ajmer jaipur highway - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हादसा स्थल पर दूसरा हादसा : ट्रोले ने बाइक को रौंदा, युवती की मौत ; लगातार दूसरे दिन बड़े सड़क हादसे से दहशत
जयपुर। जयपुर में तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को फुटपाथ पर बैठे परिवार को ट्रेलर से कुचलने की दर्दनाक घटना के अगले ही दिन बुधवार को उसी जगह जयपुर-अजमेर रोड पर एक और भीषण हादसा हो गया। श्याम नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा।

पुलिसकर्मी वीरेन्द्र ने बताया बुधवार दोपहर करीब 3.45 बजे जयपुर-अजमेर रोड स्थित हीरापुरा 200 फीट बाइपास पर हादसा हुआ। यहां तेज गति से आ रहे ट्रोले ने बाइक को जोरदार टकर मार दी। युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जांच में सामने आया कि मृतका भारती सैनी (19) पुत्री जगदीश सैनी भांकरोटा की रहने वाली थी और यहां महेन्द्रा सेज में नौकरी करती थी। उसने भांकरोटा जाने के लिए रेपिडो बाइक सेवा बुक की थी। हादसे के समय वह ओला बाइक चालक नवदीप के साथ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने ट्रोले की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

चार की हो चुकी है मौत
इससे एक दिन पूर्व मंगलवार को ही हीरापुरा 200 फीट बाईपास क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार को कुचल दिया था। उस दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों और उनके पिता की मौत हो गई थी जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

अजमेर रोड हादसे का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार, वाहन मालिक भी हिरासत में
अजमेर रोड पर अमर पैलेस होटल के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक आरोपी चालक सतवीर सिंह (42) निवासी आजडोली डीडवाना-कुचामन को गिरफ्तार कर लिया। घटना में चंद्रप्रकाश बागरिया और उनके तीन बच्चों गोपाल, रमेश तथा दीपक की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी कैलाशी देवी के दोनों पैरों में गंभीर चोटेंआई हैं।। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त ट्रेलर भी जब्त कर लिया है और वाहन मालिक से पूछताछ जारी है। डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 7 जुलाई की सुबह करीब 8.45 बजे दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहे ट्रेलर के चालक ने अमर पैलेस होटल के सामने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे एक परिवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। खुलासा हुआ कि पूरा परिवार चित्रकूट क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में रहकर झाड़ू बनाने का काम करता था और उस सुबह अपने गांव राजसमंद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। मृतक के साले पन्नालाल की रिपोर्ट पर श्याम नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ  वर्ष 2011 का सड़क दुर्घटना से जुड़ा एक आपराधिक मामला भी लंबित है।

जेसीबी वर्कशॉप में लगी भीषण आग : भभका सर्विस सेन्टर, 100 से अधिक फायरमैन आग बुझाने में जुटे
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर रोड स्थित जेसीबी वर्कशाप में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भीषण आग लग गई। धूएं का गुबार करीब तीन किलोमीटर दूर से दिख रहा था। आसमान काला हो गया और आग की लपटें उठती रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 20 दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हादसे के समय वहां काम कर रहे 70-80 कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। वर्कशॉप की एक दीवार के पास ही पेट्रोल पम्प स्थित है, ऐसे में वहां आग तक आग को पहुंचने से रोकने में फायरकर्मी सफल रहे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर कलक्टर, डीसीपी और चीफ फायर ऑफीसर पहुंचे। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि सोमवार शाम वर्कशॉप में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। वर्कशॉप में आग बुझाने के यंत्र भी मौजूद नहीं थे। 20 दमकलों ने 2-2 फेरे लगाकर आग पर काबू पाया।

बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त हुई जेसीबी
असिस्टेंट फायर ऑफीसर भंवर सिंह ने बताया कि आग से वर्कशॉप में रखी बड़ी संख्या में जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से पहले बेल्डिंग का काम चल रहा था। इस दौरान वहां ऑयल भी रखा था। ऐसे में अचानक आग पकड़ ली। आग से लाखों रुपए कीमत की जेसीबी का नुकसान हुआ है।

Jaipur-Ajmer Highway Blast : सिलेंडर से भरे ट्रक और टैंकर की भीषण टक्कर से मचा हड़कंप, एक-एक कर फटते रहे 200 सिलेंडर
जयपुर। जयपुर-अजमेर हाईवे परदूदू इलाके में सावरदा पुलिया के पास मंगलवार देर रात महादेव होटल के समीप जयपुर की ओर जाने वाली लेन पर एक सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक को बैंजिन कैमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों में आग लग गई, जिसके बाद गैस सिलेंडर एक-एक कर फटने लगे। धमाकों की आवाजें 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। रात के सन्नाटे को चीरते हुए ये धमाके इतने भयानक थे कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से साफ दिखाई दे रही थीं। जले हुए सिलेंडर डेढ़ सौ से दो सौ मीटर दूर तक जाकर गिरे। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, कलेक्टर जितेंद्र सोनी और आईजी राहुल प्रकाश खुद मौके पर पहुंचे।

20 से अधिक वाहन आग की चपेट में आए
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त मौके पर खड़े और वहां से गुजर रहे करीब 20 वाहन भी आग की चपेट में आ गए। सीएम भजनलाल शर्मा ने देर रात एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया है।

एक व्यक्ति की मौत

हादसे में ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई।  वहीं जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। अब तक केवल एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। शव की पहचान डीएनए जांच के बाद ही हो सकेगी। शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

हाईवे बंद, यातायात प्रभावित
प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों ओर से जयपुर-अजमेर हाईवे को बंद कर दिया, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए और करीब 7 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। यह हादसा अवैध कट के पास हुआ है।

दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां जयपुर, किशनगढ़, अजमेर समेत आसपास के इलाकों से बुलाई गईं। आग पर काबू पाने के लिए लगभग 12 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर जुटीं। घटनास्थल के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है ताकि किसी तरह की और अनहोनी से बचा जा सके।

राहत कार्य के दौरान चोरी
हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तीन क्रेनों की मदद से जली हुई गाड़ियों को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन इस दौरान कुछ लोग मौके से सिलेंडर और कंटेनर का लोहा चोरी कर ले गए। जले हुए टैंकर पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने रात में ही मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया था और सुबह भी कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए। एफएसएल निदेशक डॉ. अजय शर्मा के अनुसार, हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप - हादसों के लिए RTO जिम्मेदार
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए आरटीओ की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करते हुए ओवरलोड और खराब वाहनों की आवाजाही आम बात है, जिससे इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

स्थिति अब सामान्य, लेकिन दहशत बरकरार
फिलहाल मौके की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन लोग अब भी दहशत में हैं। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।