cyber fraud gang - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Cyber Crime Alert : सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड, नई एडवाइजरी जारी
जयपुर। पुलिस मुख्यालय की साइबर क्राइम ब्रांच ने आमजन को सतर्क करते हुए एक नई एडवाइजरी जारी की है। साइबर अपराधी तकनीक के साथ-साथ लोगों को बातों में फंसाते हैं। वे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क और पर्यटन स्थलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से जरूरी कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगते हैं और फिर धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं।

अपराध के प्रमुख तरीके
कॉल फॉरवडिंर्ग स्कैम: अपराधी आपके फोन से 21 जैसे कोड डायल कर कॉल फॉरवडिंर्ग चालू कर देते हैं। इससे आपके ओटीपी और कॉल उनके नंबर पर जाने लगते हैं। बैंक, सोशल मीडिया और वाट्सअप अकाउंट खतरे में आ जाते हैं।

मैलवेयर/स्पाइवेयर इंस्टाल करना: फोन इस्तेमाल करते समय अपराधी छिपकर लिंक खोलकर स्पाई ऐप या की लोगर डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी निजी जानकारी, पासवर्ड और फोटो चोरी हो सकते हैं।

कॉन्टैक्ट्स और डेटा चोरी: फोन से कॉन्टैक्ट लिस्ट कॉपी कर ली जाती है। बाद में आपके रिश्तेदारों को इमरजेंसी का बहाना बनाकर पैसे मांगे जाते हैं।

अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल: आपके फोन से किए गए कॉल अगर किसी अपराध से जुड़े हों। पुलिस रिकॉर्ड में आपका नंबर आ सकता है। आप अनजाने में कानूनी परेशानी में फंस सकते हैं।

बचाव के जरूरी उपाय
फोन हमेशा अपने हाथ में रखें, खुद नंबर डायल करें और स्पीकर पर बात कराएं। फोन को अनलॉक स्थिति में किसी को न दें।
कॉल फॉरवडिंर्ग चेक करें।
चेक करें: *#21#
बंद करें: ##002#
सभी यूपीआई और पेमेंट ऐप्स पर पिन या बायोमेट्रिक लॉक लगाएं।

जयपुर में कॉल गर्ल्स के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी
जयपुर। जिले के चोमू थाना क्षेत्र में कॉल गर्ल्स के नाम पर साइबर ठगी करने वाली एक सक्रिय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी बदमाशों ने “SCHOLKA” नाम से एक फर्जी वेबसाइट बना रखी थी, जिसके जरिए लोगों को जाल में फंसाकर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग ने वेबसाइट पर कई फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड कर रखे थे। जैसे ही कोई व्यक्ति वेबसाइट पर क्लिक करता, उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों की अश्लील फोटो और वीडियो भेजी जाती थीं। इसके बाद पीड़ित को अलग-अलग लड़कियों की फोटो दिखाकर चयन करने के लिए कहा जाता था।

लड़की से मिलने का झांसा देकर गैंग टोकन मनी के नाम पर 500 की मांग करती थी। रकम ट्रांसफर कराने के लिए आरोपी क्यूआर कोड (QR Code) भेजते थे। पैसे ट्रांसफर होते ही आरोपी मोबाइल नंबर बंद कर देते थे और पीड़ित के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।
सूचना मिलने पर चोमू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कचोलिया रोड स्थित मयंक एनक्लेव की एक बिल्डिंग के फ्लैट पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने दो आरोपियों राजेंद्र कुमार यादव और अंकित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से आरोपियों के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है, जिनका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड में किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस गैंग ने अब तक कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

चोमू थाना पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गैंग में और कौन-कौन शामिल है तथा ठगी की रकम कहां-कहां ट्रांसफर की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस तरह की फर्जी वेबसाइटों, कॉल गर्ल विज्ञापनों और अनजान क्यूआर कोड से सावधान रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : नागौर से अजमेर आकर फैला रहे थे जाल, 6 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम की मदद से नागौर से अजमेर आकर साइबर फ्रॉड करने के लिए जाल बिछाने वाले एक गिरोह का गुरुवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जो महिलाओं को जीओ कम्पनी में कस्टमर जोड़ने पर 25 सौ रुपए देने का लालच देकर उनकी आईडी ले लेते हैं और उससे उन्हें बिना बताए वह बैंक खाता खुलवाने सहित मोबाइल सिम भी जारी करा रहे हैं। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 6 मोबाइल हैण्डसेट, फिंगर प्रिन्ट मशीन, 13 मोबाइल सिम, 13 आधार कार्ड, 5 पैन कार्ड व एक अल्टो कार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित फूल बावड़ी, छोटी खाटू, जिला डीडवाना-कुचामन निवासी प्रकाश ओझा (36) पुत्र श्याम सुन्दर ओझा, आथूणा का बास, छोटी खाटू, जिला डीडवाना-कुचामन निवासी राजकुमार वैष्णव उर्फ राजू (45) पुत्र शंकरलाल, मेघवालों का मोहल्ला, कालवा बड़ा, मकराना, जिला डीडवाना-कुचामन निवासी बजरंग नायक (29) पुत्र अर्जुनराम नायक, शिव मंदिर के पास, देराठ, नसीराबाद निवासी राजू जाट (34) पुत्र हरिलाल जाट, गली नं. 6 अशोक विहार कॉलोनी, सुभाष नगर निवासी नरेश माली (32) पुत्र रामचन्द्र माली और देवनारायण मंदिर के पास, ग्राम सनोद, नसीराबाद सदर निवासी नन्दकिशोर मेघवंशी (33) पुत्र नाथूलाल हैं, जो नागौर में लोगों को झांसे में लेने के बाद अजमेर में भी अपना जाल बिछा रहे थे। पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपितों में नन्दकिशोर मेघवंशी मुख्य आरोपी है।