commonwealth games 2030 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया में बड़ी घोषणा: भारत में होगी "बिग बैश लीग", भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप जारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया और दोनों देशों के बीच खेल में सहयोग बढ़ाने के लिए खेल सहयोग रोड मैप जारी किया। इस अवसर पर विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन भी मौजूद थी। तीनों नेताओं ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल संबंधों के उत्सव के अवसर पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में स्टीव वॉ तथा लीसा स्थालेकर सहित ऑस्ट्रेलिया के अनेक प्रसिद्ध खेल दिग्गज उपस्थित थे। इस यात्रा ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक सामरिक साझेदारी के प्रमुख आधारों के रूप में खेल, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच परस्पर संबंधों के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप जारी किया, जो खेल प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा खेल उद्योग एवं निवेश के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा।। इसका उद्देश्य भारत-ऑस्ट्रेलिया युवा खेल महोत्सव का आयोजन करना भी है। दोनों नेताओं ने खेल के क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सहयोग का स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों को एकजुट करने में खेलों की विशिष्ट भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि यह रोडमैप दोनों देशों को अपनी खेल साझेदारी में विविधता लाने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय खेलों के एक महत्वपूर्ण दशक में साथ-साथ प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और ऑस्ट्रेलिया 2032 में ब्रिस्बेन ओलंपिक की मेजबानी करेगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ये घटनाक्रम खेल तथा उससे संबंधित उद्योगों में दोनों देशों के बीच अधिक घनिष्ठ द्विपक्षीय सहयोग के स्वाभाविक अवसर प्रदान करते हैं।

यात्रा के दौरान नेताओं ने कबड्डी, ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल और क्रिकेट के प्रदर्शनी मुकाबलों में भाग ले रहे युवा खिलाड़ियों के साथ संवाद किया।इस यात्रा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जीवंत खेल संबंधों तथा जन-से-जन संपर्कों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।

Commonwealth Games 2030 : भारत में होंगे 24वें कॉमनवेल्थ गेम्स, मेजबानी के लिए अहमदाबाद तैयार
अहमदाबाद। भारत के खेल क्षेत्र के विकास को गति देने की दिशा में बुधवार को एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने वर्ष-2030 में आयोजित होने वाले 24वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन भारत में करने की सिफारिश की है। साथ ही, बोर्ड ने यह भी सिफारिश की है कि इन खेलों की मेजबानी गुजरात के अहमदाबाद को दी जाए।

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव बोर्ड की ओर से यहां बताया गया कि इस बात की पूरी संभावना है कि 1930 में शुरू हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का शताब्दी समारोह अहमदाबाद में आयोजित होगा।