phase two - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की शांति बोर्ड की घोषणा, गाजा योजना के दूसरे चरण की शुरुआत
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गाजा की निगरानी के लिए शांति बोर्ड के गठन की घोषणा की है। यह घोषणा इजरायल और हमास के बीच दो साल के संघर्ष के पश्चात हुए संघर्ष विराम के कुछ महीने बाद की गई है। गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए अपनी 20 सूत्री शांति योजना के दूसरे चरण के रूप में राष्ट्रपति ने संघर्ष विराम से अपना ध्यान हटाकर विसैन्यीकरण, तकनीकी शासन एवं पुनर्निर्माण पर केंद्रित किया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका ने आधिकारिक रूप से गाजा शांति योजना के अगले चरण में प्रवेश कर लिया है जिसका मुख्य कारण संघर्ष विराम के दौरान वितरित की गई मानवीय सहायता का रिकॉर्ड स्तर है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, संघर्ष विराम के बाद से लगातार मेरी टीम ने गाजा में रिकॉर्ड स्तर की मानवीय सहायता पहुंचाने में मदद की है जिससे ऐतिहासिक गति से बड़ी संख्या में नागरिकों तक सहायता पहुंची है। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र ने भी इसे अभूतपूर्व उपलब्धि बताया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, मुझे घोषणा करते हुए अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है कि शांति बोर्ड का गठन हो चुका है। बोर्ड के सदस्यों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी, लेकिन मैं विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि यह अब तक किसी भी समय, किसी भी स्थान पर गठित किया गया सबसे महान एवं प्रतिष्ठित बोर्ड है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ का हवाला देते हुए घोषणा किया कि हमने आधिकारिक रूप से गाजा की 20 सूत्री शांति योजना के अगले चरण में प्रवेश कर लिया है। राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में लिखा, शांति बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में, मैं बोर्ड के उच्च प्रतिनिधि द्वारा समर्थित नवगठित फिलस्तीनी तकनीकी सरकार, नेशनल कमेटी फॉर द एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ गाजा का समर्थन करता हूं ताकि गाजा में संत्ता हस्तांतरण काल के दौरान उसका शासन संभाला जा सके। फिलिस्तीनी नेता शांतिपूर्ण भविष्य के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मिस्र, तुर्की और कतर के समर्थन से अमेरिका हमास के साथ एक व्यापक विसैन्यीकरण समझौता सुरक्षित करेगा जिसमें सभी हथियारों का आत्मसमर्पण और सभी सुरंगों को नष्ट करना शामिल है। उन्होंने आगे कहा, हमास को तुरंत अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना चाहिए जिसमें इजरायल को अंतिम शव लौटाना भी शामिल है और बिना किसी देरी के पूर्ण रूप से सैन्य निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा, जैसा कि मैंने पहले भी कहा है वे इसे आसान या कठिन तरीके से कर सकते हैं। गाजा के लोग बहुत लंबे समय से पीड़ा झेल रहे हैं। अब समय आ गया है कि शक्ति के बल पर शांति की स्थापना हो।

अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प की योजना के दूसरे चरण की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की और पुष्टि की है कि क्षेत्र में एक तकनीकी-प्रधान फिलिस्तीनी सरकार की स्थापना की जा रही है। विटकॉफ ने कहा कि पहले चरण के अंतर्गत, हमास और इजरायल अक्टूबर में युद्धविराम, बंधकों की अदला-बदली, इजरायल की आंशिक वापसी और मानवीय सहायता में वृद्धि पर सहमत हुए। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में गाजा का पुनर्निर्माण एवं पूर्ण विसैन्यीकरण शामिल है जिसमें हमास और अन्य फिलिस्तीनी समूहों का निरस्त्रीकरण भी शामिल है।

विटकॉफ ने कहा कि अमेरिका हमास से अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करने की उम्मीद करता है। उन्होंने आगे कहा कि इनमें अंतिम मृत इजरायली बंधक के शव की वापसी भी शामिल है और ऐसा करने में विफल रहने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद, जेरेड कुशनर ने इस घोषणा की सराहना की, जो मध्य पूर्व पर विशेष सलाहकार के रूप में विटकॉफ के साथ काम कर चुके हैं। दूसरे चरण के दो प्रमुख तत्व हालांकि समस्या उत्पन्न करने वाला साबित हो सकते हैं। हमास ने पहले एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण के बिना अपने हथियार छोडऩे से इनकार कर दिया था जबकि इजरायल ने गाजा से पूर्ण रूप से पीछे हटने की कोई प्रतिबद्धता व्यक्त नहीं की है।

