Bus Accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत
कासं/अजमेर। अहमदाबाद से सीकर शादी में जा रही दुल्हन के परिवार की बस शुक्रवार तड़के अजमेर में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। जिससे बस चालक की मौत हो गई, वहीं बस में सवार दुल्हन पक्ष के करीब 21 रिश्तेदार महिला-पुरुष व बच्चे घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। प्रथमदृष्टया दुर्घटना बस चालक को हार्ट अटैक आने या नींद की झपकी आने के कारण होने की संभावना है। हादसा आदर्श नगर पुलिस थाने के निकट परबतपुरा बाइपास पर हुआ है। सूचना मिलते ही थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने एम्बुलेंस व निजी वाहनों से घायलों को जेएलएन अस्पताल भिजवाया। घायलों में युवक अभिषेक अग्रवाल (33) एवं बच्ची केशवी (2) की हालत गंभीर बताई थी, जबकि बस चालक विजय सिंह परमार (55) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

बस पलटते ही मचा हाहाकार :

बस में सवार दुल्हन के रिश्तेदारों ने बताया की बस अपनी रफ्तार में चल रही थी। अचानक बस का संतुलन बिगड़ा और डिवाइडर से टकरा कर असंतुलित हो गई। उसके बाद होर्डिंग बोर्ड के पोल से भी टकराई और फिर सड़क पर पलट गई। उस समय बस में सवार लोग सो रहे थे। हादसे के बाद हाहाकार मच गया। उन्होंने बताया कि बस में दुल्हन नहीं थी। वह पहले ही सीकर पहुंच चुकी है।

कोटा में अनियंत्रित होकर पलटी बस : हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल, कोहरे में भी तेज गति से चला रहा था चालक
कोटा। राजस्थान में कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर एक स्लीपर बस पलटने से 12 से अधिक यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीकानेर से भोपाल जा रही बस कोटा से निकलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर जगपुरा-कसार के बीच केवल नगर एवं आलनिया की सीमा में सुबह करीब 6 बजे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी।

इससे बस में सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों में पांच लोगों को निजी अस्पताल भेजा गया। शेष मामूली घायल हुये। यात्रियों ने आरोप लगाया कि कोहरे में भी चालक तेज गति से चला रहा था। इसकी वजह से बस पलट गयी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

खतरनाक पहाड़ी रास्ते पर मौत का मोड़ : बोलीविया में सड़क से नीचे गिरी बस, हादसे में 16 लोगों की मौत; मलबे से निकले जीवित बचे लोग और शव
ला पाज। बोलीविया के केंद्रीय कोचाबम्बा विभाग में एक अंतर-प्रांतीय बस के एक खड़ी पहाड़ी सड़क से 600 मीटर से ज्यादा नीचे गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर रोजर कोस्टास ने पुष्टि की कि 23 वर्षीय चालक सहित घायलों को क्विलाकोलो के अस्पतालों में ले जाया गया है।

बोलीविया के राष्ट्रीय यातायात प्रमुख उमर जोगाडा के अनुसार यह वाहन उस मार्ग पर एक तीखे मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जो अपनी संकरी सड़कों और कम दृश्यता के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में बचावकर्मियों और निवासियों को मलबे से शवों और जीवित बचे लोगों को निकालते हुए दिखाया गया है।

आपातकालीन दल के पहुँचने से पहले बचाव कार्यों में मदद करने वाले एक स्थानीय निवासी ने कहा- बस पूरी तरह से नष्ट हो गई और कई यात्री क्षतिग्रस्त ढांचे में फंस गए। जोगाडा ने संवाददाताओं को बताया कि यह वाहन मूल रूप से एक मालवाहक ट्रक था जिसे बाद में यात्री परिवहन के लिए संशोधित किया गया था। प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और वह तेजगति से चल रही थी।

चालक को वाहन हत्या और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि यांत्रिक खराबी की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने कहा कि वह आने वाले घंटों में एक अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा और वाहन की स्थिति, सड़क की स्थिति और दुर्घटना की परिस्थितियों की जाँच करेगा।