bhajanlal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री का प्रस्तावित श्रीगंगानगर दौरा : फिरोजपुुर फीडर के पुनर्निर्माण का करेंगे शिलान्यास, 647.62 करोड़ रुपये की परियोजना में राजस्थान और पंजाब की हिस्सेदारी
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का नहरी तंत्र मजबूत बन रहा है। इसी क्रम में शर्मा 5 दिसम्बर को फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इससे गंगनहर में वर्षभर पानी की पर्याप्त आवक बनी रहेगी तथा किसान रबी व खरीफ फसलों की जरूरत के अनुसार सिंचाई कर सकेंगे। फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के तहत आर.डी. 0 से 168.230 तक सी.सी.लाईनिंग, 2 हैड रेगूलेटरों का पुनर्निर्माण, 1 हैड रेगूलेटर का नव निर्माण, 1 क्रोस रेगूलेटर का पुनर्निर्माण, 19 वी.आर.बी./डी.आर.बी. का पुननिर्माण, 3 रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज का पुनर्निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इन विकास कार्यों से हरिके बैराज में आने वाले अधिक पानी को फिरोजपुर फीडर में लाया जाएगा तथा इसका प्रत्यक्ष लाभ गंगनहर को होगा। इन पुनर्निर्माण कार्यों से गंगनहर के 3.14 लाख हैक्टेयर क्षेत्र के काश्तकार लाभान्वित होंगे तथा फसलों का उत्पादन भी बढ़ेगा।

शर्मा की पहल पर बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया था। केन्द्रीय जल आयोग द्वारा इस कार्य की डीपीआर स्वीकृति दी गई। इस परियोजना की कुल लागत 647.62 करोड़ रुपयए है। इसमें पंजाब राज्य की हिस्सेदारी 379.12 करोड़ रुपए एवं राजस्थान राज्य की हिस्सेदारी 268.50 करोड़ रुपए है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1925 में 5 दिसम्बर को स्व. महाराजा श्री गंगा सिंह ने गंगनहर का शिलान्यास किया था। वर्ष 2025 में इस परियोजना के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इससे फिरोजपुर फीडर की कुल पानी आहरण की क्षमता में वृद्धि होगी।

भजनलाल शर्मा से महाराष्ट्र के प्रवासी राजस्थानियों ने की मुलाकात, कहा- राज्य सरकार निवेशकों को उद्यम स्थापित करने में करेगी हरसंभव मदद
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर महाराष्ट्र से आए ‘राजस्थान प्रकोष्ठ’ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान एवं महाराष्ट्र के मध्य सामाजिक एवं आर्थिक एक्सचेंज प्रोग्राम सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में प्रचुर मात्रा में सौर ऊर्जा, खनिज सम्पदा का भंडार, बिजली-पानी की पर्याप्त उपलब्धता और निवेश अनुकूल नीतियां है।

उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से इस निवेश-परक वातावरण का लाभ उठाते हुए प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को उद्यम स्थापित करने में हरसंभव मदद करेगी। इस दौरान शर्मा ने आगामी 10 दिसम्बर को प्रस्तावित ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के लिए प्रवासी राजस्थानियों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर ‘राजस्थान प्रकोष्ठ’ के अध्यक्ष संजय मंत्री, नंदकिशोर मालपानी सहित विभिन्न प्रवासी राजस्थानी मौजूद रहे।

सूरत में होगा ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ : भजनलाल शर्मा प्रवासी राजस्थानी समुदाय से करेंगे मुलाकात, उद्यमियों को निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 अक्टूबर को सूरत में आयोजित होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ में गुजरात और सूरत में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी समुदाय से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा वहां के प्रमुख उद्यमियों एवं औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों को राजस्थान में निवेश करने और राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए आमंत्रित करेंगे।

सूरत में आयोजित यह ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ राज्य सरकार के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में निवास कर रहे प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव सुनिश्चित और सशक्त किया जा रहा है और उन्हें राज्य की प्रगति यात्रा का भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह आयोजन 10 दिसंबर 2025 को जयपुर में आयोजित 'प्रवासी राजस्थानी दिवस' में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भी किया जा रहा है।

सूरत में होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी एवं भू-जल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।

इस कार्यक्रम उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना है। ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार का प्रतिनिधिमंडल सूरत में मौजूद फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल्स, सिरेमिक्स और पेट्रोकेमिकल्स जैसे सेक्टर्स के प्रमुख अधिकारियों से भी मुलाकात करेगा।

सूरत में होने वाला यह कार्यक्रम जयपुर में 10 दिसंबर को होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के मद्देनजर किया जा रहा है। इस शृंखला में पहला कार्यक्रम दो हफ्ते पहले हैदराबाद में आयोजित किया गया था। ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ का उद्देश्य राजस्थान की विकास यात्रा में ‘कनेक्ट, कोलैबोरेट एंड कॉन्ट्रिब्यूट’ (Connect, Collaborate, and Contribute) के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव को और मजबूत करना है। सूरत में इस कार्यक्रम का आयोजन कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के सहयोग से किया जा रहा है।

‘प्रवासी राजस्थानी दिवस, 2025’ के बारे में :

10 दिसंबर को मनाया जाने वाला ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’, राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के वैश्विक प्रवासी समुदाय से जुड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। राज्य सरकार के उद्योग विभाग और राजस्थान फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का लक्ष्य प्रवासी राजस्थानी समुदाय से सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करना और उन्हें राज्य के विकास में सहभागी बनाना है।