anta assembly by election - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंता विधानसभा उपचुनाव : विधायक भाया की शपथ के बाद भाया और जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- अंता की जनता ने भाजपा को दिखा दिया आइना
जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया ने मंगलवार को विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें अपने कक्ष में पद की शपथ दिलाई। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाईकमान ने मुझ पर भरोसा करके मुझे टिकट दिया और कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। अंता की जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि मैं अंता सहित जनहित के तमाम मुद्दों को विधानसभा और विधानसभा के बाहर उठाता रहूंगा। भाया ने अंता उपचुनाव में बयानबाजी और आरोपों को लेकर कहा कि सियासत में बयानबाजी और आरोप लगते रहते हैं लेकिन मैं अपने काम पर फोकस रखता हूं। हमारा मकसद क्षेत्र का विकास और लोगों की समाज सेवा करना है। हमने अंता विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर भी प्रदर्शन किया था और 2 दिसंबर को भी हम यूरिया की कमी को लेकर धरना देंगे। उपचुनाव में पैसे बांटने के आरोपों पर कहा कि यह भाजपा और उनके विरोधियों ने इस तरह का प्रोपेगेंडा फैलाया था लेकिन अंता की जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके उन्हें जवाब दे दिया है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि उपचुनाव से पहले भाजपा के लोग बातें कर रहे थे कि अंता उपचुनाव सेमीफाइनल होगा और 28 में फाइनल लड़ेंगे लेकिन अंता की जनता ने भाजपा को आइना दिखा दिया है और अब इनकी समझ में भी आ गया है कि अंता उपचुनाव का परिणाम इतना खतरनाक साबित होगा कि राजस्थान का मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बदलवा दिया और आगे अब मंत्रिमंडल भी बदला जाएगा। भाजपा की सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं के नाम बदल दिए या फिर उन योजनाओं को बंद कर दिया। जूली ने राजस्थान में एसाईआर मुद्दे को लेकर कहा कि राजस्थान में इसकी कोई जरूरत नहीं थी, क्योंकि अभी यहां 3 साल के बाद विधानसभा चुनाव है लेकिन इस सरकार ने एसाईआर शुरू कर दिया है क्योंकि इन्हें निकाय और पंचायत चुनाव में हार का डर सता रहा है। राजस्थान में 6 महीने बाद या 1 साल के बाद भी एसाईआर किया जा सकता था लेकिन इस सरकार ने आनन फानन में एसआईआर की मंजूरी दे दी और अब बूथ लेवल ऑफिसर पर अनावश्यक प्रेशर डाला जा रहा है, इनसे सवाल करो तो कहते हैं कि हम घुसपैठियों का पता लग रहे हैं लेकिन इस सरकार को बताना चाहिए कि बिहार में एसआईआर करके 70 लाख लोगों के वोट काट दिए अब उनमें से कितने ऐसे लोग हैं जो घुसपैठियों थे। सरकार को इसके बारे में बताना चाहिए केवल बातें करने से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस विधायक और अंता उपचुनाव के प्रभारी रहे अशोक चांदना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ काम किया और प्रमोद जैन भाया की मेहनत पर जनता ने मुहर लगाई है। आरोप प्रत्यारोप राजनीति का हिस्सा है और चुनाव में ऐसे आरोप लगाते रहते थे और इसके बिना राजनीति नहीं हो सकती है, लेकिन जनता इस तरह के आरोप प्रत्यारोप को पसंद नहीं करती है, इसलिए जनता ने अपना जवाब दे दिया है और आगे भी जनता इनको जवाब देगी। इस सरकार ने ग्रामीण ओलंपिक बंद किया, जबकि ग्रामीण ओलंपिक जैसे प्रोजेक्ट से ग्रामीण इलाकों की प्रतिभाएं सामने आई थी।

अंता विधानसभा उपचुनाव : नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक प्रमोद भैया जैन को देवनानी ने दिलाई शपथ, बधाई देते हुए जताई उम्मीद
जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक प्रमोद भैया जैन ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में विधायकी की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, कांग्रेस विधायक अशोक चांदना,अमीन कागजी और कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित बोहरा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रमोद भैया जैन की जीत ने अंता में कांग्रेस का मनोबल बढ़ाया है और राजनीति के विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम भविष्य की रणनीतियों को भी प्रभावित करेगा। समारोह में मौजूद नेताओं और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधायक को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेंगे और प्रभावी जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे।

