gangster - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अपराधों के खिलाफ प्रहार : रोहित गोदारा गैंग का शूटर महिला के वेश में गिरफ्तार, भागने की फिराक में था 25 हजार का ईनामी
जयपुर। जिला पुलिस कोटपूतली-बहरोड़ ने संगठित अपराधों के खिलाफ एक निर्णायक प्रहार किया है। पुलिस ने 25 हजार के ईनामी और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय शूटर अभिषेक उर्फ बटार को गिरफ्तार किया है। अपराधी पुलिस से बचने के लिए ग्रामीण महिला का वेश घाघरा-लूगड़ी धारण कर भागने की कोशिश कर रहा था। एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि कोटपूतली थाने के एक गंभीर मामले में वांछित यह कुख्यात अपराधी गिरफ्तारी के डर से वेश बदलकर बहरोड़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस की क्यूआरटी टीमों ने आसूचना संकलन के आधार पर सटीक कार्रवाई की।

भारी मात्रा में हथियार जब्त
गिरफ्तारी के समय पुलिस ने अभिषेक उर्फ बटार के कब्जे से 03 देशी पिस्टल, 12 ज़िंदा कारतूस और एक अतिरिक्त मैगज़ीन सहित भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। एसपी विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक उर्फ बटार पुत्र पप्पू राम गुर्जर (21) निवासी मोलाहेड़ा थाना पनियाला का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 8 गंभीर प्रकृति के मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस थाना बहरोड़ में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत नया मामला दर्ज किया गया है। इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में क्यूआरटी कोटपुतली के कांस्टेबल मनोज कुमार और क्यूआरटी बहरोड़ के कांस्टेबल बलदेव की विशेष भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते गैंगस्टर को दबोचा जा सका।

गैंगस्टर शिवराज सिंह सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन की रिमांड पर
कोटा । मंदिर की अर्जुनपुरा में जमीन को लेकर  बड़े महाप्रभुजी मंदिर के प्रबंधक को धमकाने के मामले में कैथूनीपोल पुलिस ने  गैंगस्टर शिवराज सिंह सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया । पुलिस ने न्यायालय में पांच दिन का रिमांड मांगा था। एएसपी दिलीप कुमार सैनी ने बताया कि गैंगस्टर शिवराज सिंह, हरविंदर सिंह, अरविंद सिंह, रंजीत, जगवीर, महेंद्र पुरी, अनूप मेहरा और शिव पंवार को सोमवार को डिटेन कर पूछताछ के बाद देर रात  गिरफ्तार किया था।  सभी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से तीन दिन का रिमांड मिला है। डिप्टी एसपी  राजेश टेलर ने बताया कि रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी पूछताछ पूरी होने के बाद 9 मई को उन्हें दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।

महाप्रभु मंदिर के प्रबंधन को धमकाया था
अर्जुनपुरा  और नया नोहरा की बेशकीमती जमीन के संबंध में गैंगस्टर शिवराज सिंह  रविवार सुबह दस बजे अपने हथियारबंद साथियों के साथ पाटनपोल स्थित बड़े महाप्रभु मंदिर गया ।वहां बड़े महाप्रभु मंदिर प्रबंधक विनय बाबा गोस्वामी को  करीब 4 घंटे तक धमकाया  और अर्जुनपुरा की 13 और नया नोहरा की 52 बीघा जमीन के संबंध में जानकारी मांगी ।  वह इन जमीनों के एग्रीमेंट खुद के नाम करवाने के लिए धमका रहा था।  मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर  उसके घर से डिटेन कर साथियों के साथ गिरफ्तार किया था।

दूसरी तरफ इस मामले में गैंगस्टर शिवराज सिंह ने मीडिया को बताया कि उसे फंसाया जा रहा है। शहर के एक बड़े बिल्डर राजवंशी पर  शिवराज ने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम उसी के इशारे पर ही हो रहा है।

