place - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दो लाख रुपए लेकर दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस ने दबोचा
अजमेर। आरपीएससी द्वारा शुक्रवार को आयोजित सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी सम्मिलित हो गया। केन्द्र अधिकारियों द्वारा सन्देह व्यक्त करने पर पुलिस ने उसे दबोच कर सच उगलवा लिया। वह मुख्य परीक्षार्थी से 2 लाख रुपए लेकर परीक्षा में बैठा था।

क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ग्राम पुनासा भीनमाल, जिला जालौर निवासी जालाराम (30) पुत्र भारूराम जाट है। जिसे पुलिस ने एचकेएच स्कूल वैशाली नगर, अजमेर में स्थित परीक्षा केन्द्र से पकड़ा। आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश कर रिमाण्ड पर लिया है। उससे मामले में गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 120बी एवं 3/6 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अधुपाय) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसकी जांच अभय कमाण्ड सेन्टर की एडीशनल एसपी डॉ. प्रियन्का रघुवंशी कर रही हैं।

हस्ताक्षर-फोटो मेल नहीं खाया, आधार कार्ड में भी गड़बड़ी लगी

एचकेएच स्कूल की प्रधानाचार्य हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बी ब्लॉक पंचशील नगर निवासी सुश्री मधु गोयल पुत्री पूरणचन्द गोयल ने रिपोर्ट दी कि उनके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केन्द्र पर ग्राम फागोतरा, जालौर निवासी ठाकराराम पुत्र माफाराम नाम के परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होना है। लेकिन आरपीएससी व परीक्षा सैल अजमेर द्वारा मिले इनपुट के आधार पर जांच की तो परीक्षार्थी के हस्ताक्षर पूर्ण रूप से गलत हैं। उसके हस्ताक्षर व फोटो दोनों ही मेल नहीं खा रहे हैं। उससे व्यक्तिगत जानकारी चाही गई, तो वो संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। न ही वह अपनी आईडी संबंधित कोई प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर पाया। मामले में पर्यवेक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक व परीक्षा के लिए बनाए गए उड़नदस्ते व अतिरिक्त कलक्टर द्वितीय द्वारा जांच में गड़बड़ी पाई गई। ऐसे में उक्त परीक्षार्थी पर सन्देह हुआ है।

पुलिस को देख सच उगल दिया

पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर परीक्षार्थी से पूछताछ की तो आरोपी ने सच कबूल कर लिया। उसने तुरन्त बताया कि वह जालाराम जाट है, जबकि मुख्य परीक्षार्थी ठाकराराम है। वह उसका दोस्त है। इसलिए उसकी जगह परीक्षा देने के लिए बैठ गया। उसके सच्चाई बताते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

दो लाख लेकर परीक्षा में बैठा

उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि परीक्षार्थी ठाकराराम उसका अच्छा दोस्त है। उसकी इस बार तैयारी अच्छी नहीं हो पाई थी। इसलिए वह उसकी एवज में परीक्षा में बैठने को राजी हो गया। इतना ही नहीं, उसने परीक्षा देने के लिए उससे दो लाख रुपए भी लिए हैं।

महाराष्ट्र मामले पर गहलोत बोले... राष्ट्र में उस वक्त में भी जो तमाशा हुआ था, वो सबके सामने है
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर  कहा कि महाराष्ट्र में उस वक्त में भी जो तमाशा हुआ था, वो सबके सामने है, अचानक साढ़े 6 बजे शपथ करवा दी गई और बधाइयां मिलने लग गईं और मिस्टर फडणवीस जो शपथ लेने वाले थे  उन्होंने वापस ट्वीट किया कि मोदी है तो मुमकिन है, मतलब मोदी है तो देश के अंदर सबकुछ मुमकिन है,  जुर्म भी है, अन्याय भी है, अत्याचार भी है, उत्पीड़न भी है, सबकुछ संभव है, बाद में उनको मुंह की खानी पड़ी, तबसे ही उनके दिल में ये टीस थी कि कब हमें मौका लगे, कब हम ईडी का उपयोग करें, डराएं-धमकाएं सीबीआई से, इनकम टैक्स से और वो ही देख रहे हैं आप, 2-2 मंत्री जेल में बैठे हुए हैं, जमानत तक नहीं हो रही है, जमानत तक नहीं होने दी जा रही है, तो ये तमाम षड्यंत्र है देश के अंदर लोकतंत्र को नष्ट करने का, खत्म करने का। हम जो बार-बार कह रहे हैं कि संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं, लोकतंत्र खतरे में है।

