Siddhant Chaturvedi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘लैक्मे फैशन वीक’ में दिखाया दमदार स्वैग : फैशन में जोड़ी नई वाइब, सिग्नेचर स्टाइल से रैंप वॉक को बनाया यादगार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘लैक्मे फैशन वीक’ में अपनी वाइब के साथ एफर्टलेस स्वैग, कूल अंदाज और जबरदस्त स्टेज प्रेजेंस से अपने रैंप वॉक को एक यादगार पल में बदल दिया। सिद्धांत ने पूरे कॉन्फिडेंस और अपने बेफिक्र सिग्नेचर स्टाइल के साथ रैंप पर उतरते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, लेकिन इस मोमेंट को खास बनाने वाली बात थी उनका अपने ही बनाए हुए ट्रैक पर वॉक करना, जिसने इस पूरे शो में एक पर्सनल और थोड़ा रेबेलियस टच जोड़ दिया।

रैंप उस वक्त सिर्फ रैंप नहीं रहा, बल्कि उनका अपना स्टेज बन गया। हर कदम के साथ उन्होंने एटीट्यूड, रिदम और वो रॉ एनर्जी दिखाई, जो उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। यह सिर्फ फैशन नहीं था, यह एक पूरी वाइब थी।

बोल्ड और कंटेम्पररी आउटफिट में नजर आए सिद्धांत ने सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि अपनी प्रेजेंस भी शानदार तरीके से पेश की, एक ऐसी प्रेजेंस जो एफर्टलेस, कॉन्फिडेंट और पूरी तरह से कूल थी।

गौरतलब है कि सिद्धांत चतुर्वेदी अपने दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन, म्यूजिक और परफॉर्मेंस की सीमाओं को लगातार तोड़ते जा रहे हैं और लैक्मे फैशन वीक में उनके सदाबहार अंदाज ने इस बात को साबित कर दिया है।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने साझा की अपनी अनकही प्रेम कहानी, कहा- जिन कहानियों का अंजाम न हो, उन्हें एक खूबसूरत मोड़ देकर छोड़ दें
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी का कहना है कि जिन कहानियों का अंजाम न हो, उन्हें एक खूबसूरत मोड़ देकर छोड़ देना चाहिए। अपनी आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की रिलीज की तैयारी कर रहे सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी जिंदगी के उस दौर को याद कर रहे हैं, जिसने बिना शोर किए उनके सफर की दिशा तय की। यह वो समय था जब न नाम था, न पहचान थी, थे तो बस सपने और एक गहरा प्यार।

अपने अनुशासन और मेहनत के लिए पहचाने जाने वाले सिद्धांत का बॉलीवुड तक का सफर आसान नहीं रहा। एक मिडिल-क्लास परिवार में पले-बढ़े सिद्धांत शुरुआत में अपने पिता की तरह चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन साथ ही कुछ अलग कर गुजरने का ख्याल दिल में पाले सिद्धांत दिल ही दिल में अभिनेता बनने का सपना पाल चुके थे। आखिरकार एक कड़ा फैसला लेते हुए उन्होंने आर्थिक स्थिरता को छोड़कर अपने सपने को चुन लिया।

सिद्धांत ने अपनी जिंदगी के एक अहम रिश्ते के बारे में खुलकर बात की, जिसकी शुरुआत तब हुई थी, जब वह सिर्फ 18 साल के थे। उन्होंने कहा- एक लड़की थी, जिससे मैं बहुत प्यार करता था। हम दोनों एक ही क्लास में थे। मैं रोज उसके लिए उल्टी दिशा में ट्रेन पकड़कर जाता था, जबकि मेरा घर दूसरी तरफ था।

सिद्धांत का यह रिश्ता करीब चार साल तक चला, लेकिन जैसे-जैसे सिद्धांत के सपने बड़े होते गए, हालात मुश्किल होते चले गए। उन्होंने बताया- मैं अभिनेता बनना चाहता था और वह 24 की उम्र तक शादी करना चाहती थी। मैंने उससे कहा कि मैं कुछ बिल्कुल नया शुरू कर रहा हूं और मुझे नहीं पता इसमें कितना वक्त लगेगा। क्या तुम मेरे लिए इंतजार कर सकती हो? उसने कहा कि वो इंतजार करेगी। उसने किया भी, लेकिन फिर उसे समझ आया कि मैं बहुत दबाव में हूं।

सिद्धांत उन लम्हों को याद करते हुए कहते हैं- उसने मुझसे कहा था कि तुम्हारा सफर काफी लंबा है। अच्छी बात यह है कि तुम्हें पता है कि तुम्हें क्या करना है और मैं चाहती हूं कि तुम बिना किसी दबाव के अपने सपने पूरे करो। हम अलग हो रहे हैं, लेकिन तुम अपने सपने जरूर पूरे करना। तुम्हें किसी मुकाम तक जरूर पहुंचना होगा। हालांकि, सालों बाद ‘गली बॉय’ से मिली कामयाबी ने उस वादे को पूरा तो कर दिया था, लेकिन उसकी कमी कायम थी।

सिद्धांत ने बताया- जब ‘गली बॉय’ रिलीज हुई, तो सबसे पहला मैसेज उसी का आया था कि तुमने अपना वादा निभा दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसकी किसी और से शादी हो गई थी। मुझे भी अपने सपने और अपने प्यार के बीच चुनाव करना पड़ा था, क्योंकि उसने ही मुझसे कहा था कि तुम अपने सपने को चुनो, जिससे हमारा प्यार बेकार न जाए।

सिद्धांत ने अपनी बात को शायराना अंदाज में समेटते हुए कहा- कभी-कभी जिन कहानियों का अंजाम साथ नहीं होता, उन्हें एक खूबसूरत मोड़ देकर छोड़ देना ही बेहतर होता है।

हालांकि, भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी सिद्धांत की आगामी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ भी यही बताती है कि प्यार में आवेग नहीं, बल्कि समझ जरूरी है।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड, ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को समर्पित किया है। अपनी पिछली फिल्म ‘धड़क 2’ में निलेश का किरदार निभाकर दर्शकों के साथ अपने आलोचकों का भी दिल जीत चुके सिद्धांत चतुर्वेदी को हाल ही में इस किरदार के लिए पावर पैक्ड परफॉर्मर ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने इंटर-कास्ट ऑनर किलिंग का शिकार हुए दिवंगत सक्षम टेट को समर्पित कर दिया।

मंच से दिवंगत सक्षम टेट को श्रद्धांजलि देते हुए सिद्धांत ने न सिर्फ संवेदनशीलता के साथ अपनी बात रखी, बल्कि एक सशक्त संदेश भी पेश किया। उन्होंने कहा- यह अवॉर्ड सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि यह उन सभी का है, जिन्हें कभी जाति के आधार पर बहिष्कृत किया गया, किनारे किया गया और भेदभाव का शिकार होना पड़ा। हालाँकि, इतना कुछ होने के बावजूद उन्होंने न सिर्फ अपने खड़े होने, लड़ने और सिर्फ मौजूद रहने के अधिकार को हासिल किया, बल्कि अपने लिए एक जमीन भी तैयार की। उनकी इसी जिजीविषा को सलाम करते हुए, मैं यह अवॉर्ड दिवंगत सक्षम टेट को समर्पित करता हूँ, जिनके पीछे उनका पूरा परिवार और पूरा गाँव हैं और आज मेरा दिल भी है।

सिद्धांत ने ‘धड़क 2’ की निर्देशिका शाजिया इकबाल को धन्यवाद दिया, जिन्होंने फिल्म को हर तूफान से बचाया और लेखक राहुल बडवेलकर की भी सराहना की, जिन्होंने इन हालातों में चुपचाप साँसे ले रही खामोशी को सच में बदला।

अपनी गहरी और व्यक्तिगत समर्पण के साथ, सिद्धांत चतुर्वेदी ने न सिर्फ अपने सम्मान के क्षण का उपयोग वास्तविक अन्याय की कहानियों को आवाज देने के लिए किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि ‘धड़क 2’ जैसी कहानियाँ साहस, संवेदना और बेबाक ईमानदारी के साथ कही जाती रहनी चाहिए। सिद्धांत की आगामी फिल्मों की बात करें तो अगले वर्ष वैलेंटाइन डे के दौरान उनकी फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी को रिलीज होगी, जिसमें वह मृणाल ठाकुर के साथ 90 के दशक की प्रेम कहानी दर्शकों को पेश करेंगे।

नए डांसिंग स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्मफेयर मंच पर मचाया धमाल, डांस परफॉर्मेंस से फैंस को बनाया दिवाना
मुंबई। 70वें फिल्मफेयर अवॉड्र्स का टेलीकास्ट देशभर में तब चर्चा का विषय बन गया, जब सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगा दी।

अपनी करिश्माई पर्सनैलिटी और दमदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर सिद्धांत ने ऐसा हाई-एनर्जी एक्ट पेश किया कि वो रात की सबसे चर्चित प्रस्तुति बन गई। हिंदी सिनेमा में डांस को नई पहचान देने वाले दिग्गज सितारों को शानदार ट्रिब्यूट देते हुए सिद्धांत ने दर्शकों को बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक डांस युगों की सैर करवाई। इसकी शुरुआत उन्होंने शम्मी कपूर के सदाबहार गाने ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ से की, जिसमें उन्होंने उस दौर की बेफिक्र अदा और जोश को बखूबी जिया। इसके बाद उन्होंने जीतेंद्र के ‘एक आंख मारूं तो’ पर झूमते हुए सबको नचा दिया और फिर मिथुन चक्रवर्ती के ‘जूली जूली’ पर डिस्को बीट्स से माहौल में आग लगा दी।

