WPL - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला प्रीमियर लीग : मुंबई को इतिहास में पहली बार हरा गुजरात एलिमिनेटर में पहुंची, हरमनप्रीत कौर का नाबाद अर्धशतक गया बेकार
वडोदरा। गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में पहुंच गई। मुंबई पर गुजरात की महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की यह पहली जीत है। वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने एश्ले गार्डनर की 46 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 156 रन बना सकी। उनके लिए हरमनप्रीत कौर ने 82 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी। आरसीबी की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। गुजराज ने 8 मैचों में 5 जीत से 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

गुजरात ने मुंबई के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाए हैं। उनके लिए एश्ले गार्डनर ने 46 रन बनाए। इसके अलावा जॉर्जिया वेयरहम ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली।

डब्लयूपीएल : आरसीबी फाइनल में पहुंची, यूपी का सफर हुआ समाप्त, हैरिस रही प्लेयर ऑफ द मैच
वडोदरा। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (नाबाद 54) और ग्रेस हैरिस (75) के मध्य शतकीय  साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है, जबकि यूपी का सफर समाप्त हो गया है। हालांकि, यूपी का ग्रुप चरण का एक मैच शेष है।

यूपी ने बनाए 143 रन :

यूपी ने दीप्ति शर्मा के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 41 गेंदें शेष रहते हुए दो विकेट पर 147 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

शतकीय साझेदारी निभाई :

ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (108 रन) पूरी कर की। इन दोनों ने यूपी  के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस दौरान हैरिस ने अर्धशतक पूरा किया।

यूपी की मजबूत शुरूआत :

यूपी के लिए दीप्ति शर्मा और मेग लेनिंग ने पारी की शुरूआत की। दोनों बल्लेबाजों ने यूपी को मजबूत शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। इस साझेदारी को डि क्लर्क ने लेनिंग को आउट कर तोड़ा। लेनिंग 30 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद एमी जोन्स एक रन बनाकर आउट हुईं। जोन्स को भी डि क्लर्क ने अपना शिकार बनाया।

लड़खड़ाई पारी :

यूपी वॉरियर्स की पारी अच्छी शुरूआत के बाद लड़खड़ा गई। डि क्लर्क की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से आरसीबी ने वापसी की। एक समय 73 रन पर एक भी विकेट नहीं गंवाने वाली यूपी ने 122 रन पर पांच विकेट गंवा दिए।

डब्ल्यूपीएल : गुजरात ने यूपी वॉरियर्ज को 45 रन से किया पराजित, राजेश्वरी गायकवाड़ रही प्लेयर ऑफ द मैच
वडोदरा। सोफी डिवाइन (नाबाद 50 व 22 पर 2) के ऑलराउण्ड प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुजरात जायंट्स महिला ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 14वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज को 45 रन से हरा अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत से गुजरात 6 में से 3 मैच जीत तालिका में दूसरे स्थान पर है। जबकि यूपी वॉरियर्ज टीम की यह 6 मैचों में चौथी हार के साथ अंक तालिका  के पैंदे में हैं।

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में  8 विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में यूपी की टीम 108 रनों पर ही धाराशायी हो गई।

154 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी यूपी की शुरुआत खराब रही। रेणुका सिंह ने दूसरी ही गेंद पर किरण (0) को पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद लिचफिल्ड (32) और चोले (30) के अलावा और कोई भी बल्लेबाज गुजरात की गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रही। यूपी टीम 17.3 ओवर में ही मात्र 108 रनों पर धाराशायी हो गई।