गहलोत ने दिल्ली में कहा कि इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा कि मध्यप्रदेश की सरकार जो है उस पर कब्जा कर लिया? 35-35 करोड़ रुपए का हम सुनते हैं, 25 करोड़ रुपए, 30 करोड़ रुपए, 35 करोड़ रुपए के सौदे हुए 1-1 एमएलए से, राजस्थान के अंदर 10-10 करोड़ रुपए तो बंट चुके थे सुनते हैं, पता नहीं क्या हुआ और बाद में फिर उनको जिस रूप में ऑफर की गई थी जब होटल में लोग थे तब, मुझे गर्व है ये कहते हुए कि राजस्थान के हमारे विधायक 34 दिन तक मेरे साथ रहे, अंदर थे, कुछ नहीं मिला, बाहर निकलते ही 10 करोड़ रुपए की ऑफर थी पहली किस्त, तब भी कोई नहीं गया और अभी राज्यसभा चुनाव के अंदर भी आपने देखा कि तीनों सीटें हम जीते हैं। महाराष्ट्र के अंदर जो षड्यंत्र किया गया, जो मैं सुन रहा हूं, अभी-अभी मालूम पड़ा मुझे 2 घंटे पहले ही कि सूरत में लेकर चले गए हैं वो, तो आप सोच लीजिए कि ये गवर्नेंस कर रहे हैं क्या देश के अंदर? जब महंगाई है, बेरोजगारी है, अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो रही है, ऐसे के अंदर आप ईडी का नोटिस दे रहे हो सोनिया गांधी को और राहुल गांधी को, अग्निपथ लेकर आ रहे हो ग़ुमराह करने के लिए बच्चों को, आप चाहते क्या हैं? एक अपील प्रधानमंत्री मोदी जी नहीं कर पा रहे हैं देशवासियों से कि देश में शांति-सद्भाव-भाईचारा कायम रहे, हिंसा को कोई हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी, राज्य सरकारों को मैं कहना चाहूंगा कोई राज्य सरकार जहां वॉयलेंस होता है उसको बर्दाश्त नहीं करे, ये कहने में ही हर्ज है मोदी जी को? विपक्ष बोल रहा है, हम लोग मांग करते हैं मुख्यमंत्री के रूप में, पर न मोदी जी कर रहे हैं, न अमित शाह जी कर रहे हैं, तो आप सोच सकते हो कि देश किस दिशा में जा रहा है, ऐसे विकास होगा देश का? जहां अशांति होती है, झगड़े होते हैं, हिंसा होती है, वहां विकास होता है क्या? तो हालात बड़े गंभीर हैं देश के अंदर। अब महाराष्ट्र का देखिए आप, पता नहीं, मालूम करेंगे कि क्या हो रहा है वहां पर, पर ये उनका जो प्रयास है सरकार गिराने का, ये तो एक प्रकार से दुनिया के सामने ओपन हो गया है, इतना बड़ा षड्यंत्र इन्होंने किया है, कैसे किया गया, कैसे हॉर्स ट्रेडिंग हो रही होगी, क्या सौदे हो रहे होंगे, वो तो वो जानें और उनकी आत्मा जाने।

मध्यप्रदेश में जो कुकर्म किया है, उसको हम टाइमली समझ गए थे
गहलोत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हर राज्य की अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं, वो एक नया प्रयोग था उनका,  उसमें उन्होंने कामयाबी हासिल कर ली। इन्होंने मध्यप्रदेश में जो कुकर्म किया है, उसको हम समझ गए थे टाइमली, हमने पूरा उसी ढंग से बिहेव किया और उसके बाद में हम कामयाब हो गए।

फिरौती की मांग को लेकर बैखोफ बदमाशों ने की फायरिंग
सरदारशहर। क्षेत्र में सोमवार सुबह बैखोफ बदमाशों ने दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया। आरोपीयों ने एक जगह जमीन लेने की मांग की और दूसरे से 5 लाख की मांग की थी। पुलिस थाने में दर्ज मामलो में फायरिंग का पहला मामला प्रताप कॉलोनी वार्ड नंबर 29 निवासी मानखां चायल व उनके पुत्र पूर्व पार्षद असलम पर आरोपी अरशद पुत्र रजाक ने फायरिंग की। पूर्व पार्षद असलम ने बताया कि में आेैर मेरे पिता मान खां क्यामखानी सुबह अपनी बाड़ी को संभालने गये हुये थे तभी वहां पर अरशद व अन्य ने आकर हमें धमकाते हुए कहा जमीन हमारी है, खाली कर दो और अचानक फायरिंग कर दी।

वहीं दूसरा मामला शहर के वार्ड नंबर 40 में बदमाश अरशद ने प्रतिष्ठित अनाज व्यापारी मांगीलाल पुत्र जमुनालाल जैसनसरिया को धमकाकर 5लाख मांगे थे रुपए नही देने पर व्यापारी के घर पर फायरिंग की। मांगीलाल ने बताया कि 10 जून को अरशद क्यामखानी ने फोन कर मुझसे 5 लाख की फिरौती मांगी और नहीं देने पर मुझे व मेरे लड़के को जान से मारने की धमकी दी। इससे पूर्व उक्त आरोपी ने पहले भी 50 हजार रुपये लिये थे। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 8 बजे मेरे घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया तो मैं नीचे आया और जैसे ही दरवाजा खोला तो दरवाजे पर अरशद खड़ा था। अरशद ने मुझे कहा 5 लाख दो तो मैंने कहा नहीं दूंगा तभी उसने रिवाल्वर निकाल कर मुझे जान से मारने की नियत से दो गोलियां चलाई। जो मेरे पैरों के पास से होती हुई घर की सीढ़ियों पर जा लगी और मैं बाल-बाल बच गया, तभी आनन-फानन में मेरे मुनीम श्रवण कुमार मेघवाल ने जोर-जोर से शोर मचाया तो अरशद और उसके साथी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

कपिल शर्मा शो में सिद्धू की जगह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, जाने क्या है पूरी सच्चाई
लंदन।आपने अब तक कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को बतौर गेस्ट द कपिल शर्मा शो में देखा होगा। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते है कि चर्चा इस बात की है कि बतौर प्रधानमंत्री पाकिस्तान से इमरान खान का विकेट गिरने के बाद उनकी पूर्व पत्नी ने अट-पटा बयान दिया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक बार फिर इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके पास 'हास्य प्रतिभा' है और वह 'द कपिल शर्मा शो' में नवजोत सिंह सिद्धू के स्थान पर एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। रेहम ने एक वायरल वीडियो में रिपोर्टर से यह कहती नजर आ रही हैं कि इमरान 'भ्रांतिपूर्ण' और 'मिनी-ट्रम्प' हैं।

