jaipur ajmer highway - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर अजमेर हाईवे पर लगी केमिकल से भरे ट्रक में आग, बड़ा हादसा टला
जयपुर। भांकरोटा इलाके का जयपुर अजमेर हाईवे जो की भांकरोटा अग्निकांड रोड के नाम से ज्यादा फेमस है, जिसपर सोमवार अल सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। हाईवे पर 30 हजार लीटर मिथाइल केमिकल से भरे चलते ट्रक में आग लग गई। जिससे हाईवे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने फायर फाइटर बना आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
भांकरोटा थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5:45 बजे मिथाइल केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक से आग लग गई। सूचना पर पहुंची चेतक में कांस्टेबल सुनील और बाबूलाल ने हाईवे पर आने-जाने वाले दोनों तरफ के वाहनों को रुकवाया ताकि किसी प्रकार का बड़ा हादसा नहीं हो, और खुद फायर फाइटर बन आग बुझाने का प्रयास किया।  सूचना पर पहुंची चार दमकलों ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया।

हो सकता था बड़ा हादसा
थाना प्रभारी ने बताया कि समय रहते पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अगर किसी भी तरह की थोड़ी सी भी देरी हो जाती तो भांकरोटा अग्निकांड जैसा बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस कर्मियों ने सजगता और तत्परता के साथ आने जाने वाले वाहनों को करीब 50 मीटर दूरी से ही ब्लॉक कर दिया। अगर हादसा होता तो आसपास के बड़े इलाके का अपनी चपेट में ले लेता। गनीमत रही कि हादसा टल गया । जानकारी के अनुसार ट्रक के निचले हिस्से में निकली एक चिंगारी ने धीरे-धीरे आग का रूप ले लिया।

अजमेर रोड क्लोअर लीफ तैयार : यू-टर्न से होने वाले हादसों पर लगेगी रोक, विभिन्न विभागों के अफसरों का संयुक्त दल जल्द करेगा मौका मुआयना
जयपुर। जयपुर-अजमेर हाईवे को रिंग रोड से जोड़ने के लिए बनाई गई क्लोअर लीफ  सोमवार से ट्रैफिक के लिए नहीं खोली जा सकी। फिलहाल एनएचएआई के अफसरों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों का संयुक्त दल क्लोअर लीफ का मौका मुआयना करेगा। इसके बाद इसे आमजन के लिए खोला जा सकेगा।

लोड टेस्टिंग के साथ सभी जांच पूरी: हालांकि एनएचएआई ने 200 करोड़ की लागत से बने इस प्रोजेक्ट का लोड टेस्ट पूरा कर लिया है। इसमें 40-40 टन वजन वाले चार डंपरों को खड़ा कर संरचना की क्षमता जांची गई, जो सफल रही। क्लोअर लीफ शुरू होने से करीब 30 हजार वाहनों को रोजाना फायदा मिलेगा। अब उन्हें बगरू इंड्ट्रिरयल एरिया से घूमकर रिंग रोड पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे यात्रा में लगभग 5 किमी की बचत होगी।

हादसों से मिलेगी निजात
अजमेर से आने वाले वाहन इस क्लोअर लीफ के जरिए सीधे रिंग रोड पर चढ़ सकेंगे, जबकि रिंग रोड से भांकरोटा, 200 फीट बाइपास और सीकर रोड की ओर जाने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी। पहले अजमेर से आने वाले वाहन रिंगरोड पर जाने के लिए यू-टर्न लेते थे, जिससे हादसों का अंदेशा बना रहता था। जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे, टोंक रोड और आगरा रोड का रिंग रोड से सीधा कनेक्ट हो जाएगा। पिछले साल भांकरोटा में हुए अग्निकांड के बाद इस क्लोअर लीफ  का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो अब पूरा होकर उपयोग के लिए तैयार है।

जयपुर-अजमेर हाईवे पर हादसा : पाम ऑयल पर फिसलकर ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 लोगों की मौत
जयपुर। हाईवे पर बगरू के छीतरोली स्टैंड के पास रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार एंबुलेंस ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। इससे पहले एक डंपर ने पाम ऑयल टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिससे ऑयल सड़क पर फैल गया। उसी पर फिसलकर किशनगढ़ से आ रही एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और ट्रक में जा घुसी।

घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एंबुलेंस चालक सतीश धामनी भी शामिल है। बगरू थाने के एसआई शेरसिंह मीणा के अनुसार छीतरोली स्टैंड पर खड़े पाम ऑयल टैंकर को पीछे से आए बजरी डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर से तेल रिसकर सड़क पर फैल गया।