इसके बाद सिद्धांत ने अपने अंदाज में मस्ती का तड़का लगाया ‘साड़ी के फॉल सा’ पर, जिसमें उनका स्टाइल और आत्मविश्वास देखते ही बनता था। ग्रैंड फिनाले में उन्होंने ऋतिक रोशन के ‘कहो ना प्यार है’ और ‘दिल ने दिल को पुकारा’ के आइकॉनिक स्टेप्स दोहराए और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अब तक किसी भी फिल्म में अपने डांस का जलवा नहीं दिखाने वाले सिद्धांत ने इस परफॉर्मेंस से इस कदर सबको हैरान कर दिया कि सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई।

सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्मफेयर परफॉर्मेंस ने जीता सबका दिल, दर्शकों को ले गए सुनहरे बॉलीवुड डांस युग की यादगार यात्रा पर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने 70वें फिल्मफेयर अवॉड्र्स के मंच पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से आग लगा दी। अहमदाबाद में हुए 70वें फिल्मफेयर अवॉड्र्स में सिद्धांत चतुर्वेदी ने बॉलीवुड के दिग्गज डांस आइकॉन शम्मी कपूर, जितेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा, शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन को एक शानदार ट्रिब्यूट दिया। अपनी एनर्जी, चार्म और स्टेज प्रेजेंस के लिए मशहूर सिद्धांत ने दर्शकों को बॉलीवुड के डांस के सुनहरे दौरों की एक नॉस्टैल्जिक यात्रा पर ले गए।

एक स्पेशल कोरियोग्राफ्ड मेडली में सिद्धांत ने इन सभी सितारों के आइकॉनिक सिग्नेचर गानों पर डांस किया, जो हिंदी सिनेमा में डांस की यात्रा और विकास को दर्शाते हैं। उन्होंने शुरुआत की शम्मी कपूर के जोश और करिश्मे से भरे गाने ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ से, जिसमें उनका विंटेज अंदाज और एनर्जी देखने लायक थी। इसके बाद उन्होंने जितेन्द्र के सदाबहार गाने ‘एक आँख मारूं तो’ पर डांस करते हुए उनका ‘जंपिंग जैक स्टाइल बखूबी पेश किया।

मंच तब पूरी तरह 80 का दशक डिस्को वाइब्स में रंग गया, जब सिद्धांत ने मिथुन चक्रवर्ती के कल्ट हिट ‘जूली-जूली’ पर धमाकेदार डांस किया। उन्होंने फिर गोविंदा के मजेदार अंदाज और कॉमिक टाइमिंग को ‘आपके आजाने से’ के जरिए दोहराया, जिससे दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

आधुनिक युग में प्रवेश करते हुए सिद्धांत ने शाहिद कपूर की यूथफुल एनर्जी को ‘सड्डी गली आजा’ पर रिक्रिएट किया, और अंत में ऋतिक रोशन के आइकॉनिक ‘दिल ने दिल को पुकारा’ पर डांस करते हुए शो को शानदार अंदाज में खत्म किया, जहाँ उनकी स्मूद मूव्स और फिनेस ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह परफॉर्मेंस इसलिए और खास रही, क्योंकि यह सिद्धांत चतुर्वेदी का पहला ऑन-स्टेज डांस एक्ट था। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अब तक अपनी किसी फिल्म में डांस सीक्वेंस नहीं किया है, फिर भी उन्होंने हर स्टेप को इतनी सहजता, एनर्जी और कॉन्फिडेंस से निभाया कि यह यकीन करना मुश्किल था कि यह उनका डेब्यू डांस परफॉर्मेंस है। उनका यह शानदार ट्रिब्यूट रेट्रो चार्म और मॉडर्न एनर्जी का एक परफेक्ट संगम साबित हुआ। सिद्धांत ने न सिर्फ बॉलीवुड के इन महान डांसर्स को सम्मान दिया, बल्कि अपनी अनोखी स्टाइल और फ्रेश एनर्जी से दर्शकों का दिल भी जीत लिया।

सिद्धांत चतुर्वेदी हाल ही में ‘धड़क 2’ में नजर आए थे। इसके अलावा, उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ शामिल है। साथ ही, वह अजय देवगन फिल्म्स के साथ एक नए प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा में हैं।