इनका कहना है
इस मामले में शिवराज द्वारा लगाए गए  आरोप निराधार हैं । मैं शिवराज और फरियादी विनय बाबा गोस्वामी को भी नहीं जानता हूं  क अगर वह दोनों मुझे पहचानते हैं तो सभी आरोपों को स्वीकार करता हूं । मुझे कोई भी जानकारी नहीं है और क्या मैटर है यह भी जानकारी नहीं है । मैं कभी इन लोगों से भी नहीं मिला, मैं तो आगरा शादी में गया हुआ था।
-बिल्डर दीपक राजवंशी

इस मामले में पुजारी विनय बाबा गोस्वामी की रिपोर्ट पर गैंगस्टर शिवराज सिंह सहित अन्य के खिलाफ मंदिर माफी की जमीन को लेकर धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। फरियादी ने बताया कि अर्जुनपुरा इलाके में महाप्रभु जी के मंदिर की जमीन  है, जो गैंगस्टर शिवराज सिंह अपने नाम करवाने के लिए धमका रहा है। आरोपी के खिलाफ 24 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
- डॉ. अमृता दुहन , एसपी कोटा शहर

प्राइवेट बसों से वसूली करने वाली गैंग के सरगना के खाते में मिला 1.38 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन, पुलिस ने कराई परेड
जयपुर। सीकर रोड के रूट पर चलने वाली निजी बसों से अवैध वसूली करने वाली गैंग के सरगना भगवान सिंह के बैंक खाते की 15 माह की डिटेल खंगाली गई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 15 माह में भगवान के बैंक खाते में 1.38 करोड़ रुपए ट्रांजेक्शन हुआ है। अब पुलिस ने उन सभी खातों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया हैं, जिनमें भगवान सिंह के बैंक खाते से रुपयों का लेन-देन होता था। पुलिस ने इस मामले में पकड़े चारों आरोपियों को बुधवार को चौमूं पुलिया के आस-पास और सिंधी कैंप बस स्टैण्ड पर पैदल घुमाकर परेड कराई, जिससे लोगों को इनकी असलियत सामने आ सके और कोई युवक ऐसी बदमाश नहीं करें।  पुलिस ने मंगलवार को चौमूं पुलिस पर सीकर रोड से गुजरने वाली निजी बसों के चालक-परिचालक से अवैध वसूली करने वाले भगवान सिंह निवासी चांड़ी मकराना, श्याम वीर सिंह निवासी नीमका थाना सीकर, विक्रम सैन उर्फ विक्की निवासी नींदड़ हरमाड़ा और दिलीप सिंह निवासी रानोली सीकर को गिरफ्तार किया था।

स्पाई कैमरे से स्टिंग ऑपरेशन कर पकड़े इन बदमाशों के कब्जे से अवैध वसूली से इकट्ठे किए 45 हजार रुपए और स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की थी। यह गिरोह इस रूट से जाने वाली सभी बसों से प्रति चक्कर 50 से 100 रुपए वसूल रहे थे। रुपए नहीं देने पर बस चालक-परिचालक से मारपीट करते और बस में पत्थर फैंकते थे। इस संबंध में जब डीसीपी अमित कुमार को शिकायत मिली तो अलग-अलग पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों को लगाकर जांच कर कार्रवाई की गई।

कुख्यात बदमाशों का निकाला जुलूस, 3 मोबाइल और एक डायरी बरामद
जयपुर। संजय सर्कल थाना पुलिस ने हथियार सहित पकड़े गए गैंगस्टरों का जुलूस निकाला। पुलिस ने शास्त्री नगर खलील चौराहा, मदरसा फैजान, महात्मा गांधी कॉलोनी सहित अन्य जगहों से उनका जुलूस निकाला। पुलिस को उनकी निशानदेही पर तीन मोबाइल और डायरी मिली हैं। माना जा रहा है कि इस मोबाइल और डायरी में अहम सुराग मिल सकते है। थानाप्रभारी हरिओम ने बताया कि बदमाश इतने शातिर है कि उन्होंने फरारी काटने के लिए महात्मा गांधी कॉलोनी में मकान के अंदर सीढ़ियों के नीचे अंडरग्राउंड बना रखा था।

