buvm - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दीपोत्सव और ब्याह-शादी के सीजन में देश में 7.58 लाख करोड़ से पार होगा कारोबार, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने जारी किया अनुमान
जयपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (BUVM) ने दीपालवली, धनतेरस और आगामी ब्याह-शादी के सीजन को देखते हुए देश में 7.58 लाख करोड़ रुपये के व्यापार टर्नओवर का संभावित अनुमान जारी किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता और वरिष्ठ महामंत्री  मुकुन्द मिश्रा व हेमन्त गुप्ता ने व्यापारिक अनुमान लगाने के लिए गठित समिति की रिपोर्ट जारी की।

स्वदेशी वस्तुओं के प्रति बढ़ा उत्साह
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर 'स्वदेशी वस्तुएं अपनायी जायें' के आह्वान ने देश के व्यापार में एक अभियान का रूप ले लिया है। स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण, बिक्री और उपभोक्ताओं द्वारा उन्हें पसंद किए जाने की विधा शुरू हो गई है। साथ ही, जीएसटी में किए गए सुधारों से उपभोक्ता उत्साहित हुए हैं।

व्यापारिक अनुमान समिति का गठन
यह व्यापारिक टर्नओवर अनुमान, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा गठित समिति ने जारी किया है। इस समिति में मुंबई से मोहन गुरनानी और भीमजी भानुशाली; दिल्ली से प्रेम अरोड़ा, हेमन्त गुप्ता और बलदेव गुप्ता; चेन्नई से सौंदर्यराजन; अहमदाबाद से नरसिंह अग्रवाल; जयपुर से संजीव गुप्ता, पवन गोयल, सुरेश सैनी, रामावतार अग्रवाल और मनोज मुरारका; चंडीगढ़ से चरणजीव सिंह और रवीन्द्र चीमा; रोहतक से विजयलक्ष्मी चन्द गुप्ता; बैंगलोर से पी.एच. राजपुरोहित और अनुराग सिंगला; हैदराबाद तथा तेलंगाना से सतीश अग्रवाल; इंदौर से गोपालदास अग्रवाल; हरिद्वार से प्रकाश मिश्रा; शिमला से प्रकाश गुप्ता; कानपुर से मुकुन्द मिश्रा व सुनील पाण्डे; पटना से नवीन कुमार; रायपुर से अशोक मोदी; रांची से प्रेम मित्तल; त्रिपुरा से सुजीत रॉय; कटक से प्रहलाद खण्डेलवाल; और पुणे से राजेन्द्र भाटिया, कलकत्ता से तारकनाथ त्रिवेदी सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

उत्तर प्रदेश में आतिशबाजी और नदियों की पूजा
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के महामंत्री  मुकुन्द मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अलग-अलग शहरों में प्रचुर मात्रा में आतिशबाजी होती है। पूरे देश के पटाखों का टर्नओवर 10 हजार करोड़ रुपये से कम नहीं होगा। इस त्यौहारी सीजन पर उत्तर प्रदेश में नदियों की पूजा के अनुष्ठान भी किये जाते हैं, जिसमें मां गंगा को साड़ी पहनाकर एक बड़ा महोत्सव मनाया जाता है।

त्योहारों का सीजन
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल गुप्ता के अनुसार, 2 अक्टूबर से दशहरा पर्व शुरू हो गया है। इसके बाद 18 अक्टूबर को धनतेरस, 20 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 23 अक्टूबर को भाईदूज, और 25 से 28 अक्टूबर तक छठ पूजा महोत्सव है। इन त्योहारों के साथ ही शादी-ब्याह का सीजन भी शुरू हो जाता है, जिससे बाजारों में खरीद-फरोख्त के कारण चहल-पहल बनी रहती है। इस अवसर पर किसान अपना नया धान, बाजरा, सोयाबीन, मक्का, ज्वार, मूंग, मोठ, उड़द आदि बाजारों में बेचने के लिए लाता है और दीपावली व शादी-ब्याह की खरीद करता है।

व्यापार टर्नओवर का अनुमान (करोड़ रुपये में)
गठित कमेटी द्वारा विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों में अनुमानित टर्नओवर निम्नलिखित है:

क्र.सं. व्यापारिक वस्तुएँ/सेवाएँ अनुमानित टर्नओवर (करोड़ रुपये)
1 स्टील बर्तन तथा किचन एसेसरीज 30,000
2 एल्युमिनियम, पीतल, तांबा के बर्तन 20,000
3 जूते-चप्पल, अटैची, बेल्ट व पर्स (लेडिज व जेन्ट्स) 25,000
4 बच्चों के खिलौने (सादा व ऑटोमैटिक), कपड़ें व जूते 10,000
5 गलीचे, गद्दे, पर्दे, दरी-पट्टी, पर्दे टांगने के सामान 15,000
6 कलर-पेन्ट 20,000
7 डेकोरेशन लाईट हण्डे 22,000
8 इलेक्ट्रॉनिक्स 40,000
9 होम अप्लायन्सेज 10,000
10 पूजा की सामग्री, लक्ष्मी जी की तस्वीर व गन्ना 4,000
11 मिट्टी की दीपक, मोम के दीपक, मिट्टी के बर्तन, मिट्टी की भगवान की मूर्तियां 2,000
12 साड़ी, सलवार-शूट, पेन्ट-शर्ट, शेरवानी, कुर्ता-पायजामा, साफा (शादी के बेस) 20,000
13 ड्राईफ्रूट्स 30,000
14 टैण्ट, इवेन्ट, कैटरिंग 40,000
15 फूलमाला, डेकोरेशन आइटम्स 15,000
16 गिफ्ट आइटम्स 10,000
17 सभी प्रकार की कारें, बसें, ट्रक, ट्रेक्टर, ट्रॉली, स्प्रिंक्लर, ऑटोरिक्शा, टैम्पू, ई-रिक्शा, स्कूल बस, मोटर साइकिल 1,30,000
18 आभूषण (गोल्ड-जड़ाऊ, चांदी, गोल्ड), चांदी के बर्तन, चौकियां 50,000
19 नमकीन, मिठाई, टॉफी, कैडबरी चॉकलेट, अंकल चिप्स, कुरकुरे 10,000
20 भूखण्ड, तैयार मकान, फ्लैट, विला, दुकानें, बजरी, ईंट, बिड़ला पुट्टी, रोड़ी, पत्थर 1,20,000
21 चूड़ियां, बिन्दी, काजल, कॉस्मेटिक सामान, इत्र, परफ्यूम, पाउडर 5,000
22 ग्रोसरी, आटा, तेल, दाल, चावल, मसाले, गरम मसाले, बेसन, चीनी 1,00,000
23 फर्नीचर, हार्डवेयर, बाथरूम फिटिंग्स, रेडीमेड किचन्स 20,000
24 कंप्यूटर, आई.टी. व इसके उपकरण 10,000
योग **** 7,58,000