seven - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - केडीए ने की सात आवासीय योजना में खाली पड़े भूखंड आवासों की लांचिंग
कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण ने आय बढ़ाने के लिए पुरानी योजनाओं में खाली पड़े भूखंडो की लांचिंग की है। उल्लेखनीय है कि 11 मई को दैनिक नवज्योति ने पेज पांच पर आवासीय योजनाओं को लंबा हो रहा इंतजार शीर्षक से खबर छापने के बाद केडीए हरकत में आया और मंगलवार को सात आवासीय योजनाओं में खाली पड़े भूखंडो व आवासों की लॉचिंग की।  कोटा विकास प्राधिकरण के मंथन सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शेखावत ,आयुक्त ऋषभ मंडल, सचिव कुशल कोठारी, वित्त निदेशक डॉ नीतू सिंह, निदेशक अभियांत्रिकी रविंद्र माथुर के साथ बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

प्राधिकरण द्वारा सावित्रीबाई फुले आवासीय योजना में 26, सीए नगर योजना में 124, मोहनलाल सुखाड़िया ब्लॉक सी और एफ में 100, गोविंद नगर आवासीय योजना में 289, देवनारायण नगर आवासीय योजना में 49, चंद्र मौली आवासीय योजना में 49 भूखण्डों और कुंदकुंद निर्मित आवास योजना में 12 आवास के लिए आवेदन मांगे हैं । 26 मई से आवेदन पत्रों का विक्रय शुरू हो जाएगा और 16 जून तक आवेदन विक्रय और जमा किए जाएंगे । लॉन्चिंग के समय भी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने  विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से नई योजनाओं और दरों के संबंध में भी चर्चा की और उसको लेकर सुझाव भी दिए। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आने वाले समय में और भी योजनाएं कोटा विकास प्राधिकरण प्लान कर रहा है ।

उदयपुर हत्याकांड: कन्हैया का अंतिम संस्कार, उमड़ा जन सैलाब, सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी, अनिश्चिकाल के लिए इंटरनेट बद
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल का उनकी हत्या के दूसरे दिन बुधवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि कुछ समय के लिए उनके पार्थिव देह को शमशान में रखकर परिजनों ने दरिंदों को फांसी की मांग की। वहीं इससे पहले कन्हैया का पार्थिव देह जब उनके घर से शमशान तक लाया गया तो उनके अंतिम संस्कार में मानो उदयपुर का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

सख्त फांसी की सजा देने की मांग

उदयपुर में दर्जी का काम कर रहे कन्हैयालाल की मंगलवार को दो व्यक्तियों ने कपड़े का नाप देने के बहाने घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इसके बाद उदयपुर तनाव व्याप्त हो गया और सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। घटना के बाद कन्हैया लाल के शव को लेकर प्रदर्शन शुरु कर दिया था बाद में उनके अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन एवं पुलिस ने प्रयास किया और उनके आश्रितों को राज्य सरकार के 31 लाख का मुआवजा देने एवं संविदा पर नौकरी देने के आश्वासन के बाद आज दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में लोगों की भारी भीड़ शामिल हुई और वह आरोपियों को सख्त से सख्त फांसी की सजा देने की मांग कर रही थी।

कन्हैया के घर में कोहराम

इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद कन्हैयालाल का शव घर ले जाया गया, तो घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी जशोदा ने कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए,  नहीं तो ये लोग कई लोगों को मारेंगे। घटना के विरोध में पूरा शहर बंद है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं।

उदयपुर में सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू दूसरे दिन भी जारी
राजस्थान के उदयपुर में एक युवक की हत्या के बाद उत्पन्न  तनाव के मध्यनजर  लगाए गए सात  थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू बुधवार को  दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मामले के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने  जांच शुरू कर दी है। वहीं पूरे मामले की जांच एनआईए कर रही है। मामले में 'UAPA' के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में अनिश्चकाल के लिए इंटरनेट सुविधा बंद की गई है। पहले इंटरनेट 24 घंटों के लिए बंद किया गया था। लेकिन अफवाहों पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अग्रिम आदेश तक इंटरनेट सेवा बाधित की गई है। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने इस संबंध में आदेश जारी किये है।

परीक्षार्थियों और जरुरी सेवा देने वालों को कर्फ्यू में छूट
उदयपुर के धान मंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अम्बामाता, सूरजपोल, भूपालपुरा एवं सविना थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी है और इस दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं है। इस दौरान हालांकि परीक्षार्थियों और जरुरी सेवा देने वाले  कर्मियों को कर्फ्यू से छूट दी गयी है। पुलिस महानिरीक्षक(एटीएस) प्रफुल्ल कुमार के अनुसार  एसआईटी  उदयपुर पहुंच गयी है और उसने  जांच शुरू कर दी है। वह बर्बर हत्याकांड से संबंधित सभी पहलुओं की जांच करेगी। वहीं इस मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी( एनआईए) की टीम भी उदयपुर पहुंच गई है।

सभी जिलों में पुलिस चौकसी बढ़ाई

इस मामले के बाद उदयपुर सहित राज्यस्थान के सभी जिलों में एहतियात के लिए पुलिस चौकसी बढ़ा दी गयी है और उदयपुर, जयपुर भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर सहित कई जिलों में इंटर सेवा को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। इस मामले से जुड़े दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र से गिरफ्तार किया  था और उनकी निशानदेई पर राजसमंद से तीन और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है। उधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने कार्यक्रमों को छोड़कर जयपुर पहुंच गए हैं और कानून-व्यवस्था को लेकर  उच्चस्तरीय बैठक ली हैं।

उदयपुर घटना के पीछे विद्वेष की भावना लिए कोई एजेंसी कर रही काम-कटारिया
राजस्थान में उपनेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि उदयपुर में युवक की हत्या के पीछे जिहादी एवं तालीबानी स्वभाव के लोग अपनी बात जनता में पहुंचाने का प्रयास एवं विद्वेष की भावना मन में लिए कोई एजेंसी काम कर रही हैं। कटारिया ने आज मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस की जानकारी में था और कन्हैया लाल ने सुरक्षा भी मांगी थी। वह अपनी दुकान को भी बंद रखा और मंगलवार को दुकान खोलते ही उसकी हत्या हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा को लेकर टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज होता है और वह इस मामले में जमानत पर बाहर आते ही सुरक्षा की मांग की जाती है कि लेकिन उसकी हत्या हो जाती हैं, क्या पुलिस की कोई जिम्मेदारी नहीं। उन्होंने कहा कि इसमें बड़े अधिकारी से लेकर सब जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर समस्या के समाधान के प्रयास होते तो ऐसी घटना नहीं होती।

आयरलैंड को हरा भारत 7 विकेट से जीता
डबलिन। सलामी बल्लेबाज दीपक हूडा (47) और कप्तान हार्दिक पांड्या (24) के मध्य तीसरे विकेट की साझेदारी में बनाए गए 64 रनों की बदौलत भारत ने रविवार को यहां आयरलैंड को वर्षा से बाधित पहले टी-20 मैच में 7 विकेट से पराजित कर 3 टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में भारत ने 9.2 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बना आसान जीत दर्ज की। भारत के लिए सलामी जोड़ी ने 30 रन जोड़े। के्रग यंग ने पारी के तीसरे ओवर में ईशान किशन को बोल्ड कर आयरलैंड को पहली सफलता दिलाई। उसने अगली ही गेंद पर सूर्य कुमार यादव (0) को पगबाधा आउट  कर भारत का स्कोर 2.5 ओवर में 2 विकेट पर 30 रन कर दिया। ईशान किशन ने 11 गेंदों पर 3 चौक्कों और 2 छक्कों की बदौलत 26 रन बनाए। हूडा ने 29 गेंदों पर 6 चौक्कों और 2 छक्कों की बदौलत 47 रन बना भारत को विजयी लक्ष्य तक पहुंचाया। दिनेश कार्तिक पांच रन बना नाबाद रहा। इससे पूर्व बारिश के कारण मैच 12-12 ओवर का कर दिया गया। अंतरराष्टÑीय स्तर पर पहली बार कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत पहले आयरलैंड को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। भारतीय गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए 3.5 ओवर में ही मात्र 22 रन पर उसके तीन बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया।  भुवनेश्वर ने पहले ही ओवर में कप्तान एंडी बालबर्नी को खाता खोलने से पूर्व ही बोल्ड कर दिया। अगले ही ओवर में कप्तान हार्दिक पांड्या ने खतरनाक बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग (4) को हूडा के हाथों लपकवा भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

