ayushmann khurrana - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत पर लिखी शानदार कविता
मुंबई। बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत पर शानदार कविता लिखी है। आयुष्मान खुराना, क्रिकेट के जबरदस्त फैन हैं और हमेशा टीम इंडिया का समर्थन करते हैं। चाहे वह घरेलू मुकाबला हो या अंतरराष्ट्रीय, कल पूरे दिन इंस्टाग्राम पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते रहे। जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता, उन्होंने कई इंस्टाग्राम स्टोरीज पोस्ट कीं, जिसमें वह मैच देखते और टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते नजर आए।यहां तक कि शूटिंग के लिए सफर कर रहे आयुष्मान इस रोमांचक मैच से नजरें नहीं हटा सके, जैसा कि उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज में साफ देखा गया। आयुष्मान इस समय अपनी आने वाली फिल्म थामा की शूटिंग कर रहे हैं, जो मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है।

उन्होंने अपनी पूरी फिल्म की टीम को इकट्ठा किया, और सभी ने मिलकर मैच के आखिरी रोमांचक लम्हों का आनंद लिया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में, आयुष्मान को स्क्रीन पर आंखें गड़ाए भारत बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल के आखिरी क्षणों को देखते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही भारत की जीत पक्की हुई, वह जोरदार खुशी में झूम उठे और पूरी टीम उनके साथ जश्न मनाने लगी। आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह भारत की जीत के रोमांच से अभी तक बाहर नहीं आ पाए हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपनी खास शैली में टीम इंडिया के लिए एक कविता लिखी और सुनाई।

फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आयेंगी रश्मिका मंदाना
मुंबई। जानी मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना के साथ काम करती नजर आयेंगी। पुष्पा 2 : द रूल की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रश्मिका मंदाना एक बार फिर से धमाल मचाने के लिये तैयार हैं। रश्मिका इन दिनों आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'थामा' में काम कर रही हैं। रश्मिका में आयुष्मान के साथ फिल्म 'थामा' के सेट से वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करके हुए रश्मिका ने लिखा उम्मीद है कि आप थामा-के-दार हॉलिडे मना रहे होंगे 2025 में मिलते हैं।

हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा का निर्देशन आदित्य सरपोतदार करेंगे। वहीं, दिनेश विजन और अमर कौशिक इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी को नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखी है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने को तैयार फिल्म 'थामा' दीपावली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना के साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में हैं।

आयुष्मान खुराना और यूनिसेफ ने भारत की पैरालंपिक टीम के समर्थन में कदम बढ़ाया!
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आयुष्मान खुराना और यूनिसेफ ने भारत की पैरालंपिक टीम के समर्थन में कदम बढ़ाया है। सामाजिक मुद्दों को उठाने और लोगों से जुड़ने की अपनी खासियत के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना अब भारत की पैरालंपिक टीम का समर्थन कर रहे हैं, जो आज से पेरिस में आयोजित होने जा रहे 2024 ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक्स के लिए रवाना हो रही है।

यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एम्बेसडर आयुष्मान खुराना ने यूनिसेफ के साथ मिलकर भारतीय पैरालंपिक टीम के अदम्य साहस और अविचलित दृढ़ संकल्प को पहचानते हुए उनका समर्थन करने का आह्वान किया है। आयुष्मान खुराना ने हर नागरिक से इन अद्वितीय एथलीटों का समर्थन और जश्न मनाने की अपील की, जो अपनी हिम्मत और संकल्प से पूरे देश को प्रेरित कर रहे हैं।

To our incredible Paralympic athletes - your dedication, resilience, and spirit inspire us all.

You’ve shown the world that with determination and hard work, anything is possible. We’re cheering for you every step of the way!

Stay connected with the Paralympic Team India and… pic.twitter.com/8f8jMf7pne

— UNICEF India (@UNICEFIndia) August 28, 2024

आयुष्मान खुराना ने कहा कि हमारे पैरालंपिक चैंपियंस की अदम्य भावना हर किसी के लिए एक जीवंत उदाहरण है कि किसी भी चुनौती को अपने सपनों के रास्ते में नहीं आने देना चाहिए। ये एथलीट विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, जो यह याद दिलाते हैं कि कोई भी चुनौती अजेय नहीं है।यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एम्बेसडर के रूप में, मैं यह समर्थन करता हूं कि सभी बच्चों को, चाहे उनका लिंग, आर्थिक या सामाजिक पृष्ठभूमि कोई भी हो, एक समावेशी और न्यायसंगत वातावरण प्राप्त हो, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का विकास कर सकें। आइए, हम सब मिलकर हमारे पैरालंपिक चैंपियंस का हौसला बढ़ाएं, जिससे वे बाधाओं को तोड़ते हुए इतिहास रच सकें।

आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
मुंबई। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने देशवासियों से विशेष अपील की है कि पेरिस ओलंपिक में हमारे देश को गौरव दिलाने के लिए भारतीय दल का उत्साहवर्धन करें।

