Trailer Release - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट
मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत बहुत ही सुकून भरी और दिल को छू लेने वाली धुन से होती है, जो दर्शकों को एक जादुई और क्लासिक प्रेम कहानी की झलक देती है। ट्रेलर में जुनैद खान एक ‘फॉच्र्यून बेल’ (किस्मत की घंटी) के बारे में बताते दिख रहे हैं, जिसे बजाने पर सच्चे प्यार की मुराद पूरी होती है। जब वह यह बात कह रहे होते हैं, तब वह साई पल्लवी के किरदार ‘मीरा’ की तरफ देखते हैं और मन ही मन दुआ करते हैं कि काश वो उनकी हो जाए। वह कहते हैं कि वह चाहते हैं कि उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो, भले ही सिर्फ एक दिन के लिए। ट्रेलर में जुनैद और साई पल्लवी के बीच की प्यारी केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जो एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी का इशारा दे रही है।

दोनों किरदारों के बीच का अंतर साफ नजर आता है। जुनैद एक प्यारे और थोड़े झिझकने वाले लड़के के रूप में दिख रहे हैं, जो अपने रोल में मासूमियत और सादगी लेकर आए हैं, वहीं साई पल्लवी कॉन्फिडेंट और शांत नजर आ रही हैं। यह कॉन्ट्रास्ट उनकी केमिस्ट्री को और भी दिलचस्प और ऐसा बनाता है, जिससे लोग खुद को जोड़ सकें, जिससे उनकी कहानी देखने में और भी मजेदार लगती है।

साई पल्लवी ने इस ट्रेलर में भी अपनी एक जबरदस्त छाप छोड़ी है और क्योंकि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है, तो यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि हिंदी दर्शक उन्हें कितना पसंद करते हैं।

‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान एक लंबे अंतराल के बाद फिर से साथ आ रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। इस जोड़ी ने दर्शकों को ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं। ‘एक दिन’ के साथ यह जोड़ी एक बार फिर रोमांस जॉनर में वापसी कर रही है, जिसने फैंस के बीच एक नया उत्साह भर दिया है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसके प्रोड्यूसर्स आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। यह फिल्म 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज : तेज रफ्तार एक्शन और थ्रिलर कहानी की दिखी झलक, रणवीर सिंह दो अवतारों में आएंगे नजर
मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह, जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में दमदार अंदाज में लौटते नजर आते हैं। इस बार वह दो अवतारों जसकीरत और हमजा में दिखाई देंगे। कहानी में और मजबूती जोड़ते हुए आर. माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल के रूप में नजर आते हैं, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में एक खतरनाक और प्रभावशाली किरदार निभाते दिखाई देते हैं, जबकि संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रूप में दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं। तेज रफ्तार एक्शन, धारदार संवाद और ऐसे कई पल ट्रेलर में दिखाई देते हैं, जो सिनेमाघरों में सीटियां बजवाने का दम रखते हैं। यह ट्रेलर एक बड़े बदले की कहानी की झलक देता है, जिसे बेहद भव्य पैमाने पर पेश किया गया है।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘धुरंधर : द रिवेंज’ पांच भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इस हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी म्यूजिकल ड्रामा सीरीज ‘बैंडवाले’ का ट्रेलर किया रिलीज, 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगी उपलब्ध
मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी म्यूजिकल ड्रामा सीरीज ‘बैंडवाले’ का दिल छू लेने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह प्राइम ओरिजिनल सीरीज अंकुर तिवारी और स्वानंद किरकिरे द्वारा लिखी और तैयार की गई है, जबकि निर्देशन अक्षत वर्मा और अंकुर तिवारी ने किया है। सीरीज का निर्माण ओएमएल एंटरटेनमेंट कर रहा है। कहानी में संगीत एक केंद्रीय भूमिका निभाता है, जिसमें यशराज मुखाटे की ओरिजिनल रचनाएँ शामिल हैं।

