Attack Attempt - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में
नई दिल्ली। सांसद पप्पू यादव पर सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कथित तौर पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना के बाद पप्पू यादव ने दावा किया कि उन पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया गया और उनके ऊपर चप्पल भी फेंकी गई। उन्होंने कहा कि यदि वहां मौजूद लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

कोर्ट में सीजेआई पर हमले की कोशिश : वकील ने कोई वस्तु फेंकी, चिल्लाते हुए कहा- सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में सोमवार सुबह एक असामान्य घटनाक्रम में एक वकील ने अदालती कार्रवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई पर कथित रूप से कोई वस्तु फेंकने की कोशिश की। अदालत कक्ष के अंदर नारे लगाने वाले वकील को सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पकड़ लिया और कक्ष से बाहर ले गए। इस व्यवधान के कारण अदालत की कार्रवाई कुछ देर तक बाधित रही लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा : जूता फेंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अदालत कक्ष से बाहर निकाले जाने के दौरान उसने चिल्लाते हुए कहा कि सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि उसने जूता फेंकने की कोशिश की जबकि अन्य ने कहा कि वह कागज का एक रोल था।

हम इससे विचलित नहीं : गवई

मुख्य न्यायाधीश गवई ने संयम दिखाते हुए व्यवधान के तुरंत बाद कार्रवाईफिर से शुरू की। उन्होंने वकील से बहस जारी रखने का आग्रह करते हुए शांतिपूर्वक कहा, ध्यान मत भटकाइए। हम इससे विचलित नहीं हैं। घटना के बाद अदालत कक्ष के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

वकील का लाइसेंस रद्द :

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने आरोपी वकील राकेश किशोर कुमार का लाइसेंस रद्द कर दिया है। उसका रजिस्ट्रेशन 2011 का है। इसके साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी आरोपी को तुरंत निलंबित कर दिया।