Archery Competition - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान ने राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी में जीते 5 स्वर्ण सहित 8 पदक, बालिका वर्ग में कम्पाउंड टीम बनी चैंपियन
जयपुर। राजस्थान ने रांची (झारखंड) में सम्पन्न 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक जीता।

चीफ डे मिशन सुमेर सिंह खटाणा के अनुसार राजस्थान की कम्पाउंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राजस्थान की बालिका टीम ने सेमीफाइनल में हरियाणा को कड़े मुकाबले में 148-144 अंकों से हराया। वही फाइनल में उसने महाराष्ट्र को पराजित कर खिताब अपनी झोली में समेटा। विजेता टीम में कुमकुम, मणिका, कनिष्का और मधु शामिल है।  कम्पाउंड मिश्रित टीम का कांस्य पदक कुमकुम और आर्यन की जोड़ी ने जीता। आर्यन पारीक ने 698/720 अंक अर्जित कर कम्पाउंड राउण्ड की व्यक्तिगत स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।

प्रशिक्षक/मैनेजर नारायण लाल, मिथिलेश, नीलम एवं गिरधारी गुर्जर के मार्गदर्शन में राजस्थान टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया। निदेशक सीताराम जाट और उपनिदेशक (खेलकूद) राम सिंह मीणा ने राजस्थान टीम को बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

राजपूताना रॉयल्स ने विश्व की पहली आर्चरी प्रीमियर लीग फाइनल में जीतकर खिताब किया अपने नाम, दिल्ली की पृथ्वीराज योद्धा टीम को दी शिकस्त
जयपुर। राजस्थान की टीम राजपूताना रॉयल्स ने इतिहास रचते हुए विश्व की पहली आर्चरी प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 2 से 12 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित हुई, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। राजपूताना रॉयल्स ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में दिल्ली की पृथ्वीराज योद्धा टीम को हरा खिताब पर कब्जा किया। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 4-4 सेट पॉइंट्स से टाई रहने के बाद टाइब्रेकर में राजपूताना रॉयल्स ने दो तीर लक्ष्य पर साधे, जबकि दिल्ली टीम एक भी निशाना सही नहीं लगा सकी।

इससे पूर्व राउंड-रोबिन चरण में राजपूताना रॉयल्स ने 10 में से 8 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने चेरो आर्चर्स (झारखंड) को 5-1 सेट पॉइंट्स से पराजित किया। चैंपियन राजपूताना टीम में राजस्थान की एकमात्र खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय तीरन्दाज स्वाति दूधवाल भी शामिल हैं।

चैंपियन टीम : स्वाति दूधवाल (राजस्थान), एला गिब्सन (ब्रिटेन), मेटे गेजोज (तुर्की), अंकित भकत (झारखंड), बसंती महतो (झारखंड), सचिन गुप्ता (दिल्ली), ओजस देओतले (महाराष्ट्र) और प्रथमेश फुगे (महाराष्ट्र)। टीम के कोच- जीवनजोत सिंह तेजा।

राजस्थान जूनियर तीरन्दाजी प्रतियोगिता, जयपुर व बीकानेर के खिलाड़ियों का जलवा
जयपुर। धौलपुर में चल रही राजस्थान जूनियर तीरन्दाजी प्रतियोगिता में जयपुर और बीकानेर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। रिकर्व राउंड (70 मीटर) के बॉयज वर्ग में कृष कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि महेश कुमावत ने रजत और मयंक ने कांस्य पर कब्जा जमाया। वहीं, गर्ल्स में खुशी कुमावत ने स्वर्ण, प्रियांशी ने रजत और खुशबू जावा ने कांस्य जीता। रिकर्व एलिमिनेशन राउंड में बीकानेर के आदित्य जावा ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि बाड़मेर के कृष कुमार और जयपुर के अथर्व शर्मा को क्रमश: सिल्वर व ब्रॉन्ज मिला। गर्ल्स में बीकानेर की प्रांजल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कंपाउंड बॉयज में पवन घाट ने गोल्ड और प्रद्युम्न यादव ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। गर्ल्स में खुशी शर्मा शीर्ष पर रहीं। एलिमिनेशन राउंड में प्रद्युम्न यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण जीता।

टीम इवेंट में जयपुर ने कंपाउंड वर्ग में गोल्ड पर कब्जा जमाया, जबकि बीकानेर को सिल्वर और बूंदी को ब्रॉन्ज मिला। इंडियन राउंड (30 व 40 मीटर) में जयपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बॉयज में अर्पित वेदवाल और गर्ल्स में पायल कुमावत ने स्वर्ण पदक जीते। 40 मीटर में हनुमानगढ़ के संजय सिंह और जयपुर की रिया कुमावत ने पहला स्थान हासिल किया। एलिमिनेशन राउंड में यतन (बांसवाड़ा) व प्रतिभा (बीकानेर) ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। टीम इवेंट में बॉयज कैटेगरी में हनुमानगढ़ ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि गर्ल्स वर्ग में जयपुर ने गोल्ड जीता। ओवरऑल रैंकिंग (इंडियन राउंड) में बॉयज वर्ग का स्वर्ण अर्पित बेनीवाल और गर्ल्स वर्ग का स्वर्ण हर्षिता बिश्नोई ने जीता।

राज्य सब जूनियर तीरन्दाजी प्रतियोगिता, टोंक के गर्वित शर्मा ने जीते तिहरे स्वर्ण
जयपुर। टोंक के युवा तीरन्दाज गर्वित शर्मा ने धौलपुर में चल रही राज्य सब जूनियर तीरन्दाजी प्रतियोगिता के इंडियन राउण्ड में तिहरे स्वर्ण जीते। गर्वित ने बॉयज 30 मीटर, बॉयज 20 मीटर और बॉयज ओवरऑल स्पर्धा में स्वर्णिम सफलता हासिल की। बॉयज 30 मीटर में रोहित कुमार ने रजत और बीकानेर के हर्षित ने कांस्य जीता, जबकि 20 मीटर और ओवरऑल में नागौर के आयुष और जयपुर के आदित्य ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। गर्ल्स 30 मीटर में बीकानेर की प्रतिष्ठा खंडेलवाल, गर्ल्स 20 मीटर में बीकानेर की निधि और ओवरऑल वर्ग में बीकानेर की प्रतिष्ठा खंडेलवाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इंडियन राउण्ड बॉयज टीम स्पर्धा का स्वर्ण जयपुर, गर्ल्स टीम स्पर्धा का स्वर्ण बीकानेर और मिक्स्ड टीम इवेंट का स्वर्ण जयपुर टीम ने जीता।

रिकर्व बॉयज में तन्मय (बाडमेर) ने स्वर्ण, अथर्व (जयपुर) ने रजत और हितेश (बीकानेर) ने कांस्य, रिकर्व गर्ल्स में खुशबू जावा ने स्वर्ण, दीर्थि (जयपुर) ने रजत और खुशी (नागौर) ने कांस्य पदक जीता। रिकर्व मिक्स्ड टीम इवेंट का स्वर्ण जयपुर टीम ने जीता। कंपाउण्ड बॉयज 50 मीटर में देवांश (जयपुर) ने स्वर्ण, वासु (अलवर) ने रजत और प्रद्युम्न (अलवर) ने कांस्य, कंपाउण्ड गर्ल्स 50 मीटर में अभिलाशा (अलवर) ने स्वर्ण, कुमकुम (बीकानेर) ने रजत और आन्या (धौलपुर) ने कांस्य पदक जीता।