National Conference - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईएनटी विशेषज्ञों की नेशनल कॉन्फ्रेंस शुरु, एआई और रोबोटिक सर्जरी से स्कल बेस तक नई तकनीकों पर मंथन
जयपुर। इंडियन एकेडेमी ऑफ  ओटोलैरिंगोलॉजी एंड हेड एंड नेक सर्जरी की 12वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर झालाना में शुभारंभ हुआ। यहां 27 सितंबर तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए ईएनटी विशेषज्ञ, न्यूरोटोलॉजी, राइनोलॉजी, ओटोलॉजी, हेड एंड नेक सर्जरी, पीडियाट्रिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आधुनिक उपचार तकनीकों पर चर्चा कर रहे हैं। कॉन्फ्रेंस के साइंटिफिक चेयरमैन एवं एसएमएस अस्पताल के वरिष्ठ आचार्य डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि ईएनटी और हेड-नेक सर्जरी में रोबोटिक सर्जरी का इस्तेमाल अभी देश में सीमित है। कॉन्फ्रेंस में रोबोटिक तकनीक की बेहतर विजिबिलिटी, उपकरणों की सूक्ष्म मूवमेंट और सर्जरी में इसकी उपयोगिता पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

पहले दिन इन पर हुई चर्चा :

पहले दिन पांच हॉल में व्याख्यान, सिम्पोजियम, पैनल डिस्कशन और इंस्ट्रक्शनल कोर्स आयोजित हुए। एआई और हेड एंड नेक कैंसर, एंडोस्कोपिक एंटीरियर स्कल बेस सर्जरी, प्री-ऑपरेटिव एम्बोलाइजेशन और डेटा एनालिसिस पर विशेष सत्र हुए। न्यूरोटोलॉजी सत्र में चक्कर, वर्टिगो, संतुलन तंत्र और मेनियर रोग पर चर्चा हुई। इसके अलावा बच्चों की ट्रेकियोस्टोमी, एयरवे मैनेजमेंट, हियरिंग स्क्रीनिंग, थायरॉयड सर्जरी और ट्रांस-वेस्टिबुलर स्कारलेस थायरॉयड सर्जरी पर भी विशेषज्ञों ने जानकारी दी। एंडोस्कोपिक ईयर सर्जरी, राइनोलॉजी, एलर्जी, इम्यूनोथेरेपी और आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीकों पर भी वैज्ञानिक सत्र हुए। डॉक्टरों के लिए रिसर्च प्रोटोकॉल, पब्लिकेशन और सोशल मीडिया के उपयोग पर भी प्रशिक्षण एवं पैनल चर्चा आयोजित की गई।

नेशनल कॉन्फ्रेंस की शानदार जीत जनता के जनादेश की जीत : संगठनात्मक एकता और आपसी समन्वय ही असली ताकत, फारूक अब्दुल्ला ने कहा- कोई भी चुनौती असंभव नहीं
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत को जनता की जीत करार देते हुए कहा है कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और आपसी समन्वय ही नेशनल कॉन्फ्रेंस की असली ताकत है, जिसकी बदौलत यह सफलता संभव हो पाई।

डॉ. फारूक अब्दुल्ला राज्यसभा चुनाव जीतने वाले पार्टी नेताओं एडवोकेट चौधरी मुहम्मद रमजान, सज्जाद अहमद कुचलो और सरदार शम्मी ओबराय के सम्मान में पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर हम एकता और आम सहमति के साथ आगे बढ़ें तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं रह जाती।

डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि यह जीत सिर्फ नेशनल कॉन्फ्रेंस की ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर की जनता की भी जीत है। उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों को वोट देने वाले सभी विधायकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को जनता के साथ मुस्कुराहट के साथ पेश आना चाहिए और उनके दुख-दर्द को बाँटना चाहिए, क्योंकि जनता ही हमारी असली पूँजी है।

डॉ. अब्दुल्ला ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली, लोगों के अधिकारों की रक्षा और विकास के एजेंडे को उच्च सदन में प्रभावी ढंग से पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारे प्रतिनिधि न केवल जम्मू-कश्मीर, बल्कि पूरे देश के लोगों की आवाज संसद में उठाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनावों में जनता ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को पूर्ण बहुमत इसी उम्मीद में दिया था कि पिछले दस सालों के अन्याय और जनविरोधी नीतियों का अंत होगा। ईश्वर की कृपा से हमारी सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ रही है, अलोकतांत्रिक दौर के फैसले एक-एक करके वापस लिए जा रहे हैं और घोषणापत्र में किए गए वादों पर अमल किया जा रहा है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल होने के बाद सरकार जनता से किए गए वादों को और प्रभावी ढंग से पूरा कर पाएगी। उन्होंने कहा- हमें उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर को जल्द ही राज्य का दर्जा वापस दिया जाएगा और इसके साथ ही विधानसभा का एक उच्च सदन भी स्थापित किया जाएगा ताकि सभी वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिल सके।

डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे आगामी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के साथ-साथ बडगाम और नगरोटा उपचुनावों में भी उसी उत्साह और एकता के साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस की सफलता सुनिश्चित करें।