आवेश खान ने गारेथ डेलानी (8) को विकेटकीपर कार्तिक के हाथों लपकवा आयरलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 22 रन कर दिया।  इसके बाद हैरी टेक्टर और टकर ने चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी निभा आयरलैंड को मजबूती प्रदान की। युजवेन्द्र चहल ने टकर (18) को पटेल के हाथों कैच करवा इस जोड़ी का अंत किया।  इसके बाद टेक्टर ने डाकरेल (4) के साथ 5वें विकेट की अविभाजित साझेदारी में 36 रन बना आयरलैंड का स्कोर 108 तक पहुंचा दिया। टेक्टर 33 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए।

भारत के लिए उमरान ने किया डेब्यू : भारत की ओर से उमरान मलिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। भारत के लिए पहली बार शामिल उमरान मात्र एक ओवर ही फेंक सके। अपने पहले ही ओवर में 14 रन देकर वह  काफी खर्चीले साबित हुए।

पीलीभीत में मिनीट्रक पलटा: सड़क हादसे में दस मरे, सात घायल
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गुरुवार सुबह एक मिनीट्रक पलटने से उसमें सवार दस लोगों की मौत हो गईं और सात अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार पीलीभीत लखनऊ राजमार्ग पर थाना गजरौला क्षेत्र में सोमवार तड़के टाटा मेजिक लोडर के चालक को  झपकी आने के कारण वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इसमें 03 महिलाओं, 03 बच्चों और चालक सहित चार पुरुषों की मौत हो गईं। दुर्घटना में सात लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।  पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
पुलिस के अनुसार सुबह चार बजे हरिद्वार से गंगा स्नान कर एक परिवार को लेकर वापस लौट रहा मिनी ट्रक गजरौला के पास अचानक बेकाबू होकर पलट गया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

राय ने बताया कि मृतकों में चालक भी शामिल है। दुर्घटना के समय वाहन में लगभग 17 लोग सवार थे। उनके अनुसार तीन घायलों को जिला चिकित्सालय से हायर सेंटर बरेली को रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी के गोला निवासी एक परिवार के लोग  बेटी की शादी के बाद हरिद्वार में गंगा स्नान कर घर वापस लौट रहे थे। जिले के परिवहन अधिकारी अमिताभ राय के अनुसार मृतकों में गोला निवासी लक्ष्मी पत्नी संजीव, रचना पत्नी कृष्णपाल , सरला देवी पत्नी लालमन शुक्ला, हर्ष पुत्र संजीव, खुशी पुत्री संजीव, सुशांत पुत्र श्यामसुंदर, आनंद पुत्र कृष्णपाल, लालमन पुत्र नंदलाल, श्यामसुंदर पुत्र लालमन और वाहन चालक दिलशाद पुत्र आशिक (35 वर्ष) शामिल हैं।

दीपक चाहर -जया भारद्वाज संग बंधे शादी के बंधन में, आगरा में लिए सात फेरे
आगरा। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अपने शहर आगरा ने उन्होंने जया के साथ 7 फेरे लिए।  दीपक बैंडबाजे के साथ धूमधाम से बारात लेकर पहुंचे। दुल्हन जया के घरवालों ने दीपक का जोरदार स्वागत किया। 29 साल के दीपक सजे-धजे रथ पर सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंचे। मैरिज गार्डन में पहुंचने के बाद दीपक और जया ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी की बाकी रस्में पूरी की। इस शादी समारोह में एकदम खास 200 से 250 मेहमानों को ही बुलाया गया था।

कौन हैं दुल्हन जया भारद्वाज
दिल्ली की रहने वाली जया भारद्वाज एक कॉर्पोरट फर्म से जुड़ी हुई हैं। जया ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