ऊपर से टीन से ढक रखा था, ताकि किसी को उनके बारे में जानकारी नहीं मिले। बदमाश इसी मकान में रहकर फरारी काट रहे थे। इस मकान के बाहर ताला लगा रहता था। अगर उन्हें किसी भी चीज की जरूरत होती थी तो वह फोन करके मंगा लेते थे। फोन से बात करने के बाद एक व्यक्ति जरूरत की चीज देने के बाद वापस बाहर से ताला लगाकर चला जाता था। जाते समय वह चाबी अपने साथ ले जाता था।

बदमाशों ने टशन दिखाकर नए लड़कों को भर्ती कर रखा हैं। सरगना शाहिद के पास 150 छोटे बड़े बदमाश हैं, जो उसके इशारे पर काम करते है। यह गैंगस्टर हथियार लेकर जयपुर के क्लब, बार मालिक और सटोरियों को धमकाने का काम करते थे। बंधी देने पर उन्हें परेशान नहीं करने के लिए कहा जाता था। इसके साथ ही व्यापारियों को गैंग का रोब दिखाकर डरा धमकाकर पैसे वसूलने का काम करते थे। मंथली बंधी को लेकर ही गैंगस्टरों में लड़ाई हुई थी। गिरोह में शामिल बदमाश गाड़ियां जलाने और तोड़ने जैसी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

कार में बैठाकर यात्रियों से लूट करने वाली गैंग के 2 लुटेरे गिरफ्तार
जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने बस स्टेण्ड से गंतव्य को जाने वाले यात्री को कार में बैठाकर लूट करने वाली गैंग का खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में श्याम नगर की 5 वारदातों समेत जयपुर शहर की एक दर्जन वारदात कबूल की हैं। मुख्य आरोपी से लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। टीम ने वारदात में प्रयुक्त तीन कार जब्त की हैं।  पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि 11 दिसंबर 2024 को परिवादी उदयभान सिंह ने रिपोर्ट दी कि 9 दिसम्बर 2024 अजमेर जाने के लिए 200 फीट चौराहे पर खड़ा था। जहां एक यूपी नम्बर की गाड़ी वाला अजमेर जाने के लिए बोल रहा था। उस गाड़ी में वह बैठ गया।  गाड़ी में पहले से तीन युवक बैठे थे। कुछ दूर चलते ही इन्होंन पिस्टल लगा दी और मारपीट करने लगे। बदमाशों ने मेरा मोबाइल, एटीएम कार्ड, बहन का एटीएम कार्ड ले लिया।
मेरे व बहन के एटीएम के पासवर्ड पूछ लिए। इस दौरान 44 हजार रुपए निकाल लिए। मेरी दो सोने की चेन ले ली। इस रिपोर्ट पर टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी और तकनीकी सहायता से दो बदमाशों को पकड़ लिया।

सवारियों को ऐसे लूटते हैं लुटेरे
* आरोपी वारदात के दिन अपने-अपने फोन बंद करके चौपहिया वाहन लेकर जयपुर शहर से बाहर के बड़े बस स्टेण्ड 200 फीट चौराहा, कुम्भा मार्ग, 14 नम्बर बस स्टेण्ड, ट्रांसपोर्ट चौराहे पर खड़े हो जाते हैं।
* गैंग का मुख्य सरगना गाड़ी में ही बैठा रहता है और एक आरोपी गाड़ी से चलने के लिए सवारी तलाशता है। दूसरा बस स्टेण्ड पर अन्जान बनकर खड़ा हो जाता है। सवारी मिलने पर दूसरा आरोपी भी उसी गाड़ी में आगे वाली सीट पर जाने के लिए बैठ जाता है।
* नकदी नहीं होने पर मिलने वालों को मेडिकल इमरजेंसी बताकर फोन-पे पर रुपए डलवा लेते हैं। हाईवे पर स्थित पेट्रोल पम्प पर तेल डलवा लेते हैं। तेल कम रुपए का डलवाते हैं। जीरो बढ़ाकर पेमेन्ट कर देते हैं। गलती से ज्यादा पेमेंट होने की कहकर बाकी पेमेंट नकद वापस ले लेते हैं।
* आरोपियों ने उदयभान सिंह के मोबाइल को चेक किया तो बैंक खाते से 475000 रुपए जमा होने का मैसेज मिला, जिस पर परिवादी के मोबाइल से रात्रि दो बजे ही आॅनलाइन कैब बुक करके अजमेर रोड के पास बुलवाया तथा कैब चालक की अलमारी की चाबी देकर सांगानेर बहन के पास भेजा, जहां से चैक बुक मंगवाकर सेल्फ के चैक पर हस्ताक्षर करवाकर 425000 भरकर कैब चालक के जरिए वापस बहन के पास भेज दिया।
-आरोपियों ने इस साल वारदात करने के लिए स्विफ्ट और आई 20 गाड़ी किराए पर ली थी। आरोपी गाड़ी का नम्बर प्लेट बदलकर फर्जी नम्बर प्लेट लगा लेते थे जिससे गाड़ी पकड़ में नहीं आए ।