कौसर मुनिर की खूबसूरत कविताएँ कहानी की भावनात्मक गहराई को और निखारती हैं। बैंडवाले में मुख्य भूमिकाओं में शालिनी पांडे, जहान कपूर, स्वानंद किरकिरे, संजना दीपू, आशिष विद्यार्थी और अनुपमा कुमार शामिल हैं। सीरीज का प्रीमियर 13 फरवरी को प्राइम वीडियो पर होगा और यह भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से उपलब्ध होगी।

शालिनी पांडे ने कहा- कविता उसके लिए सबसे ईमानदार अभिव्यक्ति का माध्यम बन जाती है, एक ऐसा स्थान जहां वह बिना डर या अनुमति के अपने आप को सहज रूप में व्यक्त कर सकती है। उसे निभाना मेरे लिए एक बेहद व्यक्तिगत यात्रा रही, जिसमें मैंने मौन, संयम और अपनी आवाज को धीरे-धीरे खोजने के साहस को समझा। प्राइम वीडियो के साथ, ‘बैंडवाले’ ने मुझे उन भावनात्मक बदलावों का अनुभव करने का मौका दिया, जो अक्सर छोटे शहरों के जीवन को आकार देते हैं और ऐसी कहानी का हिस्सा बनना जहाँ कला ही कहानी को आगे बढ़ाती है, बेहद संतोषजनक रहा।

‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज : जबरदस्त एक्शन और रोमांस का लगेगा तड़का, शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने जीता सबका दिल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में शाहिद कपूर को जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाया गया है, जो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। इसके साथ ही ट्रेलर में तृप्ति डिमरी के साथ शाहिद का रोमांस भी खास अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं, जबकि अविनाश तिवारी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा रणदीप हुड्डा, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, शक्ति कपूर, राम कपूर, तमन्ना भाटिया, सान्या मल्होत्रा, विक्रांत मैसी, दिया मिर्जा और तनीषा मुखर्जी जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है और कहानी उन्होंने रोहन नरुला के साथ लिखी है। ट्रेलर को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है और फिल्म के एक्शन और रोमांस की झलकियों की तारीफ की जा रही है।

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट
मुंबई। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब 3 मिनट 21 सेकंड के इस ट्रेलर में कार्तिक आर्यन एक बेफिक्र, आज में जीने वाले युवक के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे न बीते कल की परवाह है और न आने वाले कल की चिंता। वहीं, अनन्या पांडे फिल्म में एक राइटर की भूमिका निभा रही हैं, जिनकी एंट्री के साथ कहानी में एक रोमांटिक मोड़ आता है।

ट्रेलर में कार्तिक के मजेदार पंचलाइन और उन्हें सुनकर अनन्या के एक्सप्रेशंस दर्शकों को हंसाने का काम करते हैं। खूबसूरत लोकेशंस, गाने, डांस और हल्की-फुल्की मस्ती फिल्म को रंगीन बनाती है। हालांकि, ट्रेलर के आखिरी हिस्से में कहानी इमोशनल होती नजर आती है, जहां जैकी श्रॉफ की मौजूदगी फिल्म को गंभीरता देती है।

रोमांस और कॉमेडी के बीच कार्तिक और अनन्या की नोक-झोंक भी दिखाई दी है। फिल्म में शुरुआत में चिढ़ने वाली अनन्या धीरे-धीरे कार्तिक के प्यार में पड़ जाती हैं, लेकिन फिर ऐसा मोड़ आता है, जहां दोनों को एक दूसरे से अलग होने का फैसला करना पड़ता है।

समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है और 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज : बड़े सितारों से सजी तीखी-रोमांचक कहानी, रणवीर सिंह के नए खतरनाक लुक ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
मुंबई। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने फिल्म ‘धुरंधर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। वास्तविक घटनाओं पर बनी फिल्म ‘धुरंधर’ साल के अंत की सबसे बड़ी और सबसे दमदार रिलीज मानी जा रही है। यह एक ऐसी रोमांचक कहानी है, जो गुप्त एजेंटों की खतरनाक दुनिया को दिखाती है, जहाँ हर फैसला जानलेवा हो सकता है और देश की लड़ाई चुपचाप लड़ी जाती है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आदित्य धर, इस बार एक भव्य और तेज-तर्रार कहानी लेकर आए हैं। रणवीर सिंह इसमें अपने अब तक के सबसे जबरदस्त रूप में दिख रहे हैं। उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार और सारा अर्जुन अपनी पहली भूमिका में नजर आएँगी।

रणवीर सिंह ने कहा- हमने एक ऐसा चलचित्र बनाने की कोशिश की है, जो दुनिया की किसी भी बड़ी फिल्म की बराबरी करे। यह कच्ची है, तीखी है और पूरी तरह भारतीय है। आदित्य ने इस कहानी को बहुत खूबसूरती से संभाला है। यह जटिल भी है और रोमांचक भी। बेहतरीन तकनीक और शानदार अभिनय ने इसे और ऊँचा उठा दिया है। यह भारत के वैश्विक मंच पर चमकने का समय है और हम चाहते हैं कि यह फिल्म उस पल का हिस्सा बने।

निर्देशक आदित्य धर ने कहा- ‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बहुत ही सच्ची और दिल से निकली कहानी है। यह उन लोगों को सलाम करती है, जो चुपचाप देश के लिए काम करते हैं और कभी सुर्खियों में नहीं आते। मैं हमेशा भारत की जटिलता, उसके रंग, उसकी संस्कृति और उसमें मौजूद कर्तव्यभाव से जुड़ाव महसूस करता हूँ। यह मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण और दिल के करीब फिल्म है। जियो स्टूडियोज और बी62 की टीम ने जिस भरोसे और मेहनत के साथ मेरा साथ दिया, उसी की वजह से यह फिल्म बन पाई।

जियो स्टूडियोज की निर्माता ज्योति देशपांडे ने कहा- कुछ कहानियाँ ऐसी होती हैं, जिन्हें हर हाल में दुनिया के सामने आना चाहिए, क्योंकि वे कहानी कहने का तरीका ही बदल देती हैं। ‘धुरंधर’ ऐसी ही कहानी है कच्ची, सच्ची और गहरी। आदित्य की द्दष्टि अलग है और बी62 की टीम, तकनीशियन और रणवीर, अक्षय, संजय, माधवन और अर्जुन सबने मिलकर इस फिल्म को खास बना दिया है। एक भारतीय के रूप में इसे दुनिया तक पहुँचाना गर्व की बात है।

निर्माता लोकेश धर ने कहा- ‘धुरंधर’ हमारी सोच का नतीजा है, नई कहानियाँ दिखाने का नया तरीका। हमने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाया, लेकिन इसकी आत्मा भारतीय है। इतनी बड़ी टीम और इतने विशाल पैमाने पर फिल्म बनाना बहुत मेहनत और योजना मांगता है। हर द्दश्य को असली और दमदार दिखाने के लिए हमने पूरी ताकत लगा दी। यह फिल्म हमारे लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन,अर्जुन रामपाल,संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 05 दिसंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म ‘हक़’ का दमदार ट्रेलर रिलीज : शाह बानो केस से प्रेरित कोर्ट ड्रामा में दिखेगा महिलाओं का हौसला, जानें रिलीज डेट
मुंबई। जंगली पिक्चर्स की फिल्म ‘हक़’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। जंगली पिक्चर्स ने इनसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के साथ मिलकर फिल्म ‘हक़’ का निर्माण किया है। यह एक दमदार ड्रामा है, जो मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले में सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है। फिल्म में यामी गौतम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसका निर्देशन सुपर्ण एस. वर्मा ने किया है।

यामी गौतम ने कहा- यह सिर्फ शाजिया की नहीं, उन सभी महिलाओं की कहानी है, जिन्हें हमेशा चुप रहने को कहा गया। यह किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है।