आईपीएल स्टार हैं दीपक चाहर
वहीं दीपक चाहर 2016 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्हें आईपीएल से ही शोहरत मिली है। वह राजस्थान से रणजी ट्रॉफी खेलते है। दीपक ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, पुणे सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिकेट खेली है। चेन्नई ने आईपीएल 2022 की मेगा आॅक्शन के दौरान 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। हालांकि पीठ की चोट के चलते पूरे दीपक पूरे आईपीएल सीजन से बाहर ही रहे।  दीपक ने टीम इंडिया के लिए 7 वनडे और 20 टी-20 मैच भी खेले हैं। उन्होंने वनडे में 10 और टी-20 में 26 विकेट अपने नाम किए हैं। दीपक को चोट के कारण आगामी दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस में रविवार को होगा खिताबी मुकाबला, आरसीबी के 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचे
अहमदाबाद। तेज गेंदबाजों प्रसिद्ध कृष्णा (22 पर 3) और ओबेद मकॉए (23 पर तीन) की शानदार गेंदबाजी और जबरदस्त फॉर्म में चल रहे जोस बटलर (नाबाद 106) की बेहतरीन शतकीय पारी से राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एकतरफा अंदाज में 11 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर 14 साल के लम्बे अंतराल के बाद आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

चौथे शतक के साथ की कोहली की बराबरी
बेंगलुरु ने आईपीएल के क्वालीफायर दो में 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाये लेकिन राजस्थान ने 18.1ओवर में तीन विकेट पर 161 रन बनाकर जीत अपने नाम की। राजस्थान ने 2008 में पहले आईपीएल के फाइनल में पहुंचकर खिताब जीता था। उसके बाद से अब जाकर 2022 में राजस्थान ने फाइनल में जगह बनाई है। बटलर ने अपना शतक पूरा कर विराट कोहली के 2016 में चार शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

बटलर के रनों की संख्या 800 के पार
बटलर ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 60 गेंदों पर 106 रन में 10 चौके और छह छक्के लगाए और टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने टूर्नामेंट में अपना चौथा शतक बनाकर विराट के रिकॉर्ड की बराबरी की और इस सत्र में अपने रनों की संख्या 800 के पार पहुंचा दी।  पहले ओवर में 16 रन ठोकने वाले युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों पर 21 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए। कप्तान संजू सैमसन ने 21 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। बटलर ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर विजयी छक्का मारा। राजस्थान का अब 29 मई को होने वाले फाइनल में इसी मैदान पर गुजरात टाइटंस से मुकाबला होगा।

स्कोर बोर्ड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पारी :

रन

गेंद

4

6

कोहली को. सैमसन बो. प्रसिद्ध

7

8

0

1

प्लेसिस को. अश्विन बो. मैकॉय

25

27

3

0

पाटीदार को. बटलर बो. अश्विन

58

42

4

3

मैक्सवेल को. मैकॉय बो. बोल्ट

24

13

1

2

लोमरोर को. अश्विन बो. मैकॉय

8

10

0

0

कार्तिक को . पराग बो. प्रसिद्ध

6

7

0

0

शाहबाज अविजित

12

8

1

1

हसारंगा बो. प्रसिद्ध

0

1

0

0

हर्षल बो. मैकॉय

1

2

0

0

हेजलवुड अविजित

1

2

0

0

अतिरिक्त :     15

कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन।

विकेट पतन : 1-9 (कोहली), 2-79 (प्लेसिस), 3-111 (मैक्सवेल), 4-130 (पाटीदार), 5-141 (लोमरोर), 6-146 (कार्तिक), 7-146 (हसारंगा), 8-154 (हर्षल).

गेंदबाजी : बोल्ट 4-0-28-1, प्रसिद्ध  4-0-22-3, मैकॉय 4-0-23-3, आर अश्विन 4-0-31-1, चहल  4-0-45-0.

स्कोर बोर्ड:

राजस्थान रॉयल्स पारी:

रन

गेंद

4

6

जायसवाल को. कोहली बो. हेजलवुड

21

13

1

2

बटलर अविजित

106

60

10

6

सैमसन स्टं. कार्तिक बो. हसारंगा

23

21

1

2

पडिकल को. कार्तिक बो. हेजलवुड

9

12

0

0

हेत्मायर अविजित

2

3

0

0

अतिरिक्त :     0

कुल : 18.1 ओवर में 3 विकेट पर 161 रन।

विकेट पतन : 1-61 (जायसवाल), 2-113 (सैमसन), 3-148  (पडिकल).

