jaisalmer bus accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बस हादसे पर बोले गहलोत : हादसे की तकनीकी जांच करे सरकार, आग लगने की असली वजह का पता लगना बेहद जरूरी
जयपुर। जैसलमेर में निजी बस में आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हादसे की गहन जांच कराई जानी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आग लगने की वजह क्या थी और इसमें कोई तकनीकी खामी तो नहीं थी। मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि जानकारी के अनुसार यह बस करीब 10 दिन पहले ही खरीदी गई थी। ऐसे में आग लगने की असली वजह सामने आना बेहद जरूरी है। ये जांच का विषय है कि बस में आग क्यों लगी।

अगर बस नई थी तो कंपनी की जिम्मेदारी बनती है। सरकार को चाहिए कि वह कंपनी से बात करे और तकनीकी जांच करवाए। आग लगते ही दरवाजे लॉक हो जाने की बात सामने आ रही है। असलियत क्या है, यह जांच से ही पता चलेगा। ऐसे वक्त में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।

जैसलमेर बस हादसे के बाद पंजीयन प्रक्रिया पर उठे सवाल : नई गाइडलाइन की अनदेखी, कई आरटीओ पुरानी प्रक्रिया से कर रहे बसों का पंजीयन
जयपुर। जैसलमेर बस हादसे के बाद अब बसों के पंजीयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) ने 1 सितंबर 2025 से नई गाइडलाइन लागू की थी, जिसके तहत बस बॉडी बिल्डर को फॉर्म 22-ए जारी करना अनिवार्य किया गया है। इस फॉर्म में एआरएआई (ARAI) जैसी अधिकृत एजेंसियों से सेफ्टी अप्रूवल जरूरी होता है। इससे पहले 31 अगस्त तक आरटीओ अधिकारी फॉर्म 22-बी के आधार पर पंजीयन करते थे, जिसमें बस निर्माता का केवल सेल्फ डिक्लेरेशन पर्याप्त माना जाता था।

हालांकि, सूत्रों के अनुसार अब भी कई आरटीओ पुरानी प्रक्रिया से बसों का पंजीयन कर रहे हैं, जो नियमों का उल्लंघन है। जैसलमेर हादसे के बाद जोधपुर डीटीओ पी.आर. जाट के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम जैनम कोच क्राफ्टर्स (जैन ट्रेवल्स) के पास जांच के लिए पहुंची। यह वही फैब्रिकेटर है जिसने हादसे में शामिल बस तैयार की थी। टीम यह जांच कर रही है कि क्या बस निर्माता ने फॉर्म 22-ए की शर्तों का पालन किया और क्या उसे केन्द्रीय एजेंसी से मान्यता मिली थी। अब सवाल यह है कि क्या परिवहन मुख्यालय इस गंभीर लापरवाही की व्यापक जांच कराएगा?

जैसलमेर बस हादसे ने किए कई सवाल खड़े : सिर्फ एक माह पुरानी बस में बड़ा हादसा, जांच के घेरे में बॉडी बिल्डिंग कम्पनी और परमिट सिस्टम
जयपुर। जैसलमेर बस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में शामिल बस (आरजे-09 पीए 8040) महज एक माह पहले खरीदी गई थी। जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2025 को बस खरीदी गई और जोधपुर आरटीओ से इसका अस्थायी पंजीकरण हुआ। बाद में 1 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ आरटीओ में इसका स्थायी पंजीकरण किया गया। यह बस जोधपुर की जैन ट्रेवल्स बॉडी बिल्डिंग कम्पनी से तैयार की गई थी और टाटा कंपनी की नई चेसिस पर बनाई गई थी। बस में बैठने की स्वीकृत सीटें 20 थीं, जबकि स्लीपर कैटेगरी में 26 सीटें दर्ज थीं।

चित्तौड़गढ़ निवासी बस मालिक तुराब अली ने बताया कि बस ने अब तक सिर्फ 3-4 ट्रिप ही किए थे, जैसलमेर से जोधपुर रूट पर। मंगलवार को इसी बस में बड़ा हादसा हो गया। आग कैसे लगी, इस पर तुराब अली ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा—बस इतना बोले कि शायद पीछे से आग लगी और फैल गई। अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी नई बस में आग कैसे लगी? क्या बॉडी बिल्डिंग कम्पनी की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं? साथ ही यह भी जांच का विषय है कि टूरिस्ट परमिट पर पंजीकृत बस स्टेज कैरिज के रूप में कैसे संचालित हो रही थी। परिवहन विभाग ने अब इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जैसलमेर बस हादसा : प्रदेश की सभी यात्री बसों की होगी सख्त जांच, परिवहन विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान
जयपुर। जैसलमेर बस हादसे के बाद अब प्रदेशभर में संचालित सभी यात्री बसों की सघन जांच की जाएगी। परिवहन सचिव शुचि त्यागी ने बुधवार को सभी आरटीओ को मैसिव इंस्पेक्शन के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार प्रत्येक आरटीओ अपने अधीन पंजीकृत सभी बसों का निरीक्षण कर बस नम्बरवार रिकॉर्ड शीट तैयार करेगा। साथ ही, हर बस के निरीक्षण के दौरान परिवहन निरीक्षक अपनी टिप्पणियाँ दर्ज करेगा। यह जांच अभियान यात्री सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संचालित किया जाएगा।

विभाग ने सभी उपलब्ध परिवहन निरीक्षकों को इस निरीक्षण कार्य में लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। बसों की फिटनेस, ब्रेक सिस्टम, टायर, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन दरवाजे और दस्तावेजों की स्थिति की विस्तार से जांच की जाएगी। परिवहन सचिव ने सभी अधिकारियों को यह प्रक्रिया जल्द और पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।