jaipur municipal corporation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर नगर निगम वार्ड 62 में पुनर्मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 40.37 प्रतिशत मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग
जयपुर। राजस्थान में नगर निगम जयपुर चुनाव में वार्ड संख्या 62 के 23 खंड में पुनर्मतदान शांतिपूर्वक जारी हैं और पूर्वाह्न 11 बजे तक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान शांतिपूर्वक शुरु हुआ और पूर्वाह्न 11 बजे तक 40.37 प्रतिशत मतदान हुआ।

पुनर्मतदान सायं छह बजे तक चलेगा जिसमें 567 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 306 पुरुष मतदाता और 281 महिला मतदाता शामिल हैं। शुक्रवार को इस मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान मतदाता सूची की विलोपन सूची में अंकित 110 मतदाताओं के मतदान करने के कारण यहां पुनर्मतदान कराया जा रहा है।

110 वोटों ने बिगाड़ा था चुनावी गणित: आज फिर मैदान में 587 मतदाता, वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में पुनर्मतदान; प्रत्याशी मतदाताओं की मनुहार में जुटे,
जयपुर। 110 वोटों ने जिस बूथ पर चुनावी गणित बिगाड़ दिया था, वहां रविवार को एक बार फिर मतदाताओं की कतार लगी है। नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 62 के भाग संख्या 23 में पुनर्मतदान कराया जा रहा है। टीला वाला, सांगानेर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरा नंबर 4 में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। बूथ पर सभी प्रत्याशी मौजूद हैं और प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल रखा है।

पुनर्मतदान को लेकर मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदाता दोबारा अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने पहुंच रहे हैं। वहीं प्रत्याशी भी मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की मनुहार में जुटे हुए हैं। दरअसल, 11 सितंबर को हुए मतदान के दौरान विलोपन सूची में दर्ज 110 मतदाताओं ने भी वोट डाल दिए थे। इसके चलते मतदान की निष्पक्षता प्रभावित होने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने पूर्व मतदान को शून्य घोषित कर दिया था। आयोग के निर्देश पर अब नए सिरे से मतदान कराया जा रहा है। इस बार केवल अधिकृत 587 मतदाता ही वोट डाल सकेंगे। पुनर्मतदान का परिणाम भी पहले मतदान के समीकरण बदल सकता है।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय पर समाप्त हो गई। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों तथा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाई। निर्वाचन विभाग के अनुसार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आएगा। जयपुर में 6 बजते ही कर्मचारियों ने मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया।

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 147 निकायों में मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह सात बजे शुरु हो गया। मतदान शुरु होते ही मतदाताओं का मतदान केन्द्र पर आना शुरु हो गया और धीर धीरे कतारें लगने लगी और मतदान केन्द्रों पर रौनक भी बढ़ने लगी। मतदान शुरु होते ही कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी की शिकायतें मिली लेकिन इसे शीघ्र ही दुरस्त कर दिया गया। इन निकायों में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है और कहीं से काई अप्रिय खबर नहीं हैं। दूसरे चरण में 147 नगर निकायों में छह नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाओं में सायं छह बजे तक मतदान होगा। इस चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर एवं पाली नगर निगम के लिए मतदान हो रहा है।

राज्य निकायों के कुल 10 हजार 245 वार्डों में दूसरे चरण में करीब पांच हजार वार्डों में यह मतदान कराया जा रहा जबकि 45 वार्डों में एक-एक प्रत्याशी ही होने के कारण वहां निर्विरोध चुनाव हो गया। इस चरण में 18 हजार 266 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं जहां नौ हजार 758 मतदान बूथों पर 87 लाख 60 हजार 884 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए सभी मतदान बूथों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया हैं। दूसरे चरण की 147 नगर निकायों में 40 नवगठित नगर निकाय हैं जिनमें पहली बार चुनाव हो रहा है। राज्य की 309 नगर निकायों के चुनाव में बुधवार को 162 नगर निकायों में पहले चरण में मतदान हो चुका हैं और जहां 76.42 प्रतिशत मतदान रहा।

दूसरे चरण के मतदान समाप्त

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय पर समाप्त हो गई। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों तथा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाई। निर्वाचन विभाग के अनुसार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आएगा।