गेंदबाजी : सिराज 2-0-31-0, जोश हेजलवुड  4-0-23-2, मैक्सवेल 3-0-17-0, शाहबाज 2-0-35-0, हर्षल पटेल  3.1-0-29-0, वानिन्दु हसारंगा  4-0-26-1.

प्लेयर ऑफ द मैच : जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)

सिरफिरे ने जला दी 7 जिंदगियां
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने के कारण 7 लोगों की मृत्यु और 9 लोगों के झुलसने के मामले में शनिवार रात नया मोड़ आ गया। इमारत की पार्किंग में खड़े स्कूटर में एक आशिक मिजाज युवक ने तड़के आग लगाई थी और इसी आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।  पुलिस ने जब लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक इमारत की पार्किंग में रखे दुपहिया वाहन में कुछ ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाते हुए दिखा। इस युवक ने वाहन में आग लगाने के दौरान सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ का भी प्रयास किया।

मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए की सहायता
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख जताते हुए संपूर्ण मामले की जांच के आदेश दिए थे। चौहान ने यह भी घोषणा की है कि मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपयों की सहायता प्रदान की जाएगी।

पहले इसी इमारत में रहता था आरोपी
युवक की पहचान मूल रूप से उत्तरप्रदेश निवासी संजय उर्फ अंकित दीक्षित के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर इस इमारत में रहने वाली एक युवती को पसंद करता था। यह युवक लगभग छह सात माह पहले तक इसी इमारत के एक हिस्से में किराए पर रहता था। युवती का विवाह कहीं और होने जा रहा है। यह स्कूटर भी संबंधित युवती के परिजनों की बताई गई है।  मृत लोगों में एक पति और पत्नी शामिल हैं। जबकि शेष पांच लोग अलग-अलग परिवारों के बताए गए हैं। घायलों में भी अलग-अलग परिवार के व्यक्ति शामिल हैं। इस इमारत में तीन फ्लोर पर फ्लैट बने हुए हैं और अधिकांश परिवार किराए से रहते थे।

राजस्थान महिला टीम की दूसरी जीत
जयपुर। सुमन मीणा (21 पर 2) और सोनल कलाल (21 पर 2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज सुमित्रा जाट (45) और उप कप्तान संगीता कुमावत (नाबाद 33) की उपयोगी पारियों की बदौलत राजस्थान महिला टीम ने गुरुवार को पांडिचेरी में खेली जा रही बीसीसीआई की सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हैदराबाद को सात विकेट से पराजित कर दिया। राजस्थान की तीन मैचों में यह लगातार दूसरी जीत है। हैदराबाद को 6 विकेट पर 113 रन पर रोकने के बाद राजस्थान ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 114 रन बना मैच जीत लिया। हैदराबाद की ओर से जीत तृषा ने सर्वाधिक 50 और कीर्ति रेड्डी 38 रन बनाए। जवाब में राजस्थान सुमित्रा जाट और कप्तान जसिया अख्तर ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़ टीम को अच्छी शुरुआत दी। जसिया 12 रन बनाकर आउट हुईं।  सुमित्रा और संगीता दूसरे विकेट के लिए 28 रन जोड़े। संगीता (नाबाद 33) और तनुजा वैष्णव (नाबाद 16) ने टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।

आरयू की स्नातक की परीक्षाएं 5 मई से
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र की स्नातक (यूजी) परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसमें चार लाख से अधिक नियमित और प्राइवेट छात्र शामिल होंगे। परीक्षा 5 मई से 29 जून तक होगी। आरयू प्रशासन ने परीक्षाओं की तैयारियों पूरी कर ली है। आरयू स्नातकोत्तर (पीजी) का अभी तक टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है, इसमें करीब 1.50 लाख छात्र शामिल होंगे।