रंगदारी मामले में गैंगस्टर लारेंस के वीसी के जरिए बयान , घटना के वक्त मैं जेल में, कैसे दे सकता हूं वारदात को अंजाम
जोधपुर। महानगर मजिस्ट्रेट के समक्ष रंगदारी मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बयान दर्ज किए गए। गुजरात की साबरमती जेल से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से बयान दर्ज किए गए। उल्लेखनीय है कि ट्रैवल्स कंपनी के मालिक मनीष जैन से रंगदारी वसूली के आठ साल पुराने मामले में लॉरेंस ने कोर्ट के सवालों का जवाब देते पूरे प्रकरण को झूठा बताया। लॉरेंस के अधिवक्ता संजय विश्नोई ने कहा, लॉरेंस ने अपने बयानों में पुलिस पर फर्जी कार्रवाई कर फंसाने का आरोप लगाया। गैंगस्टर का कहना हैं, कि मैं जेल में बंद था ऐसे में मोबाइल पर धमकाना संभव नहीं है। दरअसल 17 मार्च 2017 को जोधपुर के सरदारपुरा थाने में निजी ट्रेवल्स मालिक मनीष जैन ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिलने की रिपोर्ट दी थी। प्रकरण में  जोधपुर के महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 7 के मजिस्ट्रेट हर्षित हाड़ा की अदालत में लॉरेंस वीसी के जरिए पेश हुई। लॉरेंस के वकील संजय बिश्नोई ने कहा, लॉरेंस पिछले 11 साल से पुलिस हिरासत में है और घटना के वक्त वह जोधपुर में नहीं था। पुलिस ने लॉरेंस और उसके भाई अनमोल विश्नोई दोनों को झूठा फंसाया है।

हालांकि मामले की सुनवाई शनिवार को अधूरी रही। करीब 55 सवाल लारेंस के सामने रखे, मुलजिम में सभी का जवाब देते कहा घटना के वक्त जेल में होने से वह घटना को कैसे अंजाम दे सकता है। अधिवक्ता विश्नोई ने कहा, अभी उसके बयान पूरे नही हुए है ऐसे में अगली पेशी पर उसके बयान होने के बाद इस मामले में बयानों पर जिरह होगी।

बाबा सिद्दीक़ी की हत्या से खौफ में लोग, देश में लाना चाहते हैं गैंगस्टर राज: केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट)के नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मुंबई में जिस प्रकार सरेआम हत्या कर दी गई,  उससे ना केवल महाराष्ट्र, बल्कि देशभर के लोगों में खौफ हैं।

केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि मुम्बई में सरेआम राकांपा नेता की गोली मारकर हत्या की इस वारदात से ना केवल महाराष्ट्र, बल्कि देशभर के लोगों में खौफ हैं। दिल्ली में भी कमोबेश यही माहौल बना दिया है इन्होंने। ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज लाना चाहते हैं। जनता को अब इनके खिलाफ खड़ा होना ही पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि मुंबई के बांद्रा इलाक़े में शनिवार देर रात हमलावरों ने सिद्धिकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वाहन चोरों के 919 ठिकानों पर दबिश, 313 को दबोचा
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। शहर में वांछित चल रहे वाहन चोरों पर शिकंजा कसने के लिए कमिश्नरेट की टीमों ने सोमवार तड़के पांच बजे 12 बजे तक ऑपरेशन क्लीन बोल्ड चलाया। इसमें 919 ठिकानों पर दबिश देकर 313 संदिग्धों को पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ के बाद 253 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में पुलिस ने कई जगह से वाहन भी जब्त किए हैं। इन वाहनों के दस्तावेज नहीं थे। पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर शहर में दहशतगर्दी व अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ  कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त दबिश, गिरफ्तारी व तलाशी अभियान चलाया गया। वाहन चोरी में चालानशुदा अपराधियों के ठिकानों व निवास स्थानों दबिश दी गई। टीम ने इनमें से 240 को धारा 151 सीआरपीसी में, नौ लोगों को धारा 110 सीआरपीसी में, चार को धारा 107/116 सीआरपीसी में और दो अपराधियों को स्थाई व गिरफ्तारी वारंट में पकड़ा है। वहीं दो प्रकरण दर्ज कर आठ वाहन जब्त किए गए। एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि चिन्हित किए गए 919 अपराधियों में 34 अपराधी न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं। गिरफ्तार किए गए सभी बदमाशों से पूछताछ कर तस्दीक की जा रही है। अभियान में चारों जिलो में 5 डीसीपी, 9 एडिशनल डीसीपी, 22 एसीपी, 67 इंस्पेक्टर व करीब तीन हजार हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल मौजूद रहे, जिन्होंने पूर्वी जिले में 248 जगह दबिश देकर 83 पकड़े, जबकि पश्चिमी जिले में 278 जगह दबिश देकर 95 पकड़े। उत्तरी जिले में 327 जगह दबिश देकर 115 और दक्षिणी जिले में 66 जगह दबिश देकर 20 बदमाशों को पकड़ लिया।

गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर करते थे फॉलो-लाइक व सहयोग, बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
जयपुर। व्यापारियों को इंटरनेट कॉल के जरिए धमकी देने और जी-क्लब पर की गई फायरिंग के बाद जयपुर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा व रितिक बॉक्सर को सोशल मीडिया फॉलो-लाइक और सहयोग करने वाले लोगों को चिन्हित कर 25 लोगों को शांतिभंग में पकड़ा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर तस्दीक कर रही है कि ये लोग सोशल मीडिया के अलावा कहीं वारदातों में शामिल तो नहीं हैं। किसी युवक की भूमिका संदिग्ध मिली तो उस पर कार्रवाई होगी। इधर, पुलिस ने गैंगस्टर रितिक बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया है। वेस्ट जिले में हरमाड़ा पुलिस ने ईश्वरसिंहपुरा निवासी पीयूष शर्मा को पकड़ा है, जो आरयू में डिप्लोमा कर रहा है।

करणी विहार पुलिस ने जनकपुरी निवासी रवि शर्मा को पकड़ा है, जो पिता के साथ किराणा की दुकान पर काम करता है। इसने अपनी पहचान छिपाने के लिए पिता झूथाराम की जगह मोहम्मद आबिद खान बता रखा था। बिन्दायका पुलिस ने सिंवार मोड़ निवासी नरेन्द्र चौधरी को पकड़ा है, जो कम्प्यूटर कोडिंग सिखाने जाता है। बगरू पुलिस ने हसनपुरा निवासी गणेश चौधरी को पकड़ा हैं, जो मानसरोवर स्थित एक यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई कर रहा है।

