leaving - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध बजरी खनन करते ट्रेक्टर ट्रोली जब्त, चालक ट्रेक्टर ट्रोली छोड़ कर भागा
उनियारा। उनियारा क्षेत्र के बनेठा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते ले जाते हुए जप्त किया। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द मिश्रा के आदेशानुसार, वृत पुलिस उप अधीक्षक उनियारा शकील अहमद के निर्देशानुसार थानाधिकारी भवंर लाल  मय पुलिस टीम के द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की इत्तला पर बनास नदी से मीणों की झोपड़िया की तरफ  एक ट्रेक्टर मय ट्रोली अवैध बजरी भर कर जा रहा है।

बालाजी मन्दिर के पास मीणो की झोपडिया पहुंचा जहां बनास नदी की तरफ से एक ट्रेक्टर बिना नम्बरी व ट्रोली में अवैध बजरी भरी हुई को पकडा । पुलिस को देख ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर ट्रोली को छोड़ कर भाग गया । पुलिस ने बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राल को जप्त कर ट्रेक्टर ट्रोली के अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

लुटेरों ने मंडी व्यापारी से दस लाख रुपए से भरा बैग छीना, पीछा करने पर बैग छोड़ भागे बदमाश
छबड़ा। बारां जिले के छबड़ा के स्टेशन मार्केट में सोमवार दिन दहाड़े पैदल आए दो नकाबपोश लुटेरों ने बुजुर्ग मंडी व्यापारी से 10 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। सरेराह हुई इस वारदात के बाद मौके पर मौजूद व्यापारी और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े। घबराकर बदमाश रुपयों से भरा बैग फेंक कर फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जब व्यापारी छबड़ा थाने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उलटा व्यापारियों से अभद्रता कर दी। मुकदमा दर्ज तक नहीं किया। इस पर गुस्साएं व्यापारियों ने छबड़ा पुलिस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार कृषि मंडी व्यापारी छबड़ा निवासी पुरुषोत्तम अग्रवाल उम्र 70 साल सोमवार सुबह बैंक पहुंचे। उन्होंने किसानों को भुगतान करने के लिए दस लाख रुपए बैंक से निकाले और बैग में रुपए रखकर बाइक से मंडी के लिए रवाना हुए। बैंक से कूछ ही दूरी पर स्टेशन मार्केट में सरे बाजार दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर जाते पुरुषोत्तम अग्रवाल से दस लाख रुपए से भरा बैग छिन लिया और भागने लगे। इस दौरान बाजार में मौजूद व्यापारी और राहगीरों  ने सजगता दिखाई। वे बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े। लोगों को पीछे दौड़ता देख दोनों बदमाश घबरा गए और दस लाख रुपए से भरा बैग सड़क पर फेंक फरार हो गए। इस दौरान रुपयों से भरा बैग सही सलामत मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।

लूटपाट,नकबजनी की वारदातें बढ़ने पर गुस्साएं व्यापारी, थाने पर किया प्रदर्शन
इस वारदात के बाद व्यापारी गुस्साएं व्यापारी छबड़ा थाने पहुंचे इस पर पुलिसकर्मियों ने एफआईआर दर्ज करना तो दूर व्यापारियों से अभद्रता कर दी। जिससे आक्रोशित व्यापारियों ने छबड़ा थाने पर ही धरना प्रदर्शन शुरू दिया और मंगलवार को बाजार बंद करने का ऐलान कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि छबड़ा थाना क्षैत्र में लगातार लूट, चोरी, नकबजनी की वारदातें हो रही है। पुलिस की गश्त व्यवस्था फेल साबित हो रही है। करीब एक माह पहले ही एक कपड़ा के घर एक दर्जन बदमाशों ने लूटपाट की। लेकिन जाग होने पर भाग गए थे। इसी प्रकार कस्बे में एक व्यापारी के मुनीम को बंधक  बनाकर गहने लूट लिए गए थे। चोरी की घटनाएं तो आए दिन हो रही है।

इंदिरा गांधी नहर में फैक्ट्रियों का गंदा पानी छोड़ने का मुद्दा उठा, पंजाब जाएगी सरकार की टीम
जयपुर। इंदिरा गांधी नहर में पंजाब की फैक्ट्रियों का गंदा पानी छोड़ने का मुद्दा सोमवार को सदन में गूंजा। निर्दलीय विधायक राजकुमार गौड़ के सवाल के जवाब में जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि इंदिरा गांधी नहर में पंजाब से गंदा और जहरीला पानी छोड़ा जाना हम सबकी चिंता का विषय है। जल्द ही अफसरों की टीम के साथ पंजाब सरकार के साथ बैठक करेंगे और इस समस्या का निराकरण करवाएंगे।

