sri ganganagar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

श्रीगंगानगर में सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई 30 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच किलो 615 ग्राम नशीला पदार्थ मिला
श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट पुलिस ने शनिवार देर रात ग्रामीणों के सहयोग से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराई गई पांच किलो 615 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मध्यरात्रि में मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी बलवंत कुमार, गुप्तचर विभाग में पुलिस निरीक्षक शैलेंद्रकुमार और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चक 14 केएनडी में एक खेत में तलाशी अभियान चलाकर पांच किलो 615 ग्राम हेरोइन और 508 ग्राम अफीम बरामद की।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मादक पदार्थ पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से गिराए जाने की जानकारी सामने आई है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस क्षेत्र में अब तलाशी अभियान चलाकर उन भारतीय तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है जो इन मादक पदार्थ लेने आए थे। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

राजस्थान के वरिष्ठ किसान मजदूर नेता एवं पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, वासुदेव देवनानी सहित इन दिग्गजों ने जताया शोक
श्रीगंगानगर। राजस्थान के वरिष्ठ किसान-मजदूर नेता, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का सोमवार रात निधन हो गया। वह करीब 94 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में कल रात करीब सवा ग्यारह बजे अंतिम सांस ली। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक तथा किसान-मजदूर संगठनों ने उन्हें जन संघर्षों का सच्चा योद्धा और संघर्ष का पर्याय बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हेतराम बेनीवाल का जन्म पंजाब के सुखचैन में हुआ था। उन्होंने बीकानेर के डूंगर कॉलेज से स्नातकोत्तर (एम.ए.) की शिक्षा प्राप्त की। वह 1990 में संगरिया विधानसभा क्षेत्र से माकपा की टिकट पर राजस्थान विधानसभा के सदस्य चुने गए। वह राजस्थान सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस(सीटू) के महामंत्री और माकपा के गंगानगर जिला प्रांतीय सचिवालय सदस्य रहे। उन्होंने घड़साना किसान आंदोलन सहित अनेक जन-आंदोलनों का नेतृत्व किया। वह संघर्षों के दौरान लगभग छह वर्ष जेल में भी रहे।

वासुदेव देवनानी ने पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय बेनीवाल जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे और उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उनका निधन सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति है।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा सदन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

अगले महीने होंगे चार जिलों के पंचायत चुनाव, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा : तीन चरणों में 12, 15 और 18 दिसम्बर को होगा मतदान
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को चार जिलों के पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। यह चुनाव कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर जिलों की जिला परिषद और पंचायत  समिति सदस्यों के लिए होंगे। चुनाव के लिए 12, 15 और 18 दिसम्बर को तीन चरणों में मतदान होगा और 21 दिसम्बर को परिणाम जारी होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त प्रेमसिंह मेहरा ने बताया कि चार जिलों की 30 पंचायत समितियों के 568 और जिला परिषद के 106 सदस्यों के लिए मतदान होगा। गंगानगर जिले में नौ पंचायत समितियों और 31 जिला परिषद सदस्यों, कोटा जिले की पांच पंचायत समितियों और 23 जिला परिषद सदस्यों, करौली जिले की आठ पंचायत समितियों और 27 जिला परिषद सदस्यों और बारां जिले की आठ पंचायत समितियों और 25 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। वहीं अगस्त-सितम्बर में छह जिलों और अक्टूबर में दो जिलों में पंचायत चुनाव कराए जा चुके हैं।

इस तरह होगी चुनावी प्रक्रिया
चुनाव के लिए 29 नवम्बर से दो दिसम्बर तक नामाकंन भरे जा सकेंगे। फिर तीन दिसम्बर को नामाकंन पत्रों की जांच होगी। इसी दिन उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। पहले चरण का मतदान 12 दिसम्बर, दूसरे चरण का 15 दिसम्बर और तीसरे चरण का मतदान 18 दिसम्बर को होगा। मतदान का समय सुबह  साढ़े सात से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। इसके बाद 21 दिसम्बर को मतगणना जिला मुख्यालयों पर सुबह नौ बजे से शुरू होगी और उसी दिन परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। जिला प्रमुख और प्रधान के लिए चुनाव 23 दिसम्बर को और उपजिला प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव 24 दिसम्बर को होगा।

महुए के फूलों से चुआएंगे शराब
जयपुर। आदिवासी महिलाओं की आजीविका बढ़ाने और आर्थिक संबल देने के लिए श्रीगंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड महुए के फूल खरीदकर शराब बनाएगा। इससे अवैध शराब पर काफी हद तक कंट्रोल होने की उम्मीद है। राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक में इस पर चर्चा भी हो चुकी है। चर्चा के बाद पारंपरिक रूप से सेवन की जा रही मदिरा की मांग और खपत का परीक्षण करवाया गया। परीक्षण में सामने आया की महुआ की शराब का करोड़ों रुपए का अवैध कारोबार होता है।

इन जिलों में ज्यादा प्रचलित
श्रीगंगानगर शुगर मिल्स के अधिकारियों का मानना हैं कि महुआ शराब प्रदेश में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ सिरोही और बारां जिले में सबसे ज्यादा प्रचलित है। आदिवासी क्षेत्र में सबसे ज्यादा इसी शराब का सेवन किया जाता है। वैध बनने से यहां का करोड़ों रुपए का कारोबार आबकारी के खाते में जाएगा और अवैध पर लगाम लगेगा।

अवैध शराब से होने वाली मौतों में आएगी कमी
अवैध हथकढ़ शराब से होने वाली मौतों में भी कमी आएगी। वहीं अब तक स्थानीय आदिवासी लोग महुए के फूलों को कम दामों में बेचते थे उनको विभाग 80 रुपए किलो में खरीदकर उनकी आय बढ़ेगी। राजस्थान श्रीगंगानगर शुगर मिल्स महुआ की मदिरा के लिए महुए के फूलों की खरीद वन-धन समितियों से राजीविका उदयपुर के माध्यम से करेगा। फूलों को एकत्रित करने से आदिवासियों को रोजगार मिलेगा। फिलहाल आदिवासी इलाकों में अवैध शराब पर नियंत्रण करने और आदिवासियों को रोजगार देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत की जा रही हैं। जयपुर में जीएसएम की यूनिट पर इसको तैयार किया जाएगा। बाजार में आने के बाद इसका अच्छा रिस्पांस मिलता हैं तो इसे उदयपुर जीएसएम यूनिट में शिफ्ट किया जाएगा।