Nepal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने बनाई खुद की आर्मी, चुनाव से पहले सिक्योरिटी यूनिट बनाने का ऐलान
काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने देश के लोगों, मीडिया और प्रोफेशनल्स को सुरक्षा देने के लिए अपनी पार्टी के तहत एक नई सुरक्षा यूनिट बनाने की घोषणा की है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार की नाकामी को देखते हुए नेशनल वॉलंटियर सर्विस बनाई गई थी। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट का यह कदम सितंबर में युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद ओली के इस्तीफे के लगभग दो महीने बाद आया है। यह कदम दक्षिणी नेपाल में सीपीएम-यूएमएल कैडर और युवा प्रदर्शनकारियों के बीच दो दिनों तक चली झड़पों के बाद भी आया है। इसीलिए सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या केपी शर्मा ओली अपनी सेना बनाने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं?

चुनाव के दौरान आर्मी तैनात का सुझाव :

देश में सिक्योरिटी की स्थिति का रिव्यू करते हुए, नेपाल की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने शुक्रवार को सरकार को 5 मार्च 2026 को होने वाले आम चुनाव के दौरान सिक्योरिटी पक्का करने के लिए आर्मी तैनात करने का सुझाव दिया है। डिफेंस सेक्रेटरी सुमन राज आर्यल के एक बयान के मुताबिक, चुनाव को फ्री, फेयर और बिना डरे कराने के मकसद से ये सुझाव दिए गए थे।

समानांतर सेना बनाने की कोशिश :

इसके अलावा गृह मंत्रालय ने चुनावों के लिए एक इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी प्लान को पहले ही मंजूरी दे दी है और इसे लागू करने के लिए सभी 77 जिला एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस में भेज दिया है। लेकिन ओली की अपनी सुरक्षा यूनिट बनाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सवाल ये है कि क्या ओली, देश की सरकार के अलावा अपनी समानांतर सेना बनाने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं, क्योंकि माओवादी नेता अगर ऐसा करते हैं तो फिर ये देश की सत्ता को चुनौती होगी। यानि एक तरफ सरकार सेना को सक्रिय करना चाहती है, जबकि दूसरी तरफ विपक्ष अपने खुद के सुरक्षा ढांचे के साथ मैदान में उतर रहा है, जो देश में गृहयुद्ध का रास्ता खोल सकता है।

नेपाल में सुरक्षा परिषद की बैठक : चुनावों से पहले सेना की तैनाती का किया आह्वान, सुरक्षा चुनौतियों की भी की समीक्षा
काठमांडू। नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और आगामी 5 मार्च, 2026 को होने वाले संसदीय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय मंत्रिमंडल में नेपाली सेना के जवानों को तैनात करने की सिफारिश की है। नेपाली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिनिधि सभा के चुनावों से पहले परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

एक बयान में, परिषद ने कहा कि सुरक्षा बलों की तैनाती की सिफारिश संविधान के अनुच्छेद 266(1) के अंतर्गत की गई है, जो निकाय को नेपाल सेना की लामबंदी एवं नियंत्रण का प्रस्ताव देने और राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा मामलों पर सलाह देने के लिए अधिकृत करता है।

बैठक में कई अंतर्निहित संभावित सुरक्षा चुनौतियों की भी समीक्षा की गई, जिसमें देश और विदेश में हाल के घटनाक्रमों पर ध्यान केंद्रीत किया गया तथा किसी तीसरे पक्ष के प्रभाव से मुक्त, स्वतंत्र, निष्पक्ष और तटस्थ चुनाव सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई। नेपाल में यह कदम, जेन-जेड आंदोलन के बाद देश में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर राजनीतिक दलों की बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया गया है।

हाल ही में अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत माक्र्सवादी-लेनिनवादी) ने कार्यवाहक सरकार की चुनाव समय-सीमा के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया है और भंग प्रतिनिधि सभा को बहाल करने की अपनी मांग दोहराई है।

नेपाल के बिहार के सीमावर्ती बारा जिले में भी तनाव बढ़ गया है, जहां जेन-जेड प्रदर्शनकारियों और यूएमएल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसके बाद अधिकारियों ने सिमारा और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा दिया। हालांकि, सामाजिक-राजनीतिक अशांति में कमी आने के कोई संकेत नहीं मिले हैं क्योंकि यह गुरुवार तक जारी रही, जिससे चुनाव-पूर्व तनाव और बढ़ गया।

हिंसा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री कार्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने सुरक्षा बलों सहित सभी संबंधित एजेंसियों को शांति, राजनीतिक नेताओं की सुरक्षित आवाजाही और चुनाव के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करते हुए अत्यंत संयम से काम करने का निर्देश दिया है। उम्मीद है कि कैबिनेट आने वाले दिनों में परिषद की सिफारिश पर विचार करेगी।

नेपाल में भीषण हिमस्खलन में 7 पर्वतारोहियों की मौत : 4 अभी भी लापता, हिमस्खलन की चपेट में आने से बर्फ में दबे
काठमांडू। नेपाल के दोलखा जिले के रोलवालिंग पर्वत श्रृंखला में सोमवार सुबह आए भीषण हिमस्खलन में सात पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। मरने वालों में पांच विदेशी और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं, जबकि चार नेपाली पर्वतारोही अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

दोलखा जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 8:30 बजे उस समय हुआ जब 15 सदस्यीय टीम यालुंग री चोटी की ओर बढ़ रही थी। इस टीम में पाँच विदेशी पर्वतारोही और दस नेपाली गाइड शामिल थे। हिमस्खलन की चपेट में आने से पूरी टीम बर्फ में दब गए, लेकिन खराब मौसम और संचार बाधित होने के कारण समय पर बचाव अभियान नहीं चलाया जा सका।

दोलखा के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान कुमार महतो ने बताया कि मारे गए विदेशी पर्वतारोहियों में तीन फ्रांसीसी, एक कनाडाई और एक इतालवी नागरिक शामिल हैं। श्री महतो के अनुसार, टीम का मूल लक्ष्य दोल्मा कांग पर्वत पर चढऩा था, लेकिन उससे पहले यालुंग री को उन्होंने अभ्यास पर्वतारोहण के रूप में चुना था।

महतो ने बताया कि हादसे की सूचना देर से मिली और लगातार बर्फबारी व बादलों के कारण हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य शुरू नहीं हो पाया। सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को लामाबगर से भेजा गया, लेकिन खराब मौसम ने अभियान को गंभीर रूप से प्रभावित किया।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, रोलवालिंग घाटी में कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही थी, जिसके चलते निकट के गाँव के अधिकांश लोग दूसरे गांव चले गए थे।