harmada accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला : हाइवे के 500 मीटर दायरे में आने वाले शराब के ठेके बंद, कहा- जीवन का अधिकार मौलिक, महज राजस्व कमाने के लिए लोगों की सुरक्षा को ताक पर नहीं रखा जा सकता
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश के नेशनल और स्टेट हाइवे पर चल रहे शराब के ठेकों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि हाइवे के 500 मीटर के दायरे में आने वाले सभी शराब ठेकों को हटाया जाए। कोर्ट ने राज्य सरकार को इन 1102 शराब की दुकानों को हटाने या रिलोकेट करने के लिए दो महीने का समय दिया है।

शहरी सीमा के नाम पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां नहीं उड़ाई जा सकतीं
राज्य सरकार ने कोर्ट में तर्क दिया था कि हाइवे पर स्थित ये 1102 दुकानें शहरी या नगरपालिका क्षेत्र में आती हैं, जिससे सरकार को करीब 2221.78 करोड़ रुपए का राजस्व मिलता है। हाईकोर्ट ने इस दलील को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि शहरी सीमा के नाम पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां नहीं उड़ाई जा सकतीं। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार ने म्युनिसिपल एरिया के वर्गीकरण का दुरुपयोग कर हाइवे को शराब-फ्रेंडली कॉरिडोर बना दिया है, जो स्वीकार्य नहीं है। सड़क सुरक्षा और जन सुरक्षा को नजरअंदाज कर हाइवे को शराब बिक्री का केंद्र बनने की अनुमति नहीं दी जा सकती। अगर हर हाइवे को शहरी क्षेत्र मानकर छूट दी गई, तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मूल उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा। आबकारी आयुक्त को अगली सुनवाई 26 जनवरी, 2026 तक मामले की अनुपालना रिपोर्ट पेश करनी होगी।

सड़क हादसों पर कोर्ट की चिंता: 2 दिन में 28 मौतें
कोर्ट ने प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों पर गहरी चिंता जताई। कोर्ट ने जयपुर के हरमाड़ा और फलोदी में हुए भीषण हादसों का जिक्र किया, जिनमें महज दो दिनों में 28 लोगों की जान चली गई थी। कोर्ट ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना और ओवर-स्पीडिंग इन हादसों की मुख्य वजहें हैं। आंकड़े बताते हैं कि 2025 में 'ड्रंक एंड ड्राइव' के मामलों में करीब 8% की बढ़ोतरी हुई है।

फैसले का असर
500 मीटर का दायरा अनिवार्य: नेशनल और स्टेट हाइवे के 500 मीटर के दायरे में कोई भी शराब की दुकान संचालित नहीं होगी, चाहे वह नगरपालिका क्षेत्र में ही क्यों न हो।
1102 दुकानें शिफ्ट होंगी: सरकार ने माना कि हाइवे पर ऐसी 1102 दुकानें हैं। इन्हें 2 महीने के भीतर अनिवार्य रूप से हटाना होगा।
विज्ञापन पर भी रोक: हाइवे से दिखाई देने वाले शराब के विज्ञापनोंए होडिंर्ग्स और साइन बोर्ड पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। ऐसा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
राजस्व से बड़ी है जान: कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन का अधिकार मौलिक है। महज राजस्व कमाने के लिए लोगों की सुरक्षा को ताक पर नहीं रखा जा सकता।

परिवहन विभाग की बड़ी पहल : हाईवे सुरक्षा होगी मजबूत, पुलिस को मिलेंगे हाई-टेक वाहन व उपकरण
जयपुर। राजस्थान में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। समर्पित सड़क सुरक्षा कोष संचालन समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिनके लागू होने से पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की कार्य क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। सबसे बड़ा निर्णय 100 हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों की खरीद का है, जिसके लिए 26 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। प्रत्येक पेट्रोलिंग वाहन की लागत 26 लाख रुपये होगी, जिसमें 11 लाख रुपये वाहन के और 15 लाख रुपये रेस्क्यू उपकरणों के होंगे। ये वाहन सड़क हादसों के दौरान त्वरित बचाव कार्य में मददगार साबित होंगे। इसके साथ ही 6.80 करोड़ रुपये की लागत से 2,000 बैरिकेड्स खरीदने का भी निर्णय हुआ है, जिन्हें जिला सड़क सुरक्षा समिति की अनुशंसा पर लगाया जाएगा। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए 1.75 करोड़ रुपये की लागत से 500 ब्रेथ एनालाइजर खरीदने का फैसला लिया गया है। हरमाड़ा हादसे में डंपर चालक के नशे में पाए जाने के बाद यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा पुलिस को 155 इंटरसेप्टर वाहनों को मय उपकरण उपलब्ध कराने की मंजूरी दी गई है। 38.75 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे जा रहे ये इंटरसेप्टर हाई-स्पीड वाहनों की निगरानी और कार्रवाई को और सशक्त करेंगे। हालांकि 100 हैंड-हेल्ड नाइट विजन स्पीड राडार गन, 1,000 कार डैशबोर्ड कैमरा, 300 लाउड हैलर और 5,000 यूवी प्रोटेक्टिंग गोगल्स खरीदने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। इसी के साथ जयपुर के आरयूएचएस में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर बनाने की भी मंजूरी दी गई है। इन सभी निर्णयों से राज्य में सड़क सुरक्षा के दायरे को व्यापक रूप से बढ़ावा मिलेगा और हाईवे पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हो सकेगा।

