big action by acb - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, योजना के बिल पास करने की एवज में ले रहा था घूस
जयपुर/भीलवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) भीलवाड़ा टीम ने सोमवार शाम को 11 लाख रुपए की घूस लेते केशव कोरवाल अस्पताल में कार्यरत डॉ. पंकज कुमार छीपा को गिरफ्तार किया है। उसने घूस की रकम आयुष्मान योजना के बिल पास करने की एवज में ली थी। इस घूस की राशि में नौ लाख रुपए डमी थे। घूस मांगने की शिकायत सिद्धि विनायक अस्पताल के राजेश ने की थी। एसीबी के अनुसार सूचना मिली कि डॉक्टर आयुष्मान भारत योजना के बिल पास करने की एवज में बड़ी घूस की मांग रहा है। इस शिकायत का एसीबी ने सत्यापन किया तो मामला सही पाया और 11 लाख रुपए की घूस लेते डॉक्टर को दबोच लिया। एसीबी ने डॉक्टर को कोटा रोड स्थित अहिंसा सर्किल के पास से गिरफ्तार किया।

ऐसे चला घूस का रास्ता
प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज किया जाता है। इलाज के बिल का भुगतान बीमा कम्पनी के जरिए होता है। इसमें डॉक्टर की भूमिका भी अहम होती है। बिल पास करने की एवज में डॉक्टर ने 14 लाख रुपए की घूस मांगी थी। यही नहीं डॉक्टर ने अनियमितताओं को हवाला देते हुए अस्पताल को योजना से बाहर करने और भविष्य में एनटाइटल करने की भी धमकी दी थी। इस मामले में जयपुर स्थित नेशनल इंश्योरेंस कम्पनी में कार्यरत डॉक्टर की भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है।

भारी अनियमितताओं की जानकारी दी
घूस लेने से पहले आरोपी डॉ. छीपा ने परिवादी को फोन करके बताया कि सिद्धि विनायक अस्पताल द्वारा भेजे गए बिलों में भारी अनियमितताएं मिली है। उसने परिवादी को यह भी धमकी दी की इन अनियमितताओं के कारण अस्पताल को लगभग 75 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस धमकी के बाद आरोपी डॉक्टर ने परिवादी को मिलने बुलाया और पैसे देकर मामले को सेटल करने के लिए कहा। आरोपी ने कहा कि जयपुर में बैठे उसके सीनियर डॉ. कुलदीप को 14 लाख रुपए देते है तो दोनों मिलकर हॉस्पिटल की पूरी पैनल्टी माफ करवा देंगे। एसीबी ने सत्यापन किया सामने आया कि आरोपी ने साढ़े नौ लाख रुपए कुलदीप के लिए और डेढ़ लाख रुपए खुद के लिए मांगे है।

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : एनसीबी इंस्पेक्टर के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत लेते दलाल रंगे हाथों गिरफ्तार, इंस्पेक्टर फरार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर एसीबी स्पेशल यूनिट कोटा ने कार्रवाई कर आरोपी दलाल अकरम हुसैन को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार के लिए 20,000 नगद एवं डमी नोट रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, परिवादी के पिता को एनसीबी इंस्पेक्टर हितेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति ने 07 नवम्बर 2025 को घर से उठाया था। आरोप है कि इंस्पेक्टर द्वारा झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी देकर 3 लाख की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत का सत्यापन एसीबी रेंज कोटा के प्रभारी उप महानिरीक्षक आनन्द शर्मा के सुपरविजन में तथा स्पेशल यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा द्वारा करवाया गया। सत्यापन में दलाल अकरम हुसैन द्वारा 3 लाख की मांग सही पाई गई। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की गई, जिसमें अकरम हुसैन को एनसीबी इंस्पेक्टर हितेश कुमार के लिए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर हितेश कुमार मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अति. महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। ब्यूरो द्वारा प्रकरण भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के अंतर्गत दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

ACB की बड़ी कार्रवाई : अधिशाषी अभियंता रामावतार मीणा के पास 2.77 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा, कार्यालय और निवास स्थलों की तलाशी जारी
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर नगर-प्रथम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जयपुर में पदस्थ अधिशाषी अभियंता व एसोसिएट प्रोफेसर रामावतार मीणा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्रकरण संख्या 270/2025 दर्ज किया है। जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना और गहन गोपनीय सत्यापन के बाद प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी अधिकारी ने सरकारी सेवा में नियुक्ति से लेकर अब तक करीब ₹2.77 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित की है, जो कि उनकी घोषित वैध आय से लगभग 115% अधिक पाई गई है।

मल्टी-सिटी सर्च में सामने आईं आलीशान संपत्तियाँ : एसीबी द्वारा जयपुर, करौली, और सवाई माधोपुर ज़िलों में करीब एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इन सर्च ऑपरेशनों में अब तक निम्नलिखित संपत्तियों का खुलासा हुआ है। इंदिरा गांधी नगर में लाखों की कीमत वाले 6 बड़े भूखण्ड और मकान। रोहिणी नगर, टीलावाला, जगतपुरा में महल रोड पर करोड़ों की वाणिज्यिक/आवासीय जमीन। अचलपुरा, कोटखावदा में लाखों की मूल्य की कृषि भूमि। गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) में मुख्य मार्ग पर प्लॉट और एक कर्मचारी कॉलोनी में मकान। गांव खिरखिड़ा, जिला करौली में लाखों की कृषि भूमि और आलीशान फार्म हाउस। गाँव धंधावली, पोस्ट सोमला सुरोठ, तहसील हिण्डौन में एक और आवासीय मकान।

बैंकों में लाखों के लेन-देन का भी खुलासा : ACB की जांच में यह भी सामने आया है कि संदिग्ध अधिकारी और उनके परिवारजनों के आधा दर्जन से अधिक बैंकों में खातों में लाखों रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साथ-साथ इन पैसों को कई माध्यमों से छिपाने की भी कोशिश की गई है।

कार्यालय और निवास स्थलों की तलाशी जारी : ACB की टीमों ने आरोपी के कार्यालय - इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जयपुर सहित सभी प्रमुख ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें दस्तावेज़, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, बैंक डिटेल्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की जा रही है।

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : नगर पालिका में सहायक कर्मचारी 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जेब से राशि बरामद
राजगढ़(अलवर)। एसीबी ने सोमवार को राजगढ़ नगरपालिका के प्रभारी राजस्व/भूमि शाखा (सहायक कर्मचारी) रामहेत बैरवा को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी अलवर को परिवादी ने शिकायत दी कि उसने पत्नी के नाम से रेबारपुरा मोहल्ले दौला खोजा की कोठी राजगढ़ में वर्ष 2020 में रजिस्ट्री से 242 वर्गगज प्लाट खरीदा था करीब एक माह पूर्व उक्त प्लॉट का पट्टा बनवाने के लिये मैने नगर पालिका राजगढ़ मे फाइल लगाई थी।

गत 3 अक्टूबर  को 75978 रुपए पट्टा राशि जमा कराने पर भी पट्टा नही बनाने पर 9 अक्टूबर को वह नगर पालिका से बाबू रामहेत बैरवा से मिला, उसने कहा किउसे पट्टा जारी करने के लिए 10 हजार रुपए तथा पत्नी के दूसरे प्लॉट के कनवर्जन के आदेश जारी करने के लिए 5 हजार रुपए की मांग की। 10 अक्टूबर को शिकायत की पुष्टि की गई। 13 अक्टूबर को परिवादी से 12 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते आरोपी को ट्रैप किया गया। आरोपी की पहनी शर्ट की सामने की बाई जेब से राशि बरामद कर ली गई।