jaipur traffic police - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग का विशेष अभियान शुरू, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सावधानी बरतने के लिए किया जाएगा प्रेरित
जयपुर। परिवहन विभाग आज से राज्यभर में सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत कर रहा है। यह विशेष अभियान 11 से 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसके तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पहले चरण में विभाग की टीमें वाहन चालकों को समझाइश देंगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं नियमों का पालन करने वाले चालकों को फूल या चॉकलेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान में परिवहन विभाग के साथ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीमें भी सक्रिय रहेंगी।

सभी सरकारी कार्यालयों के प्रवेश की ओर से पर बिना सीट बेल्ट या हेलमेट के आने वाले आगंतुकों को रोककर उन्हें यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसी अभियान के अंतर्गत 13 दिसंबर को राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समारोह आयोजित होगा। अमर जवान ज्योति पर सुबह 10 बजे होने वाले इस समारोह में करीब 3000 स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा शपथ दिलाने के साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियां भी संपन्न होंगी।

यातायात नियमों की पालना में पुलिस की सख्ती : सुरक्षित सड़कों की नई दिशा, नवंबर माह में चालान काट कर 1 करोड़ 54 लाख 53 हजार की राशि राजकोष में जमा
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने पदभार ग्रहण करते ही शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने व यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने हेतु  कार्य योजना बनाकर सख्त उपाय करने के निर्देश दिए। जयपुर पुलिस ने नवंबर माह में चालान काट कर 1 करोड़ 54 लाख 53 हजार रुपये की राशि राजकोष में जमा करवाई गई जबकि अक्टूबर माह में यह राशि 1 करोड़ 16 लाख थी। मित्तल के प्रयासों से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है, बल्कि नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों को न्यायालय अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट से भी मजबूती मिली है। कोर्ट के पीठासीन अधिकारी गुरजोत सिंह(आरजेएस) द्वारा यातायात नियम की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए अधिकतम अभियोजन व्यय अधिरोपित किये जा रहे हैं। कोर्ट में वाहन चालकों पर दोषसिद्धि उपरांत अधिकतम अभियोजन व्यय अधिरोपित किए जाने से आयुक्त मित्तल के प्रयासों को भी मजबूती मिली है।

मित्तल ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाना, हेल्मेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना एवं ड्रंक एंड ड्राइव इत्यादि उल्लंघन करने वालो पर तत्काल चालान जारी किये जा रहे है। कैमरा और मोबाइल एप के माध्यम से रीयल‑टाइम मॉनिटरिंग से ट्रैफ़िक प्रवाह में सुधार हुआ है, जिससे जाम कम हुआ और यात्रा समय घटा है। इसके अलावा अभियान चलाकर आम लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना हेतु समझाइश भी की गई। हाई‑रिस्क क्षेत्रों में लगातार गश्त से अत्यधिक दुर्घटना वाले स्थानों की पहचान कर सुधारात्मक उपाय तुरंत लागू किए जा रहे हैं। मित्तल ने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित परिवेश बनाना है जहाँ हर नागरिक बिना डर के सड़क पर चल सके। सख्ती के साथ साथ हम जनता के सहयोग से यह लक्ष्य हासिल कर रहे हैं।”

कमिश्नर सचिन मित्तल का बड़ा निर्णय : जयपुर में अब थाना पुलिस ढूंढेगी जाम पॉइंट, पीक आवर्स में संभालेगी ट्रैफिक
जयपुर। राजधानी जयपुर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक नई रणनीति अपनाई है। जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब शहर की थाना पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी एक सड़क की पहचान करेगी, जहां पीक आवर्स में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम रहता है। थाना स्तर पर यह जाम प्वाइंट पहचानने के बाद वहीं पर थाना पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और ट्रैफिक नियंत्रण का जिम्मा संभालेंगे। यह पहली बार होगा जब जयपुर में थाना पुलिस सीधे यातायात व्यवस्था को संभालेगी। इस कदम का उद्देश्य शहर में पीक आवर्स के दौरान यातायात को सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित बनाना है।

कमिश्नर मित्तल ने बताया कि इस निर्णय का मकसद आम नागरिकों को राहत देना और सड़कों पर जाम की स्थिति को कम करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस बल की संख्या सीमित है, इसलिए थाना पुलिस को यातायात प्रबंधन में शामिल करना समय की जरूरत बन गया है। प्रत्येक थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में सबसे अधिक जाम लगने वाले स्थलों की पहचान कर सूची तैयार करें और वहां नियमित रूप से पुलिसकर्मी तैनात करें। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यह टीमें यातायात को नियंत्रित करेंगी और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय भी बनाएंगी।

कमिश्नर ने यह भी कहा कि इस व्यवस्था को प्रायोगिक तौर पर लागू किया जाएगा। यदि परिणाम सकारात्मक रहे तो इसका दायरा और भी बढ़ाया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि थाना पुलिस की सक्रिय भूमिका से जयपुर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति में सुधार आएगा और लोगों को बेहतर यातायात अनुभव मिलेगा।

Jaipur Traffic Police : मोडिफाई वाहनों पर चला यातायात पुलिस का ग्राइंडर, सवारी गाड़ियों से पायदान निकलवाए
जयपुर। जयपुर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान के तहत रविवार को शहर में चल रही सवारी गाडियों के पीछे लगे जुगाड़ पायदान को हटाने की कार्रवाई की । जिसमें भारी संख्या में ऑटो रिक्शा, फोर्स गाडी, मैजिक समेत बॉलेरों गाडियों के पायदानों पर ग्लाईंडर चलाया। कार्रवाई में हटाए गए पायदानों पर सवारियां लटक कर यात्रा करती हैं, जिससे दुघर्टना के आसार बढते है।

यातायात पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। क्षेत्र में चल रहे वाहनों में जुगाड़ वाले समान जो किसी के जीवन को खतरे में डाल सक ते हैं बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं किया जाएगा । उनपर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।