यह होगा समय
स्नातक प्रथम पार्ट की परीक्षा सुबह 11 से 12.30 बजे तक और 12.40 से 2.10 तक होगी। स्नातक दूसरे पार्ट की परीक्षा दोपहर 3 से 4.30 बजे और चार से 6.10 बजे तक होगी। स्नातक तृतीय पार्ट की परीक्षा सुबह 7 से 8.30 बजे और 8.40 से 10.10 बजे तक होगा।

5 मई से स्नातक की परीक्षाएं शुरू होगी जो जून तक पूरी होगी, लेकिन जैसे-जैसे परीक्षाएं पूरी होती जाएगी। वैसे-वैसे कॉपी जांच का काम भी जारी रहेगा, जिससे की समय पर छात्रों का परिणाम जारी किया जा सके।
- डॉ. राकेश राव, परीक्षा नियंत्रक

युवकों ने फूडकोर्ट के अंदर दुकानों में की तोड़फोड़, छह राउंड फायर
जयपुर। शिप्रापथ इलाके में रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास स्थित फूडकोर्ट में रुतबा जमाने के लिए एक दर्जन बदमाशों ने बीती शनिवार देर रात दुकानों में तोड़फोड़ कर छह राउंड फायर किए। इनकी एक गोली दुकान के शटर को चीरते हुए आरपार हो गई। विवाद फूडकोर्ट के अंदर सिगरेट पीने को लेकर हुआ था। पुलिस ने रविवार को सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी दिनेश निवासी अलवर, गिरीश नदबई भरतपुर, ओमप्रकाश, अमित, सौरभ, रजत और मनीष हलैना भरतपुर के रहने वाले है। यह सभी जयपुर में अलग-अलग जगह पर रहकर पढ़ाई और जॉब कर रहे हैं।

ये है मामला
थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि देवी नगर निवासी आलोक सेठिया ने रिपोर्ट दी थी कि वह साथी शंकर और अंकुश कुमार के साथ फूडकोर्ट में दुकानें चलाते है। यहां पर खाने-पीने की करीब 20 दुकानें है। रात करीब 11 बजे यहां पर कई परिवार खा-पी रहे थे। तभी यहां आए तीन युवक सिगरेट पीने लगे। दुकानदारों ने युवकों को सिगरेट बाहर जाकर पीने को कहा। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवक देख लेने की धमकी देकर बाहर चले गए। कुछ देर बाद एक दर्जन बदमाश फूडकार्ट में फायरिंग करते हुए अंदर आए। युवकों का आते देख दुकानदार दुकान का शटर खुला छोड़कर वहां से भाग गए। अंधेरे में भागते दुकानदारों पर बदमाशों ने फायरिंग की, लेकिन वह बच गए। बदमाशों को फूडकोर्ट में फास्टफूड दुकानें खुली मिली थी, जिनमें इन्होंने जमकर तोड़फोड़ कर दी।

स्वास्थ्य दिवस पर आइए जानें कैसी है हेल्थ सिस्टम की सेहत
जयपुर। राजस्थान की वर्तमान आबादी तकरीबन 7.25 करोड़ है। इनके स्वास्थ्य को ठीक रखने का जिम्मा प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट मिलाकर करीब 52 हजार डॉक्टरों (राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड) पर है। आदर्श स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अभी भी 20 हजार और डॉक्टरों की जरूरत है, क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन मानता है कि बेहतर हेल्थ मैनजमेंट को प्रति एक हजार की आबादी पर एक डॉक्टर होना चाहिए। राजस्थान में 1538 की आबादी पर एक डॉक्टर है। प्रदेश का बड़ा तबका सरकारी अस्पतालों पर ही निर्भर है। हालांकि प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा महकमे में तीन हजार से ज्यादा डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। यदि पूरे पद भी भर दिए जाएं तब भी बड़ी संख्या में और डॉक्टर चाहिए, क्योंकि सरकार के सात मेडिकल कॉलेज और 2863 अस्पतालों में करीब 16 हजार ही डॉक्टर हैं। इन्होंने बीते साल करीब 9 करोड़ बीमार होकर आने वाले लोगों यानी आबादी से 1.75 करोड़ से अधिक लोगों का इलाज किया। आंकड़े चिंता में इसलिए डालते हैं कि गंभीर मरीजों के इलाज के लिए बने सरकार के सातों मेडिकल कॉलेजों में केवल 3169 ही बड़े डॉक्टर (मेडिकल टीचर्स) हैं। बीते साल इन अस्पतालों में इलाज को 1.76 करोड़ से अधिक मरीज पहुंचे थे। इनमें भी सर्जरी के एक्सपर्ट तकरीबन 10 फीसदी ही हैं, जिन्होंने 4.38 लाख ऑपरेशन कर मरीजों को नई जिंदगी दी।

