actions against drugs - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त
उदयपुर। शनिवार देर रात सायरा थाना क्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ के दौरान रणकपुर रोड पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर सीधे 8 राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई के बाद तस्कर घने जंगलों में गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो से करीब 1 करोड़ रुपए अंतरराष्ट्रीय कीमत का 421 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। सायरा थानाधिकारी कानाराम सीरवी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात रणकपुर रोड पर मजावड़ा के पास विशेष नाकेबंदी कर रखी थी।

देर रात करीब 2 बजे एक संदिग्ध सफेद रंग की स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो तस्करों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और बैरिकेड्स तोड़ते हुए निकलने का प्रयास किया। नाकाबंदी टूटने के साथ ही तस्करों ने पुलिस टीम को निशाना बना ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों की तरफ से करीब 8 राउंड गोलियां चलाई गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर 3 फायर किए। पुलिस की एक गोली तस्करों की स्कॉर्पियो के पिछले हिस्से के कांच को चीरती हुई निकल गई, जिससे गाड़ी का शीशा पूरी तरह टूट गया।

रात के अंधेरे और घने जंगल का उठाया फायदा
पुलिस की आक्रामक जवाबी कार्रवाई के बावजूद तस्कर क्षतिग्रस्त गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाते रहे। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वे रणकपुर के घने जंगलों की तरफ घुस गए। पुलिस टीम ने तस्करों का पीछा किया। पीछा बढ़ता देख तस्कर घने जंगल में ही स्कॉर्पियो खड़ी कर पेड़ों और पहाड़ियों की ओट में गायब हो गए। पुलिस को लावारिस मिली स्कॉर्पियो की तलाशी में प्लास्टिक के 22 कट्टों में भरा 421 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसे स्कॉर्पियो सहित जब्त कर लिया गया है।

पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक : झोपड़ी से करोड़ों का नशीला द्रव्य बरामद, दो बेटे पहले से ही नशे की तस्करी के आरोप में जेल में बंद
जैसलमेर। सीमावर्ती जिले जैसलमेर में नशे के कालो कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी सीजर कार्रवाई की है। सांगड़ थाना इलाके के कोडा गांव में एक खेत की झोपड़ी में दबिश देकर पुलिस ने बाड़मेर निवासी एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए की कीमत वाली स्मैक और एमडी बरामद की है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी के दो बेटे पहले से ही नशे की तस्करी के आरोप में जेल में बंद हैं और अब पिता भी उसी राह पर चलता हुआ दबोचा गया है।

जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी सदराम बिश्नोई (42), निवासी विरमाणियों की ढाणी, चैनपुरा (बाड़मेर) का रहने वाला है। वह पिछले तीन सालों से कोडा गांव की सरहद पर एक किसान के खेत में मजदूरी और देखभाल का काम कर रहा था। लेकिन इस मजदूरी की आड़ में वह बाड़मेर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ लाकर खेत में बनी झोपड़ी में छिपाता था। वहां वह नशीलेो पदार्थों की छोटी-छोटी पुड़िया ानाकर जैसलमेर के स्थानीय इलाकों में सप्लाई करता था।

जल्दी अमीर बनने की चाह ने जितेन्द्र को बना दिया तस्करी का सरगना : पिता ने भेजा था बेंगलूरु आजीविका के लिए, वापस आकर बना नशे का सौदागर
जयपुर। एन्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ)ने मारवाड़ में अपनी धाक जमाए बैठे नशे के बादशाह को बेंगलूरु भागने से पहले ही ऑपरेशन जिस्मन्ना चला कर गिरफ्तार कर लिया। तस्कर पर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि बाड़मेर के धोरीमन्ना स्थित खरड़ निवाासी स्मैक तस्कर 25 वर्षीय जितेन्द्र को ऑपरेशन जिस्मन्ना चला कर गिरफ्तार किया है। आईजी विकास कुमार (एएनटीएफ) ने बताया कि गिरफ्तारशुदा आरोपी आठवीं तक पढ़ाई के बाद अमीर बनने के सपने के साथ पढ़ाई छोड़ दी। उसकी हरकतों से परेशान मां-पिता ने उसे बेंगलूरु भेज दिया। जहां वह अपने पिता के दोस्त की मोबाइल की दुकान पर दो साल तक काम करता रहा। कुख्यात मादक तस्कर प्रकाश के सम्पर्क में आया। पहले तो उसे अपना ड्राइवर रखा और फिर कुछ समय बाद साझेदार बना कर स्मैक आपूर्ति का धंधा बड़े स्तर पर करना शुरू कर दिया।

काली कमाई के आगे हर बार टूटते गए कसमें-वादे
विकास कुमार ने बताया कि तीन साल के आपराधिक जीवन काल में ही जितेन्द्र पर आठ प्रकरण अलग-अलग जिलों में दर्ज हो गए। जिसमें वह तीन बार जेल की हवा भी खा आया।

काजल की कोठरी में दाग से कैसे बचता
सारी दुनिया को स्मैक के  जाल में फंसाकर काली कमाई करने वाला जितेन्द्र भी खुद को नशे के प्रभाव से नहीं बचा पाया । नशे का आदी हुआ आरोपी  इतनी बुरी चपेट में आया कि बिस्तर पकड़ लिया। परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया जहां लम्बे समय तक उसका इलाज चला। ठीक होते ही फिर से समृद्धि के सौपान चढ़ने की फिराक में धंधे में फिर से लौट आया।  25 हजार का इनामी होकर खानाबदोश की तरह इधर से उधर भागता रहा।

ऐसे पकड़ा गया
25 हजार का इनाम घोषित होने के बाद आरोपी स्थानीय पुलिस और एएनटीएफ के दबाव को लेकर मोबाइल  बंद कर भूमिगत हो गया। बेंगलूरू जाने की फिराक में लग गया। सूत्रों से सूचना एएनटीएफ तक पहुंची तो बेंगलुरू जाने वाले हर परिवहन साधन की टिकटों की बुकिंग पर निगरानी रखना शुरू कर दिया। बस बाडमेर से शाम सात बजे रवाना हुई जिसे रुकवाकर आरोपी को सोते हुए को दबोच लिया। अब उसके पास भागने का कोई उपाय नहीं था।

ऑपरेशन जिस्मन्ना का नामकरण
आरोपी जितेन्द्र को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जिस्मन्ना चलाया गया। जो तीन अलग-अलग शब्दों से मिलकर बना है। जि- आरोपी के  नाम जितेन्द्र का पहला अक्षर जि , स्म- पूरे  इलाके में स्मैक की  तस्करी करने के कारण स्म लिया गया। आरोपी धेरीमन्ना का निवासी था तो धोरीमन्ना से न्ना लेकर ऑपरेशन जिस्मन्ना रखा गया। आईजी ने बताया कि टीम में शामिल टीम को विशेष के दौरान मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।

नशे के खिलाफ तीन कार्रवाई : पांच मादक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय के जिला पूर्व और पश्चिम के तीन थाना इलाकों में अलग-अलग कार्रवाई कर पांच मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है।

कार्रवाई 1 : करधनी थाना पुलिस ने रविवार को दो मादक तस्करों को 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ करीब एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शेयब उर्फ शोयब (25) झोटवाडा और जोएब खान (21) शान्तीनगर रोड झोटवाडा जयपुर को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है।

कार्रवाई 2 : जिला पश्चिम के थाना इलाका खोराबीसल हुई कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ 1.45 किलो गांजे के साथ आरोपी फरमान अली (27) लाइन पार्क फिरोजाबाद यूपी हाल किरादार झोटवाड़ा को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई 3 : जिला पूर्व के थाना ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ स्मैक समेत यातायात में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है। डीसीपी संजीव नैन ने बताया कि आरोपी राहुल वर्मा (24) और साहिल (19) खानिया बंधा बस्ती गोनेर रोड ट्रांसपोर्ट नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 36.95ग्राम स्मैक समेत स्कूटी बरामद की है। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ जारी है।