Pakistan News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तान में धारा 144 लागू, पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थकों ने किया रावलपिंडी और इस्लामाबाद का घेराव, बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की धमकी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के बारे में बढ़ती अनिश्चितता के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थकों ने रावलपिंडी और इस्लामाबाद में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनायी है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस बढ़ते असंतोष की आशंकाओं के मद्देनजर रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी है और सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस बीच, रिपोर्टों से पता चला है कि इमरान खान की तीन बहनें और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी पिछले कुछ दिनों से उनसे मिलने की अनुमति देने का दबाव बनाने के लिए अदियाला जेल के बाहर डेरा डाले हुए हैं। पार्टी ने मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय और अदियाला जेल के बाहर नये सिरे से विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रावलपिंडी के उपायुक्त डॉ. हसन वकार चीमा ने दंड प्रक्रिया संहिता (पंजाब संशोधन) अधिनियम, 2024 की धारा 144 को एक से तीन दिसंबर तक के लिए लागू करने का आदेश दिया है। इस कानून के तहत, पांच या पांच से अधिक लोगों की सभी सभाएं, बैठकें, धरना, रैलियां, जुलूस, प्रदर्शन, जलसे, विरोध प्रदर्शन और इसी तरह की सभाएं निषिद्ध हैं।

प्रतिबंधों में हथियार, नुकीले उपकरण या कोई अन्य उपकरण ले जाना भी प्रतिबंधित है, जिसका संभावित रूप से हिंसा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कानून लागू करने वाली एजेंसियों को छोड़कर हथियारों का प्रदर्शन, आपत्तिजनक या नफरत भरे भाषण और सभाओं या यातायात पर लगाये गये प्रतिबंधों के उल्लंघन के सभी प्रयास वर्जित हैं। एक दिसंबर के आदेश में कहा गया है कि रावलपिंडी जिले की सीमाओं के भीतर आसन्न खतरा मौजूद है और सार्वजनिक सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंध लगाये जा रहे हैं।

दरअसल, इमरान खान को अगस्त 2023 से कई मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद जेल में डाल दिया गया है। इमरान खान को जनवरी 2025 में भ्रष्टाचार के एक मामले में 14 साल जेल की सजा सुनायी गयी थी, जो उन्हें मिली सबसे लंबी जेल अवधि है। उन पर राज्य की गोपनीय जानकारियों को लीक करने से लेकर सरकारी उपहार बेचने तक 100 से अधिक मामलों में आरोप लगाये गये हैं। इमरान खान से लेकर पार्टी के समर्थकों का आरोप है कि उन पर लगाये गये सभी आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस मामले को देश में अब तक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का मामला बताया है। पाकिस्तान में पहले भी बड़े नेताओं से जुड़े बड़े वित्तीय घोटाले सामने आ चुके हैं।

पाकिस्तान ने नूर खान एयरबेस की मरम्मत शुरू की, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस की मरम्मत शुरू कर दी है। ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि नूर खान एयरबेस के मरम्मत का काम किया जा रहा है। नई सैटेलाइट तस्वीरों और ओपेन सोर्स से पता चलता है कि पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस में मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। भारतीय वायुसेना ने मई-2025 में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल से रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचाया था। नूर खान एयरबेस, इस्लामाबाद से 25 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है और पाकिस्तान वायुसेना की प्रमुख सुविधाओं और रणनीतिक उपकरणों का घर है।

ड्रोन कमांड सेंटर पूरी तरह से तबाह
10 मई को भारतीय वायुसेना ने इस एयरबेस पर इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर ब्रह्मोस मिसाइल से हमला किया था, जिसे पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम रोकने में नाकाम साबित हुआ था। हमले में नूर खान एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा था और इमारतें नष्ट हो गई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय हमले में नूर खान एयरबेस स्थित ड्रोन कमांड सेंटर पूरी तरह से तबाह हो गया था। भारत ने ऑपरेशन के दौरान, माना जा रहा है कि ब्रह्मोस और स्कैल्प एयर-लॉन्चेड लैंड अटैक मिसाइलों का इस्तेमाल किया था, जिनमें ब्रह्मोस को भारतीय वायुसेना के एसयू-30 लड़ाकू विमान से और स्कैल्प को राफेल से लॉन्च किया गया था।

हमले के बाद पाक ने साइट को साफ किया
सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हमले से पहले नूर खान के निशाने पर दो ट्रैक्टर-ट्रेलर थे, जिनके दोनों ओर आवरण लगे हुए थे। 10 मई की तस्वीर से पता चला था कि भारतीय हमले ने दोनों ट्रकों और आसपास की इमारतों को बुरी तरह से तबाह कर दिया था। 17 मई तक पाकिस्तान ने साइट को साफ कर दिया गया था और रिपोर्ट से पता चला है कि 3 सितंबर को साइट पर मरम्मत का काम चल रहा है। अब नई दीवारें बनाई जा रही हैं, जो मूल संरचना के मुताबिक ही है।

