public transport bus - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गणेश चतुर्थी पर 3 दिन बदला रहेगा लोक परिवहन बसों का मार्ग, 13 से 15 सितंबर तक राजापार्क क्षेत्र रहेगा प्रतिबंधित
जयपुर। गणेश चतुर्थी पर्व को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए लोक परिवहन बसों के मार्ग में तीन दिन के लिए बदलाव किया जाएगा। 13 से 15 सितंबर तक लोक परिवहन बसें राजापार्क क्षेत्र से होकर संचालित नहीं होंगी। इस दौरान गोविन्द मार्ग और शांति पथ मार्ग से भी बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। दिल्ली-आगरा रूट पर चलने वाली लोक परिवहन बसों का संचालन ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड से किया जाएगा। ये बसें शहर के अंदर प्रवेश करते हुए सिंधीकैम्प बस स्टैंड तक नहीं जाएंगी।

गणेश चतुर्थी के दौरान राजापार्क और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ तथा यातायात दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने बस संचालकों को मार्ग परिवर्तन की सूचना दे दी है। बस संचालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

असर खबर का - एरोड्रम चौराहे पर बस टाइमिंग विवाद सुलझा, यात्रियों को मिली राहत, आरटीओ की बैठक में तय हुआ लोक परिवहन बस का नया समय
कोटा। एरोड्रम चौराहे पर रोडवेज और निजी लोक परिवहन बसों के बीच चला आ रहा टाइमिंग विवाद आखिरकार मंगलवार को सुलझा लिया गया। आरटीओ कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में पारस्परिक सहमति के बाद लोक परिवहन बस का प्रस्थान समय सुबह 8.50 बजे से बदलकर 9 बजे कर दिया गया। इस फैसले से यात्रियों को राहत तो मिली ही, साथ ही बीते एक सप्ताह से जारी खींचतान का भी अंत हो गया। बस टाइमिंग विवाद को लेकर दैनिक नवज्योति ने लगातार दोनों पक्षों की बातों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिनमें रोडवेज और निजी ट्रैवल्स में टाइमिंग को  लेकर टकराव के समाचारों के प्रकाशन के बाद परिवहन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को सुनने के लिए मंगलवार को बैठक बुलाई।

आरटीओ कार्यालय में आयोजित इस बैठक में रोडवेज प्रबंधन और निजी ट्रैवल्स संचालक दोनों मौजूद रहे। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरटीओ ने लोक परिवहन बस का समय 8.50 की जगह 9 बजे कर दिया, जिससे रोडवेज की बस और लोक परिवहन बस के संचालन में अंतर भी बना रहेगा। लगातार बढ़ते विवाद के बीच आरटीओ कार्यालय के इस फैसले ने एक सप्ताह से चली आ रही असमंजस की स्थिति को समाप्त कर दिया। अब यात्रियों को सही समय पर बसें मिलेंगी और ट्रैवल्स संचालकों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आरटीओ विभाग का मानना है कि यह निर्णय न केवल राजस्व के हित में है, बल्कि यात्री सुविधा की दृष्टि से भी एक सकारात्मक कदम है।

यात्रियों को मिलेगा फायदा
आरटीओ कार्यालय में रोडवेज की प्रबंधन की बात मान ली गई है। निजी ट्रैवल्स की गाड़ी का समय 8.50 से बदलकर 9 बजे कर दिया है। कई दिनों से चल रहा विवाद सुलझा लिया गया है। हमने हरनावदा गाड़ी के लिए  भी बोल रखा है। 7.30 बजे देवास गाड़ी चलती है। 8.15 बजे इंदौर का समय है। इस दौरान 15 मिनट का गैप होना चाहिए। सामानान्तर चलने से रोडवेज को भी राजस्व हानी होती है। हमारे पास नई बसें भी आ रखी है। उनको भी लगाना है, ताकि यात्रियों को फायदा मिल सके।
-अजय मीणा, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज डिपो, कोटा

हमें कोई आपत्ति नहीं
आरटीओ कार्यालय में हमने भी अपना पक्षा रखा था। हमने समय बदलने की बात मान ली है। हमारे गाड़ी का समय अब 8.50 की जगह 9 बजे कर दिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए खींचतान नहीं होनी चाहिए। हमें जो टाइमिंग मिली है उसके अनुसार हम चलेंगे।
- महेश कुमार शर्मा, संचालक, लोकपरिवहन बस

दोनों पक्षों को सुना, फिर बदला समय
रोडवेज प्रबंधन ने निजी ट्रैवल्स बस के सामानान्तर समय को लेकर आपत्ति लगाई थी। आरटीओ कार्यालय में रोडवेज व प्राइवेट बस के दोनों का पक्षों को सुनने के बाद निर्णय कर दिया गया। लोक परिवहन बस का समय 8.50 से बदलकर 9 बजे किया है। वहीं समय प्रबंधन को लेकर आगे भी आपत्ति आएगी तो समाधान कर देंगे। अभी लोक परिवहन कुछ बसों को लगाया गया है। इनमें से एक कोटा-मनोहरथाना बस का समय दोनों पक्षों का टकरा रहा था। जिनमें सुधार कर दिया गया।
- मनीष कुमार शर्मा, आरटीओ, कोटा