jaipur road accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राहगीर को दो वाहनों ने मारी टक्कर : एक की मौत, दो बाइक सवार घायल ; एसएमएस अस्पताल में भर्ती
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में स्थित किल्कीपुरा पुलिया पर रविवार शाम को सड़क पार करते समय राहगीर को एक के बाद एक दो वाहनों ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दो बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना अधिकारी राजेन्द्र कु मार मीणा ने बताया कि गंगापुर के छोटी उदई निवासी 38 वर्षीय दुलचंद मीणा रविवार को शाम को पैदल सड़क पार कर रहे थे।

जिसके बाद बाइक सवार दो युवको से टक्कर के बाद पीछे से आ रही कार ने अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां दुलीचंद को महात्मा गांधी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल लेखराज बैरवा और दीपक बैरवा एसएमएस अस्पताल में उपचार ले रहे हैं।

ट्रक ने रोडसाइड खड़े ट्रक को मारी जोरदार टक्कर : ड्राइवर केबिन में फंसा, दोनों ट्रकों के मालिकों से पूछताछ शुरू
जयपुर। मुहाना थाना क्षेत्र के नेवटा पुलिया के पास शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सांगानेर से भांकरोटा की ओर जा रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर मारने वाले ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठा ड्राइवर फंस गया। मुहाना पुलिस के अनुसार, हादसे में भरतपुर निवासी ड्राइवर गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मुहाना गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने आसपास के अन्य ट्रकों को रोककर उनके ड्राइवरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को तोड़कर फंसे ड्राइवर गौरव को बाहर निकाला जा सका। एसीपी रामचंद्र ने बताया कि घायल ड्राइवर को तत्काल नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की मदद से हटवाया और बाधित ट्रैफिक को सुचारू रूप से बहाल कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे पर्याप्त सावधानी या चेतावनी के संकेत न होने के कारण यह दुर्घटना हुई मानी जा रही है। पुलिस ने दोनों ट्रकों के मालिकों से पूछताछ शुरू कर दी है।

बेकाबू कार ने ठेले पर चाय पी रहे 4 लोगों को कुचला : कार 150 फीट आगे जाकर पलटी दो की मौत, दो लोग घायल
उदयपुर। शहर के अंबामाता क्षेत्र में रविवार सुबह नमाज के सड़क किनारे टी स्टॉल पर चाय पी रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। पहले कार ने सड़क किनारे लगी रेलिंग को टक्कर मारी और फिर सीधे ठेले में जा घुसी। टक् कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला करीब 20 फीट दूर जा गिरा और कार लगभग 150 मीटर आगे जाकर पलट गई। हादसे में एक युवक सहित दो जनों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए।

हादसे में छीपा कॉलोनी निवासी अब्दुल मजीद (70) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मोहम्मद इमरान (35) ने एमबी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों रोजाना की तरह नमाज के बाद चाय पीने आए थे। हादसे में ठेला संचालक जीवन और अर्जुन घायल हो गए। घटना के कुछ देर बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखने लगा। विरोध में क्षेत्रवासी और मृतकों के परिजन सड़क पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक मुख्य सड़क जाम रही। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होती रही।

टर्न पर अनियंत्रित होकर शराब के कार्टन से भरी कार नाड़ी में गिरी, सेल्समैन समेत दो युवकों की मौत
पीपलू। टोंक जिले के पीपलू उपखंड क्षेत्र में शराब के कार्टन से भरी कार नाड़ी में जा गिरी, जिससे कार में सवार सेल्समैन और उसके दोस्त की मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात कठमाणा पंचायत के गांव अरनिया काकड़ गांव के निकट हुआ। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को नाड़ी के पानी में डूबी कार नजर आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से दोनों युवकों के शव बाहर निकाले।

झिराना थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक हंसराज (40) और उनका दोस्त हंसराज (42) पुत्र भैरूलाल गुर्जर शराब के ठेके पर सेल्समैन थे। दोनों डिग्गी इलाके के सोडा के रहने वाले थे। गुरुवार रात कार में देसी शराब लेकर गांव की ओर जा रहे थे। दादिया नाड़ी के पास टर्न पर कार बेकाबू हो गई और तालाब में जा गिरी। गेट लॉक होने से दोनों बाहर नहीं निकल पाए।

