India-Afghanistan Relations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत और अफगानिस्तान के बीच जल्द शुरू होगी हवाई कार्गो सेवा, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए जमीनी रास्ते कर दिए बंद
नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच एक बड़ी डील हुई है। इस डील के बाद पाकिस्तान की नींद उड़नी तय है। दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच हवाई कार्गो सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है। यह जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अफगानिस्तान के तालिबान व्यापार मंत्री अल-हज नूरुद्दीन अजीजी भारत की यात्रा पर नई दिल्ली आए हुए थे।  विदेश मंत्रालय के अधिकारी आनंद प्रकाश ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि काबुल-दिल्ली और काबुल-अमृतसर मार्गों पर एयर फ्रेट कॉरिडोर शुरू हो गए हैं। इन मार्गों पर कार्गो उड़ानें बहुत जल्द शुरू होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ेगा और व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

भारत की यात्रा पर हैं अजीजी :

अजीजी पांच दिन की भारत यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक संबंधों को बढ़ाना है। वे अफगानिस्तान के कृषि उत्पादों को भारत में निर्यात करने पर भी जोर दे रहे हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। अफगान अधिकारियों के अनुसार, इस यात्रा में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

दोनों देशों के बीच गहरे हो रहे संबंध :

अफगानिस्तान के बैंक एसडब्ल्यूआईएफटी (सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन) से बाहर हो गए थे, जिससे भुगतान में दिक्कत आ रही थी। इस समस्या को ठीक करने और पुराने भारत-अफगानिस्तान एयर फ्रेट कॉरिडोर को फिर से शुरू करने पर भी चर्चा हो सकती है। भारत और अफगानिस्तान के लिए व्यापारिक रिश्ते गहरे हो रहे हैं। अजीजी की यह यात्रा अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की नई दिल्ली यात्रा के लगभग दो महीने बाद हुई है। मुत्तकी की यात्रा के बाद भारत ने काबुल में अपना राजनयिक मिशन फिर से खोल दिया था।

पाकिस्तान को लगी है मिर्ची :

भारत और अफगानिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकी से पाकिस्तान खुश नहीं है। इसी वजह से पाकिस्तान ने कुछ दिनों पहले सीमा पार सैन्य हमले किए थे। काबुल ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन शांति वार्ता से कोई खास नतीजा नहीं निकला है। अजीजी की यह भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए अपनी जमीनी सीमा बंद कर दी है। हाल ही में हुए हमलों के कारण यह सीमा बंद हुई है। इससे अफगानिस्तान के निर्यात, खासकर फलों को भारी नुकसान हुआ है। तालिबान सरकार ने अपने व्यापारियों को सलाह दी है कि वे दूसरे देशों के साथ व्यापार बढ़ाएं।

भारत-अफगानिस्तान के संबंध होंगे और मजबूत : यात्रा से पाकिस्तान में बेचैनी, अमीर मुत्ताकी ने कहा- उम्मीद से अधिक मिली तवज्जो
देवबंद। देवबंदी विचारधारा मानने वाले अफगानिस्तान के युवा विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने स्वीकार किया कि उनकी भारत यात्रा से पाकिस्तान हुक्मरान में जबरदस्त बेचैनी है। देवबंदी विचारधारा के शिक्षण केंद्र दारुल उलूम के अतिथि गृह में उन्होंने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के संबंध ऐतिहासिक और हजारों साल से हैं। उन्हें भारत में उम्मीद से ज्यादा तवज्जो मिली है। उन्हें भरोसा है कि भारत से उनके मुल्क के रिश्तों में मजबूती और गर्माहट आएगी।

वर्ष 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के सत्ता संभालने के बाद वहां के किसी भी मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। वह 9 अक्टूबर को भारत आए थे और 16 अक्टूबर को उनकी वतन वापसी है।

मुत्ताकी का दारूल उलूम में जोश-खरोश से स्वागत किया गया। संस्था के प्रमुख मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने संस्था का इतिहास और उसकी स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और यहां की शिक्षा प्रणाली की जानकारी दी। मोहतमिम नोमानी ने कहा कि यदि अफगानी छात्रों को दोनों सरकारें दारूल उलूम में शिक्षा देने के दरवाजे खोलती है तो वह उसका स्वागत करेंगे। जमीयत उलमाए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दारूल उलूम के सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी ने उन्हें इस संस्था से पुराने रिश्तों की तफसील से जानकारी दी।

अमीर खान मुत्ताकी ने मौलाना अरशद मदनी के प्रति बहुत सम्मान दिखाया। गौरतलब है कि मौलाना अरशद मदनी के मरहूम पिता मौलाना हुसैन अहमद मदनी के खास शिष्यों में रहे अफगानिस्तान के सम्मानित उलेमा मरहूम अब्दुल हक हक्कानी के वहां स्थापित किए गए मदरसे में ही अमीर खान मुत्ताकी ने तालीम हांसिल की है। दारूल उलूम इलाके में जब अमीर खान मुत्ताकी पहुंचे तो इस संस्था के सारे प्रबंध ध्वस्त हो गए।

जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी ने व्यवस्था संभाली। सरकारी अमला बड़ी मुश्किल से विदेशी मेहमान और उनके साथियों को दारूल उलूम के मेहमान खाने में किसी तरह लेकर पहुंचे। यहां तलबाओं के मदरसे में सभी जगह बड़ी संख्या में जम-जाने के कारण विदेश मंत्री के सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द हो गए। अमीर खान के संस्था के उपकुलपति अब्दुल खालिक मद्रासी, दारूल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी आदि ने उनसे मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत होने की उम्मीद जताई।

मौलाना अरशद मदनी ने 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका की विदाई और तालिबान के सत्तारूढ़ होने का गर्मजोशी के साथ आगे आकर समर्थन और स्वागत किया था। यह भी भरोसा जताया था कि तालिबान सरकार भारत के लिए अच्छी साबित होगी। यह बात सही साबित हुई है। आज भारत- अफगानिस्तान एक-दूसरे के हमदर्द है। भारतीय कूटनीति की यह बड़ी कामयाबी है।