international pushkar fair 2025 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संस्कृतियों का संगम स्थल बना पुष्कर : साफा बांधो प्रतियोगिता में 10 विदेशी युगल ने भाग लिया, अर्जेंटाइना का युगल विजेता
पुष्कर। पुष्कर सरोवर में कार्तिक एकादशी के साथ शुरू हुए पंचतीर्थ स्नान के दूसरे दिन भी तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहा। सोमवार को दिनभर मेलार्थियोें की खासी चहल-पहल रही। देशी के साथ विदेशी पर्यटक भी सरोवर का पूजन कर पुण्य कमा रहे है।
श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान व ब्रह्मा मंदिर समेत मंदिरों के दर्शन कर पुण्य कमाने के साथ मेलेलुत्फ उठाया। मेले में ग्रामीण व विदेशी पर्यटकों की उमड़ रही भीड़ के चलते पुष्कर इन दिनों पूरब-पश्चिम की संस्कृति का संगम स्थल बना हुआ है। विदेशी मेहमानों का तांता लगा हुआ है।
पवित्र पुष्कर सरोवर में साधु, संत महात्माओं द्वारा ब्रह्म चौदस के पवित्र मौके पर सोमवार को ब्रह्म मुहुर्त में शाही स्नान किया जाएगा।

शाही स्नान में सैन भक्ति पीठ के संस्थापक सैनाचार्य स्वामी अचलानंदाचार्य महाराज एवं रामरमैया आश्रम के संत प्रेमदास महाराज की अगुवाई में आश्रमों के संत, महात्मा, साधुओं व महंतों द्वारा सोमवार सुबह 7 बजे माधव नगर स्थित बाबा रामदेव आश्रम से बैण्ड बाजों के साथ शाही यात्रा आरंभ होगी जो संयास आश्रम, रामधाम, गायत्री शक्ति पीठ, गुरुद्वारा होते हुए सप्तऋषि घाट पहुंचेगी। जहां सैनाचार्य पुष्कर सरोवर का पूजन व अभिषेक कर शाही डूबकी लगाएंगे। उनके साथ साधु-संत भी सरोवर में स्नान करेंगे। पवित्र कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की वैकुण्ठ चतुदर्शी ब्रह्म चौदस के अवसर पर सोमवार को स्नान का विशेष महत्व होने से श्रद्धालु उमड़ेंगे।

विदेशी महिलाओं ने बांधे राजस्थानी साफे
पुष्कर मेले में सोमवार को विदेशी युगल की साफा बांधों प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें अलग-अलग देशों के 10 विदेशी युगल ने उत्साह से भाग लिया। इसमें विदेशी महिलाओं ने अपने साथी पुरूष के सिर पर राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा बांधे। प्रतियोगिता में अजेंर्िटना के कपल ने कम समय में सुंदर साफा बांध कर बाजी मारी। दूसरे स्थान पर रसिया व तीसरे स्थान पर कनाड़ा का युगल रहा। तीनों विजेता युगल को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।

राम सिंह ने जताई आपत्ति
मूंछ प्रतियोगिता शुरू होने के बाद आयोजक व निर्णायकों ने नए प्रतियोगियों को पुरस्कार जीतने का मौका देने के उद्देश्य से मेले में पूर्व में विजेता किसी भी प्रतियोगी को प्रतियोगिता में शामिल नहीं करने का निर्णय किया। इस पर पिछले साल के विजेता रहे पाली जिले के मेलावास निवासी राम सिंह राजपुरोहित ने आपत्ति जताई।

खास बात यह है कि इस निर्णय से पहले ही राम सिंह अपनी मूंछों का प्रदर्शन कर चुके थे। ज्ञात रहे कि राम सिंह ने अपनी मूंछों के दम पर पुष्कर ही नहीं बल्कि जैसलमेर, जोधपुर, पाली, बाड़मेर, रणकपुर सहित अमूमन सभी पर्यटन मेलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। इतना ही नहीं पुष्कर मेले में 13 बार पुरस्कार जीत चुके है। इनमें से 5 बार तो प्रथम स्थान पर रहे।

अजमेर के रावण सरकार ने लगाए ठहाके
अजमेर के मोहन सिंह उर्फ रावण सरकार ने अपनी मूंछों से तीर-बाण बना कर प्रदर्शन किया तथा रावण के अंदाज में जमकर ठहाके लगाते हुए देशी-विदेशी मेहमानों का मनोरंजन किया। इस बार उनके बेटे ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर मूंछों का प्रदर्शन किया।

