bihar assembly elections 2025 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजद विधायक दल का बड़ा फैसला, तेजस्वी यादव को बनाया विपक्ष का नेता
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी प्रचंड और एक तरफा जीत के बाद अब एनडीए गठबंधन में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है, इसके लिए आज सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और सिफारिश की है कि वे 19 नवंबर को इस्तीफा देंगे। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल का आज हुई बैठक और उसमें लिए गए फैसलों के बारे में भी अवगत कराया। सीएम नीतीश की राज्यपाल से मुलाकात के बाद अब इस बात की भी संभावना बन रही है कि, आने वाले 19 या 20 नवंबर को बिहार में नई सरकार का गठन होगा और बिहार को नया सीएम मिलेगा। अब ये भी खबर सामने आ रही है कि, इस बार जो शपथ ग्रहण समारोह होगा वो काफी भव्य होगा और उसमें पीएम मोदी भी शिरक्त करेंगे।

इसी बीच खबर सामने आ रही है कि, विधानसभा में तेजस्वी यादव को आरजेडी की तरफ से विधायक दल का नेता चुना गया है। बैठक में सभी लालू यादव और राबड़ी देवी की मौजूदगी में नर्व—निर्वाचित विधायकों ने तेजस्वी का सर्व सम्मती से अपना नेता चुना, लेकिन बैठक खत्म होने से पहले ही लालू और राबड़ी चले गए।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा-अखिलेश यादव अभी भी होश में नहीं है

बिहार चुनाव में महागठबंधन को मिली हार को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि-नीतीश कुमार ही बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और आगे भी वह ही रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, अखिलेश यादव अपना आपा खो चुके है और वो अभी होश में नहीं हैं और अनशन बोले रहे हैं। इसके आगे कुशवाह ने कहा कि, जिसके बार में वे बात कर रहे हैं वो तो कुछ बोल ही नहीं रहे हैं अगर ऐसा होता तो लोग बोलते। अब अखिलेश को समझ जाना चाहिए कि ये फालतू का मुद्दा है और इसमें कोई दम नहीं हैं।

''हम से का भूल हुई जो ये सजा हम को मिली'' एनडीए की जीत के बाद एक्शन मोड में BJP, केंद्रीय मंत्री आर के सिंह समेत 3 बड़े नेता सस्पेंड
पटना। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पार्टी अब एक्शन मोड़ नजर आ रही है और पार्टी विरोधियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार बता दें कि, एनडीए की प्रचंड जीत के बाद बीजेपी ने संगठनात्मक सख्ती दिखाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह सहित तीन वरिष्ठ नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया। पार्टी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, ये कार्रवाई अनुशासनहीनता और लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण की गई है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह आर के सिंह बिहार चुनाव से पहले अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा थे और उन्होंने अपने एक बयान में नीतीश कुमार और सरकार के खिलाफ काफी गंभीर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं, आर के सिंह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी हत्यारा बताया था।

आर के सिंह के इस कृत्य के कारण पार्टी की छवि को काफी गहरा धक्का लगा था जिससे आम जनता के बीच पार्टी की छवि भी खराब हुई थी, साथ ही आपको बता दें कि, आर के सिंह साल 2013 में पार्टी में शामिल हुए थे।

बिहार विधानसभा चुनाव: क्या प्रशांत किशोर पूरा करेंगे संन्साय लेने का अपना वादा? जानें क्या होगा उनका अलग कदम
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) की पूरी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एग्जिट पोल्स ने 0-5 सीटों का अनुमान लगाया था, पर पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। जिन उम्मीदवारों को मजबूत माना जा रहा था, वे भी कहीं टक्कर नहीं दे पाए। रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ भी वोट में तब्दील नहीं हो पाई, और वोटकटवा बनने की उम्मीदें भी धराशायी हो गईं।

संन्यास का वादा और दबाव

चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि जेडीयू 25 से ज्यादा सीटें नहीं ला पाएगी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अगर ऐसा हुआ तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। अब जब जेडीयू ने 25 से अधिक सीटें हासिल कर ली हैं, तो सवाल उठ रहा है-क्या किशोर अपना वादा निभाएँगे? पहले भी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ऐसा वादा निभा चुके हैं, जिससे किशोर पर दबाव और बढ़ गया है।

जेएसपी की हार के प्रमुख कारण: तेजस्वी को चुनौती देकर पीछे हटना

किशोर ने पहले तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर से चुनाव लड़ने की बात कही, पर बाद में पीछे हट गए। इससे उनकी विश्वसनीयता और वैकल्पिक नेतृत्व की छवि कमजोर हुई। तेजस्वी के गढ़ में उतरने का मौका गंवाकर किशोर ने अपने राजनीतिक संदेश को भी कमजोर कर दिया।

मोदी-शाह पर सीधा हमला न करना

नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर सीधा निशाना साधने से किशोर बचते रहे। इससे जनता के बीच यह धारणा बनी कि जेएसपी बीजेपी की बी टीम की तरह काम कर रही है। जब पूरा विपक्ष मोदी-शाह को सीधे चुनौती दे रहा था, तब किशोर का बचाव की मुद्रा में रहना उन्हें नुकसान दे गया।

बड़े नेताओं पर आरोप

किशोर ने सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, लेकिन इन आरोपों को जमीनी लड़ाई में बदलने में असफल रहे। मुद्दे केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित रह गए, जिससे उनकी आक्रामक राजनीति का प्रभाव कमजोर रहा।

जाति-धर्म आधारित टिकट वितरण

हालाँकि किशोर ने राजनीति में जातिवाद खत्म करने का दावा किया था, लेकिन टिकट वितरण में वही परंपरागत जाति-धर्म समीकरण दिखे। इससे नई राजनीति का उनका दावा खोखला साबित हुआ और जनता का भरोसा कमजोर पड़ा।

शराबबंदी का खुलकर विरोध

महिलाओं में व्यापक समर्थन पाने वाली शराबबंदी नीति का किशोर ने खुलकर विरोध किया। उन्होंने सत्ता में आते ही 24 घंटे में शराबबंदी हटाने का वादा किया। यह कदम राजनीतिक रूप से घातक साबित हुआ, क्योंकि महिलाएं इसे पारिवारिक शांति और सुरक्षा से जोड़कर देखती हैं।

अगले 5 साल जनता के बीच संघर्ष

प्रशांत किशोर ने अभी कुछ दिन पहले अपने एक वक्तव्य में यह भी कहा कि वो अगले 5 साल और जनता के बीच संघर्ष करेंगे, लेकिन इसके पहले यह किशोर को यह देखना जरूर चाहिए कि उन्हें इतनी बुरी हार का क्यों सामना करना पड़ा?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान, एनडीए पर बोला जमकर हमला
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बाद आए सभी एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इन सर्वेक्षणों के अनुमानों को लेकर सत्ता पक्ष में शामिल एनडीए के दल जहां उत्साहित हैं वहीं विपक्ष निराश है। बिहार की राजनीतिक के केंद्र में बने रहने वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रियाओं में एग्जिट पोल के अनुमानों को नकार दिया है। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव विपक्ष के महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) से महुआ सीट पर चुनाव लड़ा है। पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी के अच्छे प्रदर्शन के मद्देनजर तेजस्वी यादव को महागठबंधन के इस बार बहुमत हासिल करने का भरोसा है।  यदि चुनाव के नतीजे अनुमानों के मुताबिक ही आते हैं तो यह दोनों के लिए बड़ा झटका होगा।

मतदान खत्म नहीं हुआ और एग्जिट पोल आ गए

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एग्जिट पोल पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि मतदान करने के लिए शाम सात बजे तक लोग खड़े थे। लोग वोटिंग के लिए खड़े रहे और एग्जिट पोल आ गया। यानी मतदान खत्म नहीं हुआ और एग्जिट पोल आ गया। हम सर्वे पर न खुशफहमी में हैं, न गलतफहमी में। यह सर्वेक्षण केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर, जितने अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी आप दिखाते थे कि मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में बिहार की जनता किसे पसंद करती है। तो उसमें नीतीश जी 16, 17, 18 परसेंट से ऊपर नहीं उठ पाए। और वहां एनडीए में तो इस बार घोषणा भी नहीं हुई कि आधिकारिक रूप से सीएम का चेहरा कौन होगा।  आप देखें, यह वही गोदी मीडिया है, जिन लोगों ने सर्वे दिखाया। वही मीडिया जिसने पाकिस्तान में इस्लामाबाद, कराची को कब्जे में ले लिया था।

मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े आरजेडी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की जो रणनीति है उसे हम, आप और बिहार के सभी लोग जानते हैं। सर्वे चलाया गया है और पूरा प्रयास किया गया कि काउंटिंग को धीमा किया जाए। मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा। जहां बम ब्लास्ट और अन्य घटनाएं हुई हैं वहां कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन लोकतंत्र की हत्या के लिए ये लोग सेना से बिहार के सभी जिलों में फ्लैग मार्च तक करवाएंगे ताकि लोगों में दहशत पैदा हो सके। महागठबंधन भारी जीत दर्ज करने जा रहा है।

जश्न नहीं, काम की तैयारी

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख और महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। हम नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा। देखते हैं क्या होता है। उन्होंने कहा कि मैं महुआ सीट जीत रहा हूं।  हम जश्न की तैयारी नहीं, हम काम की तैयारी करते हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के तुरंत बाद सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी जीत मिलने की संभावना है। मंगलवार को बिहार में मतदान का अंतिम चरण संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के कई अनुमान सामने आए हैं। इनके मुताबिक बिहार में एनडीए सरकार बनाने जा रही है।

Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार में लोकतंत्र के महापर्व पर बोले भजन लाल शर्मा- पहले मतदान, फिर जलपान
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि बिहार में आज लोकतंत्र के महापर्व का पहला चरण प्रारंभ हुआ है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे पूरे उत्साह, जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और हर मतदाता का एक-एक वोट देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करता है।

उन्होंने पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी का सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक मूल्यों को और सशक्त बनाएगी। उन्होंने अपील की—“पहले मतदान, फिर जलपान”—और सभी नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया।