आग : मरीजों को ICU से सड़क पर निकाला, 8 की मौत
जयपुर। शहर के सबसे बड़े सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर रात करीब सवा बारह बजे भीषण आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई। आग सेकंड फ्लोर पर स्थित आईसीयू वार्ड में लगी, जिससे वहां भर्ती गंभीर मरीजों की जान खतरे में पड़ गई। हादसे के वक्त वार्ड में 11 मरीज थे। इनमें से कुछ मरीजों को वार्ड से बैड सहित सड़क पर निकाल कर लाए। हादसे के समय वहां मौजूद परिजन और एसएमएस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। देर रात दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीश कुमार, कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ मौके पर पहुंचे।

परिजन, डॉक्टर मरीजों को बाहर निकालने में जुटे
मरीजों के परिजन, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मी सभी मिलकर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। दमकल विभाग को सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अस्पताल प्रशासन ने आग लगते ही सेकंड फ्लोर को खाली करवाया और आईसीयू में भर्ती कुछ मरीजों को तुरंत दूसरी यूनिट्स में शिफ्ट किया गया। आग के कारण आईसीयू में धुआं भर गया था जिससे दम घुटने की स्थिति बन गई थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है, ट्रोमा सेंटर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और ट्रोमा सेंटर की ओर आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। वार्ड के पास मौजूद एक मरीज के परिजन ने बताया कि आग से धुआं तेजी से अंदर भर गया। हमें कुछ भी समझ नहीं आया। पुलिस और स्टाफ ने तुरंत सभी को बाहर निकालना शुरू कर दिया।