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला : कार्तिक पंचतीर्थ स्नान शुरू, सवा लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी ; चार दिन चलेगा धार्मिक मेला
पुष्कर। उकार्तिक मास की देवउठनी प्रबोधनी एकादशी स्नान के साथ पुष्कर का सालाना धार्मिक मेला शुरू हो गया। कार्तिक पंचतीर्थ स्नान के पहले दिन करीब सवा लाख से अधिक श्रद्घालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगा कर धर्मलाभ कमाया। कार्तिक मेले का समापन 5 नवंबर को पूर्णिमा पर होने वाले महास्नान के साथ होगा। इस बार एक तिथि क्षय होने के कारण धार्मिक मेला पांच की जगह चार दिवसीय का रहेगा। रविवार अल सुबह ब्रह्म मुहूर्त के साथ पुष्कर सरोवर में पंचतीर्थ स्नान आरंभ हुआ। राजस्थानी परिधान पहने ग्रामीण महिलाएं मंगलगीत गाते स्नान के लिए घाटों पर पहुंची।

स्नान के बाद धर्मप्रेमियों ने सरोवर की परिक्रमा लगा ब्रह्मा मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए तथा दान कर पुण्य किया। घाटों व मंदिरों के अलावा बाजारों में दिन भर खासी चहल-पहल रही तथा दिन भर कलकारियां गूंजती रही। श्रद्धालुओं ने मेले में लगी अस्थायी दुकानों से जमकर खरीदारी की तथा झूलों का लुत्फ उठाया।देव उठनी एकादशी के साथ पांच महीनें बाद फिर से शादियों का सीजन शुरू हो गया है तथा शहनाईयां गूंजने लगी है। पुष्कर में रविवार विभिन्न आश्रम व मंदिरों में सालिगराम-तुलसी विवाह का भी आयोजन किया गया। सैन भक्तिपीठ में सैनाचार्य अचलानंदाचार्य महाराज के सानिध्य में तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर के धार्मिक मेले की शुरूआत पर रविवार को जगत पिता ब्रह्मा जी का मनमोहक शृंगार कर फूल बंगला सजाया गया।

धूमधाम से निकाली आध्यात्मिक पदयात्रा
तीर्थ नगरी पुष्कर के धार्मिक मेले के शुभारंभ पर रविवार की सुबह आध्यात्मिक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान करीब 3 किलोमीटर तक निकाली गई यात्रा में 20 से अधिक शृंगारित भगवान की सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा। यात्रा का 20 हजार किलों से अधिक पुष्पों से वर्षा कर जगह जगह लोगोें द्वारा स्वागत किया गया। इसके अलावा राजस्थानी लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति व स्कूली विद्यार्थियों की मनमोहक झांकियों ने यात्रा में समां बांधा।आध्यात्मिक पदयात्रा में पुष्कर की विभिन्न स्कूलों व कॉलेज के बच्चों ने विभिन्न देवी देवताओं एवं सामाजिक स्वरूपों की झांकी सजाकर यात्रा में शामिल हुई। इसमें यूआरएम स्कूल की प्रिंसिपल निर्मल चौधरी के नेतृत्व में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बग्घियों में मनमोहक झांकियां सजाई गई।  अन्नक्षेत्र आश्रम गीता भवन जैतारण के महंत महामंडलेश्वर हरिराम दास महाराज व उनके शिष्यों ने यात्रा के दौरान मुख्य बाजार, मेला मैदान समेत जगह-जगह अखाड़ा (तलवार, लाठी, आग के गोले आदि) प्रदर्शन किए तथा हैरत अंगेज करतब दिखाए।

