congress attacked the bjp government - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- बजरी माफियाओं पर कमर कसने की जगह सरंक्षण दे रही सरकार
जयपुर। टोंक जिले में बजरी माफिया के पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारने की घटना पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा है कि राजस्थान में बजरी माफियाओं का तांडव और खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेहद शर्म की बात है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बजरी माफियाओं पर कमर कसने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। टोंक में दिनदहाड़े एक सिपाही की निर्मम हत्या की घटना बेहद दु:खद और हृदयविदारक है।

ये पहली बार नहीं है जब माफियाओं ने यूं खाकी पर वार किया हो, प्रदेश में इससे पहले भी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं जहां पुलिस और वनकर्मियों को निशाना बनाया गया, लेकिन सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। प्रदेश में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून-प्रशासन का कोई डर नहीं है। दिवंगत के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। हमारी सरकार से मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं एवं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर कानून का राज स्थापित करें।

कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला : पूर्व मंत्री के काफिले पर हमले की निंदा, कहा- माफिया का गढ़ बना राजस्थान; प्रदेश में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने जालोर में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की गाड़ी रुकवाकर उन पर हमले का प्रयास और उनके ड्राइवर से मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा सरकार पर हमला बोला है। नेताओं ने कहा कि माफियाओं का गढ़ बन चुके राजस्थान में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं।

हाल ही में सांसद राजकुमार रोत को धमकी मिली, इससे पहले भी कई जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बार-बार धमकियाँ मिल चुकी हैं। यह घटनाएँ साफ़ दर्शाती हैं कि राजस्थान में कानून का इकबाल समाप्त हो चुका है, और प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के कारण आपराधिक तत्व खुलेआम नेताओं पर हमले और धमकियों का दुस्साहस कर रहे हैं। आज जब देश के गृह मंत्री  अमित शाह राजधानी में पधारे हैं तो मैं उनसे आग्रह करते हैं कि वे इन घटनाओं पर संज्ञान लें, प्रदेश में बढ़ते अपराध और माफियाराज के आँकड़ों पर भी एक बार देखें।