विधानसभा में इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में पानी की चोरी, जर्जर नहरों और पानी का सही तरीके से बटवारा नहीं होने के मुद्दे पर विपक्षी विधायक सरकार को घेर रहे हैं। विधायक ने कहा कि राजस्थान की लंबे समय से यह मांग रही है कि समझौते के मुताबिक नहरों में उसे पूरा पानी दिया जाए. लेकिन कमजोर नहरी तंत्र और पंजाब की मनमर्जी से पानी नहीं मिल रहा है। समझौते के मुताबिक नहरों में उसे पूरा पानी दिया जाए, लेकिन कमजोर नहरी तंत्र और पंजाब की स्थानीय राजनीति के कारण कभी पूरा पानी नहीं मिल पाया। हमारे हिस्से का पूरा पानी नहीं मिलने की वजह से इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में अंतिम छोर के किसानों को सिंचाई का बहुत कम पानी मिलता है। गंगानगर और हनुमानगढ के फ्रंट वाले किसानों को तो पानी मिल जाता है लेकिन बीकानेर, जैसलमेर क्षेत्र तक पानी नहीं मिल पाता। जहरीला पानी पुरानी समस्या इंदिरा गांधी नहर में पंजाब से फैक्ट्रियों का जहरीला पानी छोड़ने की पुरानी समस्या रही है। जनवरी के महीने में भी नहर में कई बार जहरीला पानी आया। सुप्रीम कोर्ट तक में यह मामला जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ आज की बहस में कई विधायक पंजाब सरकार से इस मामले में दखल देकर जहरीला पानी नहीं छोड़ने पर पाबंद करने की मांग रखेंगे। अनट्रीटेड पानी छोड़ने से फसलों के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी खराब असर पड़ता है। अब इंदिरा गांधी नहर से राजस्थान के पश्चिमी जिलों में पेयजल सप्लाई भी होता है।

कुम्हार परिवारों पर रोजी रोटी का संकट
करवर।  क्षैत्र में  मिट्टी व ईंधन की कमी के चलते लागत ज्यादा आने लगी है और मुनाफा बहुत कम होता जा रहा है जिससे कुम्हार के घर परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है, इसलिए पारंपरिक धंधे को छोड़कर अन्य धंधों की ओर युवा वर्ग रुख करने लगा है। एक समय  करवर के 66 कुम्हार के परिवार मिट्टी के बर्तन तैयार करते थे लेकिन अब महज 6 परिवार ही यह काम कर रहे है।  इन परिवारों को मिट्टी भी दूर-दूर से लानी पड़ती है। क्षेत्र में कुम्हारों का मटका व्यवसाय ठप होने से उन्हें रोजी रोटी और घर परिवार की आजीविका का संचालन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मिट्टी के बर्तनों की जगह स्टील और एल्युमिनियम के बर्तनों ने ले ली
एक-दो  दशक पूर्व मिट्टी के बर्तनों का क्रेज बहुत ज्यादा हुआ करता था। हर घर में गर्मी के  समय में ठंडे पानी के लिए मिट्टी से बने मटके,मटकियां,घडे देखे जाते थे। और ग्रामीण इलाकों में तो लोग खाना पकाने ओर खाना परोसने के लिए मिट्टी से बने बर्तनों का ही उपयोग किया करते थे। लेकिन बदलते समय के साथ- साथ यह व्यवसाय लुप्त होने के कगार पर हैं। मौजूदा समय में रसोई में  स्टील और एलुमिनियम के बर्तनों में खाना पकाया व खाया जाने लगा है। जिसके चलते इंसान को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। आधुनिक व आर्थिक युग के दौर  में धीरे-धीरे मिट्टी के बर्तनों का चलन कम होने से इस उद्योग धंधे पर मंदी के बादल छाने लगे है। पहले घर -घर में मिट्टी से बने हुए मटकों का ही उपयोग होता था। लेकिन अब इनकी जगह वाटर कूलर और फ्रिज ने अपनी जगह बना ली , जिसके चलते रोजगार में भी कमी आई है। आज भी यह व्यवसाय आर्थिक तंगी से जूझ रहा हैं और धीरे -धीरे मिट्टी के बर्तन बनाने का मोह भंग होता जा रहा है।