मनसुख मांडविया द्वारा इस अभियान की शुरुआत के उपलक्ष्य में आयुष्मान को एक स्मारक भारतीय टीम की टी-शर्ट भी भेंट की गई।

आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ओलंपिक दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन है और इसमें भाग लेने वाले अपने क्षेत्रों के महान योद्धा होते हैं। हमारे पास 117 ऐसे शानदार एथलीट हैं जो इस साल के पेरिस 2024 ओलंपिक में हमारा झंडा ऊंचा करने के लिए तैयार हैं! आइए हम उन्हें भारत का गर्व बढ़ाने के लिए उत्साहित करें। आइए हम उन्हें दिखाएं कि हमारे खेलों के प्रति हमारी दृढ़ता, संकल्प और जुनून कितना गहरा है। आज युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मिलकर इस अभियान की शुरुआत करने का गहरा सम्मान है। जय हिंद,।

Stree 2 Trailer की आयुष्मान खुराना ने की तारीफ
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म स्त्री 2 के ट्रेलर की तारीफ की।

फिल्म स्त्री 2 वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म स्त्री का सीक्वल है। फिल्म स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। स्त्री 2 , 15 अगस्त को रिलीज होगी।

आयुष्मान खुराना को फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्त्री 2 का ट्रेलर शेयर किया है। आयुष्मान ने लिखा, ट्रेलर बहुत शानदार है। इस पागल जनजाति को फिर से स्क्रीन पर एक साथ देखना कितना मजेदार है, पूरी टीम अछ्वुत है। इसमें हॉरर, कॉमेडी और लोककथाओं का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

सौरव गांगुली की बायोपिक में काम कर सकते हैं आयुष्मान खुराना!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में काम करते नजर आ सकते हैं। भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक बनाने को लेकर चर्चा है। विक्रमादित्य मोटवाने पहले इस फिल्म को निर्देशित करने वाले थे। अब चर्चा है कि रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या इस फिल्म को निर्देशित कर सकती हैं।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार निभाने के लिए आयुष्मान खुराना को साइन किया गया है। इससे पहले कार्तिक आर्यन का नाम भी इस रोल के लिए सामने आ रहा था। यदि सबकुछ सही रहा तो आयुष्मान खुराना, सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आ सकते है।

आयुष्मान खुराना और अर्जुन कपूर ने की 'खो गए हम कहां' की तारीफ
मुबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अर्जुन कपूर ने फिल्म खो गए हम कहां की तारीफ की है। अनन्या पांडे, आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुवेर्दी स्टारर रोमांटिक ड्रामा खो गए हम कहां का प्रीमियर 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर हुआ है।

आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म खो गए हम कहां का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, लव इट (इस फिल्म से प्यार हो गया)। अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि खो गए हम कहां फिल्म देखने का एक एक्सपीरियंस बहुत अलग था...फिल्म की स्टोरी,एक्टिंग और डायरेक्शन बहुत अच्छा था) अभी हम जिस समय में रहते हैं और जिन मुद्दों से हम जूझते हैं, उन्हें बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है।

फिल्म खो गए हम कहां फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है। ये तीनों दोस्त- इमाद, अहाना और नील अपने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी ऑनलाइन पहचान को अपने वास्तविक स्वरूप के साथ बैलेंस करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

फिल्म बॉर्डर 2 में काम करेंगे आयुष्मान खुराना !
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना सुपरहिट फिल्म बॉडर के सीक्वल बॉडर 2 में काम करते नजर आ सकते हैं। 1997 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता निर्मित-निर्देशित फिल्म बॉर्डर को लोगों ने खूब पसंद किया था। मल्टीस्टारर फिल्म बॉडर में सनी देओल,जैकी श्रॉफ,सुनील शेट्टी,अक्षय खन्ना,पूजा भट्ट,तब्बू और रॉखी समेत कई कलाकार नजर आये थे। चर्चा है कि भूषण कुमार और जेपी दत्ता फिल्म बॉर्डर 2 के निर्देशन के लिये अनुराग सिंह से बात कर रहे हैं। मेकर्स को लगता है कि अनुराग सिंह इस प्रोजेक्ट को भी अच्छे से बनाएंगे।

बताया जा रहा है कि फिल्म बॉर्डर 2 के लिए आयुष्मान खुराना को साइन कर लिया गया है। फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग को लेकर बताया जा रहा है कि साल 2014 के सेकेंड हॉफ में फिल्म फ्लोर पर आएगी।

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल 2 ने छुआ 50 करोड़ का आंकड़ा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने 50 करोड़ की कमाई कर ली है। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में है। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। ड्रीमगर्ल 2 ,25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 टिकट खिड़की पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। ड्रीम गर्ल 2 में एक बार फिर आयुष्मान खुराना पूजा के किरदार में दर्शकों को पसंद आ रहे हैं।

