T20 Series - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चौथा टी-20 : न्यूजीलैंड 50 रन से जीता, भारत पर जीत में साइफर्ट और सैंटनर चमके
विशाखापत्तनम। सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट (64) और डेवन कॉन्वे (44) के मध्य शतकीय साझेदारी के बाद मिचेल सैंटनर (26 पर 3) की घातक गेंदबाजी की मदद से न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मुकाबले में भारत को 50 रनों से पराजित कर दिया। इस हार के बाद भी भारत पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन ही बना सकी।

भारत की शुरुआत काफी खराब रही। 9 रन पर ही अभिषेक शर्मा (0) और कप्तान सूर्याकुमार यादव (8) सस्ते में लौट गये। तीसरे विकेट के लिए संजू सैमसन (24) और रिंकू सिंह  (39) ने 46 रन जोड़े। सैंटनर ने संजू और हार्दिक पांड्या को आउट कर स्कोर 4 विकेट पर 63 रन कर दिया। फॉक्स ने रिंकू को पगबाधा आउट कर भारत का स्कोर 5 विकेट  पर 145 रन कर दिया था। इसके बाद शिवम दुबे ने ईश सोढ़ी के  ओवर में छक्को और चौको की बौछार कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वह निराशपूर्ण रन आउट हुआ। दुबे के आउट होने के बाद भारतीय पारी 165 रनों पर ढेर हो गई। दुबे ने 23 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्के लगा 65 रन बनाए।

शिवम दुबे ने 15 गेंद पर लगाई फिफ्टी :

भारतीय टीम की ओर से शिवम दुबे (65 रन, 23 गेंद) ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 15 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। वे सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके आगे अभिषेक शर्मा (14 बॉल) और युवराज सिंह (12 बॉल) हैं।

टी-20 सीरीज : फिटनेस कारणों से तिलक वर्मा बाहर, श्रेयस अय्यर बाकी मैचों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे
गुवाहाटी। फिटनेस की समस्या के कारण तिलक वर्मा के उपलब्ध न होने पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज के लिए अस्थायी रूप से चुने गए श्रेयस अय्यर शेष मैचों के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। वह आखिरी दो मैचों के लिए विशाखापत्तनम और उसके बाद तिरुवनंतपुरम जाएंगे।

अय्यर को सिर्फ पहले तीन मैचों के लिए तिलक की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। उनका टीम के साथ यात्रा करना इस बात का संकेत है कि तिलक मौजूदा सीरीज के लिए वापस नहीं आएंगे। तिलक, जिनकी इस महीने की शुरुआत में राजकोट में विजय हजारे मैच खेलते समय सर्जरी हुई थी, उनके 7 फरवरी से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए फिट होने की उम्मीद है। वह फिलहाल बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और उनके अपने सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, उन्होंने रिहैब प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनके करीबी एक सूत्र ने बताया कि वह विश्व कप के लिए निश्चित रूप से उपलब्ध रहेंगे।

एकदिवसीय टीम के उप-कप्तान अय्यर को मौजूदा सीरीज में अभी तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। उन्होंने दिसंबर 2023 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच नहीं खेला है।

टी-20 सीरीज से बाहर किए गए वाशिंगटन सुंदर को लेकर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह टी- 20 वल्र्ड कप के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। वह बड़ौदा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के बाद से एक्शन से बाहर हैं। 11 जनवरी को वडोदरा में बॉलिंग करते समय सुंदर को अपनी निचली पसली के हिस्से में अचानक तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उनका स्कैन किया गया।

बीसीसीआई ने रवि बिश्नोई को टी-20 के लिए उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर घोषित करते हुए कहा- इसके बाद एक एक्सपर्ट से आमने-सामने सलाह ली गई। उन्हें साइड स्ट्रेन का पता चला है और कुछ दिनों के आराम की सलाह दी गई है, जिसके बाद वह अपनी चोट के आगे के इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे।