अब मिट्टी व ईधन की कमी के चलते लागत ज्यादा आने लगी है और मुनाफा बहुत कम होता जा रहा है जिससे घर परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है, इसलिए पारंपरिक धंधे को छोड़कर अन्य धंधों की ओर युवा वर्ग रुख करने लगा है। - पप्पू लाल कुम्हार, कारीगर

धीरे -धीरे मिट्टी के बर्तनों की खरीद कम होने से परंपरा लुप्त होती जा रही है और युवा पीढ़ी मिट्टी के बर्तन बनाने से मुंह मोड रही है, क्योंकि इसमे अच्छा मुनाफा नहीं मिल रहा और अन्य काम की ओर युवा वर्ग रुख करने लगा है।  - सोजी लाल कुम्हार,कारीगर

मिट्टी कला से जुड़े हुए उद्योगों के लिए सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही है साथ ही  एनजीओ भी हुनर हाट बाजार लगाकर इनको प्रमोट करते रहते हैं। सरकार भी ऐसे उद्योगों पर काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है।
-डूंगर राम गेदर,उपाध्यक्ष  शिल्प एवं माटी कला बोर्ड राजस्थान सरकार

एक दशक पूर्व मिट्टी से जुड़े हुए व्यवसायियों को मिट्टी व र्इंधन आसानी से उपलब्ध हो जाती थी लेकिन अब मिट्टी व र्इंधन की बहुत ज्यादा समस्या होने से  हैं यह सीजनेबल व्यवसाय हो गया है।
- कजोड़ी लाल प्रजापत,राष्ट्रीय कुम्हार महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष

मिट्टी से बने हुए बर्तनों में खाना बनाने व  खाना परोसने से आयरन , फास्फोरस ,कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। मिट्टी के बर्तनों में होने वाले छोटे-छोटे छिद्र आग  और नमी को बराबर सकुर्लेट  करते हैं जिससे खाने के पौष्टिक तत्व सुरक्षित रहते हैं।
-डॉ  दिनेश कुमार शर्मा,  वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी इंद्रगढ़

मिट्टी से बर्तन बनाने वाले व्यवसाइयों को अपना उद्योग आगे बढ़ाने के लिए  राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 3 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है ऐसे  लोग मेले या हाट बाजार में जाते हैं तो आने जाने का स्लीपर कोच का किराया भी सरकार वहन करती हैं। वहां जो इनको दुकानें आवंटित की जाती है  जिसका किराया 50% खुद को वाहन करना होता है बाकी का राजस्थान सरकार वहन करती हैं।
-चंद्रमोहन गुप्ता, महाप्रबंधक , जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र बूंदी

CM ने 74 लोगों को ओर दी राजनीतिक नियुक्तियां, नियुक्तियों में विरोध की गर्मी, राजेश चौधरी, सुनील आसोपा ने छोड़ा पद, पद छोड़ने वालों की बढ़ेगी संख्या
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीतिक नियुक्तियों के दूसरे दौर में सोमवार को 74 लोगों को नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों में पायलट खेमे को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई। नीमकाथाना के विधायक सुरेश मोदी को राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड और बांदीकुई के विधायक गजराज खटाणा को भवन एवं अन्य सनिर्माण राज्य स्तरीय सलाहकार समिति तथा डॉ. अर्चना शर्मा को राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है।

पूर्व विधायक मीनाक्षी चन्द्रावत को राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष, सुचित्रा आर्य को राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड की उपाध्यक्ष, दर्शन सिंह गुर्जर को राजस्थान पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग का उपाध्यक्ष और अवधेश दिवाकर बैरवा को राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त विकास आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा राजस्थान राज्य महिला आयोग में तीन, अनुसूचित जाति में एक, वक्फ विकास परिषद में चार, मदरसा बोर्ड में सात, बीसूका में दो, समाज कल्याण बोर्ड में तीन, जन अभियोग निराकरण समिति में तीन, युवा बोर्ड में आठ, खादी एवं ग्रामोद्योग में चार, राज्य क्रीड़ा परिषद में छह, धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण में दो, व्यापार कल्याण बोर्ड में दो, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड में दो, स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड में चार, विप्र कल्याण बोर्ड में पांच, चारागाह विकास बोर्ड में चार, वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड में तीन और पशुधन विकास बोर्ड में चार सदस्य नियुक्त किए हैं। मुख्यमंत्री ने पहले दौर में नौ फरवरी को 44 आयोगों, निगमों और बोर्डों में 58 लोगों को राजनीतिक नियुक्तियां दी थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 74 लोगों को राजनीतिक नियुक्तियां देने के साथ ही विरोध शुरू हो गया है। इस सूची के जारी होते ही पायलट समर्थक दो प्रमुख नेता राजेश चौधरी और सुशील आसोपा शामिल ने अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए पद लेने से इनकार कर दिया है।