इमरान हाशमी ने कहा- जब मैं ऐसी स्क्रिप्ट पढ़ता हूं, तो मैं पहले उसे एक एक्टर के तौर पर देखता हूं, लेकिन इस फिल्म में पहली बार मुझे एक मुसलमान के नजरिए से भी देखना पड़ा। जब उस ऐतिहासिक केस की बात होती है, तो पूरा देश दो हिस्सों में बंट गया था- एक तरफ धर्म और व्यक्तिगत आस्था थी और दूसरी तरफ संवैधानिक व समान अधिकार। मुझे यह देखना था कि क्या फिल्म में डायरेक्टर और राइटर का नजरिया संतुलित और निष्पक्ष है या नहीं। उसका छोटा सा जवाब है  हां, बिल्कुल। यह बहुत ही न्यूट्रल फिल्म है।

निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा ने कहा- यह सिर्फ एक कोर्ट ड्रामा नहीं, बल्कि उस आवाज की कहानी है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया- एक महिला की हिम्मत और आत्मसम्मान की कहानी।

मध्य प्रदेश के इंदौर की शाह बानो बेगम को 1978 में उनके पति ने तलाक दे दिया था। इसके बाद शाह बानो ने सर्वोच्च न्यायालय में एक आपराधिक मुकदमा दायर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार जीता। 7 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, 1985 में सर्वोच्च न्यायालय ने शाह बानो के पक्ष में फैसला सुनाया। फिल्म ‘हक़’ 07 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एस.एस. राजामौली की मैग्नम ओप्स ‘बाहुबली’ सिनेमाघरों में लौटने को है तैयार, ट्रेलर रिलीज, फैंस में बढ़ा उत्साह
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने फिल्मकार एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ सिनेमाघरों में लौटने को तैयार है। फिल्म ‘बाहुबली’ का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है और देश फिर से उस खुशी में डूब गया है, जिसे सिर्फ यह फिल्म ला सकती है। दर्शक फिर से उस भव्यता और भावनाओं को महसूस कर रहे हैं, जिसने एक युग को खास बनाया था और 31 अक्टूबर को फिल्म के ग्रैंड री-रिलीज के लिए उत्सुकता अपने चरम पर है। यह ऐसा दिन है, जब यह फिल्म देश के सिनेमाघरों में दोबारा दिखाई जाएगी।

भारतीय सिनेमा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी गई फिल्म ‘बाहुबली’ ने कहानी कहने और बॉक्स ऑफिस पर सफलता की परिभाषा ही बदल दी। इसकी फिल्मी महानता और बड़े सांस्कृतिक प्रभाव ने पैन-इंडिया फिल्मों का दौर शुरू किया, जिससे ‘केजीएफ’ और ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए रास्ता बना। अपनी शानदार तस्वीरों और जबरदस्त कहानी के साथ, ‘बाहुबली’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा की असीम संभावनाओं का जश्न है। जहाँ ‘शोले’ सबसे लंबी चलने वाली फिल्मों में से एक है, वहीं ‘बाहुबली 2’ अब भी सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस हिट्स में से एक है और ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो आज भी टूटना मुश्किल हैं।

‘दे दे प्यार दे 2’ के ट्रेलर में दिखी फैमिली ड्रामा और रोमांस की एक झलक, अजय देवगन और रकुल प्रीत की जोड़ी फिर सिनेमाघरों में छाएगी
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वर्ष 2019 में प्रदर्शित अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब इस फिल्म का सीक्वल ‘दे दे प्यार दे 2’ आने वाला है। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- जब आपका बॉयफ्रेंड आपके पापा की उम्र का हो, आपकी नहीं, तो समझ लीजिए कि प्यार वर्सेज परिवार मुकाबले का वक्त आ गया है।

‘दे दे प्यार दे 2’ में आर. माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होगी।