अंता विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस की जीत, प्रमोद जैन ने चौथी बार लहराया जीत का परचम
जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया(69,571 वोट) ने त्रिकोणीय मुकाबले में 15,612 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर चौथी बार जीत का परचम लहराया है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन(53,959 वोट) टक्कर में दूसरे नंबर पर और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा(53,800 वोट) तीसरे नंबर पर रहे। उपचुनाव में जीत पर कांग्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए इसे सरकार की फेलियर बताया है है तो भाजपा ने हार की समीक्षा करने की बात कही है। निर्वाचन आयोग ने परिणामों के बाद सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न होने पर सभी कार्मिकों और लोगों को बधाई दी है। कांग्रेस के भाया शुरुआत से ही लीड बनाते रहे। मतगणना शुरू होने के बाद भाया तीसरे राउंड तक आगे थे। चौथे राउंड में 152 वोटों से पिछड़े और पांचवंे राउंड से दुबारा बढ़त बना ली। इसके बाद छह से 20 राउंड तक बढ़त कम नहीं हुई। आखिर में यह लीड 15 हजार से अधिक हो गई।

भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन पहले राउंड में ही तीसरे नंबर पर रहे। इसके बाद 15वें राउंड पर दूसरे नंबर पर आ गए,लेकिन 15वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी से 13,454 वोटों से दूरी थी। इसके बाद 19वें राउंड में एक बार फिर तीसरे नंबर से दूसरे नंबर पर चले गए। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा तीसरे राउंड तक दूसरे नंबर पर रहे। चौथे राउंड में 152 वोटों से लीड ली और पांचवें राउंड में यह लीड खत्म हो गई। मीणा 15वें राउंड के समापन पर तीसरे स्थान पर चले गए। 19वें राउंड में एक बार दूसरे नंबर पर आए और 20वें राउंड में वापस तीसरे स्थान पर चले गए। भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन निर्दलीय नरेश मीणा से केवल 159 वोट ही ज्यादा ले पाए हैं।

उपचुनाव के बाद विधानसभा में दो साल में दस उपचुनाव
पिछले दो साल में हुए उपचुनाव में अब तक कुल दस उपचुनाव में कांग्रेस ने दो और भाजपा ने आठ चुनाव जीते हैं। कांग्रेस ने अंता से पहले दौसा में जीत हासिल की थी।

अंता विधानसभा उपचुनाव : डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- पर्ची सरकार खुद ही नहीं चल पा रही, लोगों के काम कैसे करेगी
जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि लोगों ने पर्ची सरकार को नकारते हुए कांग्रेस की नीतियों पर मुहर लगाई है। पीसीसी मीडिया से बात करते हुए गोविन्द डोटासरा ने कहा कि चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी मंत्री वंहा रुककर लोगों को पैसे बांटते रहे, लेकिन लोगों ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया। सीएम, डिप्टी सीएम, पूर्व सीएम, मंत्री सभी वंहा सत्ताबल के दम पर लोगों को लुभाने में लगे रहे लेकिन जनता को पता है कि भाजपा ने 2 साल में कोई विकास का कोई काम नहीं किए। लोगों ने कांग्रेस की योजनाओं में भरोसा जताते हुए आगामी चुनाव परिणामों के संकेत दे दिए हैं।

जनता ने भाजपा की ये हालत कर दी कि 100-200 वोट और कम आते तो इनका प्रत्याशी तीसरे नम्बर पर आता। निर्दलीय प्रत्याशी के साथ कई नेताओं के प्रचार पर कहा कि लोगों ने बता दिया कि उस क्षेत्र में प्रमोद जैन भाया की अच्छी छवि है लोगों को वंहा अनर्गल बयानबाजी करने वालों की जगह साफ छवि वाला व्यक्ति चाहिए। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब यह सरकार खुद ही नहीं चल पा रही तो लोगों को पता है कि उनके काम कैसे करेगी। सीएस इस्तीफा देकर चले गए। मंत्रियों से इस्तीफे लेने की खबरें सामने आ रही हैं। लोग समझ गए कि इस सरकार का ही पता नहीं कि कब पलट जाए।

अंता विधानसभा उपचुनाव : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अंता विधानसभा में होगा भव्य रोड शो, बदलेंगे चुनावी समीकरण
जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव में माहौल गरमाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल 6 नवम्बर को चुनावी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मांगरोल (जिला बारां) के हैलीपैड पर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रोड शो करेंगे।