इन पर भी की कार्रवाई
ईस्ट जिले में लालकोठी पुलिस ने आदर्श नगर निवासी ग्राफिक्स का काम करने वाले मोहम्मद फैजान कुरैशी को पकड़ा है। गांधी नगर पुलिस ने कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले मालवीय नगर निवासी राहुल सैन को पकड़ा है। तुंगा पुलिस ने बस्सी निवासी राकेश कुमार मीना, लालपुरा निवासी रमेश चंद बैरवा, झर निवासी राहुल मीणा, रामसिंहपुरा निवासी लक्ष्मण बालोट, तुंगा निवासी प्रेम सिंह व मोनू लाटा, माधोगढ़ निवासी विनोद, कोटखावदा निवासी गौरव बैरवा, कानोता पुलिस ने जामडोली निवासी अली बॉक्सर, केशव नगर निवासी विकास शर्मा, जामडोली निवासी अवधेश कुमार मीणा, बस्सी निवासी देवेन्द्र सिंह, सांगानेर पुलिस ने मालवीय नगर निवासी कमल चंदानी, रामनगरिया निवासी महेश गुर्जर, मालवीय नगर निवासी जीतेश कालरा, जितेन्द्र योगी, जवाहर सर्किल पुलिस ने नंदपुरी निवासी विशाल भाटिया, मालवीय नगर पुलिस ने झुंझुनूं निवासी अजय सिंह व मोजी कॉलोनी निवासी अजय सिंह थापा को पकड़ा है। वहीं शुक्रवार को जी-क्लब पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार हुए छह लोगों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सभी को जेल भेज दिया।

सतर्क रहें, बहकावे में नहीं आएं : बदमाश पर्दे के पीछे और नाबालिगों को झोंका अपराध की दुनिया में
ब्यूरो/नवज्योति, जयुपर। जवाहर सर्किल थाना इलाका स्थित जी-क्लब पर फायरिंग करने के आरोप में पकड़े गए शूटर मात्र मोहरा थे, जिन्हें रुपयों और प्रभाव का लालच दिखाकर अपराध करने के लिए तैयार किया गया था। केवल 10वीं पास छात्र को एक बदमाश बना दिया। पुलिस जांच में इसके अलावा भी अहम खुलासे हुए हैं। फायरिंग करने वाली एक टीम को प्रदीप निवासी उत्तर प्रदेश लीड कर रहा था। इसने दिसम्बर माह में रितिक बॉक्सर के नाम वाले अकाउंट से अपलोड की गई पोस्ट को लायक किया था। इस युवक के पोस्ट को लायक करने के बाद उसी आईडी से बॉक्सर गैंग ने प्रदीप से सम्पर्क करना शुरू किया और मैसेज के जरिए हालचाल पूछने लगे। प्रदीप ने गैंग को बताया कि वह स्नातक है।

सट्टे में हारे 30 लाख रुपए बने कमजोरी
प्रदीप ने रितिक गैंग को बताया कि वह सट्टे में रुपए हार गया है, जिससे उस पर 30 लाख रुपए का कर्जा हो गया है। इससे परेशान प्रदीप को रुपए देने का लालच दिया और उससे पूछा कि वह किसी का मर्डर कर सकता है क्या? उसने जब मना किया तो बदमाशों ने उसेकिसी को डराने के लिए फायरिंग करने की बात कही। इस पर प्रदीप तैयार हो गया। गैंग ने कुछ दिन पहले उसे पंजाब भेज दिया, जहां चंडीगढ़ के पास रोड किनारे एक पेड़ के पास बैग में हथियार एवं खर्चे के लिए 39 हजार रुपए रखे थे। जिन्हें लेकर वह वापस गांव आ गया। इसके बाद उसने छोटी-मोटी वारदात करने वाले भूपेन्द्र को साथ लिया।

दूसरी टीम नाबालिग ने की लीड
फायरिंग के मामले में गिरफ्तार नाबालिग दूसरी टीम को लीड कर रहा था। वह पहले फायरिंग के मामले में बीकानेर के बाल सुधार गृह में था, जहां रितिक बॉक्सर गैंग के दूसरे बाल अपचारी से इसका सम्पर्क हुआ तो उसने वारदात करने के लिए तैयार कर लिया। ज्यादा रुपए के लालच में वह तुरंत तैयार हो गया। 25 जनवरी को वह जैसे ही जमानत पर बाहर आया तो उसने अपने पुराने दोस्त ऋषभ को साथ लिया और बाइक से जयपुर रवाना हो गए। ये दोनों ही 10वीं तक पढे हैं।

