suicide of student in neerja modi school - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नीरजा मोदी स्कूल की एक से आठवीं तक की मान्यता का फैसला फाइलों में अटका, 5000 छात्रों का भविष्य अधर में
जयपुर। अमायरा मौत प्रकरण के बाद चर्चित नीरजा मोदी स्कूल की कक्षा एक से आठवीं तक की मान्यता निरस्त करने का मामला शिक्षा विभाग की फाइलों में अटक गया। सीबीएसई के दसवीं और 12वीं कक्षा की मान्यता दो साल के लिए निरस्त करने के बाद अब राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि शिक्षा मंत्री जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगामी दिनों में मान्यता निरस्त करने पर फैसला लेंगे। उसके बाद विभागीय आदेश जारी होंगे।

आरटीई से हुए प्रवेश वाले विद्यार्थी पशोपेश में: नीरजा मोदी स्कूल में भी शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत काफी बच्चों का कक्षा एक से आठवीं तक प्रवेश मिला हुआ है। आरटीई में प्रवेश मिलने पर उसी स्कूल में पढ़ाई करना जरूरी होता है, ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूल की मान्यता निरस्त की तो इन विद्यार्थियों के नाम भी स्कूल से कट जाएंगे और उन्हें आगामी कक्षाओं में पढ़ाई के लिए आरटीई में नए सिरे से आवेदन करना होगा। आरटीई नियमों के तहत प्रवेश के बाद स्कूल छोड़ने पर आरटीई के नियम खुद ही समाप्त हो जाते हैं। लिहाजा आरटीई से प्रवेश वाले विद्यार्थी और उनके परिजन भी पशोपेश में हैं। नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द करने के बाद 5000 छात्रों का भविष्य अधर में हो गया। उनके अभिभावक भी काफी परेशान है। हांलाकि उन्होंने दूसरी स्कूलें ढूंढना चालू कर दिया है, लेकिन वे सीबीएसई के फैसले से नाखुश हैं। अधिकांश अभिभावकों ने इस फैसले को गलत करार दिया है।

नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द करने की उठने लगी मांग, पुलिस की जांंच टीम के साथ असहयोग
जयपुर। राजधानी में नीरजा मोदी स्कूल में कक्षा 4 की 9 वर्षीय छात्रा अमायरा की दर्दनाक मौत ने पूरे राज्य के अभिभावकों को झकझोर दिया है। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की विफलता, निजी स्कूलों की मनमानी और शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम है। संयुक्त अभिभावक संघ राजस्थान ने कहा कि जब स्कूल समय में किसी मासूम के साथ इतना बड़ा हादसा होता है, तो स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी तय होना अनिवार्य है। पुलिस को समय पर सूचना न देना, घटनास्थल की धुलाई कर साक्ष्य मिटाना और जांच में सहयोग न करना स्पष्ट रूप से कानूनी अपराध है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की स्पष्ट गाइडलाइन के अनुसार स्कूल बिल्डिंग ग्राउंड फ्लोर सहित अधिकतम तीन मंजिल की हो सकती है, लेकिन नीरजा मोदी स्कूल पांच से अधिक मंजिलों पर संचालित हो रहा है।

यह न केवल आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ भी है। संयुक्त अभिभावक संघ ने कहा कि शिक्षा विभाग का कार्य केवल अनुमति देना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों की नियमित निगरानी करना भी है। प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि नीरजा मोदी स्कूल ने जिस प्रकार तथ्यों को छिपाया, पुलिस और मृतका के अभिभावकों को जानकारी नहीं दी और साक्ष्य नष्ट किए यह गंभीर आपराधिक कृत्य है। ऐसे में स्कृल की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द की जानी चाहिए।

नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा की आत्महत्या का मामला : मृतक बच्ची के घर पहुंचे शिक्षा मंत्री ने बनाई 5 सदस्यीय जांच कमेटी, स्कूल प्रशासन और छात्राओं से पूछताछ के बाद खुलेंगी खुदकुशी की परतें
जयपुर। मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में कक्षा 4 की छात्रा नौ वर्षीय अमायरा के चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने के मामले ने पूरे जयपुर शहर को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को स्कूल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद घायल हुई अमायरा ने दम तोड़ दिया। रविवार को अमायरा का अंतिम संस्कार किया गया, गम और ग़ुस्से के माहौल में परिजन स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगा रहे थे। पुलिस का कहना है कि अब अमायरा की मौत के मामले के खुलासे के लिए स्कूल प्रशासन का रवैया, साथी छात्राओं के बयान और परिजनों के आपसी विवाद लिए जा रहे हैं।

पुलिस ने कब्जे में लिए सीसीटीवी फुटेज
मानसरोवर थाना पुलिस ने रविवार को स्कूल परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त कर लिए हैं। एडिशनल डीसीपी ललित कुमार शर्मा और एसीपी मानसरोवर आईपीएस आदित्य काकड़े ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाप्रभारी लखन खटाना ने कक्षा चार के शिक्षकों के बयान दर्ज किए। खुलासा हुआ है कि अमायरा कक्षा के दौरान टीचर से वॉशरूम जाने की अनुमति लेकर गई थी जिसके बाद कुछ ही देर में वह चौथी मंजिल से नीचे गिरी हुई मिली। पुलिस अब स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

स्कूल खुलने पर होगी पूछताछ
पुलिस अब सोमवार को स्कूल खुलने पर अमायरा के कक्षा चार के सहपाठियों से भी बातचीत करेगी। घटना के बाद से छात्रा के माता शिवानी और पिता विजय गहरे सदमे में हैं।

सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय जांच कमेटी
घटना की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है, जिसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक जयपुर करेंगे। कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जयपुर तथा मानसरोवर स्थित दो सरकारी स्कूलों राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरणपथ और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रिंसिपलों को सदस्य बनाया गया है।

परिजनों का आरोप स्कूल ने नहीं ली खबर
अमायरा के दिल्ली निवासी मामा साहिल देव ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के बाद से लेकर रविवार शाम तक स्कूल स्टाफ  का कोई सदस्य परिवार से मिलने नहीं आया। न किसी ने फोन किया, न किसी ने अफसोस जताया।

एक मासूम की अनुत्तरित खामोशी
अमायरा सिर्फ नौ साल की थी मुस्कुराती, पढ़ने में तेज और नृत्य की शौकीन थी। अब उसकी खाली पड़ी बेंच और अधूरी कॉपियां हर किसी को रुला रही हैं। जहां माता-पिता का संसार उजड़ गया, वहीं समाज में यह सवाल गूंज रहा है, क्या स्कूल वाकई बच्चों की सुरक्षा को लेकर इतने लापरवाह हो गए हैं।