उन्होंने कहा कि वह भावुक हो गए हैं। मुझे लगता है कि भारत या बॉलीवुड को उनके लिए जगह बनानी चाहिए। मेरा मानना है कि वह ऑस्कर विजेता जैसा प्रदर्शन कर सकते हैं। रेहम ने कहा कि यह उनके ऊपर निर्भर करता कि बॉलीवुड में वह नायक या खलनायक बनते हैं और खलनायक अधिक लोकप्रिय हो जाते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि उनके पास हास्य प्रतिभा भी है (अगर कुछ नहीं तो उनकी कपिल शर्मा शो में जा सकते हैं। वह पाजी (नवजोत सिद्धू) की जगह ले सकते हैं। जैसा कि हम देख सकते हैं कि वह अब शेरो-शायरी भी करने लगे हैं। साथ ही, पाजी के साथ उनके अच्छे संबंध हैं, इसलिए पाजी के साथ कुछ साझा कर सकते हैं।

अंत में, रिपोर्टर ने कैमरे की ओर रुख किया और कहा कि 'कपिल शर्मा, मुझे यकीन है कि आप रेहम की बात सुन रहे हैं। यह टिप्पणीखान को प्रधानमंत्री पद से हटाये जाने के कुछ दिन बाद पेशावर में उनकी एक रैली को संबोधित करने के बीच आयी है।

आखिर कहां गया शिलालेख
जयपुर। बीकानेर स्थित दिल्ली दरवाजा जिसे लोग गोगा गेट के नाम से जानते हैं। इस पर रियासतकालीन शिलालेख लगा था, जिस पर उसके निर्माणकर्ता का नाम और तिथि अंकित थी, लेकिन अब शिलालेख अपने मूल स्थान पर नहीं है। इस संबंध में ‘राजस्थान आरक्योलॉजी एण्ड एपीग्राफी कांग्रेस’ संस्था ने पुरातत्व विभाग को 27 फरवरी, 2022 को पत्र लिखकर गोगा गेट पर लगे शिलालेख को हटाने पर ध्यान आकर्षित किया था। पत्र के माध्यम से संस्था ने मांग की है कि इस ऐतिहासिक विरासत को अतिशीघ्र ढूंढा जाए। गौरतलब है कि इससे पहले संस्था ने 29 अक्टूबर, 2021 को भी पत्र लिखकर शिलालेख को ऐतिहासिक महत्व का बताया गया था।

किताब में शिलालेख का उल्लेख
पुरातत्व विभाग के पूर्व अधिकारी ने बीकानेर वृत अधीक्षक पद पर रहते हुए ‘बीकानेर वृत के संरक्षित स्मारक, प्राचीन पुरावशेष स्थान एवं प्रमुख कला पुरासामग्री’ नाम से पुस्तक लिखी थी। इसमें उन्होंने गोगा गेट के अंदर प्रतिष्ठित शिलालेख की फोटो सहित उस पर अंकित शब्दों का भावानुवाद किया था। इस बीच कमाल की बात ये है कि गोगागेट से शिलालेख गायब है और विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं है।

गोगा गेट के भीतरी हिस्से में एक रियासत कालीन शिलालेख लगा हुआ था, जो वर्तमान में उस जगह नहीं है। जिला कलेक्टर एवं पुरातत्व विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में कोटगेट थाना अधिकारी और कोतवाली को तथ्य जुटाने के निर्देश दिए, लेकिन छह माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त विभाग के अधिकारियों की ओर से भी कुछ नहीं किया जा रहा।
- डॉ. रीतेश व्यास, सचिव, राजस्थान आर्कियोलॉजी एंड एपीग्राफी सोसायटी, बीकानेर

जिस समय मैंने काम शुरू किया था, उस समय गोगा गेट पर कोई शिलालेख नहीं था। सितम्बर, 2021 से काम शुरू किया था, जो करीब जनवरी, 2022 तक चला।
- अकरम अली, ठेकेदार
बीकानेर स्थित गोगा गेट पर शिलालेख का मामला चल रहा है, लेकिन मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके लिए वृत अधीक्षक बीकानेर से बात करें।
- कृष्णकांता शर्मा, उपनिदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

प्रथम पूज्य के मंदिरों में हुआ फागोत्सव: मोतीडूंगरी गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी हुए आयोजन
जयपुर। शहर के सभी मंदिरों में बुधवार को सतरंगी गुलाल और पुष्पों भक्तों ने जमकर होली खेली। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सानिध्य में शाम पांच बजे फागोत्सव संध्या की शुरुआत हुई। महंत ने बताया कि गुलाल और गुलाल गोटों से भक्तों ने होली खेली। भगवान ने जयपुरी साफा और अंगरखा धारण किया। शाम को सोहन लाल के सानिध्य में ढप, चंग कार्यक्रम हुआ। नहर के गणेशजी मंदिर में भगवान की नयनाभिराम फागुणियां झांकी सजाकर दोपहर 1 से रात्रि 11 बजे तक मंदिर महंत पं.जय शर्मा के सानिध्य में हुए ढप चंग पिचकारी विभिन्न प्रकार की गुलाल से फागुणियां झांकी सजाई गई। पद्मश्री गुलाबो सपेरा पार्टी ने भजनों पर नृत्य किया।

चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना मंदिर रामचन्द्रजी में महंत राधेश्याम तिवाड़ी के सानिध्य में ठाकुरजी ने सखी रूप धारण कर सीताजी की सखियों को रिझाया। अनेक फाग के पदों का गायन हुआ और फूल, गुलालों से होली खेली गई। भगवान का मनमोहक शृंगार आकर्षण का केन्द्र रहा।

