T20 Tournament - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टी-20 : श्रीलंका को तीसरे टी-20 में 8 विकेट से हराया, टीम इंडिया को 3-0 की अजेय बढ़त
तिरुवनंतपुरम। शेफाली वर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी-20 मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली।  चौथा मैच 28 दिसंबर को खेला ताएगा।

शेफाली ने दिलाई जीत :

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरूआत झटके के साथ हुई। कविषा दिलहारी ने उपकप्तान स्मृति मंधाना (1) को पगबाधा आउट किया। इसके बाद दिलहारी ने जेमिमा रोड्रिग्स (9) को बोल्ड किया। शेफाली वर्मा ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और वह 79 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 21 रन बना अविजित रहीं। इस तरह भारत ने 13.2 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दीप्ति का ऐतिहासिक रिकॉर्ड :

रेणुका सिंह ठाकुर ने शानदार वापसी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा ने महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दिसंबर 2024  के बाद अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल रही रेणुका (4/21) ने नई गेंद से वही किया, जिसके लिए वह जानी जाती हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा (3/18) ने समय-समय पर अहम सफलताएं दिलाईं और अपनी 151वीं टी-20 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट के साथ महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। सीरीज में बने रहने की कोशिश कर रही श्रीलंका को हसिनी परेरा (25) ने तेज शुरूआत दिलाई।

दूसरा टी-20 : भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को 7 विकेट से दी शिकस्त, शेफाली वर्मा रही प्लेयर ऑफ द मैच
विशाखापत्तनम। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (अविजित 69 रन, 34 गेंद, 11 चौके व एक छक्का) के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारतीय महिला टीम ने दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। पहले भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन के स्कोर पर रोका। जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया।  भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। वहीं, ऋचा घोष एक रन बनाकर नाबाद रहीं।

जेमिमा-शेफाली ने जोड़े 58 रन :

भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरूआत की, लेकिन ये साझेदारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। कविन्डी ने मंधाना को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। स्मृति  ने 11 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा ने शानदार साझेदारी की। जेमिमा और शेफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी की जिससे भारत का स्कोर आठवें ओवर में ही 80 रन के पार पहुंच गया। काव्या काविंडी ने जेमिमा रोड्रिग्स को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। जेमिमा ने 15 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रनों का योगदान दिया। जेमिमा और शेफाली ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े।

श्रीलंका की खराब शुरूआत :

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरूआत अच्छी नहीं रही। भारत को एक बार फिर क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। क्रांति ने विष्मी गुणारत्ने को आउट किया जो एक रन बनाकर पवेलियन लौटीं। श्रीलंका ने फिर 38 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया। स्नेह राणा ने कप्तान चमारी अट्टापट्टू को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 24 गेंदों पर तीन चौका और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाए।

आखिरी टी-20 मुकाबला : भारत को सीरीज जीतने के लिए जीत जरूरी, यादगार दौरे के आखिरी पड़ाव में सूर्या-यानसन पर होंगी नजरें
अहमदाबाद। अहमदाबाद में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवें टी-20 मुकाबले के साथ एक यादगार दौरे का समापन हो जाएगा। टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज में 1-2 से हार मिली, लेकिन अहमदाबाद में अंतिम मैच जीतकर उनके पास टी-20 सीरीज बराबर करने का सुनहरा मौका है। धुंध के कराण लखनऊ में मुकाबला रद्द होने के चलते भारत के लिए भी सीरीज के लिहाज से यह मुकाबला महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस यादगार दौरे का अंतिम पड़ाव रोचक होने की पूरी उम्मीद है। अहमदाबाद में धुंध रहने की संभावना नहीं है क्योंकि यहां दिन के समय में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहता है।

इन पर रहेगी नजर :

इसे एक ऐसे दौरे के तौर पर याद किया जाएगा जहां मार्को यानसन ने अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग किया। यानसन ने गेंद और बल्ले दोनों से बढ़िया प्रदर्शन किया और दौरे के अंतिम मैच में उनकी टीम को उनसे एक और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी ओर भले ही सूर्यकुमार यादव की टीम ने सीरीज में अब तक बढ़िया प्रदर्शन किया है लेकिन भारतीय कप्तान का अपना प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। पिछले साल अक्टूबर से लेकर अब तक उन्होंने टी-20 में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है।

मिल सकता है संजू को मौका :

लखनऊ में धुंध के कारण रद्द हुए मुकाबले के बीच एक अच्छी खबर यह थी कि जसप्रीत बुमराह छुट्टी से वापस लौट चुके थे और वह शुक्रवार को अपने होम ग्राउंड पर खेलते दिखाई देंगे। हालांकि एक अन्य स्थानीय खिलाड़ी अक्षर पटेल बीमार होने के चलते पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं शुभमन गिल की संभावित टो इंजरी की खबरों के बीच संजू सैमसन को एकादश में मौका मिल सकता है।

पिच और परिस्थितियां :

अहमदाबाद भारत के उन हिस्सों में है जहां नवंबर, दिसंबर और जनवरी के पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आयोजन होना चाहिए। यहां ठंड नहीं होती और दिन लंबा होता है और कोहरा  और धुंध जैसी समस्याएं नहीं होतीं। अहमदाबाद में सीरीज का पहला रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

एकाना में चौथा टी-20 : जीत की मुहर लगाने उतरेगी भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ीं
लखनऊ। भारतीय टीम एकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में जीत की मुहर लगाने के इरादे से मैदान में उतरना चाहेगी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी दर्शकों की निगाहें टिकी होंगी। पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी मेजबान टीम आत्म-विश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी, खासकर पिछले मैच की जीत के बाद।

अभिषेक की विस्फोटक शुरुआत होगी अहम :

तीसरे मैच में एक बार फिर साबित हुआ कि अभिषेक शर्मा भारत की विस्फोटक शुरुआत के लिए कितने अहम हैं। अभिषेक के जोड़ीदार शुभमन गिल ने जहां 28 गेंदों पर 28 रन बनाये, वहीं खुद अभिषेक ने 18 गेंद पर तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ 35 रन बनाकर भारत को धुआंधार शुरुआत दी।

सूर्यकुमार कर रहे है संघर्ष :

गिल के अलावा भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पिच पर संघर्ष करते नजर आए हैं। दोनों ही बल्लेबाज अतीत में खुद को साबित कर चुके हैं और इस मैच में रन बनाकर अपने रंग में लौटना चाहेंगे। गेंदबाजी की बात करें तो अक्षर पटेल के चले जाने से पश्चिम बंगाल के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को अपना लोहा मनवाने का मौका मिला है। वह इस मौके को दोनों हाथों से लपकना चाहेंगे।

वरुण की गेंदबाजी अबूझ बनी हुई है :

अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की जोड़ी भारत को गेंद से शुरुआती सफलताएं दिलाने में सफल रही है, वहीं वरुण चक्रवर्ती की फिरकी भी दक्षिण अफ्रीका के लिये एक अबूझ पहेली साबित हुई है। बुमराह के टीम में होने पर अब भी संशय है लेकिन उनकी गैर-मौजूदगी में भी भारतीय गेंदबाजी अजेय प्रतीत हुई है। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका खुद के हालात ढाक के तीन पात की तरह हैं। तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उनकी चिर परिचित खामियां सामने आई। पिच पर गेंद की हरकत और भारतीय गेंदबाजों के अनुशासन के सामने केवल एडन मार्करम ही पिच पर टिके रहे।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 : सूर्यकुमार की फॉर्म पर रहेगी नजर, गिल व अभिषेक करेंगे ओपनिंग
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम कंगारूओं के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच बुधवार को पहला टी-20 मुकाबला कैनबरा में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम सूर्यकुमार यादव की अगुआई में खेलने उतरेगी। सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं और उनसे इस सीरीज में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद रहेगी।  यह लगभग तय है कि भारतीय टीम करीब वही प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी जिसके साथ उसने एशिया कप का खिताब जीता था। भारत के पास टी-20 की मजबूत टीम है और इसका पता इस बात से ही चल रहा है कि टीम ने पिछले 10 में से आठ मुकाबले जीते हैं, जबकि एक हारा है। वहीं टीम का एक मैच टाई रहा था।

आसान नहीं है चुनौती :

भारतीय टीम के लिए चुनौती आसान नहीं रहेगी क्योंकि कंगारू टीम भी फॉर्म में है और उसने भारत की तरह पिछले 10 में से आठ मैच जीते हैं, जबकि एक मैच में उसे हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बारिश में धुला भी है।

कप्तान के तौर पर बेहतर है सूर्यकुमार का रिकॉर्ड :

सूर्यकुमार भले ही बल्ले से योगदान नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड शानदार है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने अब तक 29 में से 23 मुकाबले जीते हैं और इस दौरान टीम ने आक्रामक होकर बल्लेबाजी की है और पहली ही गेंद से विपक्षी गेंदबाजों पर हमलावर रहे हैं। सूर्यकुमार के नेतृत्व में भारत ने अब तक कोई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है और हाल ही में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब भी जीता था।

वर्ल्ड कप को देखते हुए अहम सीरीज :

टी-20 विश्व कप अब ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में भारत की तैयारियों के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये सीरीज काफी अहम है। भारत को इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले करीब 15 टी-20 मुकाबले खेलने हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया में टीम को सकारात्मक नतीजे मिलते हैं तो इससे टीम का मनोबल बढ़ेगा। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार की फॉर्म को लेकर चिंताओं को खारिज किया, लेकिन सूर्यकुमार को जल्द ही फॉर्म में लौटना होगा।

गिल-अभिषेक करेंगे पारी की शुरूआत :

एक बार फिर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पारी की शुरूआत करते नजर आएंगे। एशिया कप में अभिषेक शानदार फॉर्म में थे और ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में भी उनसे इसी तरह का प्रदर्शन करने की उम्मीद थी। ऑस्ट्रेलिया की पिच पर अभिषेक के सामने चुनौती रहेगा, ऐसे में कप्तान का योगदान काफी महत्वपूर्ण होगा। वहीं, चौथे स्थान पर तिलक वर्मा उतरेंगे, जबकि हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में शिवम दुबे पर बल्ले और गेंद दोनों से प्रदर्शन करने का जिम्मा रहेगा। एशिया कप फाइनल में साहसिक पारी खेलने वाले तिलक वर्मा और अक्षर पटेल मध्य क्रम का जिम्मा संभालेंगे।