राजेश्वरी गायकवाड (16 पर 3), रेणुका सिंह (20 पर 2) और सोफी डिवाइन ने 16 पर 2 विकेट हासिल किए। इससे पूर्व यूपी वॉरियर्ज महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स के बल्लेबाज यूपी वॉरियर्ज के गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सके और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। डेनियल वॉयट (14) और अनुष्का शर्मा (14) को क्रांति गौड़ ने आउट किया। 65 के स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने एश्ले गार्डनर (5) को बोल्ड आउट किया। इसके बाद सोफी डिवाइन ने बेथ मूनी के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 13वें ओवर में सोफी एकल्सटन ने बेथ मूनी को आउटकर इस 28 रनों की साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद भारती फूलमाली (5) रनआउट हुई। कनिष्का अहुजा (छह) और काश्वी गौतम (11) और रेणुका सिंह (एक) रन बनाकर आउट हुई। इस दौरान सोफी  डिवाइन एक छोर थामे रन बनाती रही। सोफी डिवाइन ने 42 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। यूपी वॉरियर्ज के लिए क्रांति गौड़ और सोफी एकल्सटन ने दो-दो विकेट लिये।

डब्ल्यूपीएल : जेमिमाह के नाबाद अर्द्धशतक से दिल्ली 7 विकेट से जीती, मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक
वडोदरा। दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स (51) के नाबाद अर्धशतक की मदद से डब्ल्यूपीएल के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है। मुंबई इंडियंस ने नताली सिवर ब्रंट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने एक ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। लगातार तीन मैच में हार के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है।

मुंबई के छह मैचों में दो जीत और चार हार के साथ चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर बरकरार है। वहीं, जीत की पटरी पर लौटने वाली दिल्ली कैपिटल्स को फायदा हुआ है और वह चौथे स्थान पर आ गई है। दिल्ली के पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और लिजेले ली ने दिल्ली को अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई।

डब्ल्यूपीएल : लगातार पांचवीं जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ में, गुजरात को 61 रन से हराया
वडोदरा। गौतमी नाइक (73) के शानदार अर्द्धशतक के बाद सयाली (21 पर 3) व नादिने डे क्लार्क (17 पर 2) की घातक गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने डब्ल्यूपीएल के 12वें मुकाबले में गुजरात जाएंट्स को 61 रन से हरा अपनी लगातार पांचवी जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने गुजरात के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने गौतमी नाइक की 73 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात  जायंट्स टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन ही बना सकी।

गुजरात के लिए काश्वी गौतम और एश्ले गार्डनर ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा रेणुका सिंह और सोफी डिवाइन के एक-एक सफलता अपने नाम कीं।  जवाब में गुजरात की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। 5 रन  पर ही उसके तीन शीर्ष  खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इसके बाद एश्ले गार्डनर (54) को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज आरसीबी के  गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे। सायली ने 3 व नादिने डे क्लार्क ने 2 विकेट लिए।

डब्ल्यूपीएल : यूपी वॉरियर्ज को मिली पहली जीत, हरलीन की नाबाद फिफ्टी, मुंबई को 7 विकेट से हराया
नवीं मुंबई। मध्यक्रम की बल्लेबाज हरलीन देओल (अवि. 64) के विस्फोटक अर्द्धशतक और चोले ट्रायोन (अवि. 27) के साथ उसकी चौथे विकेट के लिए 19 गेंदों में बनाई गई 54 रन की नाबाद साझेदारी की बदौलत यूपी वॉरियर्ज ने डब्ल्यूपीएल के आठवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 11 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से पराजित कर अपनी पहली जीत दर्ज की। वही मुंबई की चार मैचों में उसकी दूसरी हार है।

मुंबई ने बनाए 5 विकेट पर 161 रन :

मुंबई ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में यूपी ने 18.1 ओवर में ही 3 विकेट पर 162 रन बना आसान जीत दर्ज की। एक समय यूपी का स्कोर 15 ओवर में 3 विकेट पर 118 रन था। इसके बाद हरलीन और चोले ने मुंबई की  गेंदबाजों की धुनाई करते हुए मात्र 19 गेंदों में 54 रन की नाबाद साझेदारी  बना इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच हरलीन ने  39 गेंदों पर 12 चौको की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। मुंबई के लिए नैट सीवर ने दो सफलताएं हासिल की।

