Polo Game - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

70 दिन में 66 खिलाड़ियों ने दागे 852 गोल : पद्मनाभ, वाटसन और ध्रुव रहे टॉप थ्री स्कोरर
जयपुर। अनुभवी खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह, दक्षिण अफ्रीका के लांस वाटसन और ध्रुवपाल गोदारा राजस्थान पोलो क्लब में 19 जनवरी से 29 मार्च तक आयोजित जयपुर पोलो सीजन के टॉप थ्री गोल स्कोरर रहे। पद्मनाभ सिंह जहां 83 गोल दागकर शीर्ष पर रहे, वहीं उनसे सिर्फ एक गोल कम 82 गोलों के साथ लांस वाटसन दूसरे और ध्रुवपाल गोदारा 66 गोल के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पद्मनाभ ने जहां सीजन के पूरे दस टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया, वहीं लांस वाटसन और ध्रुवपाल गोदारा छह टूर्नामेंटों में ही खेले। सत्तर दिन चले जयपुर पोलो सीजन में देश-विदेश के कुल 66 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और इस दौरान 10 टूर्नामेंटों में कुल 852 गोल दागे गए। सिद्धांत शर्मा और सैंटियागो माराम्बियो ने 52-52 गोल किए, वहीं मटियास वियाल ने 36 गोल बनाकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

जयपुर टीम का रहा दबदबा :

पूरे सीजन में जयपुर टीम का दबदबा रहा, जिन्होंने सबसे ज्यादा टूर्नामेंट जीते। जयपुर टीम ने 8 गोल के कोग्निवेरा कप से अपने अभियान की शुरुआत की। इसके बाद जयपुर/अरावली ने 14 गोल के सिरमौर कप का खिताब अपने नाम किया। जयपुर टीम ने एसएमएस गोल्ड वाज कप, श्री सीमेंट कप और सत्र के आखिरी टूर्नामेंट आरपीसी कप का खिताब भी जीता।

यह भी रहे विजेता :

राजमाता गायत्री देवी मेमोरियल कप (6 गोल) का खिताब जिन्दल- बेदला ने जीता, वहीं सवाई मानसिंह पोलो कप में ऑप्टिमस अचीवर्स विजेता बनी। 14 गोल के जयपुर ओपन भवानी सिंह कप का खिताब कैरिसिल सुहाना ने अपने नाम किया। राजस्थान टूरिज्म कप में वी पोलो विजेता बनी। जयगढ़ टीम ने आरपीसी कप  टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया।

नॉर्दर्न इंडिया पोलो चैंपियनशिप : जिंदल पैंथर की रोमांचक जीत, जयपुर अचीवर्स को दी शिकस्त
जयपुर। मैच के अंतिम क्षणों में जुआन ग्रिस जावालेटा ने निर्णायक गोल की बदौलत जिंदल पैंथर ने नई दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउण्ड में खेली जा रही नॉर्दर्न इंडिया पोलो चैंपियनशिप के रोमांचक मुकाबले में जयपुर अचीवर्स को 9-8 से शिकस्त दी। मैच की शुरूआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले चुक्कर में स्कोर 1-1 रहा। दूसरे चुक्कर में जिंदल पैंथर ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 4-2 की बढ़त बना ली, जिसमें सिद्धांत शर्मा और जावालेटा की अहम भूमिका रही। जिंदल पैंथर के लिए जुआन ग्रिस जावालेटा ने 5, रामिरो जावालेटा ने 2 और नवीन जिंदल ने 1 गोल किया। जयपुर अचीवर्स के लिए अराम्बुरु ने 5 गोल, डेनियल ओटामेंडी ने 2 और पद्मनाभ सिंह ने एक गोल बनाया। जिंदल पैंथर के लिए जुआन ग्रिस जावालेटा ने 5, रामिरो जावालेटा ने 2 और नवीन जिंदल ने 1 गोल किया। जयपुर अचीवर्स के लिए अराम्बुरु ने 5 गोल, डेनियल ओटामेंडी ने 2 और पद्मनाभ सिंह ने एक गोल बनाया।