जोगणिया धाम से गाजे बाजे के साथ निकली सवारी
पुष्कर। आईडीएसएमटी कॉलोनी स्थित जोगणिया धाम में चल रहे 5 दिवसीय कार्तिक महोत्सव के तहत रविवार को पुष्कर के धार्मिक मेले के शुभारंभ के मौके पर निकाली गई आध्यात्मिक यात्रा में जोगणिया धाम से सातू बहना बिजासन मां की सवारी भी गाजे बाजे के साथ निकाली गयी।
धाम के सह संस्थापक एडवोकेट प्रशांत वर्मा ने बताया कि धाम के उपासक ज्योतिर्विद भंवरलाल वर्मा के सानिध्य में रविवार को आध्यात्मिक यात्रा में धाम से मुख्य बाजार होते मेला मैदान तक गाजे बाजे के साथ सातु बहना बिजासन मां की सवारी धूमधाम से निकाली गई, इस दौरान सवारी में शामिल महिलाओं व युवतियों ने बैंड की धुनों पर जमकर नृत्य किया। बताया कि धाम में आयोजित कार्तिक महोत्सव के तहत सोमवार को प्रदोष तिथि के मौके पर धाम में भजन कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। 4 नवंबर को धाम में सातू बहनों के 56 प्रकार के व्यंजनों से बना अन्नकूट का भोग अर्पण कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। 5 को धाम मे स्थापित चन्द्रेश्वर महादेव के दीपदान कर देव दीपावली मनाई जाएगी।

पुष्कर मेला 2025 : संस्कृति की नुमाइश का जश्न, पशुओं की तिजारत और श्रद्धा का ज्वार
पुष्कर। आंवला नवमी के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। महिलाओं ने आंवला के पेड़ की पूजा-अर्चना कर मंदिरों के दर्शन कर आंवले का प्रसाद चढ़ाया। शुक्रवार को आंवला नवमी के योग पर श्रद्घालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में ही पवित्र सरोवर में स्नान प्रारम्भ कर दिया। महिलाओं ने आंवले के पेड़ की पूजा की तथा पुष्कर सरोवर की परिक्रमा। शाम ढलते ही महिलाएं सरोवर स्थित घाटों पर उमड़ पड़ीं व गऊ घाट की मुख्य आरती के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर सरोवर में प्रवाहित किए।

आस्था से सराबोर
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की रौनक अपने चरम पर है। एक तरफ नए मेला मैदान में पशुओं की खरीद-फरोख्त जारी है। दूसरी तरफ पुराने मेला मैदान में देशी-विदेशी मेहमानों के बीच आयोजित ग्रामीण खेलकूद व पशु प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। धार्मिक मेला 2 नवंबर से शुरू होगा। डुबकी लगाने में सात समुंदर पार से आए विदेशी भी पीछे नहीं हैं। विदेशी सैलानियों के आने के साथ पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर मंदिरों के दर्शन भी कर रहे हैं। पूजा अर्चना के बाद वे रेतीले धोरों में घूमकर यहां की छटा का आनंद ले रहे है।

6209 पशुओं की आवक,4.60 लाख का बिका घोड़ा
पुष्कर पशु मेले में पशुओं की आवक के साथ-साथ पशुओं की खरीद-फरोख्त का दौर जारी है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया ने बताया कि मेले में अब तक सबसे महंगा अश्व 4.60 लाख का बिका है। यह अश्व वंश हरिद्वार के दिवित चौधरी ने आमेर जयपुर के कैलाश से खरीदा। वहीं सबसे महंगा भैंसा 3.83 लाख और ऊंट 84 हजार रुपए में बिका है। मेला अधिकारी डॉ. सुनील घीया ने बताया कि मेले में शुक्रवार की शाम तक 6 हजार 209 पशुओं की आवक दर्ज की गई है। इनमें सर्वाधिक 4 हजार 5 सौ 88 अश्व एवं 1571 ऊंट वंश शामिल है। इसके अलावा 24 गौ वंश व 24 भैंस वंश भी आए है। राजस्थान के बाहर से कुल 1347 मवेशी आए है। अश्व नए और ऊंट प्रतियोगिता पुराने मेला मैदान में: मेला अधिकारी डा. घीया ने बताया कि मेले में 2 नवंबर से पशु प्रतियोगिताएं शुरू होगी। अश्व वंश की प्रतियोगिता इस बार नए मेला मैदान में होगी। जबकि ऊंट प्रतियोगिता पुराने मेला मैदान में होगी। 2 नवंबर को अश्व मादा वंश और 3 नवंबर को नर अश्व वंश की विभिन्न प्रतियोगिता होगी।