नैट सीवर ने ठोका अर्द्धशतक :

इससे पूर्व मुंबई ने सलामी बल्लेबाज अमनजोत कौर (38), नैट सीवर (65) व निकाला कैरी (32) की पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाए। यूपी के लिए शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, शोफी और आशा सोभना ने एक-एक सफलता हासिल की।

डब्ल्यूपीएल : आरसीबी ने किया जीत के साथ आगाज, नादिन डी क्लार्क की नाबाद फिफ्टी से मुंबई को 3 विकेट से हराया
नवी मुंबई। नादिन डी क्लार्क (नाबाद 63 रन, 26  पर 4 विकेट) के ऑलराउण्ड प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन के उद्घाटन मुकाबले में गत विजेता मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया।

आरसीबी ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए और आरसीबी के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में आरसीबी ने भी  20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बना जीत दर्ज की।

155  रनों का लक्ष्य लेकर उतरी आरसीबी के लिए ओपनर हैरिस और कप्तान स्मृति मंधाना ने 40 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर आरसीबी का स्कोर 17 ओवर में 7 विकेट  पर 121 रन कर दिया। इसके बाद नादिन डी क्लार्क और अरुंधति रेड्डी (अवि. 20) ने आठवें विकेट के लिए 3 ओवर में 36 रन की नाबाद साझेदारी की मदद से 7 विकेट पर 157 रन बना जीत दर्ज की। नादिन डी क्लार्क 44 गेंदों पर 7 चौको और दो छक्कों की मदद से 63 रन बना नाबाद रही। इससे पूर्व मुंबई की शुरूआत धीमी हुई। अमेलिया केर और जी कमालिनी के बीच पहले विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हुई। अमेलिया पारी के पांचवें ओवर में लॉरेन बेल का शिकार बन गईं और सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आई नेट शीवर ब्रंट भी सिर्फ चार रन ही बना सकी। जी कमालिनी को श्रेयंका पाटिल ने बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 20 रन ही बना सकीं। 67 पर चार विकेट गंवा चुकी मुंबई को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। निकोला कैरी और सजीवन सजना ने पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। कैरी 40 और सजना 45 रन बनाने में कामयाब हुईं। अमनजोत कौर और पूनम खेमनार नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए नादिन डी क्लार्क ने चार और लॉरेन बेल तथा श्रेयंका पाटिल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

दूसरे मैच में यूपी का सामना होगा गुजरात से :

महिला प्रीमियर लीग  2026 में शनिवार को पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। दोपहर साढ़े तीन बजे से यूपी वॉरियर्स का सामना गुजरात जाएंट्स से होगा। दोनों ही टीमें सत्र की शुरूआत जीत से करना चाहेंगी और अपने पहले खिताब की तलाश में अभियान की शुरूआत करेंगी। यूपी वॉरियर्स नई कप्तान मेग लैनिंग पर बहुत अधिक निर्भर रहेगी क्योंकि उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन फाइनल में पहुंची थी। टीम पिछले तीन सत्र में तीसरे, चौथे और फिर तालिका में निचले स्थान पर रही थी और उसकी निगाहें इस लगातार गिरावट को रोकने की है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के आने से टीम में स्पष्टता आने की उम्मीद है।

महिला प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज : हरनाज-जैकलीन और हनी सिंह ने बांधा समां, प्रदर्शन से बढ़ाया पारा
नवी मुंबई। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 सीजन का रंगारंग आगाज हो गया है। नवी मुंबई में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच पहले मैच से ठीक पहले उद्घाटन समारोह हुआ जिसमें मशहूर अभिनेत्री और 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज संधू परफॉर्म, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और प्रसिद्ध रैपर हनी सिंह ने अपने प्रदर्शन से समां बांधा।

45 मिनट तक चला उद्घाटन समारोह :

उद्घाटन समारोह शुरू होने से पहले टॉस हुआ। डब्ल्यूपीएल 2026 के पहले मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर गत विजेता मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टॉस के बाद रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें सबसे पहले हरनाज संधू आई। इसके बाद जैकलीन ने अपने प्रदर्शन से सभी को मोहित किया। अंत में हनी सिंह ने अपनी धुन पर खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों को भी जमकर नचाया। उद्घाटन समारोह करीब 45 मिनट तक चला।

डगआउट से सीधे मंच तक पहुंचे हनी सिंह :

हरनाज और जैकलीन के परफॉर्म करने के बाद हनी सिंह आए। उनके नाम की घोषणा होने के साथ ही दर्शक खुशी से झूम उठे। हनी सिंह डगआउट से परफॉर्म करते हुए मंच तक आए। हनी सिंह ने अपने सॉन्ग बिलेनियर से शुरूआत की। इस दौरान उनके अगल-बगल हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना बैठी थीं। हनी ने सुन रजा मंद है, ब्लू आईज, लुंगी डांस और पार्टी ऑल नाइट जैसे गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हनी सिंह जब परफॉर्म कर रहे थे तब कई खिलाड़ी उनके गाने गुनगुनाते नजर आईं।

डब्ल्यूपीएल : एमआई-आरसीबी के मध्य खेला जाएगा उद्घाटन मैच, 5 टीमें, 28 दिन में खेलेंगी 22 मैच
मुंबई। विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के चौथे सीजन का आगाज 9 जनवरी से होगा। उद्घाटन मैच गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सायं 7.30 बजे से नवी मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में खेला जाएगा।

फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में खेला जाएगा :

5 टीमों के बीच 28 दिनों तक चलने वाले इस टूनार्मेंट में 22 मैच दो वेन्यू पर खेले जाएंगे। वडोदरा में 3 फरवरी को एलिमिनेटर और 5 फरवरी को फाइनल होगा। इस सीजन से पहले 5 में से 2 टीमों ने अपने कप्तान बदल लिए।

लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा :

डब्ल्यूपीएल हर बार की तरह लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा। पांचों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। यानी एक टीम टूनार्मेंट में 8 मैच खेलेगी। लीग स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं दूसरे व तीसरे स्थान की टीमों के मध्य एलिमिनेटर होगा, जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

2 डबल हेडर होंगे :

डब्ल्यूपीएल के इस सीजन के कार्यक्रम में 2 डबल हेडर शामिल हैं। दोनों ही डीवाई पाटील स्टेडियम में शनिवार को खेले जाएंगे। पहला डबल हेडर 10 जनवरी और दूसरा 17 जनवरी को खेला जाएगा। इस बार 4 की बजाय 2 स्थानों पर टूनार्मेंट खेला जाएगा। मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में शुरूआती 11 मैच और वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में आखिर के 11 मैच खेले जाएंगे। वडोदरा में ही प्लेऑफ के दोनों मुकाबले होंगे।

तीन टीमों ने कप्तान बदलें :

चौथे सीजन में भी 5 टीमें ही हिस्सा ले रही हैं। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स। इनमें मुंबई, गुजरात और बेंगलुरु को छोड़कर बाकी टीमों ने अपनी कप्तान को बदल लिया। दिल्ली की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्ज करेंगी। वहीं यूपी की कप्तान मेग लैनिंग रहेंगी, जिन्होंने इससे पहले दिल्ली की कप्तानी करते हुए टीम को तीनों सीजन फाइनल तक पहुंचाया।

मुंबई ने दो बार जीता खिताब :

मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल की सबसे सफल टीम है। टीम ने तीनों सीजन प्लेआॅफ में जगह बनाई और 2 बार हिखतब भी जीता। टीम 2024 में ही फाइनल तक नहीं पहुंच सकी।

विजेता को मिलेगी 6 करोड़ की प्राइज मनी :

तीनों सीजन की तरह इस बार भी विजेता टीम को 6 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। रनर-अप टीम को 3 करोड़ रुपए मिलेंगे। टूनार्मेंट की बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, प्लेयर ऑफ द टूनार्मेंट, सबसे ज्यादा छक्के और बेस्ट स्ट्राइक रेट वाली प्लेयर को 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे। प्लेयर ऑफ द फाइनल को 2.50 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं बाकी मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच को 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

डब्ल्यूपीएल का मेगा ऑक्शन 27 को नई दिल्ली में : नीलामी में 83 विदेशी, 55 अनकैप्ड, 4 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल
मुंबई। मुंबई इंडियंस वर्तमान में डब्ल्यूपीएल की चैंपियन है। 2025 के फाइनल में उसने दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया था। विमेंस प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने 277 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। 5 टीमों में 73 खिलाड़ियों की जगह खाली है। ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगा। यूपी वॉरियर्ज की टीम सबसे ज्यादा 14.50 करोड़ रुपए का पर्स लेकर नीलामी में उतरने वाली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का पर्स सबसे छोटा रहेगा।

दीप्ति, हीली मार्की सेट में शामिल :

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में सबसे पहले मार्की प्लेयर्स का नाम आएगा। इस सेट में 8 खिलाड़ियों को रखा गया। जिनमें भारत की दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह के अलावा विदेश की 6 प्लेयर्स हैं। जिनमें न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, अमीलिया केर, इंग्लैंड की सोफी एकलस्टन, ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग, एलिसा हीली और दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट भी शामिल हैं।

13 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख रुपए :

वोल्वार्ट की बेस प्राइस 30 लाख और रेणुका की 40 लाख रुपए है। इनके अलावा मार्की सेट की 6 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। इस सेट के अलावा भी 13 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख रुपए रहेगी। जिनमें फीबी लिचफील्ड, पूजा वस्त्राकर, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल और जॉर्जिया वेयरहम,अमीलिया और लैंनिंग, जैसी प्लेयर्स शामिल हैं।

5 टीमों में 23 विदेशी प्लेयर्स की जगह खाली :

डब्ल्यूपीएल के 3 सीजन खत्म होने के बाद अब मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। 5 टीमों में 73 प्लेयर्स की जगह खाली है, जिनमें से 23 विदेशी प्लेयर्स हो सकती हैं। ऑक्शन में 83 विदेशी, 155 अनकैप्ड और 4 एसोसिएट देशों की प्लेयर्स हैं। इनके अलावा भारत की 35 इंटरनेशनल प्लेयर्स भी नीलामी में आएंगी।

बांग्लादेश की शोरना सबसे युवा खिलाड़ी :

बांग्लादेश की शोरना सबसे युवा ऑक्शन में बांग्लादेश की ऑलराउंडर शोरना अख्तर और वेस्टइंडीज की जजरा क्लैक्सटन सबसे युवा प्लेयर्स रहेंगी। शोरना 18 और जजरा 19 साल की हैं। भारत से 22 साल की क्रांति गौड़ भी ऑक्शन में उतरने वाली हैं।

5 टीमों के पास 41.10 करोड़ रुपए का पर्स :

डब्ल्यूपीएल की 5 टीमों के पास 41.10 करोड़ रुपए का पर्स है। इनमें यूपी वॉरियर्ज के पास सबसे ज्यादा 14.50 करोड़ रुपए रहेंगे, क्योंकि उन्होंने अनकैप्ड श्वेता सहरावत के अलावा किसी भी प्लेयर को रिटेन नहीं किया। चैंपियन मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़ रुपए और रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स 5.70 करोड़ रुपए का पर्स लेकर ऑक्शन में आएंगी।

डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी 27 नवंबर को : स्मृति मंधाना अब भी सबसे महंगी खिलाड़ी, आरसीबी ने चार को किया रिटेन
नई दिल्ली। डब्ल्यूपीएल 2026 की मेगा नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी। यह ऐलान इस महीने की शुरुआत में अगले सीजन के लिए वूमेंस प्रीमियर लीग की रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद की किया गया है।

18 खिलाड़ियों की अनुमति :

डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन में हर क्रिकेट टीम को अधिकतम 18 खिलाड़ियों की टीम बनाने की अनुमति होगी। कुल मिलाकर, पांचों टीमों में 23 विदेशी खिलाड़ियों सहित 73 स्थान भरे जाने के लिए उपलब्ध हैं।

यूपी ने मात्र एक खिलाड़ी को रिटेन किया :

यूपी वारियर्स डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी में सबसे ज्यादा बदलाव करेंगे, क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक खिलाड़ी अनकैप्ड श्वेता सहरावत को रिटेन किया है। उनके पास सबसे बड़ा पर्स होगा, साथ ही चार राइट टू मैच विकल्प भी उपलब्ध होंगे।  हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस और तीन बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स, जिन्होंने शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को टीम में बनाए रखा है, ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी :

अब तक आयोजित तीन संस्करणों में, डब्ल्यूपीएल में कुछ खिलाड़ियों पर बहुत बड़ी बोली लगी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा डब्ल्यूपीएल 2023 मेगा ऑक्शन में भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए 3.4 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद, स्मृति मंधाना वर्तमान में डब्ल्यूपीएल इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं।

मंधाना सहित 4 को रिटेन किया :

मंधाना, जिन्होंने 2024 डब्ल्यूपीएल सीजन में टीम को खिताब जिताया था, डब्ल्यूपीएल 2026 की नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रिटेन किए गए चार खिलाड़ियों में से एक हैं।

दीप्ति शर्मा ऑक्शन लिस्ट का हिस्सा होंगी :

वूमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में प्लेयर आऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा, प्रमुख खिलाड़ियों की ऑक्शन लिस्ट का हिस्सा होंगी। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर और दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क सहित कई अन्य खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। नीलामी में उपलब्ध खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट वूमेंस प्रीमियर लीग द्वारा बाद में जारी की जाएगी।

डब्ल्यूपीएल : मुम्बई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 5-5 खिलाड़ियों को किया रिटेन, गुजरात ने वोल्वार्ट और यूपी ने दीप्ति शर्मा को किया रिलीज
नई दिल्ली। गुजरात जायंट्स ने लॉरा वुलवार्ट को रिटेन न करने का बड़ा फैसला लिया है क्योंकि सभी पांच टीमों ने डब्ल्यूपीएल नीलामी से पहले अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने की पुष्टि कर दी है। वुलवार्ट हाल ही में संपन्न हुए एकदिवसीय विश्व कप में शीर्ष स्कोरर रहीं और दक्षिण अफ्रीका को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन नियमों के अनुसार केवल दो विदेशी खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकता है। जायंट्स ने बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को चुना।

दीप्ति रहीं वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द सीरीज :

वुलवार्ट के अलावा एक और बड़ा नाम जिसे रिटेन नहीं किया गया है, वह हैं भारत की शीर्ष ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा। विश्व कप विजेता भारत की दीप्ति ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।  दीप्ति ने 2024 में डब्ल्यूपीएल में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी जीता था।

हरमन, मंधाना, शेफाली और ऋचा को किया रिटेन :

उम्मीद के मुताबिक हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी अन्य बड़ी भारतीय स्टार खिलाड़ियों को उनकी संबंधित टीमों ने रिटेन किया है। यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक खिलाड़ी श्वेता सहरावत को ही रिटेन किया है।

रिटेन खिलाड़ियों की सूची :

मुंबई इंडियंस : हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, नैट-स्किवर ब्रंट, जी. कमलिनी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल।

गुजरात जायंट्स : एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी।

यूपी वारियर्स : श्वेता सहरावत।

दिल्ली कैपिटल्स : एनाबेल सदरलैंड, मारिजान काप, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, निकी प्रसाद।