चांदपोल स्थित परकोटे वाले गणेश मंदिर में फागोत्सव पर युवाचार्य पं.अमित शर्मा महंत परिवार के सानिध्य में भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर फाल्गुनी पोशाक धारण कर सतरंगी गुलाल और पुष्पों से शृंगार किया। महिला मंडल ने एक ही गणवेश में फागोत्सव में भाग लिया, फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाई। फाल्गुनी भजनों का रस कलाकार बरसाते रहे। भगवान का पंचामृत अभिषेक कर फूल बंगला झांकी सजाई। भजन गायकों ने गणेश वंदना के साथ भजन सुनाए। श्रद्धालुओं ने पुष्प और इत्र वर्षा, गुलाल गोटे के साथ भगवान के साथ होली खेली।

होलिका दहन का सबसे अच्छा मुहूर्त आज रात 9 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 31 मिनट तक
जयपुर। होलिका दहन फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होता है,जबकि इसके अगले दिन यानी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को रंग वाली होली मनायी जाती है। इस साल रंगवाली होली  18 मार्च 2022 को पड़ रही है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक होलिका दहन का सबसे अच्छा मुहूर्त 17 मार्च की रात 9 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 31 मिनट तक है।

होलिका दहन के अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है, शास्त्रों में कहा गया है कि होलिका दहन पूजा अर्चना करने के बाद ही किया जाना चाहिए। होलिका दहन पूर्णिमा के दिन होता है, लेकिन इसके 8 दिन पहले से ही होलाष्टक लग जाता है और यह होलिका दहन के बाद खत्म होता है। होलाष्टक दरअसल एक किस्म का सूतक होता है, क्योंकि इस दौरान कोई मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। इस दौरान विवाह, मुंडन, सगाई, गृहप्रवेश समेत 16 संस्कार नहीं करने चाहिए। यही नहीं होलाष्टक के समय यज्ञ, हवन आदि भी नहीं करना चाहिए। होलाष्टक के समय में नौकरी परिवर्तन,लंबी यात्रा आदि से भी बचना चाहिए, नया व्यापार भी आरंभ नहीं करना चाहिए।

होलाष्टक के दौरान भजन, कीर्तन, पूजा पाठ जैसे कार्य करने चाहिए। होलाष्टक को व्रत, पूजन और हवन की दृष्टि से अच्छा समय माना गया है। इन दिनों दान पुण्य के काम करने चाहिए। ऐसा करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। होलाष्टक में स्वच्छता और खान-पान का भी उचित ध्यान रखना चाहिए। इन दिनों में भगवान शिव की उपासना करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें,इससे हर तरह के रोग से मुक्ति मिल जाती है। होलाष्टक के समय श्रीगणेश की वंदना बहुत फलदायी है। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। होलाष्टक के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवविवाहिताओं को होलाष्टक के दिनों में मायके में रहना चाहिए ।होलाष्टक  फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लग जाता है और अगले 8 दिनों तक यह रहता है। इस साल यह 10 मार्च से लगा है और 18 मार्च 2022 तक रहेगा।

धार्मिक शास्त्रों में होलिका दहन पूजा अर्चना के बाद करने के लिए कहा गया है,क्योंकि माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में पूजा पाठ के बाद किये गये होलिका दहन से आपकी तमाम परेशानियों और संकटों का भी दहन हो जाता है। होलिका दहन की पूजा के लिए जिस सामग्री की जरूरत होती है, उसमें एक कटोरी पानी, गाय के गोबर से बने बल्लों की माला, अक्षत, रोली, अगरबत्ती, धूपबत्ती, फूल, हल्दी के कुछ टुकड़े, मूंग की दाल, सूती धागा आदि हैं। इसके अलावा गुलाल पाउडर, एक सूखा नारियल, खेत से लाये गये पक्के हुए गेंहू या दूसरे अनाज की बालें आदि चीजों से होलिका दहन की पूजा होती है।

इन तमाम पूजा सामग्रियों को एक बड़ी थाली में रख लें और होलिका स्थल के पास पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। जल, चावल, फूल और धातु के सिक्कों का होलिका को संकल्प करें और हाथ में फूल और चावल लेकर गणेश जी का स्मरण करें। इसके बाद भगवान नरसिंह का स्मरण करें और अंत में प्रहलाद का स्मरण करें, उन्हें फूल, रोली और चावल चढ़ाएं। फिर लायी गई समस्त सामग्री को होलिका को अर्पण कर दें। इसके बाद उसके चारों और चक्कर लगाएं तथा कच्चे सूत के धागे से तीन या पांच अथवा सात फेरे बांध दें।