25 लाख रुपए नहीं दिए तो छलनी कर देंगे
फायरिंग के आरोपी प्रदीप शुक्ला ने अक्टूबर माह में ग्वालियर में एक व्यापारी को वॉयस कॉल भेजकर 25 लाख रुपए मांगे थे। उसमें खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर चार दिन पहले जो फायरिंग हुई थी उसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि अब यदि 25 लाख रुपए नहीं दिए तो घर पर इतनी गोलियां बरसाई जाएंगी कि छलनी हो जाएगा। इस संबंध में हजारी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

बदमाशों की कोई पोस्ट लाइक नहीं करें
कमिश्नरेट की सीएसटी में तैनात आरपीएस खलील अहमद ने बताया कि लोगों के बीच अपना डर और रुतबा बढ़ाने के लिए कई बदमाश खुद सामने नहीं आते हैं और नाबालिग एवं छात्रों को प्रलोभन देकर अपराध करवाते हैं। ये सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करते हैं। इन फोटो को ना तो लाइक करें और ना ही शेयर करें। पुलिस टीम ऐसे लोगों को चिन्हित कर रही है जो इन बदमाशों को लाइक और शेयर करते हैं।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी दीपक टीनू केकड़ी से गिरफ्तार
केकड़ी। दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल की टीम ने पंजाब के बहुचर्चित सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के एक आरोपी दीपक टीनू को अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। टीनू लॉरेंस विश्नोई का खास और ए कैटेगरी का गैंगस्टर है जिसकी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अहम भूमिका बताई जा रही है। पंजाब पुलिस की कस्टडी से फरार होने के बाद से ही टीनू विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन इसमें कामयाब नहीं होने से वह पिछले कुछ दिनों से केकड़ी के बघेरा गांव में ही फरारी काट रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल सेल की 5 टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी। दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल को टीनू के केकड़ी क्षेत्र के एक गांव में छिपे होने की सूचना मिली। टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। बताया गया कि पुलिस टीम टीनू को लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गई है।

5 ग्रेनेड, 2 ऑटोमेटिव हथियार मिले

टीनू के पास 5 ग्रेनेड और दो ऑटोमेटिक हथियार भी मिले हैं। बताया गया कि टीनू फर्जी पासपोर्ट के जरिए दक्षिण अफ्रीका भागने की प्लानिंग कर रहा था। टीनू का लुधियाना में बड़ा नेटवर्क है। जो अवैध वसूली और ड्रग्स का कारोबार करता रहा है। टीनू को भगाने वाले 3 युवकों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान आने तक वह अपनी गर्लफ्रेंड जतिंदर कौर के साथ मुंबई में था।

जिला पुलिस को नहीं सूचना

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट से जब नवज्योति ने जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि इस संबंधी दिल्ली पुलिस या जो भी संबंधित एजेंसी है, उन्होंने जिला पुलिस से किसी प्रकार को संपर्क नहीं किया और इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

गैंगस्टर संदीप शूटआउट मामला: पुलिस ने नाकाबंदी कर पांच लोगों को पकड़ा
राजसमंद। नागौर कोर्ट के बाहर हुए गैंगस्टर संदीप सेठी शूटआउट के मामले में राजसमंद पुलिस को बीती रात एक सूचना मिली कि स्कार्पियो में सवार कुछ युवक वारदात को अंजाम देकर राजसमंद की ओर आ रहे हैं। इस पर कुंवारिया थाना पुलिस ने रूपा खेड़ा टोल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान राजसमंद एसपी समेत आला अधिकारी और करीब 200 पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर दी, तभी सामने से आई स्कॉर्पियो को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया और गाड़ी पर बस्ट फायर किए। 13 राउंड फायरिंग में एक फायर गाड़ी के टायर पर लगी, गाड़ी पंचर हो गई जिसके बाद कार में सवार पांचों युवक पैदल ही फरार होने लगे, जिस पर पीछा कर पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़ लिया।

कुवाँरिया पुलिस ने इसकी सूचना नागौर थाना पुलिस को भी दी, जो मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची और सभी युवकों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस को कुछ विशेष जानकारी नहीं मिली। इस पर कुंवारिया थाना पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद हरियाणा के हिसार जिले के निवासी सभी युवक राहुल जाट, कल्याण सिंह ,संदीप जाट दीपांशु जाट और सोहेल जाट को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।