बिश्नोई ने 43 टी-20 मैच खेले हैं। पह गुवाहाटी में रविवार के मैच के लिए एकादश में जगह बनाने में कामयाब रहे, लगभग एक साल बाद भारतीय टीम में वापसी की और 18 रन देकर दो विकेट लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया। अगर सुंदर बाहर हो जाते हैं तो संभावना है कि चयनकर्ता विश्व कप के लिए भी उन्हें ही चुनेंगे।

दूसरा टी-20 : भारत की लगातार दूसरी जीत, न्यूजीलैंड पर जीत में सूर्यकुमार-इशान की फिफ्टी
रायपुर। ईशान किशन (76) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (अवि. 82) के मध्य तीसरे विकेट के लिए बनाई गई 122 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 मुकाबले में 7 विकेट से हरा पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान मिचेल सैंटनर की नाबाद 47 और रचिन रवींद्र की 44 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके लिए ईशान किशन ने 76 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी :

भारत की  शुरुआत काफी खराब रही। भारत ने अभिषेक शर्मा (0) और संजू सैमसन (6) के विकेट 6 रनों पर ही खो दिए। इसके बाद इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर तीन अंकों से पार पहुंचाया। इस जोड़ी को सोढ़ी ने जुदा किया जब उन्होंने किशन को हेनरी के हाथों लपकवाया। इशान किशन ने 32  गेंदों पर 11 चौको और 4 छक्को की मदद से  76 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव  और शिवम दुबे (अवि. 36) ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और भारत ने 15.2 ओवर में ही 3 विकेट पर 209 रन बना जीत दर्ज की।

सूर्या ने की फॉर्म में वापसी :

टी-20 विश्व कप 2026 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इससे पहले भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी कर ली है। शुक्रवार को रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में दिग्गज बल्लेबाज ने शानदार अर्धशतक जड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। इनमें ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। ईशान किशन ने 21 गेंदों में अपने टी-20 करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

टी-20 : सर्वोच्च स्कोर बना भारत ने श्रीलंका को 30 रन से हराया, मंधाना ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए
तिरुवनंतपुरम। भारतीय महिला टीम ने अपना टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर श्रीलंका को चौथे मैच में 30 रनों से पराजित कर दिया। इस प्रकार भारत ने पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। पांचवां मुकाबला 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में ही खेला जाएगा।

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन ही बना सकी। श्रीलंका का भी यह टी-20 का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले टीम का सर्वोच्च स्कोर 184 रन था।

5 ओवर में बनाए 58 रन :

श्रीलंका 222 रन के टारगेट के सामने श्रीलंका विमेंस ने तेज शुरूआत की, टीम ने 5 ही ओवर में 58 रन बना लिए। हसिनी परेरा फिर 20 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हो गईं, उनके बाद कप्तान चमारी अटापट्टू ने फिफ्टी लगा दी। उन्होंने इमेशा दुलानी के साथ टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। अटापट्टू 52 और दुलानी 29 रन बनाकर आउट हुईं।

129 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद भी श्रीलंका ने तेजी से बल्लेबाजी की। टीम ने 6 विकेट खोकर 191 रन बना दिए। लोअर ऑर्डर में निलाक्षी डी सिल्वा ने 23 रन बनाए। इस  प्रकार भारत ने  मुकाबला 30 रन से  जीत लिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में वैष्णवी शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए।

भारत ने बनाए 2 विकेट पर 221 रन :

इससे पूर्व ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फिफ्टी की बदौलत भारत ने 2 विकेट पर 221 रन बनाए। शेफाली ने सीरीज में लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई। वे 79 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने 35 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 80 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस पारी के साथ मंधाना ने अपने 10 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे किए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी महिला क्रिकेटर बन गई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए  15.2 ओवर में 162 रन की साझेदारी बनाई। मिडिल ऑर्डर में ऋचा घोष ने 16 गेंदों पर 40 रन नाबाद बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहीं।