पहला निलंबन : 1982 में दाऊदयाल जोशी का हुआ, अब तक 58 विधायक हो चुके हैं निलंबित
जयपुर। विधानसभा में अब तक 58 विधायक निलंबित हो चुके हैं। निलंबन की पहली कार्रवाई 40 साल पहले सातवीं विधानसभा में हुई थी। निलंबित हुए थे दाऊदयाल जोशी। घटना 15 मार्च 1982 की है। इसके बाद 11 मार्च 1983 को भाजपा के देवीसिंह भाटी निलम्बित हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी भी एक बार निलंबित हो चुके हैं। विधानसभा में भाजपा के चार सदस्यों के निलंबन के विरोध में दो दिन से गतिरोध है। विधानसभा के अनुसार आठवीं विधानसभा में 18 जुलाई 1989 को जगतसिंह दायमा, जगदीप धनकड़, अमराराम चौधरी, भंवरलाल शर्मा और जुबेर खान भी निलम्बित हुए। धनकड़ अभी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं। 11वीं विधानसभा में 10 अप्रैल, 2002 को देवीसिंह भाटी और 19 मार्च को नाथूलाल गुर्जर तथा 2 अप्रैल 1999 को मदन दिलावर को निलम्बित किया गया। 12वीं विधानसभा में 24 मार्च 2006 को एक साथ छह सदस्यों को निलम्बित किया गया था। इनमें डॉ.सीपी जोशी, अत्तर सिंह भड़ाना, अशोक बैरवा, संयम लोढ़ा, सीडी देवल और रणवीर गुढ़ा थे। डॉ.जोशी अब विधानसभा अध्यक्ष हैं। इसके बाद विभिन्न सत्रों में आठ और विधायकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। उस समय अध्यक्ष पद पर सुमित्रा सिंह थी। 13वीं विधानसभा में विभिन्न सत्रों के दौरान पांच सदस्यों का निलंबन हुआ,जिनमें ज्ञानदेव आहुजा, हेमसिंह भड़ाना, भवानीसिंह राजावत, राजेन्द्र राठौड़ और हनुमान बेनीवाल शामिल हैं। राठौड़ अभी विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता है। सबसे ज्यादा सदस्यों का निलंबन 14वीं विधानसभा में हुआ। इस विधानसभा में अध्यक्ष पद पर दीपेन्द्र सिंह शेखावत थे। इसमें विभिन्न सत्रों में 22 सदस्यों का निलंबन हुआ।

एक बार ऐसा मौका भी आया, जब 14 सदस्यों का हुआ निलंबन
सबसे ज्यादा 14 सदस्यों का एक साथ निलंबन 26 अप्रैल 2017 को हुआ। उस दिन अशोक, गोविन्द सिंह डोटासरा, घनश्याम, धीरज गुर्जर, भजनलाल, मनोज कुमार, मेवाराम जैन, रमेश, राजेन्द्र सिंह यादव, शंकुन्तला रावत, श्रवण कुमार, सुखराम विश्नोई, हनुमान बेनीवाल और हीरालाल दरांगी शामिल हैं। इससे पहले तीन मार्च, 2015 को अशोक चांदना, श्रवण कुमार, धीरज गुर्जर, गोविन्द्र सिंह डोटासरा, सुखराम विश्नोई, रमेश, बिजेन्द्र ओला और गिरिराज सिंह को निलम्बित किया गया । इनमें से डोटासरा अभी राजस्थान प्रदेश कांगे्रस के अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह यादव, शकुंतला, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना और बृजेन्द्र सिंह ओला मंत्री हैं और बेनीवाल लोकसभा सदस्य। 15वीं विधानसभा में 24अगस्त,2020 को राजेन्द्र सिंह राठौड़ तथा एक मार्च 2021 को वासुदेव देवनानी को निलम्बित किया गया था। एक दिन पहले गुरुवार को भाजपा के चार विधायकों को  निलम्बित किया गया।

पहले सदस्य सदन में आचरण का ध्यान रखते थे : सुमित्रा सिंह
सन् 1957 से सबसे लम्बे समय तक सदस्य रहीं और पूर्व विधानसभाध्यक्ष सुमित्रा सिंह का मानना है कि 1977 के बाद सदस्यों के आचरण में गिरावट शुरू हुई। इससे पहले हर सदस्य सदन के नियमों और परम्पराओं का पूरा ध्यान रखते थे। इसलिए किसी सदस्य को निलंबित करने की नौबत ही नहीं आई। आसन जब पैरों पर रहता था तो कोई भी सदस्य अपनी सीट पर खड़ा नहीं होता था और न बीच में बोलता था। आसन पैरों पर रहते समय पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया तक सदन में प्रवेश तक नहीं करते थे। कई मौके ऐसे आए, जब सुखाड़िया दस मिनट तक गेट पर इंतजार करते रहे। नेता प्रतिपक्ष सदन के नेता पर जमकर आरोप लगाते थे, लेकिन न तो सदन का नेता और न उसकी पार्टी के सदस्य बीच में बोलते थे। पहले जब कोई सदस्य बोलता था, तो दूसरा सदस्य उसके सामने से नहीं गुजरता था। बिना आसन की इजाजत के कोई भी सदस्य सदन नहीं छोड़ता था।

संविधान सभा की पहली बैठक : 9 दिसम्बर 1946
नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन हॉल, जिसे अब संसद भवन के केंद्रीय कक्ष के नाम से जाना जाता है, में संविधान सभा की पहली बैठक हुई। इस अवसर के लिए कक्ष को मनोहारी रूप से सजाया गया था, ऊॅची छत से और दीवारों से लटकती हुई चमकदार रोशनी की लड़ियां एक नक्षत्र के समान सुशोभित हो रही थीं। उत्साह और आनन्द से अभिभूत होकर माननीय सदस्यगण अध्यक्ष महोदय की आसंदी के सम्मुख अर्धवृत्ताकार पंक्तियों में विराजमान थे।

पहली पंक्ति में
जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, आचार्य जे.बी.कृपलानी, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, श्रीमती सरोजिनी नायडू, श्री हरे कृष्ण महताब, पं गोविन्द वल्लभ पंत, डॉ बी.आर.अम्बेडकर,शरत चंद्र बोस, सी.राजगोपालाचारी और एम.आसफ अली शोभायमान थे। नौ महिलाओं समेत दो सौ सात सदस्य उपस्थित थे।

उद्घाटन सत्र
पूर्वाह्न 11.00 बजे आचार्य कृपलानी द्वारा संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष डा सच्चिदानंद सिन्हा का परिचय कराने से आरंभ हुआ। डा. सिन्हा और अन्य सदस्यों का अभिवादन करते हुए आचार्य जी ने कहा -जिस प्रकार हम प्रत्येक कार्य ईश्वर के आशीर्वाद से प्रारंभ करते हैं हम डॉ सिन्हा से इन आशीर्वादों का आह्वान करने की प्रार्थना करते हैं ताकि हमारा कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़े। अब आपकी ओर से मैं एक बार फिर डा सिन्हा को पीठासीन होने के लिए आमंत्रित करता हूं।