यह रोड शो मांगरोल के सुभाष चौक से आज़ाद चौक होते हुए सिसवाली तिराहे तक निकलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए विशेष रथ तैयार किया गया है, जिस पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद दुष्यंत सिंह, भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन और ज़िलाध्यक्ष नरेश सिकरवार भी रहेंगे। रोड शो के दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों से किया जाएगा। हजारों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति से अंता विधानसभा में जोश और उत्साह का माहौल रहेगा।

अंता विधानसभा उपचुनाव : मुख्यमंत्री ने ली वर्चुअल बैठक, संगठन की रणनीति पर हुई चर्चा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आगामी अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर वर्चुअल बैठक की। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मंडल पालक, प्रवासी एवं समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में उपचुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर राष्ट्रवाद का कमल खिलाना हम सभी का संकल्प है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती और विजय के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

अंता विधानसभा उपचुनाव : भाजपा को मिली बड़ी राहत, 2 बागी उम्मीदवारों ने नाम लिए वापस
जयपुर। राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राहत मिली है। भाजपा से नाराज चल रहे दो दिग्गज नेता—पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल और संतोष सुमन—ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। दोनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया है। नाम वापसी के बाद दोनों नेताओं का कोटा-बूंदी सांसद कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं के बागी तेवर चढ़कर मोरपाल के समर्थन में आने से अंता सीट पर भाजपा का समीकरण मजबूत होता नजर आ रहा है।

भाजपा ने इस सीट पर पूर्व प्रधान मोरपाल सुमन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को टिकट दिया है। अब बागी उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला सीधा भाजपा और कांग्रेस और निर्दलीय नरेश मीणा के बीच होता दिख रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बागियों के नाम वापसी से भाजपा को संगठनात्मक एकजुटता और मतों के ध्रुवीकरण में बड़ा फायदा मिल सकता है।

अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए सरगर्मियां तेज : चुनावी कार्यक्रम में जुटे कांग्रेस उम्मीदवार, भाजपा अपने उम्मीदवार पर कर रही मंथन
जयपुर। राजस्थान में आगामी 11 नवंबर को होने वाले बारां जिले की अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए सरगर्मियां तेज होने लगी है। वहीं इस सीट पर अब तक चार बार हुए चुनाव में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं विपक्ष कांग्रेस दोनों ही पार्टियां दो-दो बार जीत हासिल की हैं। इस उपचुनाव के लिए हाल में घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार दिया और इस बार भी पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को फिर मौका दिया हैं, जबकि भाजपा अभी अपने उम्मीदवार के नाम पर मंथन कर रही है। भाजपा और किसी अन्य राजनीतिक पार्टी के इस उपचुनाव में पत्ते खोलने के बाद चुनावी सरगर्मियां और बढ़ जायेगी। हालांकि उपचुनाव में टिकट मिलने के बाद भाया अपने चुनावी कार्यक्रम में जुट गए हैं। अब तक तीन बार विधायक चुने गए और दो बार मंत्री रहे भाया ने वर्ष 2003 में बारां विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में पहली बार विधायक बने और इसके बाद वर्ष 2008 में अस्तित्व में आई अंता विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ा। उनके चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने पर अशोक गहलोत सरकार में सार्वजनिक निर्माण मंत्री बनाया गया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 में दो लाख 27 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिसमें एक लाख 16 हजार 405 पुरुष एवं एक लाख 11 हजार 154 महिला और चार अन्य मतदाता नामांकित है। उपचुनाव में मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में 268 मतदान केंद्र स्थापित किए गए। इनमें 1170 दिव्यांग तथा 39 सर्विस मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा उपचुनाव में 1013 ऐसे मतदाता है जिनकी उम्र 85 वर्ष से अधिक हैं जबकि 8450 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि पुनर्गठन पूर्व मतदान केन्द्रों की संख्या 247 थी लेकिन पुनर्गठन के बाद मतदान केन्द्रों की संख्या में 21 मतदान केन्द्रों का इजाफा हुआ हैं।

महाजन ने बताया कि मतदाताओं को फोन रखने की समस्या के मद्देनजर इस बार नवाचार किया गया हैं, जिसमें मतदान केन्द्र पर मतदाता मतदान से पहले अपना फोन सुरक्षित रख सकेगा और इसके लिए वह टोकन की सुविधा के माध्यम से अपना फोन मतदान केन्द्र पर जमा करा सकेगा और मतदान के बाद वापस लिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि उपचुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी और 21 अक्टूबर तक नामांकन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 23 अक्टूबर को की जाएगी तथा 27 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मतगणना 14 नवम्बर को होगी।