हरमाड़ा हादसा : डंपर चालक के नशे में होने और यातायात पुलिस की लापरवाही से हुआ हादसा, कमेटी ने कलक्टर को सौंपी रिपोर्ट
जयपुर। लोहामंडी हरमाड़ा रोड पर गत तीन नवंबर को ट्रक हादसे में 15 लोगों की मौत और 11 लोगों के घायल होने के हादसे की जांच करने के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की ओर से बनाई गई कमेटी ने करीब दस दिन बाद अपनी रिपोर्ट कलक्टर को सौप दी। रिपोर्ट में कमेटी ने माना की डंपर चालक नशे की हालात में था और यातायात नियमों को तोड़ते हुए दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार में चला। इसमें यातायात नियमों की पालना के लिए यातायात पुलिस भी मौके पर उपस्थित नहीं होना भी हादसे के लिए जिम्म्मेदार रही।  जयपुर के हरमाड़ा इलाके में 3 नवंबर को हुए भीषण डंपर हादसे के बाद जिला प्रशासन द्वारा गठित 6 सदस्यीय जांच समिति ने 10 दिन बाद अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी। जिला कलक्टर को सौपी रिपोर्ट में कमेटर ने हादसे के लिए मुख्य रूप से डंपर ड्राइवर की लापरवाही और नशे की हालत को जिम्मेदार माना है। इसके साथ ही समिति ने यातायात पुलिस की अनुपस्थिति को भी इसका बड़ा कारण माना है। इसके साथ ही कमेटी ने भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं नहीं हो इसके लिए रिपोर्ट में सुझाव भी दिए है जिससे हादसों पर रोक लगाई जा जा सके।

बढ़ते हादसों पर सुप्रीम कोर्ट रोड सेफ्टी कमेटी सख्त
पिछले एक महीने में जयपुर, फलोदी और जैसलमेर, जोधपुर में हुए तीन बड़े हादसों में 54 से अधिक मौतों के बाद सुप्रीम कोर्ट रोड सेफ्टी कमेटी ने राज्य में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई है। कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (सेवानिवृत्त) अभय मनोहर सप्रे ने 19 नवंबर को दिल्ली में हाई लेवल बैठक भी बुलाई है। इसमें मुख्य सचिव, परिवहन सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डीजी यातायात, एनएचएआई अधिकारी और अतिरिक्त परिवहन आयुक्त उपस्थित रहेंगे।

इन अधिकारियों की बनाई थी कमेटी
कमेटी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दक्षिण के अलावा एडिशनल डीसीपी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई, एसई सार्वजनिक निर्माण विभाग, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक एवं उपखंड अधिकारी रामपुरा डाबड़ी को शामिल किया है

सुधार के लिए दिए गए प्रमुख सुझाव
समिति ने भविष्य में सड़क सुरक्षा मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं
लोहामंडी टी-पॉइंट को तकनीकी रूप से पुन: डिजाइन कर एनएचएआई इसका प्लान तैयार कर पीडब्ल्यूडी से मंजूर करवाए, उसके बाद जेडीए व एनएचएआई मौके पर निर्माण करें।
सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमणों पर जेडीए व निगम कार्रवाई करे
टी पॉइंट व जमना विहार चौराहे पर यातायात सिग्नल लाइट लगाई जाए।
सड़क किनारे मौजूद बिजली के खंबों के साथ ही वहीं लगे ट्रांसफार्मर को हटाया जाए।
सड़क सीमा पर अवैध पार्किग पर हो सख्त कार्रवाई।
लोहामंडी टी पॉइंट से अंडरपास 5 नंबर तक रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक खड़ी रहने वाली ओवरलोड बजरी गाड़ियों पर रोक लगाई जाए।
14 नंबर पुलिया तक पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए जिससे सर्विस लेन में उल्टी दिशा में चल रहे वाहनों को रोका जा सके।
100 फीट रोड पर मीडियन कट्स की पुन: डिजाइन करवाई जाएं और स्पीड ब्रेकर व सूचना बोर्ड लगाए जाएं।
60 फीट सेक्टर रोड के बचे 620 मीटर हिस्से को जल्द पूरा किया जाए।
रिंग रोड से कनेक्टेड मुख्य मार्गो पर गतिसीमा नियंत्रण के लिए स्पीड़ बे्रकर लगाए जाए।

Jaipur Road Accident : चिकित्सा मंत्री ने ट्रोमा सेंटर पहुंच घायलों की पूछी कुशलक्षेम, घायलों की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर उपचार के दिए निर्देश,
जयपुर। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बुधवार शाम को सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचकर सीकर रोड पर हरमाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के घायलों से मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने घायलों के परिजनों से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। खींवसर ने चिकित्सा विशेषज्ञों से घायलों की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी ली और बेहतर उपचार के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में घायल हुए सभी लोगों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रहे।

राज्य सरकार हादसे के मृतकों एवं घायलों के परिवारों के साथ खड़ी है। उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। ट्रोमा सेंटर प्रभारी डॉ. बीएल यादव ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों में से 7 सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती थे, इनमें से एक की स्थिति में सुधार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। शेष 6 में से 3 आईसीयू में भर्ती हैं, जिनकी हालत स्थिर है।

Jaipur Road Accident : लोहा मंडी हादसे में युवक की मौत पर परिजनों का धरना, 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग
जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित लोहा मंडी में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना देना शुरू कर दिया है। हादसे में एक डंपर ने सड़क किनारे खड़े और काम कर रहे लोगों को कुचल दिया था, जिसमें तेरह लोगों की मौत हो गई थी। इन्हीं में से एक मृतक विनोद मालपानी (44), निवासी नींद रिमोट, भी शामिल थे। परिजनों ने बताया कि विनोद मालपानी निजी डिलीवरी कंपनी ‘डील शेयर’ में कार्यरत थे। हादसे के बाद कंपनी की ओर से अब तक किसी भी प्रकार का मुआवजा या सहायता राशि नहीं दी गई है। जबकि परिजनों का कहना है कि अन्य कंपनियां अपने कर्मचारियों की दुर्घटनाओं की स्थिति में कम से कम 10 लाख रुपए तक का मुआवजा देती हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन और प्रशासन दोनों ही उनकी बात नहीं सुन रहे हैं।

इस कारण उन्होंने लोहा मंडी स्थल पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मृतक के परिवार की मांग है कि उन्हें कम से कम 10 लाख रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान की जाए। इधर, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि धरना समाप्त कराया जा सके। लेकिन परिजन तब तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं, जब तक उन्हें उचित मुआवजे का भरोसा नहीं दिया जाता। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी मृतक परिवार के समर्थन में आवाज उठाई है और प्रशासन से शीघ्र न्यायसंगत समाधान की मांग की है।

Jaipur Road Accident : ट्रक से हुए मौत के तांडव के बाद जागा निगम ग्रेटर, अतिक्रमणों पर कार्रवाई
जयपुर। हरमाड़ा क्षेत्र में ट्रक से हुए मौत के तांडव के बाद नगर निगम गे्रटर मंगलवार को अस्थाई अतिक्रमणों पर कार्रवाई की। निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा एवं उपायुक्त मुरलीपुरा जोन के नेतृत्व में टीम ने 200 फीट बाईपास से लोहा मण्डी तक तथा हर्ष होटल से 5 नंबर पुलिया, मुख्य दिल्ली बाईपास न्यू लोहा मण्डी तिराहे से पेट्रोल पम्प तक रोड के दोनों तरफ, न्यू लोहा मण्डी तिराहे से 5 नंबर पुलिया तक एवं दादी का फाटक तक सघन अभियान चलाकर अस्थाई अ्क्रिरमणों को हटाकर रास्ते को साफ कराया। मार्ग पर अतिक्रमणं  होने और ट्रक चालक के किए तांडव से वहां से गुजरने वाले वाहन चालक भी चपेट में आ गए थे। अस्थाई अतिक्रमणों से होने पर लोगों को घटना के समय बचने का भी समय नहीं मिल पाया और लोग हताहत होते रहे। हालांकि निगम अधिकारियों ने दावा किया कि कार्रवाई के दौरान 300 से अधिक स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान 10 हजार रूपए का कैरिंग चार्ज वसूल करने के साथ ही चार केन्टर सामान जब्त किया गया।

शहर के प्रमुख रोड अतिक्रमणों की जद में
शहर में प्रमुख मार्गो से लेकर छोटे बड़े रोडों पर थडी ठेलों के साथ ही व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता है। इससे रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को निर्धारित रोड पर आधा भी स्थान चलने को नहीं मिल पाता है और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। यह हालात तो राजधानी जयपुर के है जहां नगर निगम जयपुर ग्रेटर, हैरिटेज के अलावा जेडीए को अतिक्रमणों पर कार्रवाई करने के लिए अलग से सतर्कता शाखा काम कर रही है।

दहशत के माहौल के बीच दूसरे दिन खामोश रहा बाजार, वाहनों की रफ्तार शुरू
हरमाड़ा इलाके की लोहामंडी रोड पर सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद मंगलवार को भी पूरे क्षेत्र में दहशत और खौफ  का माहौल नजर आया। हादसे के अगले दिन वाहनों की आवाजाही पहले की तरह शुरू हो गई लेकिन बाजार में मौजूद लोगों के जहन और बातों में हादसे की गूंज गूजंती रही। व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों पर बैठे आपस में उस भयानक मंजर की चर्चा कर रहे थे। कई दुकानदारों ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर यह समझने की कोशिश की कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। सोमवार को हुए हादसे के बाद प्रशासन ने लोहामंडी रोड की बिजली आपूर्ति अस्थाई रूप से बंद कर दी थी। बाजार में चर्चा का माहौल था लेकिन सामान्य कारोबारी गतिविधियां लगभग ठप रहीं।इसी बीच नगर निगम की टीम ने भी मंगलवार को मौके पर पहुंचकर लोहामंडी रोड से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया।

13 की हुई पहचान: पुलिस ने बताया कि सोमवार को हुए इस भीषण हादसे में अब तक कुल 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जानकारी में 14 मृतकों की सूची सामने आई थी लेकिन जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि एक घायल व्यक्ति किसी अन्य हादसे में घायल हुआ था जिसका इस घटना से कोई संबंध नहीं था।सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। अंतिम रूप से पहचान की गई शव में गुजरात के बनासकांठा निवासी गीता बेन जगदीश भाई लुहार (35) शामिल हैं। सभी 13 शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

निगम ने बाजारों से हटाए अस्थायी अतिक्रमण, 12 ट्रक सामान जब्त
शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं फुटपाथों पर अस्थायी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम जयपुर हेरिटेज की सतर्कता शाखा ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दर्जन भर ट्रकों में सामान जब्त किया। उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सतर्कता दस्ते ने जौहरी बाजार, बापू बाजार, किशनपोल बाजार, चांदपोल बाजार, त्रिपोलिया बाजार और सोडाला में फुटपाथों तथा सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमणों पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 65 स्थानों से अतिक्रमण हटाकर 12 ट्रक सामान जब्त किया और मौके पर ही 16 हजार रुपए का चालान जारी किया।

जिला कलक्टर ने गठित की कमेटी
हरमाड़ा में ट्रक दुर्घटना के चलते 14 लोगों की हुई मौत की घटना की जांच के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर दक्षिण की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कमेटी में अतिरिक्त जिला कलक्टर दक्षिण के अलावा एडिशनल डीसीपी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई, एसई सार्वजनिक निर्माण विभाग, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक एवं उपखंड अधिकारी रामपुरा डाबड़ी को शामिल किया है यह कमेटी हरमाड़ा में हुई दुर्घटना की जांच करने के साथ ही दुर्घटनाओं में रोकथाम के लिए अपने सुझाव देगी कि भविष्य में दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाई जा सके। यह कमेटी को पांच कार्य दिवस में अपनी रिपोर्ट जिला कलक्टर को सौंपेगी।

Jaipur Road Accident : 13 लोगों को कुचलकर मारने वाला चालक गिरफ्तार, पुलिस से बोला- मुझसे गलती हो गई
जयपुर। शराब के नशे में तेज रफ्तार में डम्पर से लोगों को रौंदने वाले चालक विराट नगर निवासी कल्याण मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने चालक बोला कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। कबूल किया कि डम्पर को चलाने से पहले उसने एक ठेके पर शराब पी थी। जब उसकी भिड़त एक वाहन से हुई तो उसने खुद को बचाने के चक्कर में राहगीरों को रौंदते हुए चलता गया। पुलिस शराब पीने के अलावा यह जानकारी जुटा रही है कि उसने कहीं और नशा तो नहीं किया था। इसके अलावा उसके खिलाफ पहले से कोई मुदकमा तो दर्ज नहीं है, उसने एमवी एक्ट के तहत कितनी बार यातायात नियम तोड़े हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब चालक अनजान बनने का प्रयास कर रहा है। स्पेशल पुलिस कमिश्नर जयपुर राहुल प्रकाश ने बताया कि चालक ने कितनी शराब पी रखी थी, इसकी जांच की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है।

वाहन मालिक को भी देना होगा ध्यान
हरमाड़ा इलाके में डम्पर से कुचलकर 13 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले चालक ने बड़ी मात्रा में शराब पी रखी थी। ऐसे में अब उच्चाधिकारियों की मीटिंग में मंथन हुआ है कि वाहन मालिक को भी इस बात पर ध्यान देना होगा कि वह शराब पीने वाले चालक को वाहन नहीं सौंपें। इसके भारी वाहनों में चालक के साथ एक खलासी को भी साथ रखें, जिससे वह सचेत रहकर वाहन चलाने में सहयोग कर सकें। कई बार देखा गया है कि बड़े रूट पर जाने वाले वाहन चालक अपने साथ खलासी नहीं रखते हैं। ऐसे में हादसा होने का अंदेशा ज्यादा रहता है।

पीछे से नहीं चला पता
स्पेशल कमिश्नर ने बताया कि सोमवार दोपहर 12.54 बजे चालक कल्याण ने हादसा किया। जब सबसे पहले कार से डम्पर टकरा गया तो दोनों में बहस हो गई। बहस होने के बाद चालक कल्याण डम्पर गलत दिशा में लेकर घुस गया। तेज रफ्तार में सामने से डंपर आता दिखा तो वाहन चालकों ने अपने वाहन खुद ही साइड में कर लिए। डम्पर की रफ्तार इतनी तेज थी कि ऐसा लग रहा था कि खुले हाईवे पर चला रहा हो। चालक काफी देर तक गलत दिशा में चलाता रहा जब वह अपनी लेन में आया और डम्पर ने पीछे से लोगों को रौंदना शुरू किया। पुलिस ने 500 मीटर के दायरे के सभी सीसीटीवी खंगाले हैं।

अलंकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों पर शिकंजा
हरमाड़ा क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। जयपुर आरटीओ द्वितीय की टीमों ने मंगलवार को अलंकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार सोमवार को हुए हादसे में शामिल डंपर इसी कंपनी का था। इसके बाद विभाग ने विद्याधर नगर स्थित बालाजी टावर में कंपनी के अन्य वाहनों की जांच की। नियमों के विपरीत पाए गए करीब आधा दर्जन वाहनों के चालान बनाए गए। कंपनी को वाहन संचालन में मोटर वाहन अधिनियम और ट्रैफिक नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं विभाग की अन्य टीमें भी क्षेत्र में उतरकर बिना परमिट, ओवरलोडिंग और फिटनेस संबंधी गड़बड़ियों की जांच कर रही हैं।

दिलाई जाएगी सख्त सजा
शराब पीकर वाहन चलाने से आप दिमागी रूप से पूरी तरह फिट नहीं रह पाते हैं। यह बहुत ही खतरनाक होता है। डंपर चालक के खिलाफ 105 बीएनएस (गैर इरादतन हत्या) में एफआईआर दर्ज की है। जिसमें उम्रकैद की सजा हैं। चालक को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इसके लाइसेंस सस्पेंशन की भी प्रकिया शुरू कर दी गई है।
राहुल प्रकाश,
स्पेशल पुलिस कमिश्नर, जयपुर

हरमाड़ा हादसे के बाद परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई : अलंकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों पर चला शिकंजा, आधा दर्जन वाहनों के बनाए चालान
जयपुर। हरमाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। जयपुर आरटीओ द्वितीय की टीमों ने मंगलवार को अलंकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। बताया गया कि सोमवार को हुए हादसे में शामिल डंपर इसी कंपनी का था। इसके बाद विभाग ने विद्याधर नगर स्थित बालाजी टावर में कंपनी के अन्य वाहनों की जांच की। जांच के दौरान नियमों के विपरीत पाए गए करीब आधा दर्जन वाहनों के चालान बनाए गए।

साथ ही कंपनी को वाहन संचालन में मोटर वाहन अधिनियम और ट्रैफिक नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं विभाग की अन्य टीमें भी क्षेत्र में उतरकर बिना परमिट, ओवरलोडिंग और फिटनेस संबंधी गड़बड़ियों की जांच कर रही हैं। जयपुर आरटीओ द्वितीय धर्मेंद्र चौधरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही पर अंकुश लगाना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों और कंपनियों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।