राजस्थान में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 147 निकायों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्वक जारी है और पूर्वाह्न तीन बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शांतिपूर्वक शुरु हुआ और धीर धीरे मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान बढ़ने लगा और मतदान केन्द्रों पर लंबी लंबी कतारें लग गई और पूर्वाह्न तीन बजे तक 57.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान इन निकायों के 87 लाख 63 हजार 599 मतदाताओं में से 50 लाख 28 हजार 768 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इससे पहले पूर्वाह्न एक बजे तक 44.90 प्रतिशत एवं इससे पूर्व सुबह दस बजे तक 20.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान बालोतरा जिले के धोरीमन्ना नगरपालिका में सर्वाधिक 85.53 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम मतदान 48.48 प्रतिशत अजमेर नगर निगम में हुआ। इस दौरान जोधपुर नगर निगम के चुनाव में 56.42 प्रतिशत, पाली नगर निगम के लिए 56.09, उदयपुर नगर निगम में 52.13, कोटा नगर निगम के चुनाव में 51.00 एवं जयपुर नगर निगम के लिए 48.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान इन निकायों में शांतिपूर्वक मतदान रहा और कहीं से काई अप्रिय खबर नहीं हैं। दूसरे चरण में 147 नगर निकायों में छह नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाओं में सायं छह बजे तक मतदान होगा।

जयपुर में दोपहर 3  बजे तक 48.58 फीसदी मतदान

नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में शुक्रवार को मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक जिले में 48.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर कई क्षेत्रों में मतदाताओं में उत्साह नजर आया, जबकि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। दोपहर 3 बजे तक आमेर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 60.60 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद आदर्श नगर में 53.53 प्रतिशत, किशनपोल में 51.68 प्रतिशत, हवा महल में 51.95 प्रतिशत और झोटवाड़ा में 50.46 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। विद्याधर नगर में 49.58 प्रतिशत, बगरू में 48.89 प्रतिशत, मालवीय नगर में 44.25 प्रतिशत तथा सिविल लाइंस में 43.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में मतदान की रफ्तार सबसे धीमी रही। यहां दोपहर 3 बजे तक महज 43.30 प्रतिशत मतदान हुआ। ऐसे में मतदान के अंतिम घंटों में यहां वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अंतिम समय तक मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में जुटे रहे। अब मतदान के शेष समय में अधिक से अधिक मतदाताओं के घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचने पर कुल मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के 12 वार्डो में दोपहर 3 बजे तक 58.68 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 3 बजे तक 1 लाख 95 हजार 101 वोटर्स में से 1 लाख 829 वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

घनश्याम तिवाड़ी ने किया परिवार सहित मतदान

भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने शुक्रवार को राजस्थान नगर निकाय चुनाव के दौरान परिवार सहित मतदान किया। उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तिवाड़ी के साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भी वोट डाला और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

सचिन पायलट ने किया मताधिकार का प्रयोग

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को राजस्थान नगर निकाय चुनाव के दौरान जयपुर के सिविल लाइंस स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पायलट ने मतदान केंद्र पर वोट डालकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान मतदान केंद्र पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे।

मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी

नगर निगम चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान प्रभावित हुआ। वार्ड 141 के बूथ नंबर 12, पेंशन ऑफिस में ईवीएम बार-बार खराब होने से मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आमेर क्षेत्र के वार्ड 149 और 150 में भी मशीनों में खराबी सामने आई। वार्ड 149 में तीन और वार्ड 150 में दो मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की सूचना है। सुबह करीब 9 बजे सामने आई इन घटनाओं के कारण कुछ केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया बाधित हुई और मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। प्रशासन की ओर से मशीनों को दुरुस्त कर मतदान प्रक्रिया सुचारू कराने के प्रयास किए गए।

फर्जी मतदान के आरोपों से गरमाया माहौल

नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर वार्ड 62 में हंगामा खड़ा हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी हजारीलाल काका, निर्दलीय प्रत्याशी शंकरलाल शर्मा, रेखा चौहान और अर्जुन सिंह सिसोदिया सहित करीब आधा दर्जन प्रत्याशियों ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट को लिखित शिकायत दी। प्रत्याशियों का आरोप है कि टीलावाला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर करीब 150 मत फर्जी तरीके से डाले गए हैं। उन्होंने शिकायत के साथ ऐसे मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध कराने का दावा किया है, जिनके नाम पर कथित रूप से फर्जी मतदान हुआ। प्रत्याशियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई अन्य मतदान केंद्रों पर भी फर्जी मतदान करवाया जा रहा है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच कराने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार शिकायत में दिए गए नामों और अन्य साक्ष्यों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मंत्री दिलावर ने नगर निकाय चुनाव में कोटा में डाला अपना वोट

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव में कोटा में अपना मतदान किया। दिलावर ने वीर सावरकर नगर में मदर टेरेसा स्कूल में स्थित मतदान केन्द्र पर अपना वोट डाला। वह सुबह पौने सात बजे ही मतदान केन्द्र पहुंच गये और उनका इस मतदान केन्द्र पर पहला वोट पड़ा।

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया मतदान

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वार्ड 141 में पेंशन कार्यालय बूथ नंबर 10 पर अपने मतदान का उपयोग किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि राजस्थान में जहां-जहां नगर निकाय के लिए वोटिंग हो रही है मैं उन सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि वो अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर वोट जरूर करें। यह लोकतंत्र का उत्सव है और इसमें आकी भागीदारी बहुत ही जरूरी है।

वार्ड 141 के बूथ संख्या 11 में ईवीएम मशीन कुछ समय के लिए बंद हो गई

मतदान के बीच वार्ड 141 बूथ संख्या 11 से ईवीएम मशीन के खराब होने की खबरें सामने आ रही हैं। जिसके बाद मतदाताओं में नाराजगी देखी। हालांकि कुछ समय बाद मशीन को सही कर दिया गया।

लोकतंत्र में कोई भी चुनाव लड़ सकता है- राज्यवर्धन

वोट डालने पहुंचे उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि ये लोकतंत्र का उत्सव है और यहां कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

वार्ड-26 में कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा

वार्ड नंबर 26 में कांग्रेस के एजेंट नहीं बैठने को लेकर मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी अनीता ने हंगामा कर दिया। इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी ने कर्मचारियों पर सरकार से मिली भगत के आरोप लगाए।

वार्ड-114 में कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा

वार्ड नंबर 114 में धाभाई जी का खुर्रा स्थित कसेरियों की धर्मशाला में भी कांग्रेस प्रत्याशी के हंगामा करने की खबरें सामने आ रही है।

पोलिंग बूथ हटाने के विरोध में सड़क पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

वार्ड नंबर 43 में आशीष शर्मा के कांग्रेस आई पोलिंग बूथ को हटाने को लेकर शुक्रवार को विवाद की स्थिति बन गई। बूथ हटाने की कार्रवाई के विरोध में आशीष शर्मा समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों और धरनार्थियों के बीच बातचीत भी हुई। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। वहीं, विश्वेश्वर नगर और त्रिवेणी नगर क्षेत्र में भी पोलिंग बूथों को लेकर गतिविधियां देखने को मिलीं। स्थानीय कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बातचीत का दौर जारी रहा। मतदान के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से मौके पर निगरानी रखी गई।

आदर्श नगर विधानसभा के वार्ड-80 में वोटिंग में रुझान कम

जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा के वार्ड-80 में मतदान में रूझान कम नजर आ रहा है। यहां भाजपा से दलजीत कौर और कांग्रेस से हीना वाधवानी की जोरदार टक्कर है।

व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचा शख्स

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 के तहत सोडाला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान जारी है। इस दौरान एक दिव्यांग मतदाता व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचा और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे मतदान में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया।

सतीश पूनिया ने सपरिवार किया मतदान

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने शुक्रवार को जयपुर नगर निगम चुनाव में सपरिवार मतदान किया। उन्होंने वार्ड 34 के रानी सती नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों ने भी मतदान किया। वोट डालने के बाद मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने कहा—भारत की अनके खूबियों में से एक खूबी उत्कृष्ट लोकतंत्र हैं। ये हमे अपना जनप्रतिनिधि चुनने का मौका देती हैं।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया मतदान

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को नगर निगम चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया मतदान

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को नगर निगम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने केशव नगर सामुदायिक केंद्र स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। राज्यपाल बागडे आम मतदाता की तरह मतदान केंद्र पहुंचे और लोगों के बीच कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। उनकी सादगी चर्चा में रही।

हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने किया मतदान

हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंदाचार्य ने शुक्रवार को नगर निगम चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधायक ने हाथोज गांव स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हुए मतदान किया और क्षेत्र के मतदाताओं से भी अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को जोधपुर नगर निगम चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद शेखावत ने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने डाला वोट

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत अपने गृह क्षेत्र में मतदान किया। मतदान के बाद गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है और इसकी मजबूती के लिए सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। गहलोत ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान ने नागरिकों को जो अधिकार दिए हैं, उन्हें मजबूत बनाए रखना जरूरी है। गहलोत ने मौजूदा परिस्थितियों को गंभीर बताते हुए लोगों से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जोधपुर में 100 वार्डों के लिए 385 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 7.12 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया मतदान

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शुक्रवार को मतदान किया। उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मंत्री नागर ने प्रदेश की जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया मताधिकार का प्रयोग

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत सुमेरपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राठौड़ ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

कोटा में ओम बिरला ने डाला वोट, मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान जारी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के वार्ड 83 में मतदान किया। उन्होंने स्प्रिंगडेल्स स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद बिरला ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अभय कमांड सेंटर पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

निकाय चुनाव के द्वितीय चरण को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित राज्य स्तरीय अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून व्यवस्था वीके सिंह भी मौजूद रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अभय कमांड सेंटर से विभिन्न निकाय क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की।

मालवीय नगर विधानसभा:  सुबह वोटिंग की रफ्तार दोपहर में सुस्त पड़ी

जयपुर के नगर निगम चुनाव में मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में 73 से 87 तक के वार्ड आते हैं। वार्ड में वोटिंग का सुबह जबरदस्त कैसे देखने को मिला सुबह 9:30 बजे तक वोटिंग वोटो पर भारी भीड़ थी, लेकिन दोपहर 11:00 बजे बाद वोटिंग की रफ्तार सुस्त पड़ गई मतदान केदो पर इक्के दुक्के लोग ही आ रहे हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सपरिवार नगर निगम चुनाव 2026 के लिए एनडब्ल्यूआर ऑफिस के पास स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज (गेटोर, जगतपुरा) पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में अपनी भागीदारी निभाते हुए बढ़-चढ़कर मतदान करें।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने परिवार सहित किया मतदान

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को जयपुर नगर निगम के चुनाव में परिवार सहित अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने दोपहर 12.25 बजे नगर निगम के वार्ड नंबर 30 स्थित मतदान केंद्र खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वैशाली नगर में बनाया गया है। राजेश्वर सिंह परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। मतदान केंद्र पर सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्था के तहत आवश्यक इंतजाम किए गए थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त के मतदान करने से चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का संदेश भी गया।

आदर्शनगर के वार्ड 123 में ईवीएम खराब, आधे घंटे मतदान बाधित

जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनावों के तहत जारी मतदान प्रक्रिया में शुक्रवार को आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 123 के बूथ संख्या 7 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। राजकीय सिंधी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-7, जवाहर नगर स्थित इस बूथ पर सुबह 10:45 बजे से 11:15 बजे तक मतदान बाधित रहा। अधिकारियों ने तुरंत नई मशीन लगाई, जिसके बाद 11:15 बजे से मतदान सुचारू रूप से शुरू हो गया। प्रशासन की ओर से निगरानी जारी है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान

जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनावों के तहत शुक्रवार को वार्ड संख्या 116 स्थित मुरली मनोहर मंदिर, रामगंज चौपड़ में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में वोट डालकर उत्साह का परिचय दिया। वोटिंग प्रक्रिया के दौरान मतदान केंद्रों पर पुरुषों के साथ-साथ महिला मतदाता भी खूब संख्या में पहुंचीं। सुबह की तुलना में दोपहर में मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ी। बाजारों में आवाजाही कम रही, जबकि लोगों में चुनावी चर्चाओं का जोर रहा। पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। अधिकांश स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: आदर्शनगर के वार्ड 123 में ईवीएम खराब, आधे घंटे मतदान बाधित
जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनावों के तहत जारी मतदान प्रक्रिया में शुक्रवार को आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 123 के बूथ संख्या 7 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ।

राजकीय सिंधी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-7, जवाहर नगर स्थित इस बूथ पर सुबह 10:45 बजे से 11:15 बजे तक मतदान बाधित रहा। अधिकारियों ने तुरंत नई मशीन लगाई, जिसके बाद 11:15 बजे से मतदान सुचारू रूप से शुरू हो गया। प्रशासन की ओर से निगरानी जारी है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: धीमी मतदान रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, वार्ड 60 में सबसे ज्यादा तो वार्ड 30 में सबसे कम वोटिंग
जयपुर। नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों के लिए शुक्रवार सुबह से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की मौजूदगी नजर आ रही है, लेकिन शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। विभिन्न वार्डों में मतदान प्रतिशत में खासा अंतर देखने को मिला। सुबह 10 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वार्ड संख्या 60 में सबसे ज्यादा 27.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद वार्ड 133 में 23.04 फीसदी और वार्ड 131 में 23.01 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं, कुछ वार्डों में मतदान की गति बेहद धीमी रही। वार्ड 30 में सबसे कम 5.95 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। इसी तरह वार्ड 31 में 8.75 फीसदी, वार्ड 74 में 8.28 फीसदी और वार्ड 73 में 8.55 फीसदी मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की जा रही है। माना जा रहा है कि दोपहर बाद मतदान की रफ्तार बढ़ सकती है।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सतीश पूनिया ने सपरिवार किया मतदान, वार्ड 34 के ब्राइट फ्यूचर स्कूल बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का किया प्रयोग
जयपुर। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया ने शुक्रवार को जयपुर नगर निगम चुनाव में सपरिवार मतदान किया। उन्होंने वार्ड 34 के रानी सती नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों ने भी मतदान किया। वोट डालने के बाद मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने कहा—भारत की अनके खूबियों में से एक खूबी उत्कृष्ट लोकतंत्र हैं। ये हमे अपना जनप्रतिनिधि चुनने का मौका देती हैं।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर में मतदान शुरू होते ही कई बूथों पर हंगामा, कहीं प्रत्याशी पर आपत्ति तो कहीं एजेंट को लेकर विवाद
जयपुर। नगर निगम के 150 वार्डों के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होते ही शहर के कुछ मतदान केंद्रों पर विवाद और हंगामे की स्थिति सामने आई। वार्ड 114 में धाभाई जी का खुर्रा स्थित कसेरियों की धर्मशाला में बने मतदान केंद्र पर कांग्रेस प्रत्याशी के अंदर मौजूद होने को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने आपत्ति जताई। इससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।

वार्ड 26 के मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल स्थित बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी अनिता देवी ने हंगामा किया। यहां कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के नहीं बैठने को लेकर विवाद हुआ। वहीं झोटवाड़ा के वार्ड 27 में महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाढ़ पितावास में भाजपा प्रत्याशी शंकर लाल यादव मतदाताओं के पैर छूकर समर्थन मांगते नजर आए।

जयपुर नगर निगम चुनाव में इस बार 723 प्रत्याशी मैदान में हैं। 24 लाख 23 हजार से अधिक मतदाता अपने वार्ड का प्रतिनिधि चुनेंगे। मतदान के लिए 2256 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 652 क्रिटिकल बूथ हैं। इनमें 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित होंगे। इसके बाद महापौर और उपमहापौर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने सड़क, सीवर, सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण जैसे स्थानीय मुद्दों पर मतदाताओं को साधने में पूरी ताकत झोंक दी थी।

कांग्रेस ने जारी की किशनपोल और आदर्श नगर के वार्डों की प्रत्याशी सूची
जयपुर: जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को नगर निगम चुनाव के लिए किशनपोल और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों के वार्डों की प्रत्याशी सूची जारी की। नामांकन की अंतिम तिथि पर यह सूची सामने आई। किशनपोल (वार्ड 104 से 115) में अब्दुल लतीफ कुरैशी (104), महेश तंबोली (105), जुगल गुर्जर (106), खुशबू शर्मा (107), मेहरूनिसा (108), मोहम्मद अयूब (109), सुनीता मेठी (110), ज्वाला प्रसाद तिवाड़ी (111), आशीष शर्मा (112), गजनफर अली (113), मोहम्मद जकारिया (114) और सुरेश बिवाल (115) को टिकट मिला।आदर्श नगर (वार्ड 116 से 132) में संजीदा/अमरदराज (116), संजीदा/गुलाम मुस्तफा (117), सुनीता मावर (118), इरफान कुरैशी (119), शीला सैनी (120), मुकेश विजय (121), राजकुमार संगतानी (122), अंजू (123), कांता/गिरराज (124), मंजू बानो (125), सोफिया बानो (126), बादल शर्मा (127), मोहम्मद सोहेल मंसूरी (128), महेश कुमार सामरिया (129), आदित्य कौशिक (130), पुष्पेंद्र मीणा (131) और दशरथ अटल (132) का चयन हुआ।

सड़क किनारे गंदगी के ढेर बने मुसीबत: नंद विहार, जालूपुरा और वस्थली मार्ग पर बिगड़े हालात
जयपुर। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने का दावा करने वाले नगर निगम की कार्यप्रणाली सोमवार को हुई बारिश के बाद खुलकर सामने आ गई। बारिश के चलते नालियां बंद हो गईं और कचरा सड़कों पर आ गया।  शहर के नंद विहार, जालूपुरा और वनस्थली मार्ग मार्ग सहित कई प्रमुख इलाकों में सड़क किनारे कचरे और गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। देशी विदेशी पर्यटकों के आवागमन होने से शहर की छवि भी धूमिल होती है। कई स्थानों पर लंबे समय से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है। इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के मौसम में हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। गीले कचरे से बदबू उठने के साथ मच्छरों और मक्खियों की संख्या भी बढ़ गई है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। वनस्थली मार्ग पर जोधपुर से आए दीपक गहलोत ने बताया कि बारिश के चलते जगह-जगह गंदगी हो गई और रोड क्रास करना भी मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। निगम की कचरा संग्रहण गाड़ियां भी समय पर नहीं पहुंच रही हैं। कई स्थानों पर प्लास्टिक, घरेलू कचरा, निर्माण सामग्री का मलबा और सड़ी-गली खाद्य सामग्री खुले में पड़ी हुई है। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है और आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

बारिश होने पर यही कचरा नालियों में पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था को भी बाधित कर देता है। इसके कारण पानी भरने की समस्या पैदा होती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी भगवान सहाय ने बताया कि निगम प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर हटाने की मांग की है।

होली के त्यौहार पर सफाई व्यवस्था को लेकर दिये अधिकारियों को निर्देष
जयपुर। आगामी होली एवं धुलंडी पर्व (2 एवं 3 मार्च) के अवसर पर नगर निगम जयपुर द्वारा शहर में विशेष साफ-सफाई व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। नगर निगम आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार नगर निगम क्षेत्र में होलिका दहन एवं धुलंडी के दौरान उत्पन्न होने वाली राख, कोयला, लकड़ी अवशेष, रंग-गुलाल एवं अन्य कचरे की त्वरित सफाई हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य सड़कों, चैराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।

नगर निगम आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी ने आमजन से अपील की कि होली पर्व सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम प्रषासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा की दृष्टि से दिनांक 2 व 3 मार्च  को अग्निशमन वाहन मय आवश्यक उपकरण एवं स्टाफ की तैनाती शहर के विभिन्न स्थानों पर की जायेगी। 2 व 3 मार्च को थाना रामगंज, माणक चैक, ब्रह्मपुरी, शास्त्रीनगर, कोतवाली, लालकोठी, मालवीय नगर, आदर्शनगर, सांगानेर, मानसरोवर, वैशाली नगर तथा पुलिस कंट्रोल रूम, यादगार जयपुर पर की जाएगी। यह व्यवस्था प्रातः 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

नगर निगम जयपुर टीम एवं जय मां सरस्वती विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता जनजागरूकता अभियान, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कपड़े के थैले अपनाने की अपील की
जयपुर। नगर निगम जयपुर टीम एवं जय मां सरस्वती विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मंगलवार को सिविल लाइन जोन, वार्ड नं. 44 (शांति नगर, ब्लॉक 4) में कचरा पृथक्करण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

रहवासियों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने, घर पर दो डस्टबिन का उपयोग करने तथा कचरा निगम के अधिकृत वाहन में देने के लिए प्रेरित किया गया। प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कपड़े के थैले अपनाने की अपील की गई। इसके साथ ही सेनेटरी एवं घरेलू हानिकारक कचरे के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म : जयपुर नगर निगम कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला
अजमेर। अजमेर के केसरगंज क्षेत्र के एक होटल में बहला फुसलाकर युवती को ले जाने व उसे चाकू की नोंक पर डरा धमका कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित नगर निगम कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता जिला दौसा निवासी 28 वर्षीय युवती है, जो डाक विभाग में अजमेर ग्रामीण में कर्मचारी है। जबकि आरोपित भी जिला दौसा का ही रहने वाला है, जो आदर्श नगर, नगर निगम जयपुर हैरिटेज में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने फोन पर दबाव बनाकर व बहला फुसलाकर 28 अक्टूबर को दोपहर में अजमेर बुला लिया। वह उसे धोखे से केसरगंज स्थित एक होटल में ले गया। जहां पर उसके कुछ अश्लील वीडियो/फोटो वायरल करने की धमकी देकर अपशब्द बोले और उसके साथ मारपीट भी कर दी। आरोपित ने उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म भी किया।