विश्व स्वास्थ्य दिवस
प्रदेश में अभी 1349 मरीजों पर एक डॉक्टर
5 साल में WHO के मुताबिक होंगे डॉक्टर

सरकार की मुफ्त इलाज और नीरोगी राजस्थान की मुहिम

सरकारी अस्पतालों में मरीजों का भार कम करने और प्राइवेट अस्पताल की मुफ्त सेवाओं को चिंरजीवी बीमा से 1.33 करोड़ परिवार बीमित हैं। ये 10 लाख तक का इलाज पर 714 करोड़ रुपए बीमा राशि से हुए।

सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज पूरी तरह फ्री कर दिया गया है। अस्पतालों में इस साल 150 से अधिक जांचें हुई, जिनमें 10 हजार तक की मुफ्त जांचें।

अस्पताल में मौजूदा 969 मुफ्त दवाओं के अतिरिक्त बाहर से महंगी दवा आने का खर्चा भी सरकार उठा रही।

अब तक 30 जिलों में केन्द्र की मदद से 23 मेडिकल कॉलेज मंजूर।

डॉक्टरों की उपलब्धता के लिए प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की जल्द नीति आएगी।

राइट टू हेल्थ कानून लागू होने जा रहा है।

कुल बजट का सात फीसदी हेल्थ पर खर्च, एनएचएम के तहत 4358.78 करोड़ रुपए केन्द्र दे रहा।

बीते साल कितने मरीजों का इलाज हुआ

सात सरकारी मेडिकल कॉलेजों में

1,76,42,822 मरीज ओपीडी में

1,31,67,576 मरीज भर्ती हुए

4,38,915 ऑपरेशन हुए।

8 राजसैम व सोसायटी मेडिकल कॉलेज में 90 लाख मरीज

2863 अस्पताल

ओपीडी में 6.45 करोड़

भर्ती हुए 70 लाख

824 डॉक्टरों की जल्द भर्ती कर रहे हैं। जिलों में अस्थायी आधार पर डॉक्टर रखने के आदेश हाल ही में दिए हैं। वहीं एक हजार अधिशेष डॉक्टरों को भी जिन जगह डॉक्टर नहीं है, वहां भेजा जा रहा है।  राजमैस के तहत संचालित मेडिकल कॉलेज में मेडिकल टीचर्स की अस्थाई भर्ती की रियायत दी है।  अस्पतालों में पूरी तरह से इलाज फ्री कर दिया गया है। चिरंजीवी से प्राइवेट की भी सेवाएं 1.33 करोड़ परिवार ले सकते हैं। ऐसी योजनाएं लाएं है कि हेल्थ पर जनता की जेब अब ढीली नहीं होगी। - परसादी लाल मीणा, चिकित्सा मंत्री, राजस्थान

हमारा हेल्थ सिस्टम

इलाज की क्षमता

मेडिकल कॉलेज में भर्ती की क्षमता 24,517, अन्य सरकारी अस्पतालों में 60 हजार

16 मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में

01. सात सरकारी मेडिकल कॉलेज , झालावाड़ में सोसायटी द्वारा संचालित,  7 राजसैम से जिलों में संचालित, 1 अलवर में ईएसआई संचालित

2863 अस्पताल

02. 29 जिला,32 सब डिविजनल, 649सीएचसी, 2153 पीएचसी, (13779 सब सेंटर अलग)

डॉक्टर

03. 12500 चिकित्सा विभाग,  3169 मेडिकल कॉलेज टीचर्स,  805 सीनियर रेजीडेंट्स डॉक्टर

