womens odi world cup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप : पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी
नई दिल्ली। पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने टीम को जीत के लिए बधाई दी और लगातार 3 हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बावजूद शानदार वापसी की सराहना की। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात को याद किया, जब वे ट्रॉफी के बिना उनसे मिली थीं। इस बार वे ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं। उन्होंने कहा- हम ट्रॉफी के साथ उनसे बार-बार मिलना चाहेंगे। वहीं स्मृति मंधाना ने कहा- प्रधानमंत्री ने सभी को प्रेरित किया। वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

टीम के साथ बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी थे। वर्ल्ड कप में  चोटिल हुई प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर दिखीं। भारतीय टीम ने 2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप जीता।भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री मोदी को जर्सी भी भेंट की। शाम 4:40 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंच गई थी भारतीय टीम प्रधानमंत्री से मिलने के लिए शाम 4.40 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंच गई थी। टीम एक दिन पहले दिल्ली पहुंची थी।

ICC Womens World Cup : पाक ने लगाई हार की हैट्रिक, ऑस्ट्रेलिया की जीत में बेथ मूनी का शतक
कोलंबो। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बुधवार को कोलंबो में खेले गए महिला विश्व कप के नौवें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी की शतकीय और एलाना किंग की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 36.3 ओवर में मात्र 114 रन के स्कोर पर सिमेट गई।

पाक अंक तालिका में आखिरी स्थान पर
फातिमा सना के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की महिला टीम की यह इस महिला विश्व कप में लगातार तीसरी शिकस्त है। इससे पहले उसे भारत (88 रन) और बांग्लादेश (सात विकेट) की टीमों ने शिकस्त दी थी। मौजूदा टूनार्मेंट में लगातार तीसरी हार के साथ पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में आखिरी (आठवें) स्थान पर पहुंच गई। वहीं, तीन में से दो मुकाबले जीतकर और एक मैच रद्द होने की वजह से पांच अंक लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम शीर्ष स्थान पर है। भारतीय टीम दो मैचों में चार अंक लेकर तीसरे पायदान पर है।

पाक की खराब शुरुआत
जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही। मात्र 31 रन ही उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। गार्थ ने सादाफ (5), सिद्रा नवाज (5) और आईमन फातिमा (0) को तथा मेगन शट ने मुनीबा अली (3) और नतालिया परवेज (1) को पवेलियन लौटाया। इसके बाद सदरलैंड ने कप्तान फातिमा सना (11) केा बोल्ड कर पाकिस्तान को छठा झटका दिया। गार्डनर ने सिद्रा अमीन को सदरलैंड के हाथों लपकवा ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता दिलाई। सिद्रा ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौको की मदद से सर्वाधिक 35 रन बनाए। इसके बाद डायना बेग (7), शमीम (15) और नशरा संधू (11) कुछ खास नहीं कर सकी और पूरी टीम 102 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गार्थ ने 3 व  शट और सदरलैंड ने 2-2 व  तथा  गार्डनर व वारेहम ने एक-एक सफलता हासिल की। इससे पूर्व पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला उस समय सही साबित हो रहा था जब ऑस्ट्रेलिया ने अपने दो विकेट 30 रन पर, चार विकेट 59 रन पर, सात विकेट 76 रन पर खो दिए। आस्ट्रेलिया का आठवां विकेट 115 रन गिरा। लेकिन दूसरे छोर पर जम कर खेल रही मूनी ने मोर्चा संभाला और अलाना किंग के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

मूनी और किंग स्कोर को बढ़ाते-बढ़ाते 200 के पार ले गई। इस दौरान मूनी ने शतक और किंग ने अपना अर्धशतक पूरा किया। मूनी ने एक रन लेकर शतक और किंग ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। किंग ने फातिमा सना के पारी के 50वें ओवर में लगातार दो छक्के और मूनी ने दो चौके मारकर नौंवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की। मूनी इस ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुई। लेकिन तब तक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को एक सुरक्षित स्कोर तक पहुंचा दिया था। मूनी ने 114 गेंदों पर 109 रन में 14 चौके लगाए। जबकि अलाना किंग 49 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान की तरफ से नशरा संधू ने 37 रन पर तीन विकेट लिए जबकि फातिमा सना और रमीम शमीम को दो-दो विकेट मिले।