स्मरणीय कार्यक्रम
अभिनन्दन के बीच पीठासीन होते हुए डॉ सिन्हा ने विभिन्न देशों से प्राप्त हुए शुभकामना संदेशों का वाचन किया। अध्यक्ष महोदय के उद्घाटन भाषण और उपाध्यक्ष के नाम-निर्देशन के पश्चात सदस्यों से अपने परिचय-पत्रों को प्रस्तुत करने का औपचारिक निवेदन किया गया। समस्त सदस्यों द्वारा अपने-अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत करने और रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के पश्चात पहले दिन की कार्यवाही समाप्त हो गई। कक्ष की सतह से लगभग 30 फुट ऊपर दीर्घाओं में बैठकर पत्रकारों और दर्शकों ने इस स्मरणीय कार्यक्रम को प्रत्यक्ष रूप से देखा। आकाशवाणी के दिल्ली केन्द्र ने संपूर्ण कार्यवाही का एक संयुक्त ध्वनि चित्र प्रसारित किया।

पूर्ण स्वराज घोषित किया
26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था।  गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि 26 जनवरी 1950 को पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगा कर बनाया गया संविधान लागू किया गया था और हमारे देश भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है ,जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन 1950 को भारत सरकार अधिनियम 1935 को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था।  पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण किया था और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था।

Women's World Cup : इंडियन टीम का चयन,रेणुका सिंह, मेघना सिंह और यास्तिका को मिली जगह,जेमिमाह और शिखा हुई बाहर
मुंबई। मार्च में होने वाले महिला वनडे विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन हो गया है। 15 सदस्यीय टीम में रेणुका सिंह, मेघना सिंह और यास्तिका भाटिया जैसी युवा खिलाड़यिों को जगह दी गई है जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडेय और बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिग्स को बाहर रखा गया है। सितंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर युवा तेज गेंदबाजों मेघना सिंह और रेणुका सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए 32 वर्षीय तेज गेंदबाज शिखा को इस टीम में जगह नहीं मिली है। इसी तरह इस दौरे पर 21 वर्षीय बल्लेबाज यास्तिका ने भी बढिय़ा प्रदर्शन किया था, इसलिए जेमिमाह और हरलीन देओल भी टीम में नहीं है।

पूरी टीम इस प्रकार है : मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मांधना, शेफ़ाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष और तानिया भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्रकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव

रिजर्व खिलाड़ी- एकता बिष्ट, एस. मेघना, सिमरन दिल बहादुर

102 आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अधिकारियों का प्रमोशन, देर रात तबादले भी हुए
जयपुर। नए साल में अखिल भारतीय सेवाओं के 102 अफसरों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। इनमें 43 आईएएस, 45 आईपीएस और 14 आईएफएस शामिल है। प्रमोशन के बाद अधिकांशत: अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों पर ही प्रमोट कर यथावत रखा गया है। प्रमोशन के साथ ही देर रात दो बजे सरकार ने इनमें से कुछ अधिकारियों को प्रमोशन और अन्य कई कई अधिकारियों के तबादले भी कर दिए। इनमें कुल 32 आईएएस अधिकारी , 29 आईपीएस अधिकारी और 2 आईएफएस अधिकारी शामिल हैं। वर्ष 1992 बैच के आईएएस अभय कुमार मुख्य सचिव वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे। पदोन्नति के साथ ये एसीएस बन जाएंगे। वर्ष 1992 बैच के रजत कुमार मिश्र को केंद्र में डेप्यूटेशन पर होने के चलते अपेक्स स्केल में परफॉर्मा प्रमोशन मिलेगा।

इन 32 आईएसएस अधिकारियों की बदली---------
नाम                नवीन पद
डॉ.नीरज कुमार पवन        बीकानेर उपनिवेशन आयुक्त के साथ ही सभांगीय आयुक्त
डॉ.वीना प्रधान            प्रबन्धन निदेशक, राजसीको, जयपुर
कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी        उतिरिक्त आयुक्त आबाकारी विभाग, उदयपुर
रामावतार मीणा            प्रबन्ध निदेशक, एससी-एसटी वित्त विकास सहकारी निगम लिमिटेड, जयपुर
रामदयाल मीणा            सदस्य, राजस्व मंडल, अजमेर
खजान सिंह             सदस्य, राजस्व मंडल, अजमेर
एमएल चौहान            सदस्य, राजस्व मंडल, अजमेर
लक्ष्मी नारायण मंत्री        सदस्य, राजस्थान कर बोर्ड, अजमेर
इकबाल खान            संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर
कल्पना अग्रवाल        निदेशक, राज्य बीमा प्रावधायी निधि, विभाग, जयपुर
सुनील शर्मा            आयुक्त खाद्य सुरक्षा, निदेशालय, जयपुर
श्वेता चौहान            उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी, जोधपुर-पाली,-मारवाड़ क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण, जोधपुर
डॉ.गौरव सैनी            सीईओ, जिला परिषद, कम- अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस व पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, अलवर
डॉ.सौम्या झा            संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग, जयपुर
अतुल प्रकाश            सीईओ, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक््रम समन्वयक, ईजीएस व पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, डूंगरपुर
अभिषेक सुराणा        सीईओ, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, जोधपुर
देशल दान            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, टोंक
टी शुभमंगला            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, जैसलमेर
रामप्रकाश            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, पाली
मुहम्मद जुनैद पीपी        मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, श्रीगंगानगर
मयंक मनीष            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, उदयपुर
नित्या के            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, बीकानेर
अभिषेक खन्ना            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, सवाईमाधोपुर
उत्साह चौधरी            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, राजसमंद
अपर्णा गुप्ता            मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी, जिला परिषद, कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी,  चित्तौडगढ़
कनिष्क कटारिया        उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्टेÑट, माउंट आबू, सिरोही
राहुल जैन            उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्टेÑट, ब्यावर, अजमेर
सलोनी खेमका            उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्टेÑट,गिर्वा, उदयपुर
गिरधर            उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्टेÑट, टोंक
धिगदे स्रेहल नाना        उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्टेÑट, बाली, पाली
ललित गोयल            उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्टेÑट, पाली