एक टांग पर दौड़ीं देशी व विदेशी युवतियां नागौर की पिंकू अव्वल, विदेशी युवती दूसरे स्थान पर रही
मेला स्टेडियम में शुक्रवार सुबह देशी-विदेशी युवतियों के बीच लंगड़ी टांग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 8 विदेशी समेत कुल 16 युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान एक टांग पर 50 मीटर की लंबी दौड़ लगाने की रोचक प्रतियोगिता के दौरान कुछ प्रतियोगी युवतियां तो मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में गिर गई। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नागौर की पिंकू रही। जबकि दूसरे स्थान पर विदेशी युवती रही।
सतोलिया व गिल्ली डंडा खेल में रोमांचित हुए विदेशी: लंगड़ी टांग प्रतियोगिता के बाद देसी-विदेशी युवकों के बीच सतोलिया एवं गिल्ली डंड़ा प्रतियोगिता खेली गयी। दोनों मैचों में 7-7 खिलाड़ी शामिल किए। विदेशी टीम भले ही दोनों मैच हार गई। लेकिन विदेशी मेहमानों ने एक घंटे तक खूब एंजॉय किया। आयोजकों ने पहले विदेशी मेहमानों को खेल के नियम बताएं तथा डेमो करके भी दिखाया। शनिवार को सुबह 10 बजे देशी-विदेशी के बीच कबड्डी मैच खेला जाएगा।

ऊंट शृंगार में मांगीलाल का ऊंट प्रथम: मेला स्टेडियम में शुक्रवार को ऊंट शृंगार प्रतियोगिता विदेशी मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में 7 ऊंट पालकों ने अपने-अपने ऊंटों को दूल्हे की तरह सजा कर लेकर पहुंचे। बारी-बारी से सभी प्रतियोगियों ने अपने सजे-धजे ऊंटों को मंच के सामने कैट वॉक करा कर उनकी सजावट का प्रदर्शन किया। ऊंट शृंगार प्रतियोगिता में मांगीलाल सीकर, अशोक सिंह चावंडिया और गुमान सिंह गनाहेड़ा विजयी रहे। सभी विजेताओं को पर्यटन विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।

नृत्य में झुंझुनु के नैकीराम का ऊंट रहा प्रथम: ऊंट शृंगार प्रतियोगिता के बाद कैमल डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। खास बात यह रही कि आधे घंटे के इंतजार के बावजूद तीन ऊंट पालक ही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार हुए। लेकिन तीनों ही प्रतियोगी ऊंटों ने ढ़ोल की थाप पर जमकर ठुमके लगाएं तथा मैदान व खाट पर दो पैरों के दम पर उछल-उछल कर कंगारू की मुद्रा में डांस किया। प्रतियोगिता में ऊंट पालकों को करतब दिखाने और न ही चाबूक का उपयोग करने की अनुमति दी गई। लेकिन उन्होंने ऊंटों के साथ नृत्य करने के साथ-साथ करतब भी दिखाएं। झुंझनु के ऊंट के साथ आए 14 वर्षीय बालक ऊंट पालक रॉकी ने ऊंट के साथ हैरत अंगेज करतब दिखाएं।

पुष्कर मेले में लोक कला और संस्कृति की छटा बिखरी : गऊघाट पर सजी 56 भोग की झांकी, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने ध्वजारोहण से किया शुभारंभ
पुष्कर। विश्व विख्यात पुष्कर मेले की विधिवत शुरूआत गुरुवार को रिमझिम फुहारों के बीच उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मेला स्टेडियम में राष्ट्रगान के बीच झंडारोहण कर किया। इसके साथ मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं पशु प्रतियोगिताएं भी शुरू हो गई। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पुष्कर मेले के लिए इस वर्ष 70 लाख रुपए का बजट बढ़ाकर एक करोड़ रुपए कर दिया है। उन्होंने पुष्कर मेले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बढ़ाने के लिए प्रयास करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि राजस्थानी संस्कृति एवं घूमर नृत्य को दूर-दूर तक पहुंचाने के लिए 19 नवंबर से राजस्थान के सातों संभाग मुख्यालयों पर घूमर नृत्य का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पुष्कर के ब्रह्मलोक कोरिडोर की डीपीआर तैयार कार्य जल्द ही शुरू करने की कहा। इस दौरान उन्होंने  मेला मैदान में घूमर नृत्य की प्रस्तुति के दौरान बालिकाओं के साथ नृत्य किया।