रिक्त पद

04. 633 मेडिकल टीचर्स, 2500 डॉक्टर,  30हजार पैरामेडिकल स्टाफ, 66 हजार नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ, 52 हजार आशा सहयोगिनियां

नि: शुल्क दवा और जांच

4 हजार निशुल्क दवा वितरण केंद्र: 8.58 करोड़ मरीजों को दी मुफ्त दवा, 760 करोड़ रुपए खर्च।

3 हजार से ज्यादा अस्पताल: 4.4 करोड़ जांचे हुई, 100 से ज्यादा मुफ्त जांच,  150.34 करोड़ खर्च।

अब मंहगी एमआरआई, सीटी स्कैन,  डायलिसिस सहित सभी फ्री होंगे।

डॉक्टर की जरूरत जल्द पूरी होने की आस, अभी 4200 डॉक्टर बन रहे है, जल्द 7000 तक मिलने लगेंगे।

3 साल पहले 8 मेडिकल कॉलेज:  जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, झालावाड़ और जयपुर में आरयूएचएस थे, कुल सीटें 1900।

अब नए 7 नए मेडिकल कॉलेज और शुरू: भरतपुर, भीलवाड़ा, चूरू, डूंगरपुर, पाली, बाड़मेर, सीकर कुल सीटें 980।

नए प्रस्तावित कॉलेज: 15 को मंजूरी, 2023 तक शुरू होंगे।

तीन जिलों में जंहा और कॉलेज की कवायद: राजसमंद, जालौर, प्रतापगढ़।

समर शेड्यूल में होंगे बदलाव, 7 फ्लाइट होंगी बंद
जयपुर। सांगानेर एयरपोर्ट पर 27 मार्च से फ्लाइट्स का नया समर शेड्यूल लागू हो जाएगा। इसके तहत 10 नई फ्लाइट जुड़ने जा रही हैं। वहीं एक साथ 7 फ्लाइट बंद भी हो जाएंगी। इससे तीन शहरों की एयर कनेक्टिविटी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

देशभर के एयरपोर्ट्स पर 27 मार्च से  लागू होने जा रहे नए शेड्यूल में  एयरलाइन कंपनियां यात्री भार कम होने के चलते स्पाइसजेट की जयपुर से उदयपुर, एयर इंडिया की बेंगलूरु, स्पाइसजेट की कोलकाता, स्पाइसजेट की बागडोगरा (सिलीगुड़ी), स्पाइसजेट की जैसलमेर, इंडिगो की उदयपुर, स्पाइसजेट की मुम्बई की फ्लाइट बंद होगी। अभी जयपुर एयरपोर्ट से प्रतिदिन देश के 21 शहरों के लिए औसतन 54 घरेलू फ्लाइट चल रही हैं। अब इनमें से 7 फ्लाइट 26 मार्च के बाद नहीं चलेंगी। हालांकि समर शेड्यूल में  धर्मशाला, पटना और वाराणसी जैसे कुछ शहरों की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने जा रही है।वही कोरोना से पूर्व जयपुर एयरपोर्ट से 5 विदेशी शहरों के लिए कुल 7 इंटरनेशनल फ्लाइट चल रही थीं। वर्तमान में केवल एयर बबल समझौते के तहत ही फ्लाइट चल रही हैं। समर शेड्यूल में बैंकॉक, कुआलालंपुर, मस्कट आदि शहरों के लिए नियमित फ्लाइट शुरू हो सकती है।

चेन्नई और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द
जयपुर से चेन्नई और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का शुक्रवार को संचालन रद्द रहा इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। एयर एशिया की फ्लाइट चेन्नई से सुबह 11:45 बजे जयपुर आकर दोपहर 12:25 बजे वापस चेन्नई के लिए जाती है। एयरलाइन कंपनी ने इस फ्लाइट को संचालन कारणों के चलते रद्द किया। इसी प्रकार इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से सुबह 6:50 बजे जयपुर पहुंच कर सुबह 7:40 बजे वापस दिल्ली जाती है। यह फ्लाइट भी संचालन कारणों के चलते रद्द रही। जानकारी के अनुसार चेन्नई की फ्लाइट पिछले 4 दिन से और दिल्ली वाली फ्लाइट पिछले 3 दिन से लगातार रद्द चल रही है।