टी-20 सीरीज : भारतीय महिला टीम सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी, दीप्ति की वापसी तय
तिरुवनंतपुरम। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने उतरेगी।

भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। भारत इस समय सीरीज में 2-0 से आगे है और उनके पास तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने का अवसर है। वहीं अगर श्रीलंका की टीम को इस सीरीज में बने रहना है तो उसे यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। मौसम विभाग के अनुसार तिरुवनंतपुरम में शाम को बादल छाये रहने की संभावना है।

दीप्ति की वापसी तय, रोड्रिग्स पर संशय :

दीप्ति शर्मा हल्के बुखार के चलते विशाखापट्टनम में दूसरा मुकाबला नहीं खेल पाई थीं। उनकी जगह पर स्नेह राणा को एकादश में शामिल किया गया था और उन्होंने प्रभावित भी किया था। हालांकि तीसरे टी-20 में दीप्ति की वापसी तय माना जा रही है जो कि महिला टी-20 में 150 विकेट लेने से मात्र दो विकेट दूर भी हैं। गुरुवार को प्री मैच प्रेस कॉफ्रेंस में भारतीय टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने दीप्ति के फिट होने की पुष्टि की लेकिन उन्होंने बताया कि जेमिमाह रोड्रिग्स स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लेंगी। श्रीलंका ने दूसरे टी-20 की एकादश में कोई बदलाव नहीं किया था। अगर चोट कोई मसला नहीं रहता है तो तीसरे मुकाबले में भी एकादश में कोई बदलाव नहीं है।  शुक्रवार शाम को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि बारिश होने की उम्मीद कम है।

दोनों टीमें इस प्रकार है :- भारत (संभावित एकादश) :- स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा/दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और एन श्री चरणी ।

श्रीलंका (संभावित एकादश) : चामरी अटापट्टू (कप्तान), विष्मी गुणारत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समराविक्रमा, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुत्यांगना (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, मल्की मदारा, इनोका रनावीरा, काव्या कविंदी और शशिनी गिम्हानी।

टी-20 सीरीज : भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त
विशाखापत्तनम। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जेमिमाह रॉड्रिग्स 44 गेंदों में (नाबाद 69) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 32 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

शेफाली सस्ते में लौटी :

122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम को पहला झटका दूसरे ही ओवर में शेफाली वर्मा (9) के रूप में लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने जेमिमाह रॉड्रिग्स ने स्मृति मंधाना के साथ पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। नौवें ओवर में इनोका रणावीरा ने स्मृति मंधाना 25 गेंदों में (25) रन को आउटकर पवेलियन भेज दिया।

जेमिमाह का नाबाद अर्द्धशतक :

भारतीय टीम ने 14.4 ओवर में दो विकेट पर 122 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 44 गेंदों में 10 चौके लगाकर 69 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर कर नाबाद रही। श्रीलंका के लिए इनको राणावीरा और काव्या कविंदी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

श्रीलंकाई कप्तान सस्ते में लौटी :

इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में कप्तान चामरी अटापट्टू (15) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई हसिनी परेरा ने विष्मी गुणरत्ने के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 10वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने हसिनी परेरा (20) आउट किया।

टी-20 सीरीज : द. अफ्रीका को 30 रन से हरा भारत ने टी-20 सीरीज 3-1 से जीती, तिलक-पांड्या के आतिशी अर्द्धशतक
अहमदाबाद। हार्दिक पांड्या (63) और तिलक वर्मा (73) के धुंआधार अर्द्धशतकों के  बाद वरुण चक्रवर्ती (53 पर 4)(17 पर 2)की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवे और अंतिम मैच में 30 रन से पराजित कर 5 मैचों की टी-20 सीरीज 3-1 से जीत ली है। टीम इंडिया ने यह लगातार 8वीं सीरीज जीती है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट 231 रन बनाए। जवाब में 232 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।  क्विंटन डी कॉक ने 35 गेंदों पर सर्वाधिक 65 रन बनाए। उसने हेंड्रीक्स के साथ पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। बाद में ब्रेविस (31)  को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे।

पांड्या-तिलक की शतकीय साझेदारी :

इससे पूर्व भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। छठे ओवर में कार्बिन बॉश ने अभिषेक शर्मा (34) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 10वें ओवर में भारत का दूसरा विकेट संजू सैमसन के रूप में गिरा। संजू सैमसन ने चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 37 रनों की पारी खेली।

तिलक-हार्दिक ने जोड़े 105 रन :

इसके बाद हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई। बार्टमैन ने हार्दिक को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। हार्दिक पंड्या ने 25 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

16 गेंदों पर बनाई फिफ्टी :

हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। यह भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। टीम इंडिया की ओर से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम है।

दूसरा टी-20 : दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ की सीरीज में 1-1 से बराबरी, भारत को 51 रनों से हराया, घर में सबसे बड़ी हार
मुल्लांपुर। क्विंटन डी कॉक (90) के बाद ओटेनिल बार्टमैन (24 पर 4) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी-20 मैच में 51 रन से हराया। भारत की टी-20 में रनों से लिहाज से घर में सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम को इस प्रारूप में घरेलू जमीन पर दक्षिण अफ्रीका ने ही 2022 में 49 रनों से हराया था। भारत ने पिछले मैच में दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी।

हासिल की बराबरी :

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने डी कॉक के शानदार अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा।

शुरुआत खराब रही :

214 रनों का विशाल लक्ष्य लेकर उतरी भारत की शुरुआत काफी खराब रही। उसके सलामी बल्लेबाज 19 रन बनते-बनते पवेलियन लौट गए। गिल (0) को एनगिड़ी ने  हेंड्रीक्स के हाथों लपकवाया। उसके बाद यानसन ने अभिषेक को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों लपकवा भारत का स्कोर 2 विकेट पर 19 रन कर दिया। अभिषेक ने 8 गेंदों पर दो छक्को की मदद से 17 रन बनाए। यानसन ने अपने अगले ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव (5) को आउट कर भारत को  मुसीबत  में डाल दिया। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने पारी को सवारने का प्रयास किया लेकिन बार्टमैन ने अक्षर (21) को आउट कर दिया।

डिकॉक-मार्करम ने जोड़े 83 रन :

इससे पूर्व भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स की जोड़ी ने पहले विकेट लिए 38 रन जोड़े। पांचवें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने रीजा हेंड्रिक्स (8) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कप्तान एडन मार्करम ने क्विंटन डी कॉक के साथ 83 रनों की साझेदारी की। 12वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने एडन मारक्रम (29) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 16वें ओवर में जितेश ने चपलता दिखाते हुए शतक की ओर बढ़ रहे क्विंटन डी कॉक को रनआउट कर पवेलियन भेज दिया। डी कॉक ने सात छक्के और पांच चौके लगाते हुए 90 रनों की पारी खेली। डेवाल ब्रेविस (14) को अक्षर पटेल ने चौथे विकेट के रूप में आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 213 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। डॉनोवन फरेरा 16 गेंदों में (30) और डेविड मिलर 12 गेंदों (20) रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिये। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

दूसरा T20 : न्यू चंड़ीगढ़ में बढ़त दोगुनी करने उतरेगी टीम इंडिया, गिल-सूर्या की फॉर्म पर निगाहें
न्यू चंड़ीगढ़। कटक में पहला मुकाबला जीतने के बाद भारत न्यू चंडीगढ़ में अपनी बढ़त को दोगुना करने तथा दक्षिण अफ्रीका से मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा। भारत को पहले मैच में मिली 101 शानदार जीत को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। हालांकि, शीर्षक्रम के बल्लेबाज खासकर शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव फॉर्म प्राप्त करना करने उतरेंगे। वहीं गेंदबाजी में एक बार फिर अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह से उम्मीद होगी। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में काफी निराश किया था। ऐसे में वह दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए वापसी करना चाहेगा। डिकॉक-मार्करम को बनाना होगा बड़ा स्कोर अगर दक्षिण अफ्रीका को यह मुकाबला जीतना है तो क्विंटन डिकॉक और एडन मार्करम  जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर करना होगा।

कुलदीप यादव को मिल सकती है एकादश में जगह :

परिस्थिति को देखते हुए भारत अपने एकादश में बदलाव कर सकता है। अगर पिच सूखी रहती है तो भारत अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को एकादश में शामिल कर सकता है और अगर बल्लेबाजी में गहराई सुनिश्चित करने का फैसला करता है तो हर्षित राणा को एकादश में जगह मिल सकती है।

ओस के असर की संभावना नहीं :

न्यू चंडीगढ़ में ओस का असर शायद उतना देखने न मिले। यहां आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने छह मुकाबले जीते थे जबकि पांच में उन्हें हार मिली थी। यहां 200 से अधिक स्कोर के साथ ही 111 के स्कोर का भी सफलतापूर्वक बचाव किया जा चुका है। इस पिच पर तेज गेंदबाजो का दबदबा रहा है।

भारत संभावित एकादश :

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

द. अफ्रीका संभावित एकादश :

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम (कप्तान),  ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डॉनोवन फरेरा,  मार्को यानसन,  लुथो सिपामला/कॉर्बिन बॉश/जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी और ए. नॉर्त्जे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20, जीत के साथ शुरुआत करने उतरेगा भारत
कटक। भारतीय टीम बाराबती स्टेडियम की रोशनी में हालिया फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज आश्चर्यचकित कर सकते हैं। भारत कल आत्मविश्वास के साथ सीरीज में उतरेगा।  इस साल के एशिया कप में अजेय रहने और ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से कड़ी टक्कर वाली जीत के साथ उनमें आत्मविश्वास और दम दोनों हैं। अभिषेक शर्मा पावरप्ले में लय सेट करने का प्रयास करेंगे। शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा बीच में स्थिरता के साथ स्ट्राइक रोटेट करने और शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। वहीं निचले क्रम में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे, या हर्षित राणा गहराई और फिनिशिंग टच देने में सक्षम हैं और कुछ ही पलों में खेल का रुख बदल सकता है।

गति, स्विंग और स्पिन का संगम है गेंदबाजी आक्रमण :

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण गति, स्विंग और स्पिन का एक संगम है। जसप्रीत बुमराह, जो शायद दुनिया के सबसे धारदार तेज गेंदबाजों में से एक हैं, आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जिसमें अर्शदीप सिंह अपनी चतुराई और सटीकता से उनका साथ देंगे। कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल अपनी स्पिन वैरायटी से किसी भी बल्लेबाजी को मुश्किल में डाल सकते हैं।

गिल और हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट है : सूर्यकुमार

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या पूरी तरह से स्वस्थ तथा फिट हैं। गिल को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में अकड़न हो गई थी, जबकि हार्दिक सितंबर में एशिया कप के दौरान लगी क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण बाहर थे। गिल चोट के बाद से अभी तक नहीं खेले हैं, लेकिन हार्दिक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वापसी की। भारतीय कप्तान ने कहा कि आपने एशिया कप में भी देखा था, जब हार्दिक नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे थे, तो उन्होंने प्लेइंग इलेवन के संबंध में हमारे लिए बहुत सारे विकल्प, कॉम्बिनेशन खोल दिए थे। उनका अनुभव बहुत काम आएगा और उनकी मौजूदगी से निश्चित रूप से टीम को अच्छा संतुलन मिलेगा। गिल के टीम में वापस आने के साथ सूर्यकुमार ने यह स्पष्ट किया कि संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में जगह के लिए जितेश शर्मा से मुकाबला करना होगा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि ओपनर्स को छोड़कर सभी बल्लेबाजों को ऑर्डर में अपनी स्थिति के संबंध में लचीला होना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच, ब्रिस्बेन में सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया
ब्रिस्बेन। शनिवार को गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया  के बीच सीरीज का आखिरी मैच धमाकेदार होने वाला है, जहां भारत 2-1 की बढ़त के साथ उतरेगा। दांव आसमान छू रहे हैं, और जहां ऑस्ट्रेलिया सीरीज बराबर करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगा, वहीं भारत आत्मविश्वास के साथ इस निर्णायक मैच में सीरीज कब्जाने उतरेगा। ऑस्ट्रेलिया के सामने एक कठिन चुनौती है। ट्रैविस हेड और जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में उनकी आक्रामक क्षमता कमजोर पड़ गई है। मिशेल मार्श को मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड और ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर भारत के खिलाफ आक्रमण की कमान संभालनी होगी। गेंदबाजी में नाथन एलिस और एडम जम्पा पर भारत की मजबूत लाइनअप को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी होगी। गाबा में यह एक जानी-पहचानी कहानी है। घरेलू मैदान का फायदा मायने रखता है, लेकिन भारत इस दौरे में किसी भी तरह का समझौता नहीं कर रहा है।

पूरी लय में है भारतीय टीम :

इस बीच भारतीय टीम पूरी लय में है। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जबकि शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर संयम बनाए हुए हैं। वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा जैसे निचले क्रम के बल्लेबाज जरूरत पड़ने पर अपनी रणनीति बदल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह अगुआ बने हुए हैं और किसी भी साझेदारी को ध्वस्त करने में सक्षम हैं।

लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम रही है फायदे में :

इतिहास बताता है कि गाबा लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के पक्ष में है। पिछले पांच घरेलू टी-20 मुकाबलों में सभी मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के नाम रहे हैं और 180-190 के प्रतिस्पर्धी स्कोर के साथ टॉस निर्णायक हो सकता है। खासकर जब बादल छाए हों और गरज के साथ बारिश हो सकती हो। उम्मीद है कि कप्तान नई गेंद का इस्तेमाल करेंगे।

पावल प्ले में दिखानी होगी क्षमता :

अगर भारत पावरप्ले में अपनी क्षमता साबित कर सके और ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैकफुट पर रख सके, तो उसके पास सीरीज 3-1 से अपने नाम करने का अच्छा मौका है। ऑस्ट्रेलिया को मैच में बने रहने के लिए शुरुआती सफलताओं और मार्श तथा डेविड के दमदार योगदान की जरूरत होगी।

गेंदबाजों के दम पर भारत ने बनाई 2-1 की बढ़त, चौथे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से किया पराजित
करारा (ऑस्ट्रेलिया)। वॉशिंगटन सुंदर (3 रन पर 3 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 मुकाबले में 48 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली। भारत ने शुभमन गिल (46), अभिषेक शर्मा (28), शिवम दुबे (22), कप्तान सूर्यकुमार यादव (20) और अक्षर पटेल (नाबाद 21) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवरों में आठ विकेट पर 167 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में मात्र 119 रन पर ढेर हो गई। भारत इस बढ़त के बाद अब सीरीज नहीं गंवा सकता और उसकी कोशिश अंतिम मैच जीतकर सीरीज कब्जाने की रहेगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया आखिरी मैच में सीरीज बराबर करने के लक्ष्य के साथ उतरेगा।

49 रनों में गंवाए 8 विकेट :

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 37 जोड़े। कप्तान मिचेल मार्श ने 30 और मैथ्यू शॉर्ट ने 25 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया एक समय दो विकेट पर 70 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के सामने उसने अपने अंतिम आठ विकेट 49 रन जोड़कर गंवा दिए।

सुन्दर ने लिए तीन विकेट :

टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट निकाले जबकि अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला। अक्षर पटेल को नाबाद 21 रन बनाने और दो विकेट लेने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इससे पहले अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। सातवें ओवर में एडम जम्पा ने अभिषेक शर्मा को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई।