filmmaker - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वर्टिकल सीरीज : मोबाइल स्क्रीन पर कहानियों की नई उड़ान, जयपुर के युवा कलाकार और फिल्ममेकर दे रहे हैं नए दौर के मनोरंजन को नई दिशा
जयपुर। मनोरंजन की दुनिया तेजी से बदल रही है और अब कहानियों की प्रस्तुति भी नए रूप ले रही है। पहले जहां बड़े पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म ही मुख्य माध्यम थे, वहीं अब मोबाइल स्क्रीन के लिए तैयार की जाने वाली वर्टिकल सीरीज युवाओं के लिए नया मंच बन गई है।
इस फॉर्मेट ने न सिर्फ कहानी कहने के तरीके को बदला है, बल्कि नए कलाकारों और फिल्ममेकर्स के लिए भी अपार संभावनाएं खोली हैं। वर्टिकल सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी गति और संक्षिप्तता है।

हर एपिसोड 2 से 3 मिनट का होता है, लेकिन कहानी में पूरा ड्रामा, सस्पेंस या हास्य समाहित रहता है। यही कारण है कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में यह फॉर्मेट युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया है। जयपुर के कई युवा कलाकार, निर्देशक और तकनीकी विशेषज्ञ भी अब इस डिजिटल क्रांति का हिस्सा बन चुके हैं। शहर के फिल्ममेकर्स का मानना है कि सीमित बजट में भी वर्टिकल सीरीज बड़े प्रभाव के साथ काम करने का अवसर देती है। आने वाले समय में यह फॉर्मेट न केवल दर्शकों की देखने की आदतों को बदलेगा, बल्कि नए कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा।

क्या है वर्टिकल सीरीज
वर्टिकल सीरीज वह कंटेंट फॉर्मेट है, जिसे स्मार्टफोन के पोट्र्रेट मोड में शूट किया जाता है। यानी दर्शक को देखने के लिए फोन को घुमाने की जरूरत नहीं पड़ती। इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। भले ही ये एपिसोड छोटे हों, लेकिन कहानी, अभिनय और सिनेमैटोग्राफी के स्तर पर ये पारंपरिक वेब सीरीज को टक्कर दे रहे हैं।

इनका कहना है...
वर्टिकल सीरीज बनाना फिल्मों जितना ही मेहनत का काम है। मैंने हाल ही में एक वर्टिकल सीरीज प्रेटेंड पति बनाई है, जिसमें 56 एपिसोड्स है। मेरा खुद का पेज जिंदगी वर्टिकल नाम से भी सक्रिय है, जहां वर्टिकल फॉर्मेट में कहानियां और सीरीज पेश करता हूं। वर्टिकल फॉर्मेट आज के दर्शकों की तेज रफ्तार जीवनशैली और मोबाइल व्यूइंग पैटर्न के अनुकूल है। गंगवाल ने कहा कि वर्टिकल सीरीज का दौर अभी शुरुआत में है, लेकिन आने वाले समय में यही डिजिटल मनोरंजन का नया चेहरा बनने जा रहा है।
-अर्पित गंगवाल, फिल्मेकर

इम्पा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मुफ्त शिक्षा और छात्रवृत्ति देगी: अभय सिन्हा
मुंबई। फिल्म निर्माताओं के संगठन इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन (इम्पा) आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा और छात्रवृत्ति देगा। इम्पा ने आर्थिक रूप से कमजोर हुए अपने सदस्यों के बच्चों के लिए एक मजबूत सराहनीय कदम उठाया है, जिसके तहत वे ऐसे सदस्यों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देंगी। साथ ही उनके हायर एजुकेशन के लिए बच्चों को छात्रवृत्ति भी देगी। इम्पा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने कहा कि फिल्म निर्माता जिनकी वित्तीय स्थिति वास्तव में अच्छी नहीं है और अपने बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। साथ ही उनके हायर एजुकेशन के लिए छात्रवृत्ति भी दी जायेगी।

तमिलनाडु: फिल्म निर्माता अंबू चेझियान के घर पर आयकर का छापा
चेन्नई। आयकर अधिकारियों ने मंगलवार को तमिलनाडु के फिल्म निर्माता, वितरक एवं फाइनेंसर अम्बु चेझियान  के कई परिसरों पर कर चोरी के आरोप में छापे मारे। गोपुरम फिल्म्स के फाइनेंसर-निर्माता अंबु चेझियान, ड्रीम वारियर पिक्चर्स के कलाईपुली एस. थानू, एस.आर. प्रभु के आवासीय और कार्यालय परिसरों में छापेमारी की गई। मंगलवार सुबह शुरू हुई एक साथ छापेमारी चेन्नई और मदुरै सहित 40 से अधिक ठिकानों पर हुई। एक फाइनेंसर से अब फिल्म निर्माता बने अम्बु चेझियान के लगभग 10 ठिकानों पर आयकर छापे मारे गए। गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी 2020 में आयकर विभाग ने अंबु चेझियान के चेन्नई और मदुरै के विभिन्न ठिकानों से 75 करोड़ रुपये की अकूत राशि जब्त की थी।

'एक्शन हीरो' बनेंगे आयुष्मान खुराना
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना, फिल्मकार आनंद एल राय की फिल्म 'एक्शन हीरो' में काम करते नजर आयेंगे।  फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। आयुष्मान खुराना ने अपनी इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “दिक्कत बस एक ही है, मुझे लड़ने की एक्टिंग आती है, लड़ना नहीं...। एक बार फिर से आनंद एल राय और भूषण कुमार के साथ काम करने को लेकर सुपर एक्साइटेड हूं। यह फिल्म खास है।एक्शन हीरो।” यह पहली बार होगा, जब आयुष्मान किसी फिल्म में एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर करेंगे।फिल्म का लेखन नीरज यादव और अनिरुद्ध ने किया है। फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा इंग्लैंड में भी की जाएगी और इसे वर्ष 2022 में रिलीज किया जाएगा।