फेज दो की प्लानिंग फैल, झूले ही लगे, निगम ने दिल्ली की इवेंट कम्पनी को दिया था नव उत्सव बाजार का टेंडर
कोटा। दशहरा मेला समाप्त होने में कुछ ही समय शेष है। ऐसे में दशहरा मैदान के फेज दो में नव उत्सव बाजार तो शुरु हो नहीं हो सका उससे पहले ही दिल्ली की इवेंट कम्पनी द्वारा लगाई गई अस्थायी दुकानों को भी हटा दिया गया। अब उनकी जगह पर झुले लग रहे हैं। नगर निगम की ओर से दशहरा मैदान फेज दो को विकसित करने के लिए दिल्ली की इवेंट कम्पनी को 64 लाख रुपए में टेंडर दिया गया था। साथ ही जीएसटी अलग से थी। इसके तहत कम्पनी को ही यहां 250 से 300 दुकानें लानी थी। जिनमें टॉय पैवेलियन से लेकर देशभर के अलग-अलग रा’यों के प्रसद्धि खाद्य पदार्थ व अन्य उत्पाद यहां लाने थे। कम्पनी ने यहां नव उत्सव  मार्केट के लिए स्वागत द्वार से लेकर टेंट सिटी की तरह डेढ़ सौ से दो सो अस्थायी दुकानें बना दी थी। लेकिन कई दिन तक उन दुकानों का आवंटन ही नहीं हो सका। खाली पड़ी दुकानों को आखिरकार कम्पनी को समेटना ही पड़ा। लोगों का कहना है कि जिस तरह से निगम प्रशासन व मेला समिति ने दावा किया था। उसे देखते हुए यहां लोग मर्केट देखने के लिए लेकिन वहां तो कुछ भी नहीं होने से निराश होकर लौट गए। अब हालत यह है कि दशहरा मैदान फेज दो में सर्कस के सामने की तरफ शुक्रवार को झूले लगना शुरु हो गए। यहां छोटे-बड़े और ट्रेन समयत कई तरह के झूले लग भी चुके है और कई लगने की तैयारी में है। जिससे इसे अब प्ले जोन के नाम से विकसित किया जा रहा है।

किसी को जानकारी ही नहीं
दशहरा मैदान फेज दो में अस्थायी दुकानें हटते ही शुक्रवार को न केवल झूले लगना शुरु हुए वरन् कई तो लग भी चुके है। नगर निगम प्रशासन की नाक के नीचे यह सब हो रहा है। उसके बाद भी अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है। जब निगम अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें यहां झूले लगने की कोई जानकारी नहीं है। राजस्व अनुभाग से लेकर अतिरिक्त मेला अधिकारी तक ने इस बारे में अनभिक्षता जाहिर की। हालांकि मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी का कहना है कि उन्हें इसकी अधिक जानकारी नहीं है। लेकिन संभावना है कि फेज दो में नव उत्सव के तहत यहां दुकानों के साथ ही झूले भी लगने थे। उसी के तहत लग रहे होंगे। अधिकारियों से इस बारे में जानकारी करेंगे।

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
गौरतलब है कि फेज दो में नव उत्सव के तहत मार्केट विकसित नहीं होने के संबंध में दैनिक नव’योति ने पहले ही समाचार प्रकाशित किया थो। समाचार पत्र में 6 अक्टूबर को पेज 7 पर‘ फेज दो में ना टॉय पैवेलियन बना और न ही फूड जोन आया’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें फेज दो में खाली दुकानें और उन दुकानों के शुरु हो नहीं होने की हकीकत को बयां किया था। यहां दुकानें शुरु नहीं होने पर नगर निगम की ओर से इवेंट कम्पनी को नोटिस दिया गयाो। नोटिस मिलने के बाद कम्पनी ने दुकानें ही समेट ली।

इनका कहना है
दशहरा मैदान फेज दो को नव उत्सव के तहत विकासित करने के लिए दिल्ली की इवेंट कम्पनी को सशर्त टेंडर दिया गया था। जिसमें उसे 250 से 300 दुकानें लानी थी। उन दुकानों को पगोड़ा के रूप में लगाना था। उन दुकानों से निगम को जो आय होती उसमें से निगम को अपनी हिस्सा राशि निकालने के बाद कम्पनी को भुगतान करना था। लेकिन जब कोई दुकान लगी ही नहीं और निगम को उससे कोई आय भी नहीं हुई तो कम्पनी को भुगतना करने का सवाल ही नहीं है। निगम ने कम्पनी को एक रुपए का भी भुगतान नहीं किया है।
- महेश गोयल, अतिरिक्त मेला अधिकारी नगर निगम कोटा दक्षिण