navneet jha - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शिवहर परिवार की विरासत संभालने चुनावी समर में उतरे नवनीत झा : राजद के टिकट पर आजमा रहे अपनी किस्मत, खुद को साबित करने की भी चुनौती
पटना। बिहार में दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में शिवहर जिले की एक मात्र सीट शिवहर से राष्टीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी नवनीत झा अपने परिवार की रानीतिक विरासत को आगे ले जाने के लिए चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता नवनीत झा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं जनता दल यूनाईटेड ने यहां सीतामढ़ी के चिकित्सक डॉ. वरुण कुमार की पत्नी डॉक्टर श्वेता गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

जदयू से बागी पूर्व विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे हुए है।  शिवहर विधानसभा क्षेत्र राजद उम्मीदवार नवनीत झा के दादा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुनाथ झा का गढ़ रहा है। रघुनाथ झा ने यहां 1972 से लगतार 1995 तक लगातर छह बार जीत का परचम लहराया था। वह गोपालगंज के सांसद भी रहे हैं। वहीं रघुनाथ झा के पुत्र अजीत झा ने यहां दो बार जीत हासिल की है। पूर्व विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन यहां दो बार वर्ष 2010 और 2015 में जीत दर्ज कर चुके हैं।  वर्ष 2020 के चुनाव में पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की पत्नी और शिवहर की सांसद लवली आनंद के पुत्र राजद प्रत्याशी चेतन आनंद ने जदयू उम्मीदवार मोहम्मद सरफुद्दीन को चुनावी अखाड़े में मात दे दी थी। इस बार चेतन आनंद नवीनगर से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

खुद को साबित करने की भी चुनौती
शिवहर विधानसभा सीट से जहां राजद उम्मीदवार नवनीत झा पर परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने के साथ ही खुद को साबित करने की भी चुनौती भी है। वहीं जदयू उम्मीदवार श्वेता गुप्ता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहारे चुनावी नैया पार करने की आशा है। देखना दिलचस्प होगा शिवहर के चुनावी संग्राम में कौन बाजी अपने नाम करता है।