तीसरे चुक्कर में जयपुर अचीवर्स ने जबरदस्त वापसी की। अराम्बुरु के शानदार खेल की बदौलत टीम ने 5-4 की बढ़त हासिल कर ली।

एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया
जयपुर। विशाल सिंह राठौड़ के शानदार खेल की बदौलत कृष्णा पोलो ने रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर खेले गए सेमीफाइनल में कानोता पोलो को 7-5 से हराकर एसएमएस गोल्ड वास कप के फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में कृष्णा पोलो का मुकाबला शनिवार को आरपीसी और जयपुर के मध्य होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। छह गोल के खिलाड़ी रहे विशाल सिंह राठौड़ अब एक हैंडीकैप पर खेल रहे हैं, लेकिन उनकी फुर्ती और रफ्तार आज भी वैसी ही नजर आती है। विशाल सिंह ने अपनी टीम के लिए शानदार पांच गोल दागे। इसके अलावा सिद्धांत सिंह और अश्विनी शर्मा ने भी एक-एक गोल किया।

कानोता पोलो की ओर से एलन शॉन माइकल और प्रताप कानोता ने दो-दो गोल किए, जबकि एक गोल विक्रमादित्य सिंह बरकाना ने बनाया। कानातो पोलो की ओर से 14 साल के लक्ष्यराज सिंह भी मैदान पर उतरे, जो टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। शनिवार को दूसरा सेमी फाइनल जयपुर और आरपीसी के बीच खेला जाएगा।

जयपुर ओपन भवानी सिंह कप : दो विदेशी खिलाड़ियों के बीच श्रेष्ठता की जंग में मैक्स के गोल्डन गोल से जीती जिन्दल पोलो, अचीवर्स की जीत में ध्रुवपाल ने मचाया धमाल
जयपुर। छह हैंडीकैप के इंग्लैंड के खिलाड़ी मैक्स चार्ल्टन के अतिरिक्त चक्कर में बनाए गोल्डन गोल की बदौलत जिन्दल पोलो ने रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर 14 गोल के जयपुर ओपन भवानी सिंह कप मुकाबले में जयपुर अलावली को 12-11 से पराजित कर दिया। जिन्दल और जयपुर के बीच यह हाई गोल मुकाबला आज दो विदेशी खिलाड़ियों के बीच श्रेष्ठता की जंग में बदल गया। जयपुर के लांस वाटसन और जिन्दल के मैक्स चार्ल्टन ने अपनी- अपनी टीमों के लिए 8-8 गोल दागे। मैदान पर ऐसा लग रहा था, जैसे दोनों में से कोई हार मानने को तैयार नहीं है। इस प्रतिस्पर्धा ने पूरे समय दर्शकों में मंत्रमुग्ध सा कर दिया। जयपुर की ओर से मैक्स के अलावा पद्मनाभ सिंह, मैनुअल लोरेंटे और प्रताप कानोता ने एक-एक गोल बनाया, वहीं जिन्दल के लिए नवीन जिन्दल ने दो तथा सिद्धांत शर्मा और सिमरन शेरगिल ने भी एक-एक गोल किया।

आखिरी चक्कर में टाई रहा मुकाबला :

उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में जिन्दल पोलो 5वें चक्कर की समाप्ति पर 10-9 से बढ़त लिए थे। आखिरी चक्कर में वाटसन ने जयपुर के लिए बराबरी का गोल दागा, वहां मैक्स ने जवाबी गोल दाग जिन्दल को फिर बढ़त दिला दी। वाटसन ने 5वें मिनट में फिर स्कोर बराबर कर दिया। स्कोर टाई रहने के बाद अतिरिक्त चक्कर खिलाया गया और मैक्स ने 40 सैकंड में ही गोल कर जिन्दल को जीत दिला दी।

बेटे वेंकटेश की जगह उतरे नवीन जिन्दल :

जिन्दल पोलो की ओर से आज टीम के ओनर और राज्यसभा सांसद नवीन जिन्दल मैदान पर उतरे। इससे पहले 14 गोल के सिरमौर कप में उनके बेटे वेंकटेश जिन्दल ने टीम की कमान संभाली थी। मजाकिया लहजे में नवीन जिन्दल बोले, मैंने इस बार बेटे को बोल दिया कि हमें भी तो खेलने दे। नवीन जिन्दल मंगलवार को एक पार्लियामेंट मीटिंग में हिस्सा लेकर एयरपोर्ट से सीधे ग्राउण्ड पर पहुंचे। फ्लाइट की लेंडिंग में देरी की वजह से मैच भी कुछ देर से शुरू हुआ।

पीपीसी ग्राउण्ड पर छा गए ध्रुव :

इससे पूर्व पीपीसी ग्राउण्ड पर खेले एक अन्य मुकाबले में ध्रुवपाल गोदारा के बेहतरीन खेल की बदौलत विमल एरियन अचीवर्स ने केरिसिल सुहाना को 12-9 से पराजित किया। इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ध्रुव ने आज मैदान पर धमाल मचाए रखा और अचीवर्स के लिए अकेले आठ गोल दागे। इसके अलावा, अलेजो अराम्बरु ने दो तथा डेनियल ओटमेंडी और सलीम आजमी ने एक-एक गोल किया। केरिसिल सुहानी के लिए मैटियास वियाल ने चार, मैनुअल प्राडो और भवानी कालवी ने दो-दो तथा अशोक चांदना ने एक गोल बनाया।

जयपुर अरावली ने जीता सिरमौर कप : फाइनल में केरिसिल सुहाना को 14-10 से हराया, वाटसन ने अकेले बनाए 9 गोल
जयपुर। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लांस वाटसन और अर्जेन्टीना के मैनुअल लोरेंटे के जबरदस्त तालमेल की बदौलत जयपुर अरावली ने रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर खेले तेजतर्रार फाइनल मुकाबले में केरिसिल सुहाना को 14-10 से पराजित कर 14 गोल के सिरमौर कप का खिताब अपने नाम कर लिया। वाटसन ने विजेता टीम के लिए अकेले नौ गोल दागे। वाटसन की जबरदस्त घुड़सवारी और गेंद पर उनके शानदार नियंत्रण ने दर्शकों का दिल जीत लिया। जयपुर टीम के लिए लोरेंटे ने चार और पद्मनाभ सिंह ने भी एक गोल बनाया। वहीं केरिसिल सुहाना के लिए 6 गोल के खिलाड़ी मैटियास वियाल ने भी आठ गोल दागे, जबकि दो गोल मैनुअल पराडो ने किए।

पहले चक्कर में केरिसिल की शानदार शुरुआत :

केरिसिल सुहाना के मैटियास ने तेज शुरुआत करते हुए पहले चक्कर में ही लगातर तीन गोल ठोक हैट्रिक बनाई और टीम को 3-1 से बढ़त दिला दी। जयपुर की ओर से चक्कर का एकमात्र गोल पद्मनाभ सिंह ने किया। लेकिन दूसरे चक्कर में जयपुर टीम ने वापसी की और वाटसन के दो गोलों से 4-3 से बढ़त हासिल कर ली, लेकिन तीसरे चक्कर की समाप्ति से पहले केरिसिल ने 5-5 से बराबरी हासिल कर ली।

जयपुर को मिली बढ़त :

खेल के चौथे चक्कर में जयपुर टीम ने वाटसन के दो और पराडो के एक गोल से 8-6 की बढ़त बना ली। केरिसिल की ओर से एकमात्र गोल लोरेंटे ने बनाया। लेकिन चक्कर की समाप्ति पर ही दुखद घटना हुई, जब कुलदीप सिंह के घोड़े की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना का असर केरिसिल के खेल पर भी दिखा और कुछ देर खेल रुकने के बाद 5वें चक्कर में वाटसन ने फिर दनादन 3 गोल ठोक दिए। चक्कर की समाप्ति पर जयपुर टीम 11-6 से आगे हो गई। आखिरी चक्कर में केरिसिल ने 4 गोल दागे लेकिन जयपुर ने तीन गोल दागते हुए 14-10 से जीत हासिल कर ली।

सिरमौर कप पोलो : मैक्स चार्लटन ने जयपुर में अपने पहले ही मैच में दिखाया रंग, छठे चक्कर तक बराबरी के बाद जयपुर अरावली को 13-12 से किया पराजित
जयपुर। छह गोल के अंग्रेज खिलाड़ी मैक्स चार्लटन के बेहतरीन खेल और फिर 7वें चक्कर में वेंकटेश जिन्दल के गोल्डन गोल की बदौलत जिन्दल पोलो ने रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर 14 गोल के सिरमौर कप के हाई हैंडीकैप मुकाबले में जयपुर अरावली को 13-12 गोल से पराजित कर दिया। इंग्लैंड के मैक्स पहली बार जयपुर सीजन में खेलने आए हैं। उन्होंने आज अपने पहले ही मुकाबले में गोलों की झड़ी लगा दी। मैक्स ने अपनी टीम के लिए अकेले सात गोल दागे। सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहे युवा सिद्धांत शर्मा ने मैक्स का भरपूर साथ निभाते हुए तीन गोल दागे, जबकि दो गोल वेंकटेश जिन्दल ने किए। वहीं जयपुर अरावली की ओर से लांस वाटसन ने पांच, पद्मनाभ सिंह ने तीन, मैनुअल लोरेंटे ने दो और प्रताप कानोता ने एक गोल बनाया।

पहले चक्कर की रोमांचक शुरुआत :

खेल की शुरुआत बेहद रोमांचक अन्दाज में हुई। जिन्दल पोलो एक गोल का एडवांटेज लेकर उतरी लेकिन पद्मनाभ सिंह ने 50 सैकंड में ही गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मात्र 15 सैकंड बाद ही मैक्स ने फिर जिन्दल को बढ़त दिला दी। सिद्धांत ने बढ़त में इजाफा किया लेकिन जयपुर के लोरेंटे ने गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया।

पहले जयपुर, फिर जिन्दल ने बनाई बढ़त :

खेल के दूसरे चक्कर में वाटसन के दो और पद्मनाभ के एक गोल की बदौलत जयपुर टीम ने 5-4 से बढ़त बना ली लेकिन तीसरे चक्कर में मैक्स और सिद्धांत के दम पर जिन्दल टीम 7-6 से आगे हो गई। चौथे चक्कर में जिन्दल के मैक्स ने लगातार तीन गोल दाग हैट्रिक पूरी की। पांचवां चक्कर रोमांचक रहा। जयपुर ने वाटसन के दो और प्रताप कानोता के एक गोल के दम पर 11-10 से बढ़त बना ली। लेकिन आखिरी चक्कर में सिद्धांत, मैक्स और वेंकटेश ने गोल कर स्कोर को 12-12 से बराबर कर दिया।

वेंकटेश ने दागा विजयी गोल :

टाईब्रेक के लिए सातवां चक्कर भी खिलाया गया। दोनों टीमें गोल दागने के प्रयास करती रहीं लेकिन आखिर सफलता जिन्दल को मिली। वेंकटेश जिन्दल ने चक्कर के आखिरी मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी।

जयपुर पोलो सीजन में खेलेंगे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान मैक्स चार्ल्सटन, आगामी दो बड़े हाई-गोल टूर्नामेंटों के लिए किया आमंत्रित
जयपुर। इंग्लैंड के दिग्गज पोलो खिलाड़ी और पूर्व कप्तान मैक्स चार्ल्सटन पहली बार जयपुर पोलो सीजन में खेलते नजर आएंगे। चार्ल्सटन जयपुर पहुंचे और पैट्रन्स पोलो क्लब (पीपीसी) मैदान पर टीम के साथ अभ्यास सत्र में भी शामिल हुए। उन्हें जिन्दल/बेदला पोलो टीम ने आगामी दो बड़े हाई-गोल टूर्नामेंटों के लिए आमंत्रित किया है। करीब एक दशक बाद भारत लौटे चार्ल्सटन इससे पहले दिल्ली पोलो सीजन में सहारा और जिन्दल टीमों के लिए खेल चुके हैं, लेकिन जयपुर में यह उनका पहला प्रतिस्पर्धी अनुभव होगा। उनकी मौजूदगी से न केवल जिन्दल/बेदला टीम की ताकत बढ़ेगी, बल्कि जयपुर सीजन का आकर्षण भी बढ़ेगा।

सिरमौर कप और जयपुर ओपन में खेलेंगे :

जिन्दल टीम ने चार्ल्सटन को जयपुर पोलो सीजन के दो प्रतिष्ठित हाई-गोल टूर्नामेंट 14 गोल राफेल्स सिरमौर कप और जयपुर ओपन महाराजा भवानी सिंह कप के लिए शामिल किया है। राफेल्स सिरमौर कप का आयोजन 9 से 15 फरवरी तक किया जाएगा, जबकि भवानी सिंह कप 23 फरवरी से 1 मार्च तक खेला जाएगा। चार्ल्सटन जिन्दल/बेदला टीम में हिम्मत सिंह बेदला की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में पीपीसी ग्राउंड पर महाराजा मानसिंह पोलो कप के दौरान चोट लग गई थी।

8 हैंडीकैप पर खेल चुके हैं चार्ल्सटन :

मैक्स चार्ल्सटन इंग्लैंड पोलो टीम के कप्तान रह चुके हैं और अपने करियर में 8 हैंडीकैप तक खेल चुके हैं। वर्तमान में वे 6 हैंडीकैप पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जबकि एरिना पोलो में उनका हैंडीकैप 10 तक रहा है। हाल ही में उन्होंने स्विट्जरलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित स्नो पोलो टूर्नामेंट जीतकर शानदार फॉर्म का संकेत दिया है।

जयपुर सीजन में 6 गोल के 5वें खिलाड़ी :

इस बार जयपुर पोलो सीजन में 6 हैंडीकैप के चार विदेशी खिलाड़ी पहले ही हिस्सा ले रहे हैं और चार्ल्सटन के जुड़ने से यह संख्या पांच हो गई है। इससे पहले राजमाता गायत्री देवी कप, कोग्निवेरा कप और वर्तमान में चल रहे महाराजा मानसिंह कप में 6 गोल के खिलाड़ी मनोलो लोरेंटे, सेंटियागो मराम्बियो, मैटियास विआल और अलेजो अराम्बुरु अलग-अलग टीमों से खेलते नजर आए हैं।

कोग्निवेरा कप पोलो : खिली धूप में सिद्धांत ने की गोलों की बरसात, दूसरे मैच में सेंटियागो और लोरेंटे के बीच दिखी रोमांचक भिड़ंत
जयपुर। तीन हैंडीकैप के सिद्धांत शर्मा ने पीपीसी ग्राउण्ड पर जमकर गोलों की बरसात की। सिद्धांत के शानदार खेल की बदौलत जिन्दल-बेदला ने कोग्निवेरा कप मुकाबले में थंडरबोल्ट को 11-2.5 गोल से पराजित कर दिया। सिद्धांत शर्मा ने अपनी टीम के लिए अकेले आठ गोल दागे। उन्होंने पहले चक्कर में दो गोल दागे, जबकि  दूसरा चक्कर तो पूरी तरह सिद्धांत के नाम रहा। इस चक्कर में सिद्धांत ने हैट्रिक सहित पांच गोल अपने नाम किए। जिन्दल-बेदला के लिए सिद्धांत के अलावा सिमरन शेरगिल ने दो और वेंकटेश जिन्दल ने एक गोल किया। वहीं डेढ़ गोल का एडवांटेज लेकर उतरी थंडरबोल्ट पूरे समय असहाय सी नजर आई। उसके लिए एकमात्र मैदानी गोल लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल चौहान ने बनाया

वी पोलो की जीत में सेंटियागो बने हीरो :

पीपीसी ग्राउण्ड पर वी पोलो और अरावली के बीच दूसरे मुकाबले में पोलो के दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच रोमांचक भिड़ंत  दिखी। छह-छह गोल के दो विदेशी खिलाड़ियों सेंटियागो मराम्बियो और मैनुअल लोरेंटे के बीच रोमांचक जंग में सेंटियागो भारी पड़े। सेंटियागो ने अपने हैंडीकैप के अनुरूप शानदार प्रदर्शन करते हुए वी पोलो को अरावली के खिलाफ 7.5-6 से जीत दिलाई। सेंटियागो ने टीम के लिए पांच गोल दागे। वहीं मुकेश सिंह और सलीम आजमी ने भी एक-एक गोल किया। दूसरे ओर अरावली की ओर से लोरेंटे ने चार और कुलदीप सिंह राठौड़ ने दो गोल किए।

पद्मनाभ, भवानी और वाटसन की तिकड़ी से जयपुर को दिलाई जीत :

रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर पद्मनाभ सिंह, भवानी कालवी और लांस वाटसन के बेहतरीन तालमेल के दम पर जयपुर ने चांदना पोलो को 9.5-5 से पराजित किया। आधा गोल का एडवांटेज लेकर खेली टीम जयपुर के लिए पद्मनाभ सिंह ने चार, भवानी कालवी ने तीन और लांस वाटसन ने दो गोल किए। वहीं, चांदना पोलो की ओर से अलेजो अराम्बुरु ने दो तथा अशोक चांदना, दीनु धनखड़ और धनंजय सिंह ने एक-एक गोल किया।

कोग्निवेरा कप पोलो : जयपुर की जीत में ‘पद्मनाभ का सिक्सर’, भवानी के 3 गोल, बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा रहीं आकर्षण
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह के बेहतरीन छह गोलों की बदौलत जयपुर ने रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर पहले कोग्निवेरा कप मुकाबले में थंडरबोल्ट को 10-6.5 गोल से पराजित कर दिया। जयपुर की जीत के असली हीरो पद्मनाभ सिंह रहे, जिन्होंने अकेले टीम के लिए छह गोल दागे। खेल के तीसरे चक्कर में स्टेडियम छोर पर उनका अंडर द नेक शॉट के जरिए बनाया गोल दर्शनीय रहा।

पद्मनाभ ने पहले चक्कर में ही लगातार तीन गोल ठोक अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने तीसरे चक्कर में फिर चार मिनट के भीतर तीन गोल ठोक डबल हैट्रिक बनाई। भवानी कालवी ने भी पद्मनाभ का शानदार साथ दिया और तीन गोल दागे। टीम की ओर से एक गोल विदेशी खिलाड़ी लांस वाटसन ने किया।

समीर सुहाग ने पुरानी यादें ताजा की :

थंडरबोल्ट की ओर से खेले 53 साल के समीर सुहाग ने अपने खेल से इस ग्राउण्ड पर अपनी पुरानी यादें ताजा कर दीं। समीर के खेल में आज भी वहीं, तेजी दिखी। काफी समय बाद जयपुर सीजन में खेलने उतरे समीर ने डेढ़ गोल का एडवांटेज लेकर खेली थंडरबोल्ट के लिए चार गोल दागे।

जिंदल-बेदला की जीत में सिद्धांत के 6 गोल :

कोग्निवीरा कप के एक अन्य मुकाबले में जिन्दल-बेदला टीम ने सिद्धांत शर्मा के शानदार छह गोलों के दम पर चांदना पोलो को 9.5-6 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए हिम्मत सिंह बेदला ने दो और सिमरन शेरगिल ने भी एक गोल दागा। चांदना पोलो के लिए दीनू धनखड़ ने दो तथा अशोक चांदना, हूर अली और नवीन सिंह ने एक-एक गोल किया।

अभिनेत्री मलाइका ने किया उद्घाटन :

मैच के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा विशेष आकर्षण रहीं। उन्होंने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, आरसीए के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत, कोग्निवेरा के एमडी कमलेश शर्मा और एफआईपी के भारत में एम्बेसडन नरेन्द्र सिंह भी विशिष्ट दीर्घा में मौजूद थे।

अचीवर्स की जीत में चमके ध्रुव :

पीपीसी ग्राउण्ड पर अनुभवी ध्रुवपाल गोदारा के शानदार चार गोलों की बदौलत ऑप्टिमस अचीवर्स ने वी पोलो को 5-3.5 से शिकस्त दी। ध्रुव के अलावा अचीवर्स के लिए एक गोल डेनियल ओटमेंडी ने बनाया। आधा गोल का एडवांटेज लेकर खेली वी पोलो के लिए सभी तीन गोल 6 हैंडीकैप के सेंटियागो मराम्बियो ने किए।

पहली बार रिकॉर्ड 70 दिन चलेगा जयपुर पोलो सीजन : 11 टूर्नामेंट और 7 एग्जीबिशन मैच, 14 गोल के भवानी सिंह और सिरमौर कप होंगे आकर्षण
जयपुर। जयपुर के खेल इतिहास में पहली बार पोलो सीजन रिकॉर्ड 70 दिनों तक आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार से शुरू हुआ यह लम्बा सीजन 29 मार्च तक चलेगा और इस दौरान कुल 11 पोलो टूर्नामेंट और 7 एग्जीबिशन मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार 14 गोल के दो बड़े टूर्नामेंट सवाई भवानी सिंह कप और सिरमौर कप के लिए खेले जाएंगे।  मशहूर पोलो खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह ने मंगलवार को यहां प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि इस बार के सत्र में मुकाबलों का आयोजन नौ ग्राउण्ड पर किया जाएगा। इसमें कैवेलरी तथा पैट्रन्स पोलो क्लब के तीन-तीन और रामबाग पोलो क्लब के दो ग्राउण्ड के साथ एक ग्राउण्ड चांदना का है। प्रेस कान्फ्रेंस में एफआईपी के भारत में एम्बेसडर नरेन्द्र सिंह, राजस्थान पोलो क्लब के सचिव दिग्विजय सिंह और संयुक्त सचिव विक्रमादित्य बरकाना भी मौजूद थे।

सिरमौर कप 9 और भवानी सिंह कप 16 फरवरी से :

पद्मनाभ सिंह ने बताया कि 14 गोल का ब्रिगेडियर महाराजा सवाई भवानी सिंह जयपुर कप के लिए जयपुर ओपन टूर्नामेंट 16 से 21 फरवरी तक खेला जाएगा। एक अन्य 14 गोल के टूर्नामेंट रैफल्स सिरमौर कप 9 से 15 फरवरी तक खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रिंसेस दीया कुमारी फाउण्डेशन की ओर से 22 फरवरी को लेडीज पोलो मैच का आयोजन भी किया जाएगा।

यह प्रमुख खिलाड़ी खेलेंगे :

मैनुअल एफ लोरेंटे (+6), सैंटियागो मारम्बियो (+6), एलेजो अरामबुरु (+6), डैनियल ओटामेंडी (+4), लांस वॉटसन (+4), सिमरन शेरगिल (+4), पद्मनाभ सिंह (+4), शमशीर अली (+4), सिद्धांत शर्मा (+3), ध्रुव पाल गोदारा (+2), भवानी कालवी (+2), कुलदीप सिंह राठौड़ (+2), राव हिम्मत सिंह बेदला (+1), सलीम आजमी (+1)।

युवाओं के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम :

पद्मनाभ सिंह ने कहा कि कहा कि युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए जयपुर जूनियर कप (अंडर-21) टूर्नामेंट के आयोजन के साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इंटरनेशनल ट्रेनिंग का मौका देने के लिए सालाना स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस पहल के तहत क्लब ने इस साल युवा खिलाड़ी आर्यमन सिंह को विश्व के अग्रणी पोलो डेस्टिनेशन में से एक अर्जेंटीना में ट्रैवल और ट्रेनिंग करने में मदद की है।

फ्लड लाइट लगाने व घोड़ों के हॉस्पिटल की योजना :

नरेन्द्र सिंह ने कहा कि पोलो क्लब लंबे समय के इंफ्रास्ट्रक्चर और डवलपमेंट की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पोलो ग्राउंड में फ्लडलाइट लगाने की योजना पर काम चल रहा है, जिससे रात में पोलो खेला जा सकेगा और जयपुर में वर्षभर यह खेल संभव होगा। इसके अतिरिक्त क्लब पोलो ग्राउंड परिसर में एक इक्वाइन हॉस्पिटल बनाने की भी योजना है, जिसमें एक सर्जिकल थिएटर और एक बेसिक डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी होगी।

कोग्निवेरा पोलो कप टूर्नामेंट 26 जनवरी से, विजेता को दी जाएगी दुनिया की सबसे ऊंची पोलो ट्रॉफी
जयपुर। पोलो सीजन के दौरान राजस्थान पोलो क्लब के सहयोग से कोग्निवेरा आईटी सॉल्यूशन के तत्वाधान में आठ गोल का कोग्निवेरा पोलो कप 26 जनवरी से 2 फरवरी तक गुलाबी नगर में आयोजित किया जाएगा।

आरपीसी ग्राउंड पर पोलो की दुनिया में एक एतिहासिक अध्याय की शुरुआत हुई। स्टार खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह की उपस्थिति में कोग्निवेरा पोलो कप ट्रॉफी का अनावरण किया गया, जो सात फीट की ऊंचाई के साथ दुनिया की सबसे ऊची और सबसे बड़ी ट्रॉफी होगी।  इससे पहले पोलो की सबसे लंबी ट्राफी होने का रिकॉर्ड चेन्नई के कोलांका कप द्वारा बनाई गई ट्राफी के नाम दर्ज था। 1926 में बनाई गई उस ट्रॉफी की ऊंचाई 6 फीट थी।  कोग्निवेरा आईटी सॉल्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ कमलेश शर्मा ने बताया कि उनका अभी राजस्थान पोलो क्लब के साथ तीन वर्ष का करार हुआ है। उम्मीद है कि भविष्य में यहा आगे तक जाएंगा।

सात फीट लंबी है ट्रॉफी :

विश्व की सबसे लंबी बनने जा रही इस कोग्निवेरा पोलो ट्रॉफी की लंबाई 7 फीट है। इसे बनाने वाले रामशरण जांगिड जयपुर के ही है। उन्होंने बताया कि इस 65 किग्रा वजन की इस ट्रॉफी को 2 माह के अथक परिश्रम से बनाया गया। टॉफी को तीन हिस्से  में बनाया गया। व्हाइट मेटल से बनी ट्रॉफी और ऊपर के ढक्कन 35 किग्रा का है, इसमें ऊपर की तरफ बना घोडे पर बैठे हुए खिलाड़ी का वजन करीब 3.5 किग्रा का है। जबकि इसके लकड़ी के बेस का वजन करीब किग्रा है।

देश-विदेश के नामी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे :

कमलेश शर्मा ने बताया कि लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की 9 टीमों में देश और विदेश के नामी खिलाड़ी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया दर्शकों को हर चक्कर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि हम चाहते है कि मैचों के दौरान सेलेब्रेटी की उपस्थिति हो।

ब्रिटिश पोलो डे : जयपुर टीम की जीत में पद्मनाभ सिंह के 3 गोल, बीपीडी प्रथम टीम को 6-4 से किया पराजित
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह के शानदार तीन गोलों की बदौलत जयपुर प्रथम टीम ने ब्रिटिश पोलो डे पर आयोजित मुकाबले में ब्रिटिश पोलो डे (बीपीडी) प्रथम टीम को 6-4 से पराजित कर दिया। वहीं, जयपुर द्वितीय और बीपीडी द्वितीय के मध्य मुकाबला 4-4 से बराबरी पर रहा। जयपुर प्रथम की जीत में पद्मनाभ सिंह के अलावा विक्रमादित्य सिंह बरकाना ने दो और सिद्धांत शर्मा ने एक गोल किया। बीपीडी द्वितीय की ओर से निक क्लार्क ने तीन और मैलकम वारविक ने एक गोल दागा।

जयपुर द्वितीय और बीपीडी द्वितीय के मध्य मुकाबला 4-4 से बराबरी पर रहा। जयपुर की ओर से कुलदीप सिंह राठौड़ ने दो तथा प्रताप सिंह कानोता और मेजर मृत्युंजय सिंह चौहान ने एक-एक गोल बनाया। वहीं बीपीडी द्वितीय टीम की ओर से सभी चारों गोल लिओन डोनोसो ने किए।