इससे पूर्व पुष्कर के ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाश दाधीच ने मुख्यअतिथि एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत को विधिवध रूप से पूजा-अर्चना करवाई।  शुभारंभ पर पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक लोक कलाकारों ने अलग-अलग वाद्य यंत्रों व नृत्य की प्रस्तुति देकर मेले में लोक कला एवं संस्कृति की छटा बिखेरी। यात्रा की शुरूआत ब्रह्मा मंदिर से हुई जो मुख्य मार्गो से होती मेला स्टेडियम पहुंचने पर सम्पन्न हुई। पुष्कर मेले के शुभारंभ के मौके पर विभिन्न घाटों पर महाआरती की गई। इसी कड़ी में जयपुर घाट पर नगर परिषद पुष्कर की ओर से पंडित चन्द्रशेखर गौड़ के मंत्रोच्चार के बीच महाआरती का आयोजन किया गया।

फुटबॉल मैच में मेजबान जीते, मेहमान हारे
मेले के शुभारंभ पर मेला स्टेडियम में पर्यटन विभाग व मेला विकास समिति की ओर से देशी और विदेशी टीमों के बीच चक दे राजस्थान फुटबॉल मैच आयोजित किया गया। एक घंटे चले इस रोमांचक मैच में मेजबानी कर रही स्थानीय युवकों की टीम विदेशी टीम पर भारी पड़ी। स्वदेशी टीम ने 2 गोल किए। इसके मुकाबले विदेशी टीम ने एक गोल किया। मांडणा प्रतियोगिता में जिले की 8 पंचायत समितियों की 40 ग्रामीण महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 1 इजरायल की विदेशी पर्यटक ने भी इजरायल भाषा में लिखा साथ ही अंग्रेजी में वी लव इजरायल लिखकर मांडणा बनाया।

राजस्थानी गीत पर सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति
मेले के शुभारंभ पर पुष्कर की विभिन्न शिक्षण संस्थानों की करीब दो सौ से अधिक छात्राओं ने राजस्थानी गीत पर सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर मेला मैदान में मौजूद देशी-विदेशी मेलार्थियों का मनमोह लिया। इस दौरान दर्शकों ने छात्राओं का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

पुष्कर पशु मेला परवान चढ़ा : देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभा रहीं अश्व और ऊंटों की अठखेलियां, पशुओं के खान-पान को पर्यटक कर रहे कैमरे में कैद
पुष्कर। विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में अश्व और ऊंट वंश की अठखेलियां विदेशी पर्यटकों को लुभा रही हैं। विदेशी पर्यटक पशुओं के साथ देहाती ग्रामीण पशुपालकों की दिनचर्या की बारे में जानकारी लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। पशुपालकों के रेतीले धोरों में खाना बनाने, उनके रहन सहन व पशुओं के खान-पान के बारे में जानकारी लेकर अपने कैमरे में यादे कैद कर रहे हैं। पुष्कर मेला देशी के साथ विदेशियों के बीच भी बहुचर्चित है। रेतीले धोरों में ऊंट व अश्वों के रंभाने की आवाज सभी के लिए एक अलग ही अनूभुति का विस्मरण करा रही है। उधर मेले में पशुओं की खरीद फरोख्त जोरों पर जारी है। व्यापारी पशुओं की नस्ल, कद, चाल, दांत देख कर पशुओं का मोलभाव कर रहे है।

यूएस के पर्यटक रोमांचित
यूनाइटेड स्टेटस के 16 सदस्यीय विदेशी पर्यटकों का दल पशु मेला देखकर काफी रोमांचित हुए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वे जस्ट 2 घंटे पहले आए है, यहां उन्हे कोई अंदाजा नहीं था कि उन्हें यहां इतना भव्य सुन्दर और भीड़भाड़ वाला दृश्य देखने को मिलेगा। उन्होंने भारतीय की संस्कृति के बारे में सीखना शुरू किया है तथा वे यहां कैमल के श्रृंगार को देखकर सभी काफी रोमांचित हुए है।

15 करोड़ में बिकने आया केकड़ी का बादल
मेले में अब तक पहुंचे घोड़े-घोड़ियों में 68 इंच प्लस लंबाई के बादल नामक अश्व मेलार्थियों के आकर्षण का केन्द्र बना है। रविवार को दिनभर मेलार्थी बादल के साथ सेल्फी लेते दिखे। पुष्कर मेले में बादल को तीसरी बार लेकर आए केकड़ी के जेतवाल स्टड फार्म के राहुल जेतवाल ने बताया कि बादल का रंग सफेद है, वह 5 वर्षीय है तथा 68 इंच प्लस है। अश्व पालन में उनकी यह 7वीं पीढ़ी है। राहुल ने बादल की कीमत पर बताया कि वह अनमोल है फिर भी वे इसकी कीमत 15 करोड़ तक मानते हैं। गत वर्ष इसकी 9 करोड़ तक बोली लगी थी।

अब तक 3021 पशुओं की आवक
रेतीले धोरों में पशुओं की मंडी सज कर तैयार हो गई है। अब तक मेले में ऊंट व अश्व सहित 3 हजार से अधिक पशु पहुंच गए हैं। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक व मेला अधिकारी डा. सुनील घीया ने बताया कि मेले में रविवार की शाम तक 3 हजार 21 पशुओं की आवक दर्ज की गई है। इनमें सर्वाधिक 2102 अश्व शामिल है। जबकि अभी तक 917 ऊंटों की आमद हुई है। 1 गौवंश व 1 भैंस वंश आए हैं। कुल 234 जानवर राजस्थान के बाहर से आए हैं। घीया ने बताया कि पुष्कर मेले में रविवार को एक ही दिन में करीब 15 सौ अश्व वंश पहुंचे। जबकि ऊंट केवल 184 ही आए। खुले आसमान के नीचे पशुपालक व व्यापारियों के बीच लाखों रुपयों का लेनदेन हो रहा है।

650 किलो वजनी आया राणा नाम का भैंसा
मेले में ऊंट व अश्वों के साथ एक भैंसा भी पहुंचा है। वहीं भैंसे की खासियत है कि वह 650 किलो वजनी है। मध्यप्रदेश से पहली बार पुष्कर मेले में बिकने के लिए पहुंचा राणा नामक भैंसा देशी के साथ विदेशियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना है। धर्मेन्द्र चौहान ने बताया कि राणा साढ़े 3 साल का है। वे उसे प्रतिदिन चना, अंडा, दूध, घी का सेवन कराते हैं। वे इसकी कीमत 15 लाख रुपए मान रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2025 : मेले में छाया अजमेर का 'लेपर्ड सफारी' प्रोजेक्ट, बालू रेत से बनाई कलाकृति पर्यटकों को कर रही आकर्षित
अजमेर। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में इस बार अजमेर के काजीपुरा गांव स्थित गंगा भैरव घाटी में विकसित हो रहा लेपर्ड सफारी प्रोजेक्ट छाया हुआ है। प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने नए मेला मैदान में बालू रेत से लेपर्ड सफारी अजमेर को दर्शाती कलाकृति बनाई है। इसमें गुफा में बैठा एक लेपर्ड हिरण का शिकार करते दिखाई दे रहा है, जो देशी-विदेशी सैलानियों में बरबस ही अपनी और आकर्षित कर रही है। रावत ने बताया कि इसे बनाने में छह घंटे लगे।

आने वाले समय में लेपर्ड सफारी पर्यटकों के लिए एक अच्छा पर्यटक स्थल साबित होगा। मेले में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को इसकी जानकारी देने के लिए इस कलाकृति को तैयार किया गया है।अजय रावत की ओर से मेले में सैंड आर्ट फेस्टिवल का 8वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बनाई बालू रेत की विभिन्न कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्री पुष्कर मेला 2025 के तहत विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ 2 नवंबर को और समापन 5 नवंबर को प्रस्तावित है।

मेले में ऊंटों और अश्वों का बोलबाला
पुष्कर पशु मेले में बिक्री के लिए आने वाले पशुओं की संख्या दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। रेतीलेे धोरों में पशुपालकों की हलचल भी बढ़ने लगी है। दीपावली के दूसरे दिन से शुरू हुए पशु मेले में पशुपालन विभाग ने अब तक 624 पशुओं की आवक दर्ज की है। मेले में आए पशुआंे मंे सर्वाधिक 412 ऊंट शामिल हैं। इसके अलावा 211 अश्व आए हैं। पशु मेला अधिकारी डा.  सुनील घीया ने बताया कि 624 मवेशियों में से 107 अश्व वंश व 3 ऊंट राजस्थान के बाहर से आए हैं।