इन 29 आईपीएस अधिकारियों की बदली-----
नाम                 नवीन पद
विशाल बंसल            अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कम्यूनिटी पॉलिसिंग, राजस्थान,जयपुर
विजय कुमार सिंह        अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, यातायात, राजस्थान ,जयपुर
एस सेंगथिर            अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस, सुरक्षा, जयपुर
रुपेन्द्र सिंह             महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज
उमेश चंद दत्ता            पुलिस महानिरीक्षण, इंटेलिजेंस-एक, जयपुर
किशन सहाय मीणा        महानिरीक्षण पुलिस, आरएसी, जयपुर
राजेन्द्र सिंह            महानिरीक्षक पुलिस, क्राइम ब्रांच, जयपुर
जय नारायण            महानिरीक्षक पुलिस, सतर्कता,जयपुर
संदीप सिंह चौहान        महानिरीक्षणक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, जयपुर
प्रीति चन्द्रा            उपमहानिरीक्षक, सीआईडी-सीबी,जयपुर
हरेन्द्र कुमार महावर        उपमहानिरीक्षक पुलिस, जयपुर विकास प्राधिकारण,जयपुर
विकास पाठक            उपमहानिरीक्षक पुलिस, सिविल राइट्स एंड एंटी ह्ययूमन ट्रेफिक्रिंग पुलिस
ओम प्रकाश-द्वितीय        उपमहानिरीक्षक पुलिस, आर्म्स बटालियन, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
राजेश सिंह            उपमहानिरीक्षक पुलिस, एसओजी, जयपुर
जगदीश चन्द शर्मा        उपमहानिरीक्षक पुलिस सुरक्षा,जयपुर
राजेन्द्र प्रसाद गोयल        उपमहानिरीक्षक पुलिस, एसीबी, उदयपुर
सुनील कुमार विश्नोई        पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर
शिवराज मीणा            पुलिस अधीक्षक, धौलपुर
भंवर सिंह नाथावत        पुलिस अधीक्षक, सीआईडी-सीबी,जयपुर
मामन सिंह यादव        पुलिस उपायुक्त , जयपुर मेट्रो
केसर सिंह शेखावत        पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर
पूजा अवाना            पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, अजमेर
मृदुल कच्छावा            पुलिए उपायुक्त, जयपुर शहर दक्षिण, पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर
शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया        पुलिस अधीक्षक, करौली
वंदिता राणा            पुलिस उपायुक्त, क्राइम पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
विकास सांगवान        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अजमेर
ज्येष्ठा मैत्रीय            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा
अमित कुमार            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बीकानेर
कुंदन कवरिया            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उदयपुर

ये 2 आईएफएस भी बदले----
पी काथिरवेल            मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, जयपुर
हनुमाना राम            वन संरक्षक, वन्य जीव, जोधपुर

ये आईएएस हुए पदोन्नत
वर्ष 1992 बैच के आईएएस अभय कुमार मुख्य सचिव वेतन श्रंखला में पदोन्नत हो गए हैं। पदोन्नति के साथ ये एसीएस बन जाएंगे। वर्ष 1992 बैच के रजत कुमार मिश्र को केंद्र में डेप्यूटेशन पर होने के चलते अपेक्स स्केल में परफॉर्मा प्रमोशन मिला है। इसी प्रकार वर्ष 1998 बैच के आईएएस वैभव गालरिया, टी.रविकांत और सुबीर कुमार सुपर टाइम वेतन श्रृंखला से अबॉव सुपर टाइम वेतन श्रृंखला में पदोन्नत हुए। प्रमोशन के बाद सचिव से प्रमुख सचिव बने। इसी प्रकार वर्ष 2006 बैच के आईएएस गौरव गोयल, आरती डोगरा, रोहित गुप्ता, वी सरवन, उर्मिला राजोरिया, सुधीर कुमार शर्मा, नरेश कुमार ठकराल और बाबूलाल मीना चयन से सुपर टाइम स्केल  में पदोन्नत हुए हैं। ये विशिष्ट सचिव से सचिव बने। वर्ष 2006 बैच के ओमप्रकाश असम-मेघालय कैडर और अमित ढाका पंजाब कैडर के हैं और ऐसे में संबंधित कैडर से उन्हें पदोन्नति मिली है।इसी तरह 2009 बैच के आईएएस कुमारपाल गौतम, चित्रा गुप्ता, अंतर सिंह नेहरा, आराधना सक्सेना, घनेन्द्र भान चतुर्वेदी, करण सिंह, परमेश्वर लाल, महावीर प्रसाद शर्मा, विश्राम मीणा कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला से चयन वेतन श्रृंखला में प्रमोट हुए हैं। इनके साथ ही वर्ष 2013 बैच के आईएएस आशीष गुप्ता, नथमल डिडेल, नम्रता वृष्णि, कानाराम, अंशदीप, आलोक रंजन, निकया गोहेन, अरविंद पोसवाल और प्रदीप कुमार गवांडे, वरिष्ठ वेतन श्रृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे। इसी तरह 2018 बैच के आईएएस अतुल प्रकाश, अभिषेक सुराना, देशल दान, शिल्पा सिंह, टी. शुभमंगला, रामप्रकाश, मोहम्मद जुनैद, मयंक मनीष, नित्या के., अभिषेक खन्ना, उत्साह चौधरी और अपर्णा गुप्ता कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन श्रंखला में पदोन्नत हो गए हैं।