रणनीतिक महत्व बड़ा
नूर खान एयरबेस पाक सेना के मुख्यालय के करीब स्थित है और एयर मोबिलिटी ऑपरेशन्स का केंद्र है। एयरबोर्न अर्ली वानिंर्ग सिस्टम, सी-130 ट्रांसपोर्ट विमान और आईएल-78 मिड-एयर रिफ्यूलिंग विमान रखे गये थे, जो कि निगरानी, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन के लिए अहम हैं।

भारतीय हमले के दौरान पाकिस्तान की ये क्षमताएं खत्म हो गई, जिसकी वजह से पाकिस्तान के वापस हमला करने की क्षमता ही खत्म हो गई थी। सैटलाइट डेटा का विश्लेषण करने वाले डेमियन साइमन ने कहा है कि पाकिस्तान जो नया निर्माण करवा रहा है, वो पुराने डिजाइन के ही मुताबिक है।

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी मक्की की पाक में मौत
इस्लामाबाद। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की की पाकिस्तान में मौत हो गई। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड मक्की की शुक्रवार को लाहौर में मौत हो गई। जमात-उद-दावा के अनुसार मक्की पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उसका उसका इलाज चल रहा था।

शुक्रवार सुबह मक्की को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। मक्की आतंकी हाफिज सईद का करीबी रिश्तेदार और समूह का डेप्युटी लीडर था। मुंबई पर आतंकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र ने मक्की के ऊपर प्रतिबंध लगाते हुए उस पर 20 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा था।

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर कोई भी निर्णय बराबरी के आधार पर हो: नकवी
लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक बार फिर जोर देकर दोहराया है कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर कोई भी निर्णय बराबरी के आधार पर होना चाहिए। नकवी ने कहा कि हमारा रुख बहुत स्पष्ट है। हम पाकिस्तान क्रिकेट के लिए जो भी सबसे अच्छा हो सकता है, करेंगे। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि हम भारत में खेलने जाएं और वे यहां नहीं खेलें। हमने आईसीसी से स्पष्ट कहा है कि जो भी हो, समानता के आधार पर हो।

चैंपियन्स ट्रॉफी मुद्दे पर हो सकती है वोटिंग
आईसीसी इस संबंध में 29 नवंबर को एक वर्चुअल मीटिंग कर सकती है, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर वोटिंग भी हो सकता है। नकवी ने बताया कि वह ख़ुद लगातार आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कली के संपर्क में हैं, जबकि उनकी पीसीबी की टीम लगातार आईसीसी के संपर्क में है।

हाइब्रिड मॉडल अस्वीकार्य
इससे पहले भी नकवी ने कहा था कि उन्हें हाइब्रिड मॉडल अस्वीकार्य है। उन्होंने तब भारत से लिखित में आपत्ति भी मांगी थी। नकवी ने बताया कि उन्हें अभी भारत से लिखित में कोई आपत्ति नहीं प्राप्त हुई है। हालांकि हाइब्रिड मॉडल के लगातार हो रहे सवालों पर उन्होंने इस बार घुमा के जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम निश्चित करना चाहते हैं कि पाकिस्तान को सर्वश्रेष्ठ हासिल हो। यह संभव नहीं है कि हम भारत जाएं और वे यहां नहीं आएं।

भारत को करनी है महिला वनडे और टी-20 विश्व कप की मेजबानी
भारत को 2025 में महिला वनडे विश्व कप और 2026 में श्रीलंका के साथ टी-20 विश्व कप की सह मेजबानी करनी है। नकवी का इशारा इस ओर भी था। उन्होंने यह भी बताया कि आईसीसी मीटिंग में हुए किसी भी निर्णय को पीसीबी पाकिस्तान सरकार के पास अनुमोदन के लिए ले जाएगा।

जय शाह से जताई इंसाफ की उम्मीद
इस बीच पीसीबी ने बीसीसीआई सचिव जय शाह से इंसाफ की उम्मीद जताई है। जय शाह 5 दिसंबर को आईसीसी अध्यक्ष का पद संभालने जा रहे हैं। नकवी ने कहा कि जय शाह दिसंबर में पदभार संभालने जा रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि आईसीसी में पहुंचने के बाद वह पीसीबी का सोचेंगे। जब कोई भी ऐसे पद पर पहुंचता है तो उन्हें सिर्फ संगठन की भलाई के बारे में सोचना चाहिए।

पैसों के लिए मेजबानी नहीं छोड़ेंगे
नकवी ने यह भी जोर देकर कहा कि मैं वादा करता हूं कि सिर्फ पैसों के लिए हम अपने मेजबानी अधिकार को नहीं जाने देंगे। हम अपने अधिकार नहीं बेचेंगे। मामला पैसे का है ही नहीं और ऐसा कभी नहीं होगा। हम पाकिस्तान के लिए जो भी सबसे अच्छा होगा, वह करेंगे।

पाकिस्तान: शिया-सुन्नी समुदायों में सांप्रदायिक झड़प, 100 से अधिक लोगों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में सांप्रदायिक झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी। हिंसा पिछले उस समय भड़की, जब पाराचिनार इलाके में शिया मुसलमानों को ले जा रहे यात्री डिब्बों के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ।

इस हमले से शिया और सुन्नी समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा की लहर फैल गई। जिसके बाद अगले दिनों में कई जवाबी हमले हुए, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 88 हो गई। कोचों पर हमले के बाद प्रांतीय सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले का दौरा किया और दोनों संप्रदायों के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी। हालांकि युद्धविराम के दौरान छिटपुट झड़पें जारी रहीं, जिससे मरने वालों की संख्या 100 से अधिक हो गई।

एंटोनियो गुटेरेस ने की पाकिस्तान में घातक हमले की निंदा
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए घातक हमले की कड़ी निनंदा की है। गौरतलब है कि बंदूकधारियों द्वारा गुरुवार को तीन यात्री वाहनों को निशाना बनाकर किए गए हमले में कथित तौर पर कम से कम 42 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हुए हैं। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संरा महासचिव ने कहा है कि नागरिकों के खिलाफ हमले अस्वीकार्य हैं।

श्री गुटेरेस ने पीड़तिों के परिवारों और पाकिस्तान सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने पाकिस्तानी सरकार से इस हमले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराये जाने का आवाहन किया है।

पाकिस्तान: शहबाज शरीफ ने दूसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज(पीएमएल-एन) के शहबाज शरीफ ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में देश के चौबीसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। यह दूसरी बार है जब शरीफ ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

समाचार पत्र जियो न्यूज के मुताबिक राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी ने समारोह में नवनिर्वाचित शरीफ को शपथ दिलाई। इस समारोह में सेनाध्यक्ष असीम मुनीर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस बीच, मुख्य राजनीतिक पार्टियां जैसे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी), मुताहिद्दा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) और इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी (आईपीपी) के नेता और  अन्य गणमान्य लोग भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

इन नेताओं में पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ, पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी और पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी शामिल थे। इसके अलावा पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मरियम नवाज, मुराद अली शाह और सरफराज बुग्ति भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहे। समारोह स्थल पर विभिन्न देशों के राजदूत और राजनयिक भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद शरीफ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

गौरतलब है अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक देश के शीर्ष पद पर अपने 16 महीने के  कार्यकाल के बाद शरीफ को रविवार को प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया । यह दूसरी बार है कि संसद के निचले सदन के सत्र में शरीफ ने अपने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान के खिलाफ 201 वोट मिले जबकि खान के पक्ष में 92 वोट पड़े।

शरीफ की जीत की अपेक्षा की जा रही थी, क्योंकि उन्हें पीएमएल-एन के अलावा सात अन्य पार्टियों का समर्थन प्राप्त था। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी), मुताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी), पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू), बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी), पाकिस्तान मुस्लिम लीग-जिया का समर्थन प्राप्त है। पीएमएल-जेड, इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी (आईपीपी) और नेशनल पार्टी (एनपी) का समर्थन प्राप्त था।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर प्रधानमंत्री आवास पर नये प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत करेंगे।

पाकिस्तान में चुनाव कार्यालय में विस्फोट से 12 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के दक्षिण पश्चिम पिशिन जिले में एक चुनाव कार्यालय में शक्तिशाली विस्फोट से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक अन्य घायल हो गए।

उपायुक्त पिशिन जुमा दाद खान मंडुखेल ने विस्फोट तब हुआ, जब एक स्वतंत्र उम्मीदवार के कार्यकर्ता और समर्थक पिशिन जिले के खानोजाई इलाके में उनके चुनाव कार्यालय के बाहर एकत्र हुए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि विस्फोटक उपकरण को रिमोट-नियंत्रित डिवाइस के साथ एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था। कानून प्रवर्तन एजेंसियां विस्फोट के पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं।

विस्फोट की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को जिले के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। जिले के सभी अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायलों में कई की हालत गंभीर है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पाकिस्तान में मस्जिद के पास विस्फोट, 50 से अधिक की मौत
मस्तुंग। पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में शुक्रवार को हुए विस्फोट में करीब 50 से अधिक लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। पाकिस्तान के समाचारपत्र डॉन ने सहायक आयुक्त अताउल्लाह मुनीम के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि विस्फोट मिलाद-उन-नबी के जुलूस के पास हुआ और अब तक 50 से अधिक लोगों के मरने तथा लगभग 30 लोगों के घायल होने की रिपोर्टें है।