ड्रीम गर्ल 2 ने पहले वीकेंड में करीब 41 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के सामने गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी बड़ी फिल्में मुकाबले में खड़ी हैं। फिर भी ड्रीम गर्ल 2 अपना जादू चलाने में कामयाब रही। रिलीज के पांच दिनों में ड्रीम गर्ल 2 ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं।

मूवी के लिए लड़की नहीं, सुंदर लड़की दिखना था चैलेंज : आयुष्मान खुराना
जयपुर। शहर के एक होटल में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और राजपाल यादव अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल के प्रमोशन के लिए पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान आयुष्मान ने कहा कि मूवी के लिए सबसे मुश्किल लड़की बनना नहीं, बल्कि सुंदर लड़की दिखना था। इसके लिए कई लीजेंडरी एक्ट्रेस को याद किया। हालांकि मेरे लिए बैंचमार्क हेमा मालिनी थी और उनको देखकर उनके जैसा मूवी में बनना चाहा। आयुष्मान ने बॉलीवुड में सीक्वेल बनने पर कहा कि आजकल थ्योरी चल रही है, सीक्वेल काफी चल रहे हैं। ट्रेंड फोलो हो रहा है, लेकिन अगर आपके पास नया कहने को नहीं है तो उसके साथ नहीं जाना चाहिए। ड्रीम गर्ल 2 परिवार के साथ देखी जा सकती है। इसमें मैसेज नहीं है, मनोरंजन ही मैसेज है। शूटिंग भी मथुरा और आगरा जैसे छोटे शहरों में हुई है और यहां तारीफ  करनी होगी अनन्या की कि उन्होंने अरबन होते हुए छोटे शहर की लड़की का रोल बखूबी निभाया। तीज के मौके पर पहली बार जयपुर में हूं और यहां इस त्यौहार का बहुत महत्व है। हालांकि पंजाब से हूं वहां तीज इतना बड़ा पर्व नहीं होता है, लेकिन दिवाली को बहुत उत्साह से एंजॉय करता हूं।

बिल भुगतान का स्मार्टर वे के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
मुंबई। अमेजन ने अपने ब्रांड अमेजन पे के लिए नया कैम्पेन बिल पेमेंट्स का स्मार्टर वे लॉन्च किया है, जिसमें बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना दिखाई देंगे।

कंपनी के इस नए कैम्पेन में दिखाया जाएगा कि ग्राहक कैसे अपने सभी बिलों को स्मार्ट और आधुनिक तरीके से एक ही स्थान पर मैनेज कर सकते हैं। इसी के साथ ही यहां ग्राहकों को अपने बिलों के लिए रिमाइंडर की सुविधा भी मिलती है, जो उन्हें बिल पेमेंट में देरी के चलते फाइन और पैनल्टी से भी बचाने में भी मदद करता है। यहां ग्राहकों को अमेजन पे बैलेंस और अमेजन पे लेटर के साथ सुविधाजनक और सुपर-फास्ट 1-क्लिक बिल पेमेंट का अनुभव प्राप्त होता हैं। यहां वे मात्र 5 सेकंड से भी कम समय में अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं। इस कैम्पेन के साथ, अमेजन पे की कोशिश है कि ग्राहकों को ऑफर/रिवॉर्ड के दिन-प्रतिदिन के लेनदेन की जानकारी मिले, साथ ही साथ वे बिल भुगतान और रिचार्ज करने का तेज और निर्बाध अनुभव भी प्राप्त कर सकें। अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ, ग्राहक रिचार्ज और बिल भुगतान पर असीमित कैशबैक का आनंद ले सकते हैं।

अमेजन पे के साथ अपने इस संबंध के बारे में बात करते हुए, आयुष्मान खुराना ने कहा कि मुझे अमेजन पे के बिल पेमेंट्स का स्मार्टर वे कैम्पेन का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो दक्षता और सुविधा को बहुत ज्यादा महत्व देता है, ऐसे में मेरा मानना है कि यह पहल आज की तेज-तर्रार जीवनशैली की जरूरतों के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। कैम्पेन एक झंझट मुक्त बिल भुगतान के अनुभव पेश करता है जिसका आनंद ग्राहक अमेजन पे पर विभिन्न कैटेगरी में ले सकते हैं।

ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे: आयुष्मान खुराना
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को पसंद करेंगे। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में है। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है।

आयुष्मान खुराना ने कहा कि  मुझे ड्रीम गर्ल फ्रेंचाइजी का मौका मिला और यह मेरे लिए बिल्कुल सही साबित हुई क्योंकि यह वास्तव में एक ब्रेक-आउट कॉन्सेप्ट है, जिसे फिलहाल किसी ने नहीं किया। मुझे हमेशा ऑरिजनल रहना और लीक से हटकर कम करना पसंद है। ड्रीम गर्ल 2 के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रियाओं से यह पता चलता हैै कि हम सही रास्ते पर हैं। उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि लोग ड्रीम गर्ल 2 को पसंद करेंगे। हमने लोगों के लिए एक मनोरंजक फिल्म लाने के लिए कड़ी मेहनत की है, जिसे दर्शक पसंद करेंगे।

ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। यह  फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है।