Bihar Elections - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रेम रंजन पटेल का तीखा हमला: बोले-तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार और घोटालों की संस्कृति विरासत में मिली, बेनामी संपत्तियों और घोटालों के रिकॉर्ड दर्ज
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने रविवार को कहा कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार और घोटालों की संस्कृति विरासत में मिली है और प्रदेश की जनता भविष्य में ऐसे नेताओं को बर्दास्त करने वाली नही हैं। पटेल ने आज बयान जारी कर कहा कि बिहार के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले और विकास के ककहरे से अनजान नेताओं का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता श्री यादव को बिहार के विकास से कोई सरोकार नही है और उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता की कुर्सी हथियाना और अपने परिवार के कुनबे को आगे बढ़ाना है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजनीति में भ्रष्टाचार और घोटालों की वह कार्यसंस्कृति विरासत में मिली है, जिसने बिहार को दशकों पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में युवा अपने भविष्य के लिए संघर्ष करते हैं, उसी उम्र में तेजस्वी यादव ने बेनामी संपत्तियों और घोटालों के रिकॉर्ड बना डाले। उनके लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी तिजोरियां भरने का एक पारिवारिक व्यवसाय बन गया।

प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि बिहार के विकास की बात करना तेजस्वी यादव के लिए केवल एक चुनावी जुमला है। हकीकत यह है कि उन्हें बिहार की जमीनी समस्याओं, आर्थिक नीतियों और विकास के रोडमैप का रत्ती भर भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति विकास की बुनियादी समझ तक नहीं रखता, वह प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का सपना देखने का सिर्फ ढोंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के पास न कोई नीति, न कोई स्पष्ट विज़न और ना हीं कोई ठोस योजना है, वह केवल बयानबाजी और भ्रम फैलाकर राजनीति कर सकता है। उन्होंने कहा कि श्री यादव भी कुछ वैसा ही कर रहे हैं।

नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सम्राट को गृह तो मंगल पांडे को स्वास्थ्य... जानें किसे क्या मिला?
पटना। गुरूवार को नीतीश कुमार ने बिहार में 10वीं बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की थी और उसके बाद से ही नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्रियों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि, ​किसको क्या मिलेगा, लेकिन अब बिल्कुल साफ हो गया है कि, किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि, इससे पहले आज सुबह सम्राट चौधरी सीएम नी​तीश के पास भाजपा के 14 मंत्रियों की सूची लेकर आए थे लेकिन उस सूची को नीतीश ने सहमती नहीं दी थी , जिसके बाद उस सूची को अमित शाह के पास फाइनल करने के लिए भेजा गया था। लेकिन अब खबर सामने आ रही हैं कि, नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्रियों का बंटवारा हो चुका है और किस को क्या मिला है।

बता दें कि, सम्राट चौधरी को इस बार गृह विभाग दिया है, जो कि पहले नीतीश कुमार के पास था। संजय टाइगर को श्रम संसाधन, मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि, सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन और नितिन नवीन को पथ निर्माण, विजय कुमार सिन्हा को खान एवं भूत तत्व, दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग, रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, श्रेयसी सिंह को खेल एवं युवा विभाग इसके अलावा अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन एवं कला विभाग का मंत्री बनाया गया है।

विभागों के बंटवारे के बाद अब पहली कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीति हलचल तेज हो चुकी है और हो सकता है कि कल यानी शनिवार को नीतीश कुमार केबिनेट की पहली बैठक हो जाए।

जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

सम्राट चौधरी – गृह विभाग

विजय कुमार सिन्हा – भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग

मंगल पांडे – स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग

दिलिप जयसवाल – उद्योग विभाग

नीतीन नवीन – पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग

रामकृत्यात यादव – कृषि विभाग

संजय टाइगर – श्रम संसाधन विभाग

अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन विभाग, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग

सुरेन्द्र मेहता – पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन विभाग

श्रीमती रमा निषाद – पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

लखेन्द्र पासवान – अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग

श्रेयसी सिंह – सूचना प्राविधिकी विभाग, खेल विभाग

प्रमोद चंद्रवंशी – सहकारिता विभाग, पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

LJP (R) – गन्ना उद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

HAM – लघु जल संसाधन विभाग

RLM – पंचायती राज विभाग

जेडीयू कोटे के मंत्री के नाम:-

समाज कल्याण - मदन सहनी

ग्रामीण कार्य - अशोक चौधरी

खाद उपभोक्ता -लेसी सिंह

श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास विभाग , परिवहन

विजय चौधरी -जल संसाधन , भवन निर्माण

विजेंद्र यादव -ऊर्जा विभाग

जमा ख़ान - अल्पसंख्यक

सुनील कुमार - शिक्षा विभाग

बिहार की नई सरकार से जनता को बड़ी उम्मीदें है। अब देखना है कि विकास, सुशासन और पारदर्शिता के मोर्चे पर यह टीम कितना खरा उतरती है।

अशोक गहलोत का भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला : राहुल गांधी ने खोली पोल, कहा- बिहार में महागठबंधन की होगी जीत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। एसएमएस अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज हरियाणा चुनाव में भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा मिलकर की गई लोकतंत्र की हत्या को उजागर कर दिया है। यह सिर्फ चोरी नहीं दिनदहाड़े भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से की गई डकैती है। हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा से केवल 22 हजार वोटों से हारी जबकि करीब 25 लाख वोटों का फर्जीवाड़ा राहुल गांधी ने पकड़ा है। इसमें सवा 5 लाख फर्जी वोट, 93 हजार फर्जी पते वाले वोट, एवं सवा 19 लाख एक ही पते पर लिखे दर्जनों बल्क वोट वाले हैं। इतने सबूतों के बावजूद चुनाव आयोग को अब चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

चुनाव आयोग ने इन गड़बड़ियों को छिपाने के लिए 12 राज्यों में एसाईआर शुरू कर दी है। एसाईआर पर अभी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। एक सब-ज्युडिश मामले का फैसला आने से पहले चुनाव आयोग को इतनी जल्दबाजी क्यों है? चुनाव आयोग की नीयत और नीति दोनों ही सही नहीं  हैं। भाजपा और चुनाव आयोग दोनों मिलकर जनमत की हत्या कर रहे हैं। आज राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की पोल खोल दी है। अब चुनाव आयोग क्या सफाई देगा? हरियाणा को लेकर राहुल ने इलेक्शन कमीशन को एक्सपोज कर रख दिया। चुनाव आयोग की मिलीभगत पकड़ी गई है।

समस्तीपुर की 5 सीटों पर फिर होगा शह-मात का खेल : 2 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, इन सीटों पर राजग और महागठबंधन के बीच टक्कर
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 6 नवंबर को समस्तीपुर जिले की पांच प्रमुख सीटों सरायरंजन, कल्याणपुर (सुरक्षित), समस्तीपुर, मोहिउद्दीननगर और मोरवा पर राजनीतिक दांव-पेंच का बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इन सीटों पर राजग और महागठबंधन के बीच टक्कर है। इस बार बिहार सरकार के दो मंत्रियों विजय कुमार चौधरी और महेश्वर हजारी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

कल्याणपुर (सुरक्षित): महेश्वर हजारी की साख दांव पर
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी (जदयू) का मुकाबला भाकपा-माले के रंजीत राम से है। 2020 में भी यही मुकाबला हुआ था और हजारी ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

मोहिउद्दीननगर: बीजेपी बनाम राजद
भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह को इस बार राजद की एजया यादव चुनौती दे रही हैं। पिछली बार भी यही मुकाबला था, जिसमें राजेश सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मोरवा: राजद का गढ़, जनसुराज की एंट्री
राजद विधायक रणविजय साहू को जदयू के विधासागर निषाद चुनौती दे रहे हैं। वहीं, जनसुराज ने पूर्व मुख्यमंत्री कपूर्री ठाकुर की पौत्री जगृति ठाकुर को मैदान में उतारा है। मछली पालन और निषाद समाज की बड़ी भूमिका इस सीट पर देखने को मिलती है।

सरायरंजन: विजय चौधरी बनाम अरविंद सहनी
बिहार की हॉट सीट सरायरंजन पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी (जदयू) चौथी बार जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं। उनके सामने राजद प्रत्याशी अरविंद कुमार सहनी मैदान में हैं। पिछली बार भी इन्हीं दोनों के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें चौधरी विजयी रहे थे। जातीय समीकरण और मछुआरा समुदाय यहां की जीत-हार तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अन्य सीटों पर भी दिलचस्प मुकाबले
वारिसनगर में जदयू ने अशोक कुमार की जगह उनके पुत्र मांजरीक मृणाल को टिकट दिया है।
उजियारपुर से राजद विधायक आलोक मेहता का सामना रालोमो प्रत्याशी प्रशांत कुमार पंकज से है।
विभूतिपुर में माकपा विधायक अजय कुमार के खिलाफ जदयू की रवीना कुशवाहा मैदान में हैं।
रोसड़ा (सुरक्षित) से भाजपा विधायक बीरेन्द्र कुमार फिर से मैदान में हैं, कांग्रेस ने पूर्व डीजीपी वी.के. रवि को टिकट दिया है।
हसनपुर में राजद की माला पुष्पम का मुकाबला जदयू के राजकुमार राय से है।
समस्तीपुर की इन सीटों पर जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे और पुराने राजनीतिक समीकरण फिर से निर्णायक साबित होंगे। 6 नवंबर को वोटिंग के साथ यह तय होगा कि इस बार किसके पक्ष में जनता की शह-मात होगी।

बिहार चुनाव में बुर्का पहनने वाली महिलाओं की पहचान को लेकर विवाद, कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
लखनऊ। बिहार चुनाव से पहले बुर्का पहनने वाली महिलाओं की पहचान पर उठे विवाद के बीच कांग्रेस ने कहा है कि बुर्के को लेकर भाजपा एक डर का वातावरण बनाना चाहती है, ताकि वर्ग विशेष की वोटिंग कम हो। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा है कि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता और संवैधानिक शक्ति को पहचाने।

गौरतलब है कि बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं की पहचान उनके वोटर कार्ड से की जाए। उन्होंने सवाल उठाया था कि कहीं इस प्रक्रिया का दुरुपयोग तो नहीं हो रहा। इस बयान के बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। बिहार चुनाव से पहले बुर्का पहनने वाली महिलाओं की पहचान पर उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने साफ किया है कि जांच महिला अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। आयोग ने कहा है कि मतदान केंद्रों पर पर्दानशीं महिलाओं की गोपनीयता और गरिमा की पूरी रक्षा की जाएगी। आयोग ने कहा है कि मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि पर्दानशीं महिलाओं की भागीदारी बढ़े और कोई भी मतदाता असहज महसूस न करे। यह कदम सीधे तौर पर उन विवादों को शांत करने के रूप में देखा जा रहा है, जो हाल में बिहार भाजपा अध्यक्ष की टिप्पणी के बाद उभरे थे।

बिहार विधानसभा चुनाव : आयोग ने दूसरे चरण के लिए जारी की अधिसूचना, प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 122 सीटों तथा सात अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश की आठ सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी।

इसी के साथ पंजाब के तरनतारन, राजस्थान के अंता, ओडिशा के नुआपारा, झारखंड के घाटशिला, तेलंगाना के जुबली हिल्स, मिजोरम के डम्पा और केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर विधानसभा की नगरोटा व बडगांव की रिक़्त सीटों के उपचुनावों के लिए भी अलग-अलग अधिसूचना जारी की गई हैं।

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को चुनाव कराए जायेंगे। बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के साथ ही पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड,तेलंगाना, मिजोरम तथा जम्मू- कश्मीर के विधानसभा के उपचनाव  11 नवंबर को कराए जाने हैं।

इन सभी चुनाव की मतगणना 14 नवंबर को कराई जाएगी।  अधिसूचनाएं जारी होने के साथ ही बिहार की दूसरे चरण के चुनाव और अन्य राज्यों के उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया भी आज से शुरु हो जाएगी।