ये आईपीएस हुए पदोन्नत:
वर्ष 1997 बैच के आईपीएस विशाल बंसल, विजय कुमार सिंह, हवासिंह घुमरिया, एस. सेंगाथिर महानिरीक्षक से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस वेतन श्रंखला में पदोन्नत हुए। वर्ष 2004 बैच के आठ आईपीएस उपमहानिरीक्षक से महा निरीक्षक पुलिस वेतन श्रृंखला में पदोन्नत हुए। इनमें गौरव श्रीवास्तव, शरत कविराज, एस.परिमाला, ओमप्रकाश प्रथम इस वेतन श्रंखला में पदोन्नत हुए। सी संतोषकुमार, तुकाराम, के बी वंदना, विकास कुमार, दीपक कुमार को केंद्रीय सेवा में प्रतिनियुक्ति पर होने से परफॉर्मा प्रमोशन मिला। इसी प्रकार 13 आईपीएस चयन वेतन श्रंखला से उपमहानिरीक्षक पुलिस वेतन श्रृंखला में पदोन्नत हुए।

इनमें लवली कटियार, डॉ. राहुल जैन को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर होने से परफॉर्मा पदोन्नति मिली है। प्रीति चंद्रा, हरेंद्र कुमार महावर, राहुल कोटोकी, विकास पाठक, ओमप्रकाश द्वितीय, समीर कुमार सिंह, तेजराज सिंह, राजेश सिंह, जगदीश चन्द्र शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद गोयल, कालूराम रावत शामिल है। इसी तरह 14 आईपीएस कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन संख्या से चयन वेतन श्रृंखला में पदोन्नत हुए। वर्ष 2009 बैच की आईपीएस श्वेता धनखड़, प्रीति जैन, अजय सिंह, योगेश यादव, पंकज चौधरी, कुंवर राष्टÑदीप, कल्याणमल मीणा, अनिल कुमार द्वितीय, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, सुनील कुमार विश्नोई, मनीष अग्रवाल द्वितीय और डॉ. रामेश्वर सिंह शामिल है। शिवराज मीना को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने से परफॉर्मा प्रमोशन मिला। हिम्मत अभिलाष टाक निलंबित होने से उनके प्रमोशन को लेकर तब ही विचार किया जाएगा जब वे बहाल हो गए हैं। वर्ष 2013 बैच की आईपीएस तेजस्विनी गौतम और चूनाराम जाट वरिष्ठ वेतन श्रृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला में पदोन्नत हुए। इसी प्रकार 2018 बैच के चार आईपीएस कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन संख्या में पदोन्नत होंगे। इनमें विकास सांगवान, ज्येष्ठा मैत्रेयी, अमित कुमार और कुंदन कांवरिया शामिल है।

ये आईएफएस हुए पदोन्नत:
वर्ष 1997 बैच के तीन आईएफएस मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रृंखला से अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रृंखला में पदोन्नत हुए। इनमें राजेश कुमार गुप्ता, केसीए अरुण प्रसाद और कैलाश चन्द्र मीना शामिल है। वर्ष 2004 बैच के तीन आईएफएस वन संरक्षक वेतन श्रंखला से मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रंखला में पदोन्नत हुए। इनमें पी कथिरवेल,शैलजा देवल और  एस.आर वेंकटेश्वर मूर्ति शामिल है।  वर्ष 2013 बैच के चार आईएफ एस वरिष्ठ वेतन श्रंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रंखला में पदोन्नत हुए। इनमें सविता दहिया, आलोक नाथ गुप्ता और अजित उचोई शामिल है, जबकि हेमन्त सिंह दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं इसलिए उन्हें परफॉर्मा प्रमोशन मिलेगा। वर्ष 2019 बैच के चार आईएफएस कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन श्रंखला में पदोन्नत होंगे। इनमें अरुण कुमार डी, मानस सिंह, मारिया शाइन और पी. बालामुरुगन शामिल है।

अलवर में VDO की परीक्षा में मुन्नाभाई गिरफ्तार, 10 हजार के लिए प्रतिभागी के स्थान पर दे रहा था परीक्षा
अलवर। राजस्थान में अलवर पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में आज एक व्यक्ति को प्रतिभागी के स्थान पर परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया। यह आरोपी जोधपुर जिले का रहने वाला है और दौसा जिले के एक प्रतिभागी के स्थान पर अलवर शहर में एक सेंटर पर परीक्षा दे रहा था। जिसके बदले आरोपी ने दस हजार रुपये लिए बताए। अलवर शहर के अरावली विहार पुलिस थाना के पुलिस उपनिरीक्षक राजवीर शेखावत ने बताया कि स्कीम नंबर आठ स्थित जैन टीटी कॉलेज में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा थी। स्कूल की प्राचार्य डॉ अनीता सोनी द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपी जोधपुर जिले के मुकेश विश्नोई है जो दौसा जिले के गौरव मीणा के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गौरव मीणा और मुकेश विश्नोई की मुलाकात जयपुर में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उसके पिताजी जोधपुर में सरकारी अध्यापक हैं जबकि गौरव मीणा के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।