इस महीने की शुरुआत में, उसी जिले में पहले हुए विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित करीब 11 लोग घायल हो गए थे। उससे एक सप्ताह पहले, लेवी के एक अधिकारी को बस स्टैंड पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी और वहां से गुजर रहे दो अन्य घायल हो गए थे।

गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में मस्तुंग के क़ाबू के पहाड़ी इलाके में दो वाहनों को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में तीन लोग मारे गए थे और छह अन्य घायल हो गए थे।

पाकिस्तान: आसमान में टकराने से बाल-बाल बचे पीआईए के दो विमान
इस्लामाबाद, 26 जुलाई (एजेंसी)। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के दो विमान एक ही हवाई मार्ग पर उड़ान भरते हुए ईरानी हवाई क्षेत्र में आसमान में टकराने से बाल-बाल बच गये।

रिपोर्टों के अनुसार दोनों विमान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सीमा के पास एक ही ऊंचाई पर थे और करीब-करीब आमने-सामने आ गए थे जो कि बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस मामले में ईरानी हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) की कथित लापरवाही सामने आयी है। उसने कथित तौर पर एक ही समय में दोनों विमानों को एक ही ऊंचाई पर एक साथ उड़ान भरने की अनुमति दी थी।

समाचार पत्र ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि पीआईए का बोइंग 777 इस्लामाबाद से दुबई जा रहा था  जबकि दूसरा विमान एयरबस ए-320,  दोहा से पेशावर के लिए उड़ान भर रहा था और इसके क्रू सदस्य कैप्टन अतहर हारून और कैप्टन समीउल्लाह थे। जब दोनों विमान करीब-करीब आमने-सामने आ गए तभी एक विमान को तेजी के साथ नीचे उतरने का निर्देश दिया गया जबकि दूसरे विमान को उसी ऊंचाई पर उड़ान भरने का निर्देश दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी विमानों में एक तंत्र होता है   जिसे ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (टीसीएएस) कहा जाता है। जो आसपास मौजूद अन्य विमानों के टीसीएएस के साथ संचार के माध्यम से विमान को स्वचालित रूप से निर्देशित करता है।

सूत्रो के अनुसार  "पीआईए ईरानी हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को जांच के लिए लिख रहा है क्योंकि ईरानी एटीसी ने विमान को निर्देश दिया था, लेकिन यह गलत था।" प्रवक्ता ने बताया कि पीआईए की उड़ान पीके-211, एक बोइंग 777  इस्लामाबाद से दुबई जा रही थी, जब वह दोहा से एयरबस ए320  की पेशावर जाने वाली उड़ान पीके-268 के करीब आ गई तो वह 35  हजार फुट की ऊंचाई पर थी। उन्होंने कहा कि पीके-268 36  हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था और उसे 20  हजार फुट तक उतरने के लिए मंजूरी दे दी गई थी।

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से 27 लोगों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की दोहरी मार ने लोगों को परेशानी कर दिया है। यहां के विभिन्न जिलों में इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। यहां के कई गांव जलमग्न है। बिजली की आपूर्ति बाधित है, फसलें नष्ट हो गईं, बुनियादी ढांचे ध्वस्त हो गए हैं और कई जगहों से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संबंधित अधिकारियों से सिंध, बलूचिस्तान और दक्षिण पंजाब में मूसलाधार बारिश के एक और दौर के आसन्न खतरे से निपटने के लिए किए गए उपायों की बारीकी से देखरेख करने को कहा है। कराची में पुलिस और बचाव अधिकारियों ने भारी बारिश के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत होने की सूचना दी। इसके अलावा यहां के कई क्षेत्रों में बिजली गुल है और कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं।

पाकिस्तान में मॉनसून की पहली भारी बारिश का दौर मंगलवार को समाप्त हुआ और इसी के साथ मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दूसरे दौर की शुरुआत होने वाली है। यह चार दिनों तक जारी रह सकता है। इससे सिंध और बलूचिस्तान में गरज के साथ मूसलाधार बारिश होगी और हवाओं का रूख भी तेज रहेगा।

स्पाइसजेट के विमान की पाकिस्तान में आपात लैंडिग
नई दिल्ली। दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के बी 737 विमान की पाकिस्तान के कराची में आपात लैंडिग करायी गयी। सभी यात्री सुरक्षित है। स्पाइस जेट के प्रवक्ता ने कहा कि विमान को कराची में उतारा गया। यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया।

किसी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हो गई। विमान के साथ किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। प्रवक्ता ने कहा कि एक विमान को कराची भेजा गया है, जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा।