Kartik Aaryan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट
मुंबई। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब 3 मिनट 21 सेकंड के इस ट्रेलर में कार्तिक आर्यन एक बेफिक्र, आज में जीने वाले युवक के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे न बीते कल की परवाह है और न आने वाले कल की चिंता। वहीं, अनन्या पांडे फिल्म में एक राइटर की भूमिका निभा रही हैं, जिनकी एंट्री के साथ कहानी में एक रोमांटिक मोड़ आता है।

ट्रेलर में कार्तिक के मजेदार पंचलाइन और उन्हें सुनकर अनन्या के एक्सप्रेशंस दर्शकों को हंसाने का काम करते हैं। खूबसूरत लोकेशंस, गाने, डांस और हल्की-फुल्की मस्ती फिल्म को रंगीन बनाती है। हालांकि, ट्रेलर के आखिरी हिस्से में कहानी इमोशनल होती नजर आती है, जहां जैकी श्रॉफ की मौजूदगी फिल्म को गंभीरता देती है।

रोमांस और कॉमेडी के बीच कार्तिक और अनन्या की नोक-झोंक भी दिखाई दी है। फिल्म में शुरुआत में चिढ़ने वाली अनन्या धीरे-धीरे कार्तिक के प्यार में पड़ जाती हैं, लेकिन फिर ऐसा मोड़ आता है, जहां दोनों को एक दूसरे से अलग होने का फैसला करना पड़ता है।

समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है और 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कार्तिक आर्यन ने अहमदाबाद में उठाया जलेबी और कुरकुरे फाफड़ा का लुत्फ, मिठाई के साथ पोज देते आए नजर
मुंबई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अहमदाबाद में अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन के दौरान दिल के आकार की जलेबी और कुरकुरे फाफड़ा का लुत्फ उठाया। कार्तिक ने इस खास पल की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की। वीडियो में वह दिल के शेप वाली जलेबी को दो हिस्सों में तोड़ते हुए और फिर उसका स्वाद लेते दिख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें वह मिठाई के साथ पोज देते हुए और फाफड़ा से भरी प्लेट दिखाते नजर आए।

कार्तिक ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए तलविंदर के गाने ‘तेनु ज्यादा मोहब्बत कर बैठे’ का जिक्र किया, जो उनकी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के साउंडट्रैक का हिस्सा है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है, जो आत्म-खोज की अपनी-अपनी यात्राओं के दौरान एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं, लेकिन पारिवारिक दबाव उनके रिश्ते की परीक्षा लेता है। हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘तेनु ज्यादा मोहब्बत’ प्यार के नाजुक और दर्दभरे पहलू को दर्शाता है। इस ट्रैक पर बात करते हुए कार्तिक ने कहा था कि दिल टूटना भी प्यार का एक रंग है। फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ इस वर्ष 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्ममेकर डैरेन एरोनॉफ्स्की के साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन, जानें कोलैब को लेकर अभिनेता ने क्या कहा
मुंबई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन, ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्ममेकर डैरेन एरोनॉफ्स्की के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। कार्तिक आर्यन ने एक ऐसा ग्लोबल बज़ क्रिएट कर दिया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड के मशहूर और प्रतिष्ठित फिल्ममेकर डैरेन एरोनॉफ्स्की के साथ हुई मुलाकात का एक कैंडिड वीडियो शेयर किया है, जिन्होंने हॉलीवुड की ‘ब्लैक स्वान’, ‘रिक्विम फॉर ए ड्रीम’, ‘द रेसलर’ और ऑस्कर से पुरस्कृत फिल्म ‘द व्हेल’ का निर्माण किया है।

इस खबर ने तूल पकड़नी शुरू ही की थी कि कार्तिक के पोस्ट पर खुद एरोनॉफ्स्की ने मजेदार कमेंट करके हलचल मचा दी। उन्होंने लिखा- क्या हम अपना कोलैब यहां अनाउंस कर सकते हैं? उनके इस चुटीले कमेंट ने इंटरनेट पर तूफ़ान मचा दिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर संभावित बॉलीवुड-हॉलीवुड कोलैब को लेकर चर्चा तेज हो गई। उसके बाद कार्तिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एरोनॉफ्स्की के प्रति अपना सम्मान जताते हुए लिखा- ‘ब्लैक स्वान’, ‘द व्हेल’, मेरी पसंदीदा फिल्मों में से हैं और आप एक लेजेंड हैं मेरे दोस्त। आपके साथ चाय पर मुलाकात बेहद अच्छी लगी! जिस बात का इंतजार है, उसके लिए मैं रुक नहीं पा रहा हूँ।

सोशल मीडिया पर कार्तिक और एरोनॉफ्स्की के बीच हुई यह बातचीत न सिर्फ उनकी सहज दोस्ती को दर्शाता है, बल्कि कार्तिक की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी उजागर करता है। यही वजह है कि अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी, रिलेटेबल नेचर और दमदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस के चलते कार्तिक आज भारत के सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय सितारों में गिने जाते हैं।

रेड कार्पेट अपीयरेंस से लेकर ग्लोबल एंडोर्समेंट्स तक, कार्तिक की गहरी होती ग्लोबल मौजूदगी उन्हें आधुनिक भारतीय सिनेमा के एक प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में स्थापित कर रही है और इसमें दो राय नहीं कि एरोनॉफ्स्की के साथ उनका यह संभावित कोलैब उनके इंटरनेशनल जर्नी में एक बड़ा कदम साबित होगी।

कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली बड़ी रिलीज ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के लिए क्रिसमस 2025 को किया लॉक, फैंस में बढ़ा उत्साह
मुंबई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस 2025 के अवसर पर रिलीज होगी। पिछली दीवाली अपनी रिकॉर्ड-तोड़ ब्लॉकबस्टर ‘भूल भुलैया 3’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद, कार्तिक आर्यन एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस बार उन्होंने अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के लिए क्रिसमस 2025 की तारीख पक्की कर दी है।

पिछले कुछ वर्षों में खुद को देश के सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक साबित करने वाले कार्तिक आर्यन अब शानदार ओपनिंग की गारंटी बन चुके हैं, फिर चाहे बात मसाला एंटरटेनर की हो या रोमांटिक ड्रामा की। उनकी सहजता, आकर्षण और बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें नए दौर के व्यावसायिक सिनेमा का चेहरा बना दिया है, जो युवाओं और पारिवारिक दर्शकों, दोनों के बीच समान रूप से लोकप्रिय हो चुके हैं।

फिलहाल ‘मैं, मेरी पत्नी और वो’ के बाद एक बार फिर अनन्या पांडे के साथ लौट रहे कार्तिक आर्यन के लिए उनके दर्शक काफी उत्साहित हैं, क्योंकि अपनी पिछली फिल्म में भी इस ऑन स्क्रीन जोड़ी ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था।

धर्मा प्रोडक्शंस और नम: पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के निर्देशक समीर विदवान्स है, जिनके साथ कार्तिक ‘सत्या प्रेम की कथा’ जैसी खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा फिल्म कर चुके हैं। फिलहाल पिछली दिवाली पर खुशियां बिखेरने के बाद इस क्रिसमस को अपने प्यार और सुरों से सजाने आ रहे कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर दर्शकों के साथ ट्रेड सर्कल में भी काफी खासा उत्साह है।