राजेश चौधरी को बीसुका में सदस्य  और सुशील आसोपा को बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड में सदस्य बनाया गया है। आसोपा ने पद को ठुकराते हुए कहा है कि नियुक्ति से पहले मेरी कोई सहमति नहीं ली गई। उन्होंने ट्वीट जारी कर  लिखा है कि मैं 42 महीने की नौकरी छोडकऱ पदों के लिए कांग्रेस में नहीं आया। दूसरी तरफ राजेश चौधरी ने अपरिहार्य कारण बताते हुए असमर्थता प्रकट की है और कहा है कि मेरी जगह किसी अन्य सक्रिय कार्यकर्ता को मौका दे दिया जाना चाहिए। हालांकि दोनों ने ही कांग्रेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा है कि वे कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता वशिष्टका ने इस बात पर नाराजगी प्रकट की कि ऐसे लोगों को पद दे दिया गया जो कि सक्रिय नहीं थे ऐसे में उन्होंने महिला कांग्रेस के पद से इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने भी ट्वीट करिए जानकारी दी है कोबरा।

मालवीय नगर में तीन घंटे लेपर्ड की दहशत
जयपुर। झालाना वन क्षेत्र से एक मेल लेपर्ड मालवीय नगर स्थित आबादी क्षेत्र में आ धमका, जिससे स्थानीय निवासियों में हड़कम्प मच गया।  रविवार सुबह 8 बजे मालवीय नगर के सेक्टर-5 और सेक्टर-7 के स्थानीय निवासियों को लेपर्ड की मूवमेंट देखी तो वन विभाग को सूचित किया।  क्षेत्रीय वन अधिकारी जनेश्वर चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे सेक्टर-7 के मकान नम्बर 7/225 से लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया।  इस दौरान डॉ.अशोक तंवर ने लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया।   इसकी पहचान झालाना रिजर्व के मेल लेपर्ड सुल्तान के रूप में हुई है, जिसे रेस्क्यू कर झालाना रेंज ले जाकर स्वाथ्य परीक्षण किया गया।  इससे पहले लेपर्ड मालवीय नगर के सेक्टर-5 के मकान नम्बर 5/04 की छत से होते हुए लॉबी तक पहुंचा।  घर के सदस्यों के शोर मचाने पर लेपर्ड सेक्टर-7 की ओर भागा। इस दौरान मेन रोड पर एक सेलून के गेट का शीशा तोड़ कर पीछे घरों की ओर भागा। गनीमत ये रही कि लेपर्ड ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

एक से दूसरे मकान पर लगाई छलांग
लेपर्ड अमूमन रात के अंधेरे में ही मूवमेंट करते हैं। ऐसा ही नर लेपर्ड सुल्तान के साथ हुआ। जो झालाना लेपर्ड रिजर्व से निकलकर मालवीय नगर की आबादी क्षेत्र की ओर आ गया। इस दौरान सेक्टर-5 के कई घरों की छतों पर मूवमेंट करने के बाद सेक्टर 7 की ओर आया। यहां मकान नम्बर 7/224 खाली प्लाट से मकान नम्बर 7/225 की छत पर चढ़ गया। आगे बढ़ते हुए दो मकानों के बीच गैप में फंस गया। लेपर्ड के मूवमेंट के दौरान कॉलोनी की छतों पर लोगों का हुजूम रहा।

10 लाख रुपए लेकर तस्करों को छोड़ने वाली महिला इंस्पेक्टर बर्खास्त : दैनिक नवज्योति ने बर्खास्त होने का पहले ही दिन कर दिया था खुलासा
जयपुर। मादक पदार्थ तस्करों को पकड़कर 10 लाख रुपए लेकर उन्हें छोड़ने वाली महिला पुलिस इंस्पेक्टर सीमा जाखड़ को आईजी नवज्योति गोगोई ने शुक्रवार को राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया। इस प्रकरण में एसपी सिरोही धर्मेन्द्र सिंह दो दिन पूर्व ही तीन कांस्टेबल हनुमान, सुरेश और ओमप्रकाश को बर्खास्त कर चुके हैं। पुलिस इंस्पेक्टर सीमा जाखड़, तीन कांस्टेबल के बर्खास्त करने का खुलासा दैनिक नवज्योति ने 17 नवम्बर के अपने अंक में कर दिया था। सिरोही एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 नवम्बर 2021 को थानाप्रभारी बरलूट सीमा जाखड़ ने मय जाब्त के साथ नाकाबंदी के दौरान वाहन में भरे  अवैध डोडा पोस्त जब्त कर मुकदमा दर्ज किया। इस प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई के दौरान मौके से जब्त वाहन से अभियुक्त को सीमा जाखड़, कांस्टेबल ओमप्रकाश, सुरेश कुमार और हनुमानाराम ने मिलीभगत कर फरार करा दिया।

सिरोही के बरलूट महिला थानाप्रभारी ने नाकाबंदी में मादक पदार्थ तस्करों को पकड़कर छोड़ दिया और गाड़ी समेत मादक पदार्थ जब्त कर लिया था। इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कराई तो ये सभी दोषी पाए गए। इन सभी को बर्खास्त किया गया है। अपराधियों से मिलीभगत करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं बख्शा जाएगा। -मोहन लाल लाठर, डीजीपी, राजस्थान

‘मंत्री रहना मेरी प्राथमिकता नहीं, संगठन में काम करूंगा’ : रघु शर्मा
जयपुर। गुजरात कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि मंत्री रहना मेरे लिए जरूरी नहीं है, मेरी प्राथमिकता संगठन में काम करने की है। हम पहले भी संगठन में काम करते रहे हैं, वैसे भी मंत्रिमण्डल का क्षेत्राधिकार मुख्यमंत्री का है।  रघु शर्मा के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। डॉ. शर्मा शनिवार को गुजरात रवाना होने से पहले अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, पार्टी आलाकमान जो आदेश देगा, उसकी पालना करूंगा। हम पार्टी में काम करने के लिए आए है। दोहरी जिम्मेदारी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि पार्टी जो भी हुक्म देगी, वह काम करेंगे। जब तक यह विभाग है, काम करूंगा, जिस दिन हटा देंगे, उस दिन संगठन में काम करूंगा। मैं संगठन का आदमी हूं, मेरी सारी जिन्दगी संगठन को मजबूत करने में निकली है।

बीजेपी बताएं, पूरी सरकार का चेहरा क्यों बदला?
बीजेपी पर निशाना साधते हुए चिकित्सा मंत्री ने कहा कि गुजरात में ऐसा क्या हो गया कि बीजेपी को पूरी सरकार का चेहरा चुनाव से एक साल पहले बदलना पड़ा? गुजरात में अब तो विकास है ही नहीं। बीजेपी ने गुजरात में संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर 18 कांग्रेस विधायकों को तोड़ा। ये विधायक भी बाद में धराशाही हो गए। बीजेपी ने कुछ समय बाद ही उनकी औकात दिखा दी।

2022 में गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनेगी
रघु शर्मा ने कहा कि गुजरात में जिस तरह से 20 साल से बीजेपी की सरकार है, लेकिन वहां पर कोई विकास नहीं हुआ है। आने वाले 2022 के चुनाव में वहां पर कांग्रेस की सरकार बनेगी। भले ही हम सत्ता में नहीं हो, लेकिन जनता के डीएनए में कांग्रेस है। कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूती से फील्ड में डटा है। यह पार्टी का निर्णय है कि वो कहीं भी काम लें, गुजरात जाने का मतलब यह नहीं है कि मैं राजस्थान से दूर हो जाऊंगा। गुजरात के पिछले चुनाव में मैं राजस्थान से लगते चार जिलों में काम कर चुका हूं, जहां कांग्रेस ने 26 सीटें जीती थी।

तीन दिन का दौरा पार्टी नेताओं से मिलूंगा
शर्मा ने कहा कि मेरा वहां का तीन दिन का दौरा है। इस दौरान वहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतओं, विधायकों और अग्रिम संगठनों के नेताओं से मुलाकात करूंगा और आने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरा प्लान तैयार करेगी। कांग्रेस के पास 65 विधायक है। हमारे 18 विधायकों को भोजपा ने तोड़ लिया। उनके इस्तीफे कराकर दुबारा चुनाव करा लिए। गुजरात की जनता सब देख रही है और इन्हें सबक सिखाएगी।

ये मंत्री भी जता चुके हैं संगठन में जाने की मंशा
रघु शर्मा के अलावा राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी संगठन में काम करने की मंशा जता चुके हैं। सियासी गलियारों में एक बार फिर से मंत्रिमण्डल में फेरबदल और विस्तार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि दोनों विधानसभा सीटों के उपचुनावों के बाद मंत्रिमण्डल विस्तार की संभावना जताई जा रही है।