एक शव कार्टन के नीचे दबा था : कार का कुछ हिस्सा पानी के ऊपर दिखाई दे रहा था। एक ग्रामीण पानी में उतरा और कार का गेट खोलकर अंदर देखा तो ड्राइविंग सीट पर युवक दिखाई दिया। पीछे का गेट खोला गया, जहां एक और युवक कार्टन के नीचे दबा था।

खरबास सर्किल हादसा : फरार आरोपी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, परिजनों का धरना प्रदर्शन
जयपुर। पत्रकार कॉलोनी के खरबास सर्किल पर तेज रफ्तार लग्जरी कार से हुए भीषण हादसे के बाद पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद मुख्य आरोपी दिनेश रणवा चालक अब तक गिरफ्त से बाहर है। हादसे में एक युवक की मौत और 18 लोगों के घायल होने के बावजूद आरोपी का न पकड़ा जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शी राकेश ने बताया कि वह पतासी खाने सर्किल पर पहुंचा था लेकिन वहां का मंजर देखकर सन्न रह गया। थड़ी-ठेले पलटे हुए थे चारों ओर भीड़ जमा थी और लोगों से पता चला कि एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद से पुलिस मुख्य आरोपी चालक दिनेश रणवा की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच पुलिस ने लग्जरी कार में सवार कांस्टेबल मुकेश जाट और पप्पू को डिटेन कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं आरोपी चालक को फरार होने में मदद करने के आरोप में सुमित चौधरी और अशोक मीणा को भी हिरासत में लिया गया है।

परिजनों का धरना मुआवजे की मांग
हादसे में जान गंवाने वाले भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। इससे पहले परिजनों ने जयपुरिया अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन कर 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। करीब दोपहर में एसडीएम विकास प्रजापत मौके पर पहुंचे और परिजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

तेज रफ्तार से आए डंपर की टक्कर से दहशत : कार सवार लोग बाल-बाल बचे, चालक ने परिवार सहित कार को दो किलोमीटर तक घसीटा
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद रोकने के बजाय उसे अपने बंपर में फंसा लिया और करीब दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया। कार में सवार परिवार की चीख-पुकार से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतरकर मिट्टी में धंस गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि किसी भी पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई,जिससे कोई कार्रवाई नहीं हुई।
थानाप्रभारी रामकृपाल ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे सीकर रोड स्थित 5 नंबर पुलिस चौकी के पास हुआ।

गाजियाबाद निवासी जगदीश बैरागी अपनी पत्नी लक्ष्मी बैरागी और बेटी श्वेता के साथ कार से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। कार उनका निजी चालक चला रहा था। जैसे ही कार 5 नंबर चौराहे के पास पहुंची तभी 14 नंबर की ओर से तेज गति से आए डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डंपर के बंपर में फंस गई। चालक डंपर को रोकने के बजाय कार को सवारियों सहित दो किलोमीटर तक घसीट ले गया। कई लोगों ने डंपर का पीछा कर उसे रुकवाने की कोशिश की। आखिरकार डंपर और कार सड़क से नीचे उतर गए, जहां मिट्टी में धंसने के कारण दोनों वाहनों के पहिए थम गए।

रेलवे ओवरब्रिज के बीच हादसा : पैदल चलते श्रद्धालुओं के ऊपर रुई से भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत ; आधा दर्जन घायल
देईखेड़ा। कोटा-दौसा-लालसोट मेगा हाइवे पर रविवार दोपहर लबान और पापड़ी रेलवे ओवरब्रिज के बीच चौथमाता के दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर रूई से भरा तेज ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी और मेगा हाइवे पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था, संतुलन बिगड़ते ही वह पलट गया और कई श्रद्धालु उसके नीचे दब गए, जिससे घटना स्थलक पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर लाखेरी और देईखेड़ा थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, 108 एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर घायलों को देईखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। देईखेड़ा अस्पताल में उपचार के दौरान राजाराम (50) निवासी अमरपुरा और कालूलाल निवासी करीरिया सांगोद जिला कोटा को मृत घोषित किया गया। गंभीर घायलों को कोटा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सांवरा केवट (22) निवासी गुहाटा ने दम तोड़ दिया।

हादसे में यह लोग हुए घायल : हादसे में लक्ष्मी (17) निवासी गुहाटा, देवलाल (40) निवासी अमरपुरा, गिरिराज (35), रामकिशन (50) और महावीर (35) का कोटा अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं जोधराज (38) निवासी अमरपुरा, गिरिराज (20), महावीर निवासी अमरपुरा और फोरूलाल निवासी ईसरदा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी रोष फैल गया।
अधिकारी मौके पर, हाईवे पर लम्बा जाम : ट्रक में आगजनी कर मृतकों व घायलों को मुआवजा देने के साथ भारी वाहनों को मेगा हाइवे से स्थायी रूप से बंद करने की मांग को लेकर लोग सड़क पर बैठ गए। मौके पर बूंदी एडिशनल एसपी उषा शर्मा, एडीएम बूंदी किशोर, लाखेरी नायब तहसीलदार सुरेंद्र चौधरी, जगदीश शर्मा, रामभरोस मीणा और केशोरायपाटन एसडीएम पहुंचे तथा समझाइश के प्रयास किए।हादसे के चलते मेगा हाइवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कराया।

सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी कार : हादसे में कार सवार पत्नी की मौत, पति घायल
नदबई। जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डहरा और पहरसर के बीच शुक्रवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी में से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गौरव घायल हो गया। डहरा चौकी के अनुसार गांव मौलौनी निवासी गौरव अपनी पत्नी पूजा के पैर का प्लास्टर कटवाने के लिए भरतपुर गया था।

इलाज के बाद दोनों कार से वापस अपने मौलोनी लौट रहे थे। इसी दौरान डहरा और पहरसर के बीच उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। हादसा में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार पूजा 30 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गौरव बच गया। पुलिस ने कार में फंसे शव को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से भरतपुर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

कार पलटते ही धधकी आग : मासूम बालिका की मौत और दंपति सहित चार घायल, जानें पूरा मामला
आमेट। सरदारगढ़ रोड पर राजपुरा के समीप चलती कार पलटने से एक वर्ष की बालिका की मौत हो गई तथा दंपति व चालक सहित तीन जने गंभीर घायल हो गए। आमेट थानाधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात आमेट की ओर से रेलमगरा जा रही अर्टिका कार राजपुरा मोड पर अचानक अनियंत्रित होकर पांच पलटी खा गई। पलटने के बाद कार में अचानक आग लग गई। कार मेंविकास जैन (32) निवासी रेलमगरा व उनकी पत्नी राजेश्वरी जैन (28) व उनकी 2 बेटियां 4 साल की गनिष्ठा व एक साल की प्रनिधि व कार ड्राइवर कालूराम सवार थे। कार में सवार विकास, उनकी पत्नी राजेश्वरी, बड़ी बेटी गनिष्ठा व कार ड्राइवर कालूराम को राहगीरों ने जलती हुई कार से बाहर निकाला। देखते ही देखते कार में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया जिससेहादस में एक साल की मासूम प्रनिधि जैन की जलने से मौत हो गईं। कार भी पूरी तरह जल कर राख हो गईं। सूचना मिलते ही आमेट थानाधिकारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

जहां आमेट नगर पालिका की दमकल को मौके पर बुलाया गया। दमकल ने एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार में सवार दंपती, उनकी बेटी व चालक चारों की हालत नाजुक बताई गई जिनका आमेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजसमंद आरके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमेंराजेश्वरी जैन का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं विकास जैन की जीभ पूरी तरह से कट गई। सभी का राजसमंद के आर के अस्पताल मेंइलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया  कि यहां मोड़ पर करीब बारह लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोड़ इतना विकट है कि अनजान वाहन चालक गाड़ी को संतुलित नहीं कर पाता।

डंपर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चेे : 8 माह के मासूम सहित तीन की मौत, 2 गंभीर घायल
भीलवाड़ा। नेशनल हाईवे-758 पर गुरुवार सुबह एक बेकाबू डंपर ने बीगोद थाना क्षेत्र में सामने से आ रही ईको कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में 8 महीने के मासूम और उसके मौसा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में मृत मासूम की मां और 3 साल की बहन गंभीर रूप से घायल हैं। बीगोद पुलिस के अनुसार, इको कार में सवार परिवार मांडलगढ़ की ओर जा रहा था। सुबह नेशनल हाईवे-758 पर सामने से आ रहे एक डंपर ने एक बस को ओवरटेक करने के चक्कर में कार को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान कविया ने जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर डंपर को जब्त किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसे में कारोही निवासी नारायण (40) और 8 महीने के नकुल की मौके पर ही मौत हो गईं। वहीं कार चालक भानू प्रताप को गंभीर हालत में एमजी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया जबकि हादसे में घायल महिला गनिया (30) और उसकी 3 साल की बेटी मन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि गनिया अपने जीजा नारायण के साथ भीलवाड़ा के मेजा गांव ससुराल से अपने पीहर मांडलगढ़ जा रही थी। उधर हादसे के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू की।

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, परिजनों संग ग्रामीणों ने एक घंटे जाम लगाकर किया प्रदर्शन
कैथून। कैथून में रविवार को सेंट्रल बैंक के निकट एक सवारी बस और बाइक की टक्कर में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों संग ग्रामीणों ने कैथून-सांगोद मार्ग पर करीब एक घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रशासन की समझाइश और आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। जानकारी के अनुसार कैथून के टोड़ी मोहल्ला निवासी प्रकाश सुमन उम्र 25 वर्ष रविवार दोपहर करीब 1.45 बजे मेला बस स्टैंड से बाइक से अपने घर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान सेंट्रल बैंक के सामने सांगोद की ओर से कोटा जा रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक नीचे गिर गया और बस का टायर सिर पर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने कैथून-सांगोद मार्ग जाम कर धरना शुरू कर दिया। जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। परिजनों ने मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी और उचित मुआवजे की मांग क८ी।

-इनका कहना है
मृतक के पिता रमेश की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। बस को जब्त कर उद्योग नगर थाने में खड़ा किया गया है।
-संदीप शर्मा, थानाधिकारी, कैथून

रफ्तार से दौड़ रही कार ने स्कूली वैन को मारी टक्कर : छह बच्चों समेत चालक घायल, 50 फीट दूर उछलकर पलटी वैन
जयपुर। मानसरोवर के वीटी रोड पर मंगलवार सुबह उस समय कोहराम मच गया जब एक तेज रफ्तार कार ने रोड पार करने के दौरान बच्चों से भरी स्कूल वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान हड़कम्प मच गया और वहां मौजूद लोगों ने पलटी वैन में से बच्चों और चालक को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्चों का उपचार जारी है। कार को जब्त कर लिया गया है। सड़क दुर्घटना अनुसंधान इकाई के हरिनारायण ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे वीटी रोड पर शनि महाराज मंदिर के पास स्कूली बच्चों से भरी वैन जा रही थी। चालक इंद्र सिंह वैन को चला रहे थे और वैन में बच्चे सवार थे। पत्रकार कॉलोनी जाने के लिए वीटी रोड पर शनि महाराज मंदिर के पास वैन रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान वीटी रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी।  टक्कर  इतनी तेज थी कि वैन के बीच का हिस्सा और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पहले उछली और फिर पलटी: हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी, जिससे टक्कर के बाद वैन करीब 15 फीट दूर उछलकर पलटी खा गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर कार को छोड़कर भाग निकला।

मची चीख पुकार: हादसे को देख मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई और वैन में फंसे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। वैन में फंसे घायल बच्चों को लहूलुहान हालत में कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। घायल ड्राइवर इंद्र सिंह और 6 बच्चों शिवी माथुर, अर्थव झा, शुभ उपाध्याय, अनन्या शर्मा, रषिका जैन और धैर्य माथुर का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। हादसे में चालक के पैर में गम्भीर चोट आई है।

आए दिन दौड़ते हैं तेज रफ्तार वाहन: स्थानीय लोगों ने बताया कि इस व्यस्ततम मार्ग पर गति सीमा का सख्ती से पालन करवाया जाए और स्कूल समय के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बच्चों की जान को खतरा न हो। यहां आए दिन तेज रफ्तार में वाहन दौड़ते हैं